Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episodes

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 6, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

डॉक्टर के गेटअप में दिख रहे पीएम मोदी की वायरल तस्वीर का सच: फैक्ट चेक 13.04.2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 9 अप्रैल को जब कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाई के टाइगर रिजर्व दौरे पर गए, तब उनकी खाकी रंग की पैंट के साथ टाइगर प्रिंट शर्ट चर्चा का विषय बन गई. इस बीच सोशल मीडिया पर मोदी की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर वो एक सफेद जैकेट पहने हुए डॉक्टर के लिबास में एक माइक्रोस्कोप के आगे झुके हुए दिख रहे हैं. इस तस्वीर का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

मोदी सरकार ने शारदा पीठ के टूटे–फूटे मंदिर की मरम्मत करवाई? : फैक्ट चेक 12.04.2023

गृह मंत्री अमित शाह ने 22 मार्च, 2023 को कुपवाड़ा, जम्मू कश्मीर के टीटवाल गांव में शारदा माता के मंदिर का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया. इसी बीच सोशल मीडिया पर इस मंदिर के निर्माण के सिलसिले में दो तस्वीरों का एक कोलाज वायरल हो रहा है. कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि मोदी सरकार ने मां शारदा के टूटे–फूटे मंदिर का जीर्णोद्धार कर दिया है.  इस कोलाज में एक ओर जीर्ण-शीर्ण हो चुके एक मंदिर की तस्व...

उदयपुर रेप की घटना से जोड़कर वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 11.04.2023

राजस्थान के मावली, उदयपुर में एक नाबालिग बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी हत्या लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसी बच्ची की गरदन पर टांकों के कई सारे निशान दिखाई दे रहे हैं. इसमें बच्ची बिस्तर पर बैठी है और कोई कैमरा घुमा कर उसके गरदन पर लगे टांकों का वीडियो बना रहा है. इसी बच्ची...

नए संसद भवन के निर्माण को लेकर क्या बेबुनियाद दावे हो रहे हैं? : फैक्ट चेक 10.04.2023

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि नया संसद भवन 17 महीनों में बन कर तैयार हो चुका है और इसे बनाने के लिए टाटा कंपनी ने सरकार से महज एक रुपया लिया है. एक फेसबुक यूजर ने इस कोलाज को शेयर करते हुए लिखा, “नया संसद भवन दो नए रिकॉर्ड. इसे महज 17 महीनों में बनाया गया था टाटा ने इसे भुनाया और सरकार को लागत के रूप में केवल 1 रुपये. यह टाटा की देश को देन है.” क्या है सच सु...

SBI की पूर्व चेयरपर्सन ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल?: फैक्ट चेक 07.04.2023

साल 2016 में हुई नोटबंदी के बारे में 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया' यानी SBI की चेयरपर्सन रहीं अरुंधति भट्टाचार्य के एक कथित बयान का पोस्टकार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.   इस पोस्टकार्ड के बैकग्राउंड में SBI का लोगो दिख रहा है. इसके साथ अरुंधति भट्टाचार्य की एक तस्वीर लगी है. साथ ही, लिखा है, “मोदी सरकार में बोलने की इजाजत नहीं. रिटायरमेंट के बाद बोलीं SBI की चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य. नोटबंदी जा...

इफ्तार पार्टी को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से क्यों जोड़ा जा रहा है? : फैक्ट चेक 06.04.2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन अप्रैल को पटना के फुलवारी शरीफ में एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए. रामनवमी के मौके पर देश के कई हिस्सों समेत बिहार से भी आई सांप्रदायिक हिंसा की खबरों के बीच नीतीश के इफ्तार पार्टी में जाने को लेकर बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है. इसी बीच इफ्तार पार्टी से जोड़कर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और उनकी कैबिनेट के सहयोगियों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वाय...

उत्तर प्रदेश में बुलडोजर पर सवार हुआ दूल्हा? :फैक्ट चेक 05.04.2023

बुलडोजर वाली बारात का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस बारात में शेरवानी पहने और आंखों पर काला चश्मा लगाए हुए दूल्हा पूरे टशन में फूलों से सजी जेसीबी पर बैठा है. इस 'बुलडोजर बारात' के पीछे एक सजी-धजी सफेद कार समेत कुछ गाड़ियां चल रही हैं. वीडियो में 'आज मेरे यार की शादी है' गाना भी बज रहा है. इस वीडियो को कई लोग यूपी का बता कर शेयर कर रहे हैं. वीडियो के ऊपर लिखा है, ""यूपी में...

गुजरात में बसे हजारों अवैध मुसलमानों से कागजात जब्त करने का दावा झूठा है: फैक्ट चेक 04.04.2023

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सड़क के किनारे बिखरे पड़े कई पासपोर्ट्स और आधार कार्ड्स दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये घटना गुजरात के बेट द्वारका की है, जहां बसे हजारों अवैध मुसलमानों से ये कागजात जब्त किए गए हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग सड़क के किनारे एक खेत में पड़े पासपोर्ट, आधार  कार्ड और बाकी दस्तावेज को निकाल रहे हैं. एक शख्स पंजाबी  में कह रहा है कि देखो...

प्लेटफॉर्म पर लेटे शख़्स को लात मारते पुलिसवालों का वीडियो फ़र्ज़ी दावे के साथ वायरल?: फैक्ट चेक 03.04.2023

किसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लेटे एक व्यक्ति को लात मारते पुलिसवालों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये असम के पुलिसवाले हैं, जिन्होंने एक बिहार के व्यक्ति के साथ ऐसा बर्ताव किया. क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

यूपी में बुलडोजर कार्रवाई के वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 31.03.2023

बुलडोजर कार्रवाई का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कुछ लोग योगी सरकार पर तंज कस रहे हैं. वीडियो में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति कार्रवाई रोकने की कोशिश में बुलडोजर के ठीक सामने लेटा हुआ है. उसके हाथ में एक कागज है जिसे वो कोर्ट का ऑर्डर बता रहा है. लेकिन कार्रवाई करवाने आई महिला लगातार चिल्लाते हुए उसे रास्ते से हटने को कह रही है. क्या है सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में

कानपुर के 'हलाला एक्सपर्ट' का वायरल हो रहा विजिटिंग कार्ड फ़र्ज़ी है?: फैक्ट चेक 30.03.2023

कानपुर के किसी व्यक्ति का एक बेहद विवादास्पद विजिटिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई लोग कह रहे हैं कि ये व्यक्ति 'हलाला एक्सपर्ट' है. इस कार्ड पर हलाला के बाद बेगम को वापस करने की गारंटी की बात लिखी है. इस विजिटिंग कार्ड को शेयर करते हुए कई लोग मुस्लिम धर्म को बुरा-भला कह रहे हैं. कार्ड पर एक शख्स की फोटो, एक फोन नंबर और कानपुर के बाबूपुरवा इलाके का पता भी है. क्या है इस दावे की हक़ीक़त,...

पिता पर बलात्कार का आरोप लगाती लड़की के वीडियो का सच: फैक्ट चेक 29.03.2023

हिजाब पहने हुए एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें ये लड़की कहती है कि उसके चाचा ने जोर-जबर्दस्ती करके अपनी बेटी की शादी कर दी और अब चाचा की देखादेखी उसके पिता भी उसके साथ ऐसा ही कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये लड़की उत्तर प्रदेश की है. वीडियो में लड़की बताती है कि उसके चाचा ने उसकी बड़ी बहन को पुलिस के नाम पर धमकाया तो उसने जहर खा लिया. कुछ लोग इसे शेयर करते हुए यूपी के मुख्यम...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत से पहले का आखिरी वीडियो क्यों वायरल : फैक्ट चेक 28.03.2023

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे 26 मार्च को एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं थीं. इसी बीच, सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो गए हैं, जिन्हें आकांक्षा का आखिरी वीडियो बताया जा रहा है. इनमें से पहले वीडियो में आकांक्षा मेकअप करवा रही हैं. साथ ही, इस दौरान वो अपने फैंस को समझाती हैं कि वो प्यार-मोहब्बत के चक्कर में खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कतई न करें. वो कहती हैं, "प्लीज, प्यार के चक्कर में हाथ,...

राहुल गांधी ने 10 साल पहले फाड़ डाला था मनमोहन सरकार का अध्यादेश?: फैक्ट चेक 27.03.2023

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें राहुल एक काग़ज़ को फाड़ते दिख रहे हैं. इसे शेयर करते हुए कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि साल 2013 में राहुल ने यूपीए सरकार के जिस अध्यादेश को सरेआम फाड़ा था वही उनकी सदस्यता बचा सकता था, लेकिन राहुल ने उसे पारित नहीं होने दिया. क्या है इस दावे की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में

पीएम मोदी की इस तस्वीर को 'ठग' किरण पटेल से क्यों जोड़ा जा रहा है? : फैक्ट चेक 24.03.2023

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे शेयर करते हुए कुछ लोग उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी बता रहे हैं. ये नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर है जिसमें वो तीन और लोगों के साथ अमेरिका में व्हाइट हाउस के गेट के सामने खड़े हैं. इसे शेयर करने वाले कुछ लोग तस्वीर में बाईं ओर खड़े व्यक्ति को किरण पटेल बता रहे हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने अंग्रेजी में लिखा जिसका हिंदी तर्ज...

योगी आदित्यनाथ की कार में बज रहा था 'मथुरा भी सजा देंगे' भजन?: फैक्ट चेक 23.03.2023

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार में भजन बज रहा है ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे... मथुरा भी सजा देंगे’. कार में एक शख्स भी दिखाई दे रहा है. दावा किया जा रहा है कि वह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हैं. क्या है सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

विराट-अनुष्का और अक्षय कुमार ने किए बागेश्वर धाम के दर्शन? : फैक्ट चेक 22.03.2023

fcप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन के बागेश्वर धाम के दर्शन करने की भ्रामक खबरों के बाद अब फिर एक ऐसा ही दावा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बागेश्वर धाम के दर्शन करने पहुंचे थे. न्यूज रिपोर्ट जैसी दिख रही इस वीडियो में कोहली और अनुष्का किसी मंदिर में पूजा करते दिख रहे हैं. वहीँ एक...

बस ड्राइवर की सीट पर बैठने के लिए झगड़ती महिला के वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 20.03.2023

सोशल मीडिया पर बस चालक की सीट पर बैठने की जिद करने वाली एक महिला का वीडियो वायरल हो गया है. ड्राइवर लगातार उससे सीट खाली करने को कहता है लेकिन महिला टस से मस नहीं होती. कुछ देर बाद बस में बैठी एक दूसरी महिला भी इस बहस का हिस्सा बन जाती है. हैरानी की बात ये है कि वो भी इस विवाद में महिला का पक्ष लेते हुए ड्राइवर को किसी और सीट पर बैठने का सुझाव देती है.  इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग कह रहे हैं कि...

पाक में इमरान खान के समर्थकों ने आंसू गैस के गोलों को निष्क्रिय किया? : फैक्ट चेक 17.03.2023

इन घटनाक्रमों के बीच दो वीडियोज को मिलाकर बना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. दोनों वीडियोज में कुछ लोग ट्रैफिक नियंत्रित करने वाले नारंगी रंग के कोन की मदद से आंसू गैस के गोलों को निष्क्रिय करते दिख रहे हैं. कई लोग '#Pakistan' और '#ImranKhan' जैसे हैशटैग्स के साथ इसे शेयर कर रहे हैं और इसे इमरान की गिरफ्तारी को रोकने के लिए हुए उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से संबंधित बता रहे...

पुतिन ने रूस में कोरोना वैक्सीन के पूरे स्टॉक को नष्ट करने का दिया आदेश? : फैक्ट चेक 16.03.2023

सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश में कोरोना की वैक्सीन के पूरे स्टॉक को नष्ट करने का फरमान जारी कर दिया है. ऐसा कहने वाले लोग अपनी बात को साबित करने के लिए एक वेबसाइट पर छपे आर्टिकल का लिंक और उसका स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं.   इस आर्टिकल के मुताबिक, रूस में HIV के बढ़ते मामलों का सीधा ताल्लुक कोरोना वैक्सीन से निकल आने के चलते पुतिन ने देश में...

मध्य प्रदेश में डेढ़ साल पहले हुए एयर क्रैश के वायरल दावे की पड़ताल :फैक्ट चेक 15.03.2023

फाइटर पायलट की यूनिफॉर्म पहने किसी खेत में लेटे एक शख्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. ऐसा कहा जा रहा कि ये पायलट पैराशूट लेकर अपने प्लेन से कूदा था, लेकिन वो खुला नहीं. इस वजह से वो बुरी तरह घायल हो गया जिसके बाद उसकी जान चली गई. वीडियो में पायलट के इर्द-गिर्द काफी भीड़ नजर आ रही है. कोई उसकी जेब से मोबाइल फोन निकाल रहा है तो कोई उसके पास कपड़े को हिला कर हवा कर रहा है. वीडियो में रोन...

यूपी में रेप के आरोपी मुस्लिम युवक की हत्या के वायरल दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक 14.03.2023

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हिंदू लड़की के बलात्कार के आरोपी मुस्लिम युवक की हत्या की कथित घटना को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है. ऐसा बताया जा रहा है कि मोहम्मद गफ्फार नामक शख्स एक हिंदू लड़की से बलात्कार के मामले में पुलिस की हिरासत में था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था. लेकिन जब वो बाहर आया तो किसी अंजान व्यक्ति ने उसकी हत्या कर उसकी लाश के पांच टुकड़े किए और उन्हें नाले में फेंक...

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री की बहन को लेकर क्या अफ़वाह उड़ रही है? : फैक्ट चेक 13.03.2023

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि वो आम हिंदू लड़कियों को तो लव जिहाद से बचकर रहने की सलाह देते हैं, पर उनकी खुद की बहन की शादी एक मुस्लिम व्यक्ति से हुई है. ऐसा कहने वाले लोग एक वीडियो शेयर कर रहे हैं जिस पर लिखा है, 'बागेश्वर बाबा ने बहनों को दिया धोखा'. वीडियो के शुरुआती हिस्से में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रवचन देते नजर आते हैं. क्या ह...

CM स्टालिन ने प्रवासी मजदूरों को तमिलनाडु छोड़ने का अल्टीमेटम दिया?: फैक्ट चेक 10.03.2023

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य में रह रहे हिंदी-भाषी राज्यों के प्रवासियों को 20 मार्च तक राज्य छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है, नहीं तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा. क्या है इस दावे की हकीकत सुनिए 'फैक्ट चेक' में.

कांग्रेस के समर्थन में धीरेंद्र शास्त्री करने वाले हैं 121 किमी लंबी पदयात्रा? : फैक्ट चेक 09.03.2023

हाल ही में एक आपराधिक मामले में मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम की गिरफ्तारी हुई थी. इसके बाद उन्हें जमानत भी मिल गई. धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ही दलों के नेता हाजिरी लगाते रहे हैं. मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसी बीच सोशल मीडिया पर एक कथित न्यूज रिपोर्ट की कटिंग वायरल हो रही है जिसे...

Listen to the Fact Check podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.