Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episodes

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 6, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

नासिक में डॉक्टर पर हुए हमले में कोई सांप्रदायिक एंगल है क्या?:फैक्ट चेक 28.02.2024

नासिक में एक शख्स पर लगातार वार करते व्यक्ति का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि जिस पर हो रहा है वो एक हिंदू डॉक्टर है और हमलावर एक मुस्लिम व्यक्ति. कौन है इस वीडियो में दिखने वाले दोनों व्यक्ति? क्या है वायरल हो रहे दावे का सच? सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में

BJP के नए-नवेले CM ने पार्टी को बताया जुमलेबाज़?: फैक्ट चेक 27.02.2024

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा का इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी ही भारतीय जनता पार्टी को जुमलेबाज़ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं. उन्होंने भाषण के दौरान बयान दिया कि बीजेपी जुमले के आधार पर वोट मांगती है. वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग खूब कमेन्ट भी कर रहे हैं. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

पेलेट गन से ज़ख्मी हुए शख्स का फोटो किसान आंदोलन का नहीं?: फ़ैक्ट चेक 26.02.2024

हाल में चल रहा किसान आंदोलन खूब चर्चा में है, उतनी ही तेज़ी से चल रहे हैं इसके वीडियोज़ और फोटोज़. जितने वायरल हैं उनमें से बहुत सारे फैक्ट चेक की ज़द में भी हैं. हम आज एक फोटो लेकर आए हैं फैक्ट चेक करने. इसमें एक युवक दिख रहा है जिसका पूरा चेहरा पैलेट गन के छर्रों से भरा है. कई लोग इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन लिख रहे हैं "अगर किसान की ये तस्वीर आपको विचलित नहीं करती तो आपका ज़मीर और आत्मा मर चुकी है...

पैसे लेकर किसानों के आंदोलन में शामिल होने के दावे का सच: फैक्ट चेक 23.02.2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई देता है कि एक जमावड़े में कुछ सरदार खड़े हैं और पैसों को लेकर कोई समझौता किया जा रहा है. इस वीडियो को किसान आंदोलन से जोड़कर शेयर किया जा रहा है और साथ में दावा किया जा रहा है कि किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए किसानों को रुपये बाटें जा रहे है. तो क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

MP के सीएम से कमलनाथ की मुलाक़ात का वीडियो झूठे दावे के साथ वायरल?: फैक्ट चेक 22.02.2024

कांग्रेस नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ की बीजेपी में जाने की अटकलें पिछले दिनों से चल रही हैं. लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि कमलनाथ ने बीजेपी जॉइन भी कर ली है. इतना ही नहीं, लोग एक वीडियो शेयर करते हुए ये भी कह रहे हैं कि बीजेपी में शामिल होने के बाद कमलनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने पहुंचे. इस वीडियो में कमलनाथ और मोहन यादव की मुलाकात देखी जा सकती है. कमलनाथ, स...

आजतक के एंकर्स के चेहरे का कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं डीप-फेक वाले साइबर ठग?:फैक्ट चेक 21.02.2024

कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने बताया था कि उन्होंने अपना एक ऐसा वीडियो देखा जिसमें वो गाना गा रहे हैं। ये डीप फेक टेक्नॉलोजी है जिसके ज़रिये साइबर वर्ल्ड में धोखाधड़ी की जा रही है। नई वीडियो में न्यूज़ चैनल आजतक के कुछ एंकर्स दिखाई देते हैं जो किसी ऐप के बारे में प्रोमोशन करते दिखाई और सुनाई देते हैं। क्या है इस वीडियो की हकीकत, सुनिए 'फैक्ट चेक' के इस एपिसोड में

तलवार लेकर प्रदर्शन करते शख़्स की वायरल तस्वीर की पड़ताल: फैक्ट चेक 20.02.2024

कपड़े से मुंह ढके और हाथ में तलवार लेकर पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़े एक आदमी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रही है. इस फोटो को मौजूदा किसान आंदोलन का बताया जा रहा है. फोटो पर तंज कसते हुए लोग लिख रहे हैं कि "यह कौन सा किसान है जो नंगी तलवार लेकर MSP लेने जा रहा है?" क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

सिख पहचान के साथ किसान आंदोलन में शामिल हो रहे मुसलमान?: फैक्ट चेक 19.02.2024

13 फरवरी से जारी किसान आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल है जिसमें एक शख्स को उसकी इस्लामिक टोपी उतार कर सिख पगड़ी पहनाई जा रही है. वीडियो शेयर कर रहे लोगों का दावा है कि ये किसान आंदोलन का वीडियो है जहां मुस्लिम लोग अपनी पहचान बदल कर आ रहे हैं. क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

ब्लूटूथ ईयरफोन से करंट लगने की अफ़वाह का सच: फैक्ट चेक 16.02.2024

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक व्यक्ति अचानक रेलवे प्लेटफार्म से पटरियों में गिर जाता है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि वो व्यक्ति ब्लूटूथ ईयरफोन इस्तेमाल कर रहा था और इंटरनेट ऑन करते ही हाई टेंशन लाइन का करंट व्यक्ति तक पहुंच गया. क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

आंदोलन के लिए किसानों ने अपने ट्रैक्टर को टैंक में तब्दील कर दिया?: फैक्ट चेक 15.02.2024

किसान आंदोलन के दोबारा जोर पकड़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर अलग अलग दावों के साथ कई तरह की तस्वीरों और वीडियोज़ की बाढ़ आ गई है. इस तरह की ख़बरें भी आईं कि आंदोलन में शामिल किसानों ने अपने ट्रैक्टरों को विशेष तरह से मॉडिफाई किया है ताकि वो बैरिकेड वगैरह हटाकर आगे बढ़ सकें. इस बीच सोशल मीडिया पर टैंक जैसे दिख रहे ट्रैक्टरों की एक फोटो वायरल हो रही है. इसे शेयर करते हुए कई लोग किसानों की तीखी आलोचना कर...

ट्रैक्टर से कुचले गए शख़्स का वीडियो किसान आंदोलन से जोड़कर क्यों वायरल?: फैक्ट चेक 14.02.2024

दो साल बाद एक बार फिर शुरू हुए किसान आंदोलन के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में भागदौड़ के बीच एक शख़्स ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ जाता है और चीख पुकार मच जाती है. वीडियो के साथ दावा है कि आंदोलन से जुड़े खालिस्तानियों ने हरियाणा पुलिस के जवान को कुचल डाला. क्या है इस वायरल वीडियो का पूरा सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

मुंबई लाठीचार्ज के वीडियो का हल्द्वानी कनेक्शन क्या है?:फैक्ट चेक 13.02.2024

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में भड़की हिंसा में अबतक छह लोगों की मौत और 300 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर आ चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें लोगों की भारी भीड़ को पुलिस से जान बचा कर भागते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में कई पुलिस कर्मी बीच सड़क पर मौजूद लोगों पर लाठीचार्ज करते दिखाई दे रहे हैं, जिसमें से कई ने सिर पर सफेद टोपी लगाई हुई है.इस वीडियो को फेसबुक प...

मुस्लिम आबादी को लेकर योगी आदित्यनाथ के वायरल बयान का सच: फैक्ट चेक 09.02.2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुस्लिमों को लेकर तरह तरह के बयान पहले भी वायरल होते रहे है. अब एक बेहद विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल है. एक वायरल तस्वीर वायरल हो रही है जिसके ऊपर की तरफ शफीकुर रेहमान और नीचे की तरफ योगी आदित्यनाथ की तस्वीर है और उनके साथ में उनकये बयान लिखे हुए है. योगी आदित्यनाथ के साथ में लिखा है कि अगर मुस्लिमों के बच्चे पैदा न हों, तो कभी युद्ध की नौबत ही नह...

कुत्ते को बिस्किट खिलाते राहुल गांधी के वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है: फैक्ट चेक 08.02.2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आजकल भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं. इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल है जिसमें वो एक कुत्ते को सहलाते हुए उसे बिस्किट खिलाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन जब वो नहीं खाता है, तो वो बिस्किट वे पास ही में खड़े एक शख्स को दे देते हैं. बीजेपी और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर कर आरोप लगाया कि जब कुत्ते ने बिस्किट नहीं खाया तो राहुल गांधी ने वही बिस्किट अपने कार्यकर्त...

बिग बॉस 17 विजेता मुनव्वर फारूकी के नाम पर वायरल दावों की हक़ीक़त: फैक्ट चेक 07.02.2024

‘बिग बॉस’ विजेता मुनव्वर फारूकी ने क्या इनाम की रकम से मीरा रोड में तोड़े गए घरों को दोबारा बनवाने का ऐलान किया है? सोशल मीडिया पर ये दावा करते हुए कुछ लोग मुनव्वर को दरियादिल बता रहे हैं और तारीफों के पुल बांध रहे हैं. दरअसल, मुंबई के मीरा रोड इलाके में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से ऐन पहले 21 जनवरी को हिंसा हुई थी जिसके बाद प्रशासन ने वहां की कुछ अवैध इमारतों पर बुलडोजर कार्रवाई की थी. इसी संदर्भ...

मीरा रोड हिंसा का आरोपी पुलिस के डर से देने लगा आत्महत्या की धमकी?: फैक्ट चेक 06.02.2024

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स को पुलिस के सामने आत्महत्या की चेतावनी देता हुआ नज़र आ रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि इसी शख्स ने पिछले दिनों मुंबई के मीरा रोड में पत्थरबाजी करके दंगे करवाए थे, लेकिन पुलिस के आगे इसका ऐसा हाल हो गया है. क्या है इस वायरल वीडियो की असलियत, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

मक्का में भगवा पहने ये किन लोगों की तस्वीर है?: फ़ैक्ट चेक 05.02.2024

हाल ही में रामलला के दर्शन के लिए मुस्लिम भक्तों का एक जत्था अयोध्या पहुंचा. अब ऐसा ही दावा इस्लाम के पवित्र स्थल मक्का को लेकर भी किया जा रहा है. मक्का के काबा के सामने भगवा वस्त्र पहनकर खड़े लोगों के एक समूह का वीडियो शेयर कर सोशल मेडिया यूजर्स कह रहे हैं कि हिंदू संतों का एक जत्था इस्लामिक नगरी में हिंदुत्व का प्रचार करने पहुंचा है. लेकिन इस वीडियो का सच 'फ़ैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

बांग्लादेश के इस हिंदू परिवार की हत्या में मुस्लिम एंगल के दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक 02.02.2024

सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि बांग्लादेश में ​बिकाश सरकार नामक एक हिंदू परिवार की मुसलमानों ने बेरहमी से हत्या कर दी है. ये सनसनीखेज दावा करते हुए वो सबूत के तौर पर खून से लथपथ शवों की कुछ तस्वीरें और एक बांग्ला भाषा की न्यूज रिपोर्ट पेश कर रहे हैं. कई लोग इन पोस्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को भला-बुरा कह रहे हैं. क्या है इस मामले का पूरा सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास...

इजरायल के अस्पताल पर हमले का दावा कितना सच है: फ़ैक्ट चेक 02.02.2024

30 जनवरी को इजरायली विशेष बल, नागरिकों और चिकित्सा कर्मचारियों के रूप में, कब्जे वाले वेस्ट बैंक शहर जेनिन में इब्न सिना अस्पताल में घुस गए और तीन फिलिस्तीनी पुरुषों की हत्या कर दी। जबकि इज़राइल ने दावा किया है कि निशाने पर हमास और इस्लामिक जिहाद के सदस्य थे, विशेषज्ञों का कहना है कि यह छापेमारी अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन है, इस बीच कथित तौर पर इस छापेमारी को दिखाने वाला सीसीटीवी फुटेज...

राम मंदिर के पास दलित चप्पल नहीं पहन सकते, सुनिए इस दावे का सच: फ़ैक्ट चेक 31.01.2024

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर एक दावा वायरल हो रहा है. इस दावे के अनुसार कहा जा रहा है कि राम मंदिर के 14 किलोमीटर के दायरे में एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय के लोगों का चप्पल पहनकर चलना प्रतिबंधित है. वायरल पोस्ट में योगी आदित्यनाथ की फोटो का इस्तेमाल किया गया है. देखने में ऐसा लग रहा है कि ये आदेश योगी सरकार ने दिया है. लेकिन इस दावे का सच कुछ और है. सुनिए.

राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी को लेकर क्या अफ़वाह उड़ रही है?: फैक्ट चेक 30.01.2024

किसी कार्यक्रम के दौरान तलवारबाजी के करतब दिखाती महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि ये राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी हैं. वीडियो में 'जो राम को लाए हैं' और 'देखो अवध में' जैसे गाने बज रहे हैं. आसपास भगवा रंग के कपड़े पहने हुए कई लोग भी नजर आ रहे हैं. क्या है सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में

पुलिस से पिटते लोगों के वीडियो का सच ये है: फैक्ट चेक 29.01.2024

मुबंई के मीरा रोड इलाके में भड़की सांप्रदायिक हिंसा से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर पुलिस की पिटाई का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि मीरा रोड में दंगा करने वाले उपद्रवियों का मुबंई पुलिस क्या हाल कर रही है ये इस वीडियो में देखा जा सकता है. वीडियो की शुरुआत में एक दर्जन से ज्यादा लोग किसी लॉकअप में दिखते हैं. इसके बाद सलाखों के पीछे एक कतार में कुछ लोग खड़े दिखाई देते हैं. इन...

Indian Navy ने पानी के अंदर झंडा फहराया?: फ़ैक्ट चेक 26.01.2024

हाल ही में अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद काफी वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं. उनको लेकर तमाम भ्रामक दावे भी हो रहे हैं. उन्हीं में से एक दावा वायरल है कि भारतीय नौसेना ने पानी के नीचे जय श्री राम के नाम का झंडा फहराया. इसके साथ पानी के अंदर भगवा झंडा लहराते हुए एक व्यक्ति की 30 सेकंड की क्लिप शेयर की जा रही है. लेकिन इस वीडियो और दावे का सच क्या है? 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे?: फैक्ट चेक 25.01.2024

जहां एक तरफ राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बॉलीवुड से‌ लेकर क्रिकेट जगत तक की कई हस्तियां शामिल हुईं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें न्योता तो मिला लेकिन वे अयोध्या न आ सके. क्रिकेटर विराट कोहली को भी इस कार्यक्रम में आने का न्योता तो मिला था, लेकिन वो इसमें आए या नहीं, इसे लेकर लोग असंमजस में हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स एक वीडियो के जरिए यह दावा कर रहे हैं कि कोहली इस कार्यक्रम में आए...

अयोध्या मंदिर में उमड़ी भीड़ की गलत तस्वीर वायरल हो रही है!: फैक्ट चेक 24.01.2024

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे. उद्घाटन के बाद पहले ही दिन राम मंदिर भक्तों से खचाखच भर गया. भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि मंदिर प्रबंधन को उन्हें संभालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें बहुत ज़्यादा भीड़ दिख रही है. लोग इस तस्वीर को अयोध्या का बता रहे हैं. सुनिए सच फ...

Listen to the Fact Check podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.