Aaj Tak Radio
Fact Check
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
मैंगलोर समुद्र तट पर जलपरी को देखा गया? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई: फैक्ट चेक 22.10.2021 6:11
हम सभी ने जलपरी के बारे में सुना है, आधा मानव और आधा मछली जलीय जीव और हम सभी जलपरी देखना चाहते हैं. एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि मैंगलोर समुद्र तट पर एक जलपरी को देखा गया था. इस वीडियो में रस्सियों और कचरे से दबी 'जलपरी' को रेत पर गुर्राते हुए देखा जा सकता है, जबकि कुछ युवक उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
दो पत्नियां होने के बावजूद भी मुस्लिम युवक कर रहा था "लव जिहाद"? सुनिए वायरल वीडियो की सच्चाई: फैक्ट चेक 21.10.2021 5:23
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मारपीट के एक वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि दो पत्नियां होने के बावजूद भी मुस्लिम युवक कर रहा था "लव जिहाद". वीडियो में बुर्का पहने एक महिला को किसी जिम के बाहर एक आदमी और एक दूसरी महिला को चप्पलों से पीटते देखा जा सकता है. मार खा रहा आदमी अपनी साथी महिला को बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बुर्का वाली महिला रुकने को राजी नहीं है. वीडियो में पिटाई कर रही महिला के स...
क्या सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2022 तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है?: फैक्ट चेक 20.10.2021 5:14
कोविड की पहली और दूसरी लहर के प्रकोप की वजह से लंबे समय तक देश भर के स्कूल बंद रहे. अब कोविड की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है तो इन्हें दोबारा खोला जा रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर अचानक कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2022 तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है. एक न्यूज वीडियो वायरल है जिसके थंबनेल में लिखा है, “कल से जनवरी 2022 तक स्कूल बंद- सुप्रीम कोर्ट”. क्या है इस वीडियो की सच्चा...
अखिलेश यादव ने नवरात्रि में जूते पहन कर कन्याओं को भोजन करवाया?: फैक्ट चेक 19.10.2021 5:42
नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले कन्या भोजन को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की एक फोटो वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि अखिलेश यादव ने नवरात्रि में जूते पहन कर कन्याओं को भोजन करवाया. फोटो में जमीन पर बैठ कर कुछ महिलाएं और बच्चे खाना खाते दिख रहे हैं. खाने की थाली के ठीक बगल में अखिलेश यादव जूते पहनकर खड़े हैं और एक महिला को कुछ सामग्री पकड़ा रहे हैं. क्या है इस फोटो की सच्...
पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों ने तोड़ा दुर्गा पूजा पंडाल? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई: फैक्ट चेक 18.10.2021 5:08
नवरात्रि के समापन के बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसके जरिए दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों ने दुर्गा पूजा के एक पंडाल को तहस-नहस कर दिया. वीडियो में एक मैदान में उपद्रव कर रहे लोगों को नारंगी रंग का एक पंडाल नष्ट करते देखा जा सकता है. वीडियो को एक घर की खिड़की से शूट किया जा रहा है जहां कुछ लोग घबराते-रोते हुए बांग्ला भाषा में आपस में बातचीत कर रहे हैं. क्या है इस व...
यूपीआई ट्रांज़ैक्शन पर लगेगा 30% टैक्स? सुनिए वायरल नोटिस की सच्चाई: फैक्ट चेक 15.10.2021 5:22
इनकम टैक्स विभाग की ओर से जारी किया गया एक कथित नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें लिखा है कि अब गूगल पे, पेटीएम और फोन पे के जरिये पैसों का व्यावसायिक लेनदेन करने पर 30 प्रतिशत तक इनकम टैक्स देना होगा. ऐसा न करने पर जुर्माना लगाया जाएगा और सजा मिलेगी. 15 जुलाई 2021 के इस नोटिस में लोगों को चेतावनी दी गई है कि इन एप्स का इस्तेमाल सिर्फ निजी लेनदेन के लिए ही करें. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनि...
यूपी चुनाव में सपा की जीत का दावा कर रहे वायरल सर्वे का सच: फैक्ट चेक 14.10.2021 5:38
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव के बीच हलचल तेज होती जा रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में दावा किया गया है कि एक न्यूज़ चैनल ने एक सर्वे में बताया है कि 2022 में यूपी में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान है. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
शाहरुख खान का बेटे से जेल में मिलने और गले लगाने के वायरल वीडियो सच: फैक्ट चेक 13.10.2021 5:23
क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आर्थर जेल में हैं. एनसीबी को शक है कि ड्रग्स रैकेट में आर्यन भी हिस्सेदार हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, लोग वीडियो शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि एनसीबी दफ्तर के बाहर शाहरुख ने आर्यन से मुलाकात की और दोनों एक दूसरे के गले मिले. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
अरुणाचल में भारत-चीन सेना के बीच हुई झड़प, क्या है वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक 12.10.2021 5:54
LAC पर चीनी सैनिकों के झड़प की एक घटना की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें भारतीय सेना की वर्दी में कुछ लोग पीएलए की वर्दी के कुछ अन्य लोगों को पकड़े हुए है. दावा किया जा रहा है कि ये हाल ही में हुए अरुणाचल में भारत-चीन सेना के बीच झड़प की फोटो है. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
राजस्थान में पुजारी को जिंदा जलाने की वायरल ख़बर ताज़ा है?: फैक्ट चेक 11.10.2021 4:25
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए प्रियंका से सवाल किया जा रहा है कि वे कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान कब जाएंगी जहां एक पुजारी को जिंदा जला दिया गया है. पोस्ट में पुजारी को जला देने का दावा एक तस्वीर के साथ किया गया है जिसमें एक आदमी आग में झुलसा हुआ नजर आ रहा है. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
कैडबरी के सभी प्रोडक्ट्स में बीफ होने के वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक 08.10.2021 5:01
सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि कैडबरी के सभी प्रोडक्ट्स में बीफ होता है. ऐसा कहने वाले लोग कैडबरी के लोगो वाला एक स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं जिस पर लिखा है, “अगर हमारे किसी प्रोडक्ट में जिलेटिन का इस्तेमाल किया जाता है, तो वो हलाल सर्टिफाइड होता है और उसका स्रोत बीफ होता है.” क्या है इस स्क्रीनशॉट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
केरल में हिंदू युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के घरवालों ने जलाकर मार डाला?: फैक्ट चेक 07.10.2021 5:08
सोशल मीडिया पर अंग्रेजी अखबार की एक कटिंग वायरल हो रही है जिसके जरिए दावा किया गया है कि केरल में एक हिंदू आदमी को उसकी मुस्लिम गर्लफ्रेंड के घरवालों ने जलाकर मार डाला. खबर में बताया गया है कि लड़की के घरवालों को उसका हिंदू लड़के के साथ प्रेम संबंध मंजूर नहीं था. पीड़ित का नाम जीतू मोहन था और वो केरल की जूनियर फुटबॉल टीम का उपकप्तान था. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
पुलिसकर्मियों से भरे ई-रिक्शा के पलटने के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 06.10.2021 4:19
पानी से लबा-लब सड़क पर ई-रिक्शा के पलटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर यूजर्स खूब चुटकी ले रहे हैं, क्योंकि पलटते हुए दिख रहे इस ई-रिक्शा में कुछ पुलिसकर्मी बैठे हुए हैं. वीडियो को उत्तर प्रदेश का बताते हुए लोग सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कर रहे हैं. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
क्या दिल्ली सरकार ने गांधी जयंती के विज्ञापन में केजरीवाल की बड़ी फोटो छापी थी?: फैक्ट चेक 05.10.2021 4:58
महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के मौके पर दिल्ली सरकार का एक कथित विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल है. विज्ञापन गांधी जी की याद में 2 अक्टूबर को छपवाया गया है, लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि इसमें महात्मा गांधी से बड़ी फोटो दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की दिख रही है. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
अवैध प्रवासियों से जोड़कर शेयर हो रही वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक 04.10.2021 4:32
एक नाले के किनारे परेशान हालत में बैठे लोगों की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें महिला, पुरुषों के अलावा कुछ बच्चे भी हैं. दावा किया जा रहा है कि ये फोटो असम में घुस आए अवैध प्रवासियों की है. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
क्या राकेश टिकैत ने मीडिया को धमकाया? सुनिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 01.10.2021 4:35
सोशल मीडिया पर टिकैत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि उनका अगला निशाना मीडिया है. इस 12 सेकेंड के वीडियो में राकेश टिकैत को कहते हुए सुना जा सकता है, 'सब लोग साथ दो. अगला टॉरगेट मीडिया हाउस है. आपको बचना है तो साथ दे दो, नहीं तो आप भी गए.' क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
चालान काटने पर कॉन्सटेबल की बरेली में हुई हत्या?: फैक्ट चेक 30.09.2021 5:24
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक पुलिसकर्मी खून से लथपथ है और जमीन पर पड़ा हुआ है. फोटो को शेयर करते हुए कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि बरेली में चालान काटने पर मुसलमानों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर ऐसी हालत कर दी. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
वायरल वीडियो में रेप आरोपी बताकर पीटा जा रहा युवक AAP का मुस्लिम नेता है?: फैक्ट चेक 29.09.2021 5:02
सोशल मीडिया पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि आम आदमी पार्टी, दिल्ली के विधायक दिनेश मोहानिया के सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर अकरम खान ने एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इस दावे के साथ एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक युवक को कुछ लोग पीटते हुए दिख रहे हैं. युवक हाथ-पांव जोड़ रहा है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
असम में फिर हुई दरांग जैसी घटना और इस बार शव पर पुलिस वाला कूदा?: फैक्ट चेक 28.09.2021 5:09
असम के दरांग जिले में गुरुवार (23 सितंबर) को अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें दो लोग मारे गए. दोनों व्यक्ति मुस्लिम समुदाय से थे. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक दूसरे वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि दरांग जैसी घटना असम में फिर से हुई है जिसमें एक मुस्लिम को मारने की कोशिश की गई. कहा गया है कि कल असम में एक फोटोग्राफर मृत व्यक्ति पर कूदा था और आज एक पुल...
चन्नी के पंजाब CM बनने के जश्न में ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाए गए?: फैक्ट चेक 27.09.2021 5:18
सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि जहां एक ओर गुजरात मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में ‘जय श्री राम’ और वंदे मातरम’ के नारे लगाए गए, वहीं पंजाब मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में ‘अल्लाह हू अकबर’ और ‘हालेलुया’ के नारे गूंजे. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
अफगानिस्तान से पाकिस्तान के लिए हवाई जहाज की तस्करी की जा रही है?: फैक्ट चेक 24.09.2021 5:39
एक ट्रक के अंदर रखे एक प्लेन की फोटो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो रही है कि इस तरह से एक प्लेन को अफगानिस्तान से पाकिस्तान में तस्करी कर लाया जा रहा है. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
क्या है ओवैसी के 'मैं कट्टर हूं' वाले बयान का सच: फैक्ट चेक 23.09.2021 5:30
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित घर पर 21 सितंबर को हुई तोड़फोड़ के मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है. ये लोग हिंदू सेना के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर ओवैसी की पार्टी के ट्विटर हैंडल से किए एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है मैं कट्टर हूं. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
अयोध्या का रेलवे स्टेशन हुआ हाईटेक, इस दावे के साथ वायरल तस्वीर का सच जानिए: फैक्ट चेक 22.09.2021 5:00
सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत रेलवे स्टेशन की फोटो वायरल हो रही है जिसके भीतर हाईटेक ट्रेन को आते-जाते देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि ये स्टेशन अयोध्या का है जो बहुत जल्द ही देश को समर्पित किया जाएगा. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
गुजरात में बीच सड़क पर अपराधी को पीटती पुलिस की वायरल तस्वीर का सच: फैक्ट चेक 21.09.2021 4:31
13 सितंबर को, भाजपा के विधायक भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस बीच, एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी कुछ लोगों को सार्वजनिक रूप से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है. इस फोटो के साथ दावा किया जा रहा है कि भूपेंद्र पटेल की सरकार बनते ही पुलिस अपराधियों को पकड़ने में सक्रिय हो गई है. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
पंजाब में मुख्यमंत्री बदलाव के बीच Captain Amarinder Singh ने क्या Amit Shah से मुलाकात की? : फैक्ट चेक 20.09.2021 5:00
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया सीएम चुना गया है. कैप्टन के सीएम पद छोड़ने के बाद से सोशल मीडिया पर अमरिंदर सिंह की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो गृह मंत्री अमित शाह के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ दावे में कहा जा रहा है कि अमरिंदर सिंह सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अमित शाह से मिले और...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.