Aaj Tak Radio

Gyaan Dhyaan

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...

Author

Aaj Tak Radio

Category

Education

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 4, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

पृथ्वी से दूर क्यों हो रहा है चांद?: ज्ञान ध्यान, EP 756 08.07.2023

चांद पृथ्वी से दूर क्यों हो रहा है, क्या होगा अगर चांद गायब हो गया तो, चांद के न रहने से समुद्र का क्या होगा, आज से अरबों साल पहले चांद पृथ्वी के कितने पास था और कब कहा जा रहा है कि सूर्य ग्रहण ख़त्म हो जाएगा, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. रिसर्च- साक्षी साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

Threads ऐप में क्या है अलग और ख़ास?: ज्ञान ध्यान, Ep 754 07.07.2023

जो लोग माइक्रो ब्लॉगिंग ट्विटर पर हुए हालिया बदलावों से नाख़ुश हैं, उनके लिए मेटा अब एक नया ऐप थ्रेड्स लेकर आया है. जो भारत में भी लॉन्च हो गया है. क्या है इस ऐप की खासियत, ये ट्विटर से कितना अलग है और काम कैसे करता है? सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में. प्रड्यूस- खुशबू कुमार  साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

हिंदू मैरिज एक्ट से कितना अलग है सिखों का आनंद मैरिज एक्ट?: ज्ञान ध्यान, Ep 753 06.07.2023

आनंद मैरिज एक्ट क्या है,  हिंदू मैरिज एक्ट से ये कितना अलग है, इसे कब लागू किया गया, ये किन किन राज्यों में लागू है, आनंद विवाह से इसका क्या संबंध है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

लाख कोशिशों के बाद भी हम मच्छरों से बच क्यों नहीं पाते?: ज्ञान-ध्यान, Ep 752 05.07.2023

दुनिया में मच्छरों की वजह से जितनी मौतें होती हैं, उतनी संख्या में किसी और जीव की वजह से नहीं होती. खून चूस कर पलने वाले मच्छर डेंगू, मलेरिया, जीका जैसी जानलेवा बिमारिया फैलाते हैं. इनसे बचने के लिए इंसान कई जतन करते हैं. टिकिया जलाना, मॉस्किटो रिपेलेंट से लेकर क्रीम तक का इस्तेमाल आम है, बावजूद मच्छरों से पूरी तरह बचना नामुमकिन काम लगता है, इसके पीछे क्या विज्ञान है, सुनिए ज्ञान-ध्यान में. साउंड...

बिजली क्यों गिरती है,बादल क्यों फटता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 751 02.07.2023

मौसम की अलग अलग स्थिति के लिए विज्ञान ने अलग अलग कारण बता रखे हैं,धूप है तो क्यों है,बारिश है तो क्यों,धूप और बारिश एक साथ है तो क्यों है. ये बेसिक है और एक समय के बाद सब इस सवाल से जूझते हैं और जवाब भी मिल ही जाता है. आज इससे आगे बढ़ते हैं. हमने खबरों में ही ज्यादातर पढ़ा है कि कहीं बादल फट गया और इतने लोगों को नुकसान हुआ. या फिर ये भी कि बिजली गिरने से कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी. लेकिन ऐक्चुअली...

आप सोच भी नहीं सकते, RAW क्या क्या कर सकती है: ज्ञान ध्यान, Ep 750 01.07.2023

सीनियर आईपीएस अफसर रवि सिन्हा 1 जुलाई 2023 से रॉ के नए प्रमुख हैं. बहुत ही कम चर्चा में रहने वाली लेकिन देश की सुरक्षा के लिए बेहद अहम इस एजेंसी का गठन क्यों और कब हुआ, इसका काम क्या है, RAW का एजेंट कोई कैसे बनता है, साथ ही IB से RAW कितनी अलग है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

कोल्ड ड्रिंक पीने से कैंसर होने वाली बात के पीछे सच क्या है?: ज्ञान ध्यान, Ep 749 30.06.2023

एस्पार्टेम क्या है, जो संभवतः कैंसर का कारण बन सकता है? कोल्ड ड्रिंक वगैरह में ये क्यों इस्तेमाल होता है? WHO ने इसे लेकर क्या कहा है और किन-किन चीजों में इसका इस्तेमाल हो रहा है? सुनिए आज के ज्ञान ध्यान के एपिसोड में.

मैच हो या आर्ट गैलरी.. ये ग्रुप हर जगह हंगामा क्यों करता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 748 29.06.2023

क्या है Just Stop Oil ग्रुप, ये क्या काम करता है, ये अस्तित्व में कैसे आया, क्यों ये मैच या आर्ट गैलरी में घुस जाते हैं और उसे तबाह करने लगते हैं, पेट्रोलियम ग्रुप से इनकी बनती क्यों नहीं है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

चिड़िया अपने बच्चों को उड़ने की ट्रेनिंग कैसे देती है?: ज्ञान-ध्यान, Ep 747 28.06.2023

जैसे इंसानों के बच्चे पैदा होने के बाद ही चलने नहीं लगते, वैसे ही पक्षियों के बच्चे भी उड़ना शुरू नहीं करते. अंडे से निकलने के बाद आसमान में उड़ान भरने के बीच कई स्टेज होते हैं. जन्म के बाद शुरुआती सप्ताह में पक्षियों के बच्चों के शरीर में बहुत तेज़ी से बदलाव होते हैं. जब उनके पंख तैयार हो जाते हैं, तब क्या वो उड़ने के काबिल हो जाते हैं, पहली उड़ान कितनी मुश्किल होती है और इस कला को कैसे साधा जाता...

क्या है ब्रेन कंप्यूटिंग इंटरफेस तकनीक जो AI से भी आगे की चीज है?: ज्ञान ध्यान, Ep 746 25.06.2023

आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के दस्तक देते ही ये बातें शुरू हो गई थीं कि ये हमारी जिंदगी तो आसान करेगा लेकिन हमारे आसपास नौकरियां और काम भी खाएगा,अब ऐसा होगा या नहीं ये तो आगे की बात है लेकिन इतना जरूर है कि बदलती दुनिया के साथ बदलना इंसानों की जरूरत बन चुका है. एआई को हम कमांड देते हैं और वो उसी आकॉर्डिंग काम करता है,मोटा मोटी यही थ्योरी है. लेकिन क्या हो अगर तकनीक इतनी आगे बढ़ जाए कि आप को किसी काम के...

पुतिन के ख़िलाफ़ बग़ावत करने वाले वैगनर ग्रुप की कहानी: ज्ञान ध्यान, Ep 745 24.06.2023

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सबसे बड़ी ताकत कहलाने वाले और यूक्रेन में रूस की तरफ से लड़ने वाले वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने अब रूस के खिलाफ ही बगावत शुरू कर दी है. वैगनर ग्रुप क्या है, कौन इस ग्रुप का लीडर है, ये क्या काम करता है और ये समूह कितना खतरनाक है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में.

कुदरती हीरे से कितना अलग होता लैब में बना हीरा?: ज्ञान ध्यान, Ep 744 23.06.2023

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7.5 कैरेट का एक ग्रीन डायमंड फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को तोहफे में दिया है. वैसे तो ये आर्टिफिशियल डायमंड है जिसे लैब में बनाया गया है. लेकिन कई मायनों में इसे असली हीरे से भी बेहतर बताया जा रहा है. इसकी क्या खासियत है, ये कैसे बनता है, कीमत क्या है, लैब में हीरा कैसे बनता है और क्या ये पारंपरिक हीरे का स्थाई विकल्प है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

टाइटैनिक का मलबा 15 साल बाद ख़त्म हो जाएगा?: ज्ञान ध्यान, Ep 743 22.06.2023

टाइटन सबमरीन अस्तित्व में कैसे आया, किसने सबसे पहले टाइटैनिक जहाज का मलबा ढ़ूढ़ निकाला, इस मलबे को लेकर यूके-यूएस सरकार चिंतित क्यों है, साइंटिस्ट क्यों कह रहे हैं कि कुछ सालों बाद ये मलबा विलुप्त हो जाएगा, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी

रेस्टोरेंट के बिल में लिखे सर्विस चार्ज को देने से मना कर सकते हैं?: ज्ञान-ध्यान, Ep 742 21.06.2023

जिस चाय को आप किसी टपरी पर 10 से 15 रुपये में पीते हैं वही आप किसी रेस्टोरोंट में ऑर्डर करें तो सौ, दो सौ, पांच सौ तक की पड़ सकती है. एक चाय की कीमत में इतने बड़े अंतर को बढ़ाने का काम सर्विस चार्ज भी करता है. सर्विस चार्ज क्या होता है, क्या रेस्टोरेंट वाले ऐसा कोई चार्ज वसूल सकते हैं, कितना सर्विस चार्ज ले सकते हैं, सुनिए ज्ञान-ध्यान में.

म्यूजिक इंडस्ट्री में कैसे हो रहा AI का इस्तेमाल,खतरे क्या हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 741 18.06.2023

बीते कुछ दिनों में एआई यानी आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस को लेकर ढेरों बहस है. काम आसान होगा से लेकर नौकरियां खाएगा तक के ओपिनियन हैं. हर इंडस्ट्री एआई से क्या काम ले सकती है ये चेक करने में लगी हुई है,इसी दौरान एक नया इस्तेमाल सामने आया. आवाजों के लिए इसका इस्तेमाल. आपकी जैसी हूबहू आवाज निकाला जा सकता है इस फीचर से. एक बार सैंपल लेकर आपकी आवाज में कुछ भी बुलवाया जा सकता है और सुनकर आप भी कह देंगे कि ये...

दुनिया के किन और देशों में है Uniform Civil Code?: ज्ञान ध्यान, Ep 740 17.06.2023

Uniform Civil Code, समान नागरिक संहिता. इसको लेकर राजनीतिक, सामाजिक बहस रुक रुक कर फिर से चर्चा में आ जाती है. भारत में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होना चाहिए या नहीं? इस पर राय बंटी हुई है. यूसीसी की मांग कब से भारत में शुरू हुई, गोवा में जो सिविल कोड है, उसका स्वरूप क्या है और दुनिया के किन और देशों में Uniform Civil Code की व्यवस्था है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक होगा इसका अंदाजा कैसे लगाया जाता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 739 16.06.2023

चक्रवात क्या होते हैं और ये बनते कैसे हैं, कोई चक्रवात खतरनाक या हल्का है, ये कैसे तय होता है, क्यों चक्रवात आने की फ्रीक्वेंसी बढ़ गई है और दुनिया के 5 सबसे खतरनाक साइक्लोन कौन से हैं? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में.

पक्षी अपने दिमाग में लगे GPS को ON-OFF कैसे कर लेते हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 738 15.06.2023

पक्षी अपने दिमाग में लगे GPS को ON-OFF कैसे कर लेते हैं, कौन सा प्रोटीन इसमें उनकी मदद करता है, मैग्नेटिक फील्ड का इस्तेमाल पक्षी माइग्रेशन के लिए कैसे करती है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी

तालिबान क्यों रोक रहा है भारत-पाक बॉर्डर से गुज़रने वाली गैस पाइपलाइन?: ज्ञान-ध्यान, Ep 737 14.06.2023

एक पाइपलाइन बनाई जा रही है जो भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर को लांघती है. तापी नाम है इसका. तुर्कमेनिस्तान, अफ़गानिस्तान, पाकिस्तान और इंडिया. ये चार देश मिल कर सालों से इस पाइपलाइन पर काम कर रहे हैं. किस काम का है ये पाइपलाइन, जिसकी वजह भारत पाकिस्तान ने अपने तल्ख़ पड़ चुके रिश्ते को साइड में रख दिया है, इसका महत्व कितना है, कबसे इसको बनाने की तैयारी चल रही, सुनिए ज्ञान-ध्यान में.

रात भर का ये Divorce, Permanent Divorce से कैसे बचाएगा?: ज्ञान-ध्यान,Ep 736 11.06.2023

दिनभर की थकान और भागदौड़ के बाद कोई भी यही चाहेगा रात में उसकी नींद में बाधा न पड़े. और इसके लिए जरूरी है कि रात में नींद पूरी हो. लेकिन अगर आप शादी शुदा जिंदगी जी रहे हैं तो ऐसा अक्सर होता है कि आप अपने पार्टनर के खर्राटों या उसके सोने की गलत आदतों की वजह से सो ना पाएं, कहने को तो ये बहुत छोटी बात है लेकी इतनी छोटी सी वजह ही रिश्ते में दरार की वजह बन सकती है. इसी का सॉल्यूशन कहा जा रहा है ‘स्लीप ड...

टाइम कैप्सूल के इतिहास को लेकर विवाद क्यों रहा है?: ज्ञान ध्यान, Ep 735 10.06.2023

टाइम कैप्सूल का इतिहास क्या है, किसने सबसे पहले इसकी खोज़ की, इसे बनाने के पीछे का मकसद क्या था, टाइम कैप्सूल के अंदर क्या रहता है, भारत में सबसे पहले टाइम कैप्सूल किसने गाड़ा था और इस पर विवाद क्यों हुआ, इतिहासकार टाइम कैप्सूल के बारे में क्या कहते हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी

अंतरिक्ष में अब तल सकेंगे अपनी किचन में भजिया: ज्ञान ध्यान, Ep 734 09.06.2023

यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने एक ऐसा टेस्ट किया है, जिसके बाद एस्ट्रोनॉट्स स्पेस में खाना बना सकेंगे. स्पेस में खाना पकाने की दिशा में ESA का ये प्रयोग सफल बताया जा रहा है. रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों ने एक एक्सपेरिमेंट किया. वो ये जानना चाहते थे कि क्या माइक्रोग्रैविटी की कंडीशंस में आलू को खाने लायक पकाया जा सकता है. ये रिसर्च जर्नल फ़ूड रिसर्च एंड इंटरनेशनल में छपी है. इस एक्सपेरिमेंट के लिए एक एयरक...

Storm Shadow Missile से रूस को कितना नुकसान पहुंचा पाएगा यूक्रेन: ज्ञान ध्यान, Ep 733 08.06.2023

क्या है Storm Shadow Missile, इसे सबसे पहले किसने बनाया, ये मिसाइल काम कैसे करती है, कितने देशों के पास ये मौज़ूद है, इंडियन एयरफोर्स के साथ जुड़ने से सेना की ताकत में क्या बदलाव आएगा और क्या यूक्रेन इससे युद्ध में रूस पर भारी पड़ सकता है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रोड्यूसर- वैष्णवी राज साउंड मिक्सिंग- सौरभ कुकरेती

जिस तकनीक पर चलती है भारतीय रेल वो कितनी सुरक्षित?: ज्ञान-ध्यान, Ep 732 07.06.2023

पटरियों को बदलना, एक पटरी पर एक ही गाड़ी चल रही हो ये सुनिश्चित करना, सिग्नल देना, ये सारे काम इंटरलकिंग के अंतरगत आते हैं. ये इंटरलॉकिंग है बेहद सावधानी से किया जाने वाला टास्क है, क्योंकि इसमें ज़रा सी चूक एक बड़े हादसे को बुलावा भेज सकती है, जैसा कि हमने बालासोर में देखा. आखिर ये रेलवे के इंटरलॉकिंग का सिस्टम होता क्या है, और ये किस तरह हादसों को रोकता है... कितना सुरक्षित है ये और कहां चूक हुई...

तलाक का ऐसा नियम जिसमें दोनों पक्षों की सहमति की ज़रूरत नहीं:ज्ञान-ध्यान,Ep 731 04.06.2023

भारतीय समाज में पारंपरिक जिंदगी जीते लोगों के लिए तलाक अब तक बहुत अच्छा काम नहीं माना जाता. एक रिश्ते में बंधे दो लोग अगर साथ होने से तकलीफ में हैं, उन्हें अलग हो जाना चाहिए,कानून ऐसा अधिकार देता है, लेकिन समाज में तलाक को लेकर जो परसेप्शन है,आज भी तलाकशुदा जिंदगी जी रहे लोगों खास कर औरतों को नॉर्मल जिंदगी जीने में मशक्कत करनी पड़ जाती है. ये भूमिका इसलिए कि आज का हमारा विषय इसी के इर्दगिर्द है, तल...

Listen to the Gyaan Dhyaan podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.