Aaj Tak Radio
Fact Check
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
पंजाब में AAP की जीत के बाद नशे में झूमते दिखे पुलिसवाले?: फैक्ट चेक 16.03.2022 4:08
सोशल मीडिया पर नशे में धुत्त एक सिख पुलिसवाले का वीडियो वायरल हो गया है. ये पुलिसवाला इतना ज्यादा नशे में लग रहा है कि जमीन से उठ भी नहीं पा रहा. पास ही शराब की एक बोतल पड़ी है. साथ ही, ‘नी लाके तीन पेग बलिये’ गाना बज रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये पंजाब पुलिसकर्मी है जो आम आदमी पार्टी के चुनाव जीतने के बाद इस हालत में पाया गया. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
नतीजों के बाद नशे में लड़खड़ाते दिखे भगवंत मान? वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 15.03.2022 4:38
पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद से ही पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मान लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ लोग उन्हें सहारा देकर कार में बैठाते दिख रहे हैं, ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि इस वीडियो में मान नशे में हैं. बहुत सारे लोग इस वीडियो को हालिया चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद का बता रहे हैं और इसे ‘#उड़ता_पंजाब’ जैसे हैशट...
शादी में दूल्हे को दहेज़ न मिलने पर शादी से इनकार? जानिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 14.03.2022 4:28
सोशल मीडिया पर बिहार की एक शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो को कई मीडिया वेब साइट्स ने भी छापा है, वीडियो में दूल्हे को कहते सुना जा सकता है कि मांग पूरी ना होने कि वजह से वो शादी से इनकार कर रहा है और दुल्हन उसका जबाब भी देती है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि बिहार के सरकारी कर्मचारी ने दहेज़ के लिए शादी से इनकार कर दिया है, क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास...
क्या ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं पुराने रूसी वॉर टैंक्स?: फैक्ट चेक 11.03.2022 3:56
सोशल मीडिया पर पुराने वॉर टैंक की एक फोटो शेयर की जा रही है, फोटो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये रूस के इस्तेमाल किये हुए टैंक ebay पर बेचे जा रहे हैं और फोटो में ebay का लोगो भी दिखाई दे रहा है, क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
क्या पाकिस्तानी सांसदों ने संसद के अंदर 'मोदी, मोदी' के नारे लगाए?: फैक्ट चेक 10.03.2022 4:10
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसके साथ दावा है कि इस वीडियो में पाकिस्तानी सांसदों ने यूक्रेन से पाकिस्तानी छात्रों को निकालने पीएम मोदी की प्रशंसा की है और पाकिस्तानी संसद में मोदी मोदी के नारे लगाए, क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
सीएमओ अधिकारियों ने योगी आदित्यनाथ का फ़ोन उठाना बंद कर दिया है? जानिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 09.03.2022 3:40
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ संदिग्ध दावों के साथ वायरल हो गया, वीडियो में आदित्यनाथ को हिंदी में बोलते हुए सुना जा सकता है: “यह गलत है. फोन का जवाब देना, या व्यस्त होने पर बाद में कॉल करना एक सामान्य शिष्टाचार है". कई फ़ेसबुक और ट्विटर यूज़र ने इस क्लिप को साझा करते हुए दावा किया कि यूपी चुनाव परिणाम घोषित होने से कुछ दिन पहले सीएमओ अधिकारियों ने आदित्यनाथ की कॉल का...
क्या पुतिन ने कतर वर्ल्ड कप से रूस के सस्पेंशन को हटाने के लिए फीफा को धमकी दी?: फैक्ट चेक 08.03.2022 3:26
रूस, जिसने 2018 फीफा वर्ल्ड कप होस्ट किया था, अब यूक्रेन के आक्रमण के बाद टूर्नामेंट के कतर एडिशन से सस्पेंड कर दिया गया है, 1 मार्च, 2022 को, फीफा और यूईएफए ने संयुक्त बयान जारी किया, रूस को सभी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं से निष्कासित कर दिया गया है, इस खबर के बाद एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमे दावा किया जा रहा है कि व्लादिमीर पुतिन ने रूसी टीमों के निलंबन पर फीफा को धमकी द...
पुतिन में हिटलर का अक्स दिखाती टाइम मैगजीन की कवर फोटो है?: फैक्ट चेक 07.03.2022 4:35
यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से ही एक बड़ा वर्ग पुतिन को विलेन के रूप में देख रहा है. दुनिया भर में रूस और पुतिन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं. इन घटनाक्रमों के बीच सोशल मीडिया पर टाइम मैगजीन का एक कथित कवर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस कवर में पुतिन के चेहरे पर हिटलर की नाक, मूछें और होठ नजर आ रहे हैं. यूक्रेन के एक अंग्रेजी मीडिया संस्थान ‘द न्यू वॉइस ऑफ यूक्रेन’ ने भी इसे टाइम मैगजीन का असल...
क्या पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा 'फूट डालो और लूटो'?: फैक्ट चेक 04.03.2022 3:37
उत्तर प्रदेश और मणिपुर में चल रहे विधानसभा चुनावों के बीच, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें एक रैली को संबोधित करते हुए और "सब में डालो फूट मिलकर करो लूट" कहते हुए देखा जा सकता है. तो क्या उन्होंने इसका प्रचार किया? क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
सैनिक को गुस्से से मुक्का दिखाती छोटी बच्ची यूक्रेन की रहने वाली है?: फैक्ट चेक 03.03.2022 4:31
इन दिनों एक सैनिक को गुस्से से मुक्का दिखाती छोटी बच्ची का वीडियो रूस-यूक्रेन युद्ध से जोड़कर खूब शेयर किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि ये सैनिक रूस का है और बच्ची यूक्रेन की है. लोग बच्ची की खूब तारीफ कर रहे हैं. कह रहे हैं कि इतनी छोटी-सी उम्र में वह बिना डरे रूसी सैनिक को अपने देश से बाहर जाने के लिए कह रही है. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
एग्जिट पोल दिखा रहे यूपी में सपा-बसपा की जीत? जानिए वायरल स्क्रीनशॉट का सच: फैक्ट चेक 02.03.2022 4:02
सोशल मीडिया पर एक न्यूज चैनल के लोगो वाले दो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं. इन दोनों पर ही ‘एग्जिट पोल यूपी’ लिखा हुआ है. बस एक अंतर है. जहां पहले स्क्रीनशॉट में 227-230 सीटों के साथ सपा के यूपी चुनाव जीतने की बात लिखी है, वहीं दूसरे स्क्रीनशॉट में 210-220 सीटों के साथ बसपा के सत्ता में वापस आने का दावा किया गया है. दोनों ही स्क्रीनशॉट फेसबुक पर खूब शेयर किए जा रहे हैं. क्या है इन वायरल स्क्रीनशॉट क...
रूस ने यूक्रेन में हस्तक्षेप पर भारत को परिणाम भुगतने की धमकी दी है?: फैक्ट चेक 01.03.2022 5:21
रूस लंबे समय से भारत का सहयोगी है, कई लोग यह जानने के लिए उत्सुक थे कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र यूक्रेन पर आक्रमण पर कैसे प्रतिक्रिया देगा, जबकि भारत ने रूसी आक्रमण के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर मतदान से परहेज किया, एक न्यूज़ रिपोर्ट का एक स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर वायरल है, रिपोर्ट में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हवाले से कहा गया है, "भारत को हस्तक्षेप नहीं कर...
वोटर लिस्ट में नाम न होने पर नहीं डाला जा सकता है वोट? वायरल मैसेज की पड़ताल: फैक्ट चेक 28.02.2022 4:59
सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के नाम और तस्वीर के साथ एक मैसेज वायरल हो रहा है. इसमें लिखा है कि वोटर लिस्ट में नाम न होने की स्थिति में मतदाता को ‘चुनौती वोट’ डालने का अधिकार है. साथ ही, ये भी लिखा है कि अगर किसी मतदाता का वोट उसकी जगह कोई और डाल जाए, तो असली मतदाता टेंडर्ड वोट डाल सकता है. क्या है इस वायरल मैसेज का सच, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
डरावने ब्लास्ट के वायरल वीडियो रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के हैं?: फैक्ट चेक 25.02.2022 4:11
रूस-यूक्रेन संघर्ष के बारे में सोशल मीडिया पर पहले से ही बहुत सारी गलत सूचनाएँ थीं, लेकिन मॉस्को के चौतरफा हमले के बाद गलत सूचना की मात्रा भी बढ़ गई है, कई लोगों ने भयानक विस्फोट का एक वीडियो शेयर किया, इसके साथ ही दावा किया जा रहा था कि यूक्रेन में चल रहे संकट के बीच ऐसा हुआ है. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
पीएम मोदी फोटो के लिए नोटबुक में लिखने का नाटक कर रहे थे?: फैक्ट चेक 24.02.2022 3:59
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां उन्हें नोटबुक और पेन के साथ देखा जा सकता है और पीएम पेन को नोटबुक के ऊपर घुमाते दिख रहे थे, एक फ़ेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि “वह कितने सच्चे अभिनेता हैं! वह कुछ लिखने का नाटक कर रहे हैं, लेकिन वह कुछ नहीं लिख रहे हैं" क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की संपत्ति सिर्फ 72 हजार है? वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक 23.02.2022 3:30
सोशल मीडिया पर कुछ लोग योगी आदित्यनाथ की संपत्ति को लेकर एक दावा कर रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि उनके पास चल-अचल संपत्ति के नाम पर सिर्फ एक जोड़ी सोने के कुंडल, सोने की एक चेन और एक मोबाइल फोन है. इन तीनों की कुल कीमत सिर्फ 72 हजार रुपये बताई जा रही है. ऐसा कहते हुए लोग सीएम योगी की तारीफ कर रहे हैं . क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
अखिलेश यादव के अपराधियों से सपा को वोट देने की अपील के वायरल वीडियो का सच : फैक्ट चेक 22.02.2022 4:15
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण की सीटों पर मतदान से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपराधियों से सपा को वोट देने की अपील करते दिख रहे हैं. ये वीडियो एक जनसभा का लग रहा है जिसमें अखिलेश किसी मंच से बोल रहे हैं, “कह के जा रहे हैं, जिन्हें कानून व्यवस्था हाथ में लेनी है, कानून को नहीं मानना...
केजरीवाल ने राम रहीम से मुलाकात की है? जानिए वायरल ट्वीट का सच: फैक्ट चेक 21.02.2022 5:32
क्या पंजाब चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जेल से कुछ दिनों के लिए रिहा हुए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम से मुलाकात की? सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कुछ लोग ऐसा ही दावा कर रहे हैं. वो कह रहे हैं कि केजरीवाल से हुई इस मुलाकात के बाद राम रहीम ने आम आदमी पार्टी को समर्थन का वादा भी किया. क्या है इस ट्वीट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडक...
यूपी सरकार शुरू करवा रही है भगवा हिजाब? जानिए वायरल पोस्ट का सच: फैक्ट चेक 18.02.2022 4:39
कर्नाटक के हिजाब विवाद को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें लोग एक स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार अब भगवा रंग के हिजाब बनवाने जा रही है. इस स्क्रीनशॉट में एक तरफ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तोे दूसरी तरफ भगवा हिजाब पहने हुए एक लड़की की फोटो लगी है. साथ ही, हेडलाइन लगी है, ‘उत्तर प्रदेश सरकार अब भगवा रंग के हिजाब का उत्पादन शुर...
एक्टर टीकू तलसानिया ने मुस्लिम धर्म अपनाया? वायरल पोस्ट की पड़ताल: फैक्ट चेक 17.02.2022 5:09
एक्टर-कॉमेडियन टीकू तलसानिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें वो मुस्लिम टोपी और लंबी दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं. साथ ही, टीकू के इसी मुस्लिम लुक से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है. इन्हें शेयर करते हुए कई लोग दावा कर रहे हैं कि टीकू ने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया है. इस वीडियो में एक लड़की उनसे कहती है, “चचा, सलाम वालेकुम” इस पर वो जवाब देते हैं, “वालेकुम अस्सलाम”, क्या...
क्या राहुल गांधी के साथ नज़र आई थी ‘हिजाब गर्ल’ मुस्कान?: फैक्ट चेक 16.02.2022 5:54
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इस तस्वीर में राहुल के साथ जो महिला खड़ी हैं वो ‘हिजाब गर्ल’ मुस्कान है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि हिजाब को लेकर जो विवाद चल रहा है उसके पीछे कांग्रेस का हाथ है. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई,...
क्या यूपी के किसी चुनावी सर्वे में बसपा की जीत का दावा किया गया था?: फैक्ट चेक 15.02.2022 5:09
चुनावी गहमागहमी के बीच सोशल मीडिया पर एक चैनल का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. इसमें एक ओपीनियन पोल के जरिये कहा जा रहा है कि यूपी में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने वाली है. सर्वे में भाजपा गठबंधन को 144-152, बसपा को 203-211, सपा गठबंधन को 12-20 और कांग्रेस को 19 से 27 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. क्या है इस स्क्रीनशॉट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
केजरीवाल ने अकाली दल को वोट देने की अपील? क्या है वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 14.02.2022 3:54
इन चुनावी हलचलों के बीच अरविंद केजरीवाल का एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में केजरीवाल लोगों से अकाली दल को वोट देने की अपील करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग आम आदमी पार्टी का मजाक उड़ा रहे हैं. वहीं, कई लोग हैरानी भी जता रहे हैं कि भला केजरीवाल इस तरह की बात कैसे कह सकते हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
‘हिजाब गर्ल’ मुस्कान घूमने के लिए हिजाब नहीं पहनती? जानिए वायरल कोलाज का सच: फैक्ट चेक 11.02.2022 3:31
कर्नाटक के मांड्या शहर में हाल ही में जब एक छात्रा मुस्कान, हिजाब पहन कर कॉलेज गई, तो उसे भगवा गमछे वाले कुछ युवकों ने परेशान किया. लड़कों ने जय श्रीराम के नारे लगाए तो अकेली लड़की ने उनके सामने 'अल्लाहू अकबर' के नारे लगाए. इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि लोग उसे 'हिजाब गर्ल' कहने लगे. मुस्कान का विरोध करने वाले कई लोग अब एक कोलाज शेयर करते हुए उस पर तंज कस रहे हैं. लोग कह रहे...
हिजाब को आग के हवाले करने गई महिला ने खुद को जलाया? जानिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 10.02.2022 4:18
शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब को लेकर चल रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, इसी के चलते सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ महिलायें पानी की टंकी पर चढ़कर एक कपड़े में आग लगाती हैं और उनमें से एक महिला आग की लपेट में आ जाती हैं, लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि हिजाब जलाने गयी थीं खुद जल गई, क्या इस वीडियो की सच्चाई सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.