Aaj Tak Radio
Fact Check
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
MP में हुई चाकूबाजी की इस घटना में नहीं है 'लव जिहाद' का कोई एंगल!: फैक्ट चेक 26.06.2023 4:23
एक लड़के को लात-घूसों से पीटती भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें पिट रहा शख्स मुस्लिम है जिसने चाकू से एक हिंदू लड़की पर हमला किया था. ये देखकर हिंदुओं को गुस्सा आ गया और उन्होंने उसे मार-मार कर मजा चखा दिया. इस घटना को 'लव जिहाद' का मामला बताया जा रहा है.वीडियो किसी बाजार का लग रहा है. किसी ज्वेलरी की दुकान के बाहर एक लड़का बैठा है. उसका चेहरा खून से लथप...
‘आप’ नेता संजय सिंह ने परिवारवाद को लेकर कई विपक्षी पार्टियों पर कसा तंज?: फैक्ट चेक 23.06.2023 4:13
'आप' के अल्टीमेटम के बाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें 'आप' नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह वंशवाद और परिवारवाद पर कई विपक्षी पार्टियों का नाम लेकर उन पर तंज कसते सुनाई देते हैं. वीडियो को शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि संजय सिंह ने विपक्षी पार्टियों की मीटिंग से उन्हें एक खास संदेश भेजा है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
अंबाला में युवक की पिटाई का पुराना वीडियो झूठे दावे के साथ वायरल: फैक्ट चेक 22.06.2023 3:50
एक निर्वस्त्र युवक की पिटाई का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. कुछ लोगों का कहना है कि इस युवक पर लव जिहाद का आरोप है, जिसका पता लगने पर कुछ स्थानीय महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी. वीडियो में दिखाई देता है कि कुछ महिलाएं एक शख्स के कपड़े उतारकर उस पर लात-घूंसे बरसा रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि ये शख्स मुस्लिम है और उसने हिंदू पहचान बता कर एक लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया. क्या है इस...
मणिपुर में कुकी समुदाय की लड़की को दिन-दहाड़े गोली मारी गई?: फैक्ट चेक 21.06.2023 3:51
मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच तीन मई को शुरू हुई हिंसा अब भी जारी है. इन घटनाओं के चलते अब तक 100 से भी ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक बेहद खौफनाक वीडियो वायरल हो गया है. इसमें हथियार पकड़े हुए कुछ लोग एक लड़की को बुरी तरह पीट रहे हैं. वे बारी-बारी से उसे लात-घूसे मारते हैं. फिर उसकी आंखों पर काली पट्टी बांध देते हैं. एक व्यक्ति अपने फोन से इस घटना का वीडियो बना...
हवा में झूलते पुल पर मौजूद भीड़ के वायरल वीडियो का सच क्या है?: फैक्ट चेक 20.06.2023 3:01
भारी भीड़ से लदे हुए एक ब्रिज का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. काफी ऊंचाई पर बना ये पुल हवा में झूल रहा है, और इसके नीचे से जा रही सड़क पर कई गाड़ियां भी चल रही हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस वीडियो को भारत का बताते हुए शेयर कर रहे हैं. इसे ट्वीट करते हुए एक शख्स ने लिखा, “यह हाल है हमारे देश का पुल टूट जाए तो गलती इंजीनियर की और सरकार की निकाल देते हैं.” इस ट्वीट के रिप्ला...
नमाज़ पढ़ने के लिए बिजली के ऊंचे टावर पर चढ़ गया शख़्स?: फैक्ट चेक 19.06.2023 4:58
वायरल वीडियो में एक शख़्स बिजली के ऊंचे ट्रांसमिशन टॉवर पर चढ़ा हुआ नज़र आ रहा है. इस वीडियो के साथ तमाम तरह के दावे हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये शख़्स मुस्लिम है और नमाज़ पढ़ने के लिए टॉवर पर चढ़ गया था और फिर करंट लगने से इसकी मौत हो गई. क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
गाजियाबाद की फैक्ट्री में तेंदुए ने घुसकर लोगों को घायल किया?: फैक्ट चेक 16.06.2023 6:35
सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो गाजियाबाद के लाल कुंआ इलाके में एक फैक्ट्री में तेंदुए के घुस जाने से हड़कंप मच गया.जिस तरह से वीडियो को शेयर किया जा रहा है उससे लगता है कि ये घटना हाल ही में गाजियाबाद में हुई है. वीडियो में दिखता है कि फैक्ट्री जैसे दिख रही जगह में तेंदुआ कुछ लोगों पर हमले का प्रयास करता है. वायरल वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, "गाजियाबाद में लाल कुआं के पास फैक्ट्री में...
बिपरजॉय चक्रवात को लेकर क्या अफ़वाह फैलाई जा रही है?: फैक्ट चेक 15.06.2023 11:22
बिपरजॉय बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है. खबरों के मुताबिक इसके 15 जून को गुजरात के तटीय इलाकों से टकराने की उम्मीद है. इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. किसी इमारत की बालकनी से बनाए गए इस वीडियो में एक खजूर का पेड़ बेहद तेजी से हिलता हुआ नजर आता है. क्या है सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
महिला की बेरहमी से पिटाई करते शख्स के वीडियो का सच: फैक्ट चेक 14.06.2023 2:40
किसी महिला को बेरहमी से पीटते हुए शख्स का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. इसमें एक आदमी, महिला के बाल पकड़कर खींचते हुए उसे चारपाई पर पटक देता है और उस पर डंडे बरसाने लगता है. महिला बुरी तरह चीखते-चिल्लाती हुई दिखती है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो ये एक मुस्लिम है जो अपनी हिन्दू पत्नी को बेरहमी से मार रहा है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट म...
शिरडी साईं धाम को लेकर फैली ये ख़बर झूठ है!: फैक्ट चेक 13.06.2023 4:09
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसे शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि महाराष्ट्र के शिरडी साईं बाबा मंदिर में हिंदू जो दान देते हैं, वो मुस्लिमों के हवाले कर दिया जाता है. वीडियो में कुछ लोग अपने सिर पर बोरियां ढोते हुए दिखाई पड़ते हैं. इन बोरियों को खोलने पर बहुत सारा पैसा निकलता है, जिसे लाइन से बैठे मुस्लिम टोपी पहने कुछ लोग गिनते हैं. वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए...
बीएससी नर्सिंग को एमबीबीएस के बराबर मानने का नोटिस फ़र्ज़ी है: फैक्ट चेक 12.06.2023 6:10
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अब बीएससी नर्सिंग के उम्मीदवारों को एमबीबीएस डिग्री वाले जूनियर डॉक्टरों के बराबर माना जायेगा. कई लोगों ने भारतीय नर्सिंग परिषद की ओर से जारी नोटिफिकेशन की तरह दिखने वाली एक तस्वीर साझा की. इसमें कहा गया है कि सभी बीएससी नर्सिंग उम्मीदवारों को अब "नर्सिंग ऑफिसर" कहा जाएगा और नर्सिंग उम्मीदवारों का काम एमबीबीएस उम्मीदवारों के लगभग बराबर माना जाएगा. सुनिए सच...
पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर वायरल हो रहे इंटरव्यू का सच क्या है?: फैक्ट चेक 09.06.2023 5:19
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कथित इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसे शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि इस इंटरव्यू में उन्हें सार्वजनिक तौर पर लज्जित होना पड़ा. इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि किसी भव्य सेट पर पीएम मोदी का इंटरव्यू चल रहा है. कई लोग इसे पीएम मोदी का असली इंटरव्यू समझ रहे हैं. जहां कुछ लोग इंटरव्यू लेने वाले शख्स की हिम्मत की दाद दे रहे हैं, वहीं कुछ कह रहे...
ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद मुस्लिम स्टेशन मास्टर के फरार होने का सच: फैक्ट चेक 08.06.2023 5:01
ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भीषण रेल हादसे में अब तक कम से कम 278 लोग जान गंवा चुके हैं. दुर्घटना की जांच की कमान अब सीबीआई ने संभाल ली है.सीबीआई जांच किसी निष्कर्ष पर पहुंचे, उससे पहले ही इस मामले में कई लोग मनगढ़ंत साजिश की बात कह रहे हैं. ऐसा ही एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल है जिसमें कहा जा रहा है कि घटना के बाद से ही मोहम्मद शरीफ नाम का एक स्टेशन मास्टर फरार है. स्टेशन कंट्रोल रूम में ख...
विराट कोहली ने ओडिशा रेल हादसे के पीड़ितों को दिए 30 करोड़ रुपये?: फैक्ट चेक 07.06.2023 3:10
ओडिशा रेल हादसे पर राजनीति, फिल्म और खेल जगत से जुड़ी तमाम हस्तियों ने दुख जताया है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी एक ट्वीट के जरिये इस हादसे पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा कि वो इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए प्रार्थना और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं. इन सबके बीच अब कुछ लोग एक पोस्टकार्ड शेयर कर रहे हैं जिस पर 'ब्रेकिंग न्यूज' के स...
मृत मानकर जिंदा शख्स का किया गया अंतिम संस्कार? :फैक्ट चेक 05.06.2023 3:57
आग में झुलसते एक जिंदा शख्स का दिल दहला देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. जलती हुई चिता के नजदीक लेटे इस इंसान का शरीर काफी हद तक जल चुका है. वो तड़पते हुए हवा में हाथ-पैर चला रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि ये घटना कानपुर के बिठूर की है, जहां जलती हुई चिता से ये शख्स बाहर निकल आया. लोग हैरान हैं कि कैसे किसी अस्पताल ने एक जिंदा इंसान को मृत...
The Rock ने क्या अपना धर्म बदल लिया?: फैक्ट चेक 02.06.2023 3:37
WWE और हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन उर्फ़ The Rock से कौन परिचित नहीं है. सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्हें भगवा रंग का चोला पहने हुए और आरती की थाल हाथ में लिये दिख रहें हैं. इन तस्वीरों के साथ ये दावा किया जा रहा है कि The Rock ने हिन्दू धर्म अपना लिया है और वो अब मंदिर में पूजा कर रहे हैं. तो वायरल होती इन तस्वीरों का सच क्या है, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट के इस एपि...
‘द केरला स्टोरी’ देखने के बाद हिंदू लड़की ने मुस्लिम लड़के से तोड़ी शादी? : फैक्ट चेक 01.06.2023 5:49
फिल्म 'द केरल स्टोरी' की रिलीज के बाद से कुछ लोग कह रहे हैं है कि फिल्म ने हिंदू युवतियों को 'लव जिहाद' के खतरों का एहसास करा दिया है. कुछ सोशल मीडिया यूजर दावा कर रहे हैं कि इस फिल्म को देखने के बाद गुजरात की एक हिंदू लड़की ने मुस्लिम लड़के के साथ होने जा रही अपनी शादी तोड़ दी. क्या है सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
राजस्थान में पीएम मोदी के दौरे का हुआ विरोध? :फैक्ट चेक 31.05.2023 5:21
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई को राजस्थान के अजमेर में एक जनसभा को संबोधित किया. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि राज्य में जगह-जगह होर्डिंग लगाकर और ग्राफिटी बनाकर उनके आगमन का विरोध किया जा रहा है. ऐसा कहते हुए लोग '#modi_Go_back' और '#मोदीवापसभागो' जैसे हैशटैग्स के साथ दो तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. इनमें से पहली तस्वीर में सड़क पर सफेद रंग से 'गो बैक मोदी' लिखा हुआ है. वहीं, द...
विनेश और संगीता फोगाट की इन फर्जी तस्वीरों पर न करें यकीन: फैक्ट चेक 30.05.2023 4:05
28 मई को नए संसद भवन के सामने महिला सम्मान महापंचायत से पहले पुलिस ने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया को हिरासत में ले लिया. हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया. इन घटनाक्रमों के बीच सोशल मीडिया पर '#WrestlersProtest' हैशटैग के साथ दो तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. इनमें से पहली फोटो में एक पुलिसवाला किसी व्यक्ति के चेहरे पर जूता रखे हुए दिखाई दे रहा है. कुछ लोगों को कहना है कि ये तस्...
नासिक में अज़ान के वक्त लाउडस्पीकर पर नहीं बजा सकेंगे भजन-कीर्तन ?: फैक्ट चैक 29.05.2023 3:50
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि नासिक पुलिस ने अजान के वक्त लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगा दी है. इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी को ये आदेश देते हुए सुना जा सकता है. वो कहते हैं कि कोई भी अजान के वक्त मस्जिदों के आसपास भजन-कीर्तन या हनुमान चालीसा का पाठ न करे. वीडियो के आखिर में बताया जाता है कि ये नासिक के पुलिस कमिश्नर हैं. सुनिए 'फैक्ट चेक' में.
बुज़ुर्ग मरीज़ पर बैठे कबूतर की तस्वीर ग़लत दावों के साथ वायरल: फैक्ट चेक 25.05.2023 4:20
अस्पताल में भर्ती एक मरीज और कबूतर के अनोखे रिश्ते की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि फोटो में दिख रहा शख्स , अपना इलाज कराने के लिए किसी अस्पताल में भर्ती हुआ था. करीब तीन दिन बीत गए पर उसके परिवार से कोई भी उससे मिलने नहीं आया. लेकिन, एक कबूतर हर रोज कुछ देर के लिए उस मरीज के पास आकर बैठ जाता था. बाद में पता चला कि कबूतर ऐसा इसलिए करता था क्योंकि ये व्यक...
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के डांस का भ्रामक वीडियो वायरल: फैक्ट चेक 24.05.2023 3:16
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद, कथित तौर पर सिद्धारमैया को नाचते हुए दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 38 सेकेंड के इस वीडियो में सिद्धारमैया जैसा दिखने वाला एक शख्स लोकप्रिय कन्नड़ गाने की धुन पर नाच रहा है. लोगों के एक समूह को उनके आस-पास बैठे देखा जा सकता है, कुछ ताली बजा रहे हैं और दूसरे लोग डांस को रिकॉर्ड कर रहे हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई,...
पेंटागन ब्लास्ट की AI तस्वीर का सच : फैक्ट चेक 23.05.2023 11:02
अमेरिका के पेंटागन में विस्फोट की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है. फोटो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म ने शेयर किया है. कई न्यूज़ चैनल और पोर्टल ने भी इस पोस्ट को अपने प्लेटफार्म पर शेयर किया। क्या है इस वायरल फोटो का सच सुनिए फैक्ट चेक के इस पॉडकास्ट में.
बजरंग दल के मणिपुर में भारतीय झंडा जलाने वाले दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक 22.05.2023 3:42
भारतीय झंडे को जलाने वाले पुरुषों के एक समूह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि ये मणिपुर के बजरंग दल के सदस्य थे. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “बजरंग दल मणिपुर में राष्ट्रीय ध्वज जला रहा है”. सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर करते हुए लोग कह रहे हैं कि बजरंग दल को बैन कर देना चाहिए. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए
सबसे कम बिजली कटौती किस प्रदेश में?: फ़ैक्ट चेक 19.05.2023 3:06
पंजाब में आम आदमी पार्टी का एक मुख्य चुनावी मुद्दा मुफ्त बिजली था. आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 16 मई को एक इन्फोग्राफिक ट्वीट किया, जिसमें दावा किया गया कि दिल्ली और पंजाब में बिजली कटौती की दर देश में सबसे कम है. इन्फोग्राफिक में केजरीवाल की तस्वीर के साथ विभिन्न राज्यों में दैनिक बिजली कटौती की संख्या दिखाई गई थी. चार्ट के ऊपर लिखा है: "शानदार! दिल्ली में भारत में सबस...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.