Aaj Tak Radio

Din Bhar

News HI ↓ 1000 episodes

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Nov 8, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

रातोंरात कैसे बदले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेवर?: दिन भर, 9 नवंबर 09.11.2022

नए चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ के सामने कौन कौन सी चुनौतियां होंगी, यूपी उपचुनाव में किस पार्टी का पलड़ा भारी, 22 सालों में उत्तराखंड ने क्या खोया क्या पाया और पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने के बाद क्या भारत पर होगा इसका दबाव, सुनिए 'दिनभर' में कुलदीप मिश्र से प्रड्यूसर- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी

ओल्ड पेंशन स्कीम हिमाचल में बदल देगी सरकार?: दिन भर, 8 नवंबर 08.11.2022

हिमाचल चुनाव में दलबदलू नेता किसका बिगाड़ेंगे खेल, US Midterm इलेक्शन में क्या हैं मुख्य मुद्दे, नवंबर आ गया लेकिन ठंड क्यों नहीं आई और क्या गम्भीर बिजली संकट की तरफ बढ़ रही है दुनिया, सुनिए 'दिन भर' में ख़ुशबू कुमार से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - कपिल देव सिंह Disclaimer: इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं. आज तक रेडियो इसका अनुमोदन नहीं करता.

EWS पर मुहर लगाकर सुप्रीम कोर्ट ने खोला विवादों का पिटारा?: दिन भर, 7 नवंबर 07.11.2022

क्या अब SC, ST, OBC को भी आर्थिक आधार पर मिलेगा आरक्षण, दो महीने के बाद भी भारत जोड़ो यात्रा क्या नहीं कर पाई, भारत क्या मंदी से रहेगा अछूता और COP 27 का एजेंडा क्या है, सुनिए 'दिन भर' में ख़ुशबू कुमार से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत Disclaimer: इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं. आज तक रेडियो इसका अनुमोदन नहीं करता.

अफ़ग़ानिस्तान में पैदा हो रही अफ़ीम दुनिया के लिए टेंशन क्यों है? : दिन भर, 4 नवंबर 04.11.2022

प्रदूषण और कितने दिन सताएगी, MCD में इस बार चुनाव के मुद्दे क्या रहने वाले हैं, करोड़ों का घोटाला उजागर करने वाला पत्रकार कैसे बना AAP का CM चेहरा और अफ़ीम कैसे करेगा तालिबान को मज़बूत? सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: ख़ुशबू कुमार साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह

इमरान ख़ान पर किसने चलाई गोली और किसने बचाई जान? : दिन भर, 3 नवंबर 03.11.2022

इमरान खान पर जानलेवा हमला किसने किया, गुजरात में बीजेपी के लिए क्यों राह नहीं है आसान, दिल्ली में क्यों हो रहा है सांस लेना मुश्किल और आरबीआई कैसे पाएगा महंगाई पर काबू, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ. प्रड्यूसर: ख़ुशबू कुमार साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत Disclaimer: इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं. आज तक रेडियो इसका अनुमोदन नहीं करता

भारत में फुस्स न हो जाए, ट्विटर ब्लू टिक का सब्सक्रिप्शन प्लान! : दिन भर, 2 नवंबर 02.11.2022

मोरबी पुल हादसे की जांच अब किस तरह बढ़ेगी आगे, चीन के दर क्यों पहुंचे पाक पीएम शहबाज़ शरीफ़, ट्विटर का ब्लू टिक मॉडल क्या भारत में होगा सफल और T20 वर्ल्ड कप में क्या सेमीफाइनल का टिकट इंडिया के लिए पक्का हो गया है? सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र के साथ. प्रड्यूसर: ख़ुशबू कुमार साउंड मिक्सिंग: अमृत रेजी Disclaimer: इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं. आज तक रेडियो इसका अनुमोदन नहीं कर...

महाठग सुकेश चंद्रशेखर के आरोप बढ़ाएंगे सतेंद्र जैन की मुसीबत?: दिन भर, 1 नवंबर 01.11.2022

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उसने आप नेता सत्येंद्र को दस करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी के तौर दिए थे. इस आरोप में कितना दम है और ये सत्येंद्र जैन के लिए कितनी बड़ी मुसीबत बन सकता है, गुजरात के मोरबी हादसे की जांच कितनी आगे बढ़ पायी है, हिमाचल बीजेपी और कांग्रेस इंटरनल क्राइसिस से कैसे पार पाएगी और ILO की रिपोर्ट में जॉब लॉस को लेकर क्या कहा गया है, सुनिए दिनभर में जमशेद कमर सिद्दीकी से प्रड्...

मोरबी ब्रिज हादसा: घड़ी बनाने वाली कंपनी को कैसे मिला पुल की मरम्मत का ठेका? : दिन भर, 31 अक्टूबर 31.10.2022

सस्पेंशन ब्रिज को समय से पहले खोलने की क्या जल्दबाज़ी थी, मराठी मुस्लिम संघ का साथ उद्धव के लिए फायदेमंद या नुकसानदेह, कितना मुश्किल होगा लूला के लिए ब्राजील में सरकार चला पाना और क्यों मवेशियों की वजह से होते हैं ट्रेन हादसे? सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र के साथ. प्रड्यूसर: ख़ुशबू कुमार साउंड मिक्सिंग: अमृत रेजी

इमरान खान का लॉन्ग मार्च पाकिस्तान में इतिहास रचने वाला है? : दिन भर, 28 अक्टूबर 28.10.2022

इमरान खान के इस्लामाबाद लॉन्ग मार्च के कामयाब होने की कितनी उम्मीद है, आतंकवाद के मसले पर क्या चीन पाकिस्तान की वजह से घिरेगा, महाराष्ट्र को छोड़ गुजरात में क्यों शिफ्ट हो रही हैं कंपनियां और एलोन मस्क अब ट्विटर में किस तरह के बदलाव करेंगे? सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

BCCI का ऐतिहासिक फैसला, क्या बदला और क्या अब भी बाकी?: दिन भर, 27 अक्टूबर 27.10.2022

मैच फीस के अलावा और क्या है पुरुष और महिला क्रिकेटर्स के बीच असमानता, आम आदमी पार्टी (AAP) क्या शहरी गुजरात में करेगी कमाल, दिल्ली में कचरे के पहाड़ से कैसे मिलेगी मुक्ति और डॉग लवर्स & डॉग हेटर्स में क्यों बंटने लगे हैं लोग, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत Disclaimer: इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं. आज तक रेडियो इसका...

मल्लिकार्जुन खड़गे “रबर स्टैंप” का टैग हटा पाने में कामयाब होंगे? : दिन भर, 26 अक्टूबर 26.10.2022

अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे का पूरा प्लान क्या होगा, ऋषि सुनक के कैबिनेट में कौन से चेहरे अहम हैं, टेक कंपनियों पर क्यों सख्त हो रही है सरकार और कोविड से क्यों बढ़ रही हैं दिल की बीमारियां, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: ख़ुशबू कुमार साउंड मिक्सिंग: अमृत रेजी

ऋषि सुनक के PM बनने से ब्रिटेन के हिंदुओं का बदलेगा जीवन?: दिन भर, 25 अक्टूबर 25.10.2022

ऋषि सुनक के PM बनने से क्या ब्रिटेन के हिंदुओं का बदलेगा जीवन, वडोदरा में दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद अब कैसे हैं हालात, Dirty Bomb क्या होता है और क्यों आज Whatsapp रहा डाउन, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत Disclaimer: इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं. आज तक रेडियो इसका अनुमोदन नहीं करता.

ऋषि सुनक होंगे ब्रिटेन के पीएम लेकिन आगे क्या?: दिन भर, 24 अक्टूबर 24.10.2022

कैसे मिली ऋषि सुनक को ब्रिटेन की कमान, एकनाथ शिंदे गुट के 22 विधायक क्या BJP में होंगे शामिल और चक्रवाती तूफान सितरंग को लेकर क्या है तैयारी, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत Disclaimer: इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं. आज तक रेडियो इसका अनुमोदन नहीं करता.

इमरान खान पर बैन के बाद क्या PTI पाकिस्तान में खत्म हो जाएगी?: दिन भर, 21 अक्टूबर 21.10.2022

अरुणाचल प्रदेश में आर्मी के हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का क्या अपडेट है और चॉपर क्रैश की घटनाओं में क्यों तेज़ी आई है, गुजरात की इन सात सीटों पर बीजेपी को आजतक जीत क्यों नहीं नसीब हुई है, पाकिस्तान में इमरान ख़ान की मुश्किलें कैसे बढ़ गई हैं और T20 वर्ल्ड कप में इंडिया-पाकिस्तान के महामुक़ाबले पर बातचीत, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: अमृत र...

45 दिन में दो PM बदले, ब्रिटेन में क्या चल रहा है?: दिन भर, 20 अक्टूबर 20.10.2022

लिज ट्रस को क्यों देना पड़ा इस्तीफा,जनसंख्या पर संघ की चिंता का मतलब क्या,राम रहीम की पैरोल का हरियाणा पंचायत चुनावों से क्या कनेक्शन और क्या पाकिस्तान से शिफ्ट होगा एशिया कप? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर- रोहित अनिल त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग- अमृत रज्जी नोट- इस पॉडकास्ट में व्यक्त किये गए विचार एक्सपर्ट्स के निजी हैं.

मल्लिकार्जुन खड़गे के सहारे काँग्रेस के अच्छे दिन आ पाएंगे?: दिन भर, 19 अक्टूबर 19.10.2022

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में खड़गे की जीत के फ़ैक्टर्स क्या,शशि थरूर कहाँ चूके और कांग्रेस के नए अध्यक्ष के सामने क्या चैलेंजेज होंगे? हिमाचल प्रदेश में किन समीकरणों के आधार पर कांग्रेस और भाजपा ने चुने उम्मीदवार और टिकट काटने के बाद उपजा असंतोष बीजेपी के लिए कितना बड़ा चैलेंज? दिल्ली एमसीडी चुनावों में इस बार क्या नया होगा और परिसीमन के बाद कैसे बदले हैं चुनावी समीकरण?और बॉर्डर पर अचानक क्यों बढ़ी पाकि...

जजों की नियुक्ति पर रस्साकशी, सरकार सही या कॉलेजियम?: दिन भर, 18 अक्टूबर 18.10.2022

कॉलेजियम सिस्टम में सुधार किस तरह सम्भव है, इंटरपोल की बैठक में क्या भारत-पाकिस्तान के बीच होगी बातचीत, गुजरात में दलित वोटर्स किस के साथ और सौरव गांगुली की दूसरी पारी कैसी रही, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - कपिल देव सिंह Disclaimer: इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं. आज तक रेडियो इसका अनुमोदन नहीं करता.

सोनिया गांधी क्यों दूसरी पारी में कमाल नहीं कर पाईं?: दिन भर, 17 अक्टूबर 17.10.2022

सोनिया गांधी की पहली और दूसरी पारी में कितना अंतर रहा, गेंहू की कीमत क्यों सरकार के लिए मुसीबत बनने जा रही, मनीष सिसौदिया की गिरफ्तारी की चर्चा का आधार क्या है और ऑस्ट्रेलियन कंडीशन्स में T-20 वर्ल्ड कप के लिए क्या तैयार है भारत, सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - सचिन द्विवेदी Disclaimer: इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं. आज तक रेडियो इसक...

हिमाचल के मुद्दे क्या हैं, बीजेपी-कांग्रेस के आगे AAP चुनौती है?: दिन भर, 14 अक्टूबर 14.10.2022

हिमाचल प्रदेश में इस बार इलेक्शन के मुख्य मुद्दे क्या हैं और चुनाव के लिए किस पार्टी की तैयारी सबसे बेहतर है, ज्ञानवापी मामले में कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराये जाने की मांग वाराणसी सेशन कोर्ट ने क्यों ख़ारिज कर दी, चीन में क्या लोग शी जिनपिंग से नाराज़ हैं और कल विमेंस एशिया कप फाइनल में किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक...

गोपाल इटालिया गिरफ्तारी के बाद छूटे, गुजरात में क्या असर होगा?: दिन भर, 13 अक्टूबर 13.10.2022

क्यों गिरफ्तार हुए AAP के गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया और इटालिया की गिरफ्तारी का गुजरात की राजनीति पर क्या असर होगा?हिजाब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में कहाँ फँस गया मामला और अब इस विवाद में आगे क्या होने जा रहा है? जम्मू में नए वोटर्स को जोड़ने का फैसला 24 घण्टे के अंदर ही क्यों वापस लिया गया और क्यों हो रहा था इस फैसले का विरोध? और यूपी में बारिश से आई बाढ़ के बाद हालात कैसे हैं और आगे क्या हालात और ब...

कांग्रेस की यात्रा के जवाब में बीजेपी की 'यात्राएं' कितनी असरदार?: दिन भर, 12 अक्टूबर 12.10.2022

गुजरात में बीजेपी की गौरव यात्रा का मोटिव क्या और क्या इसके जरिये कांग्रेस का पारंपरिक वोट बैंक तोड़ पाएगी बीजेपी? मुलायम सिंह के बाद कितना मुश्किल अखिलेश यादव का राजनीतिक सफर और उनकी क्या चुनौतियां होंगी? रूस-यूक्रेन युद्ध मे बढ़ी तीव्रता के बीच नैटो के रक्षा मंत्रियों की बैठक कितनी अहम और यूक्रेन की मांग पूरी करना नेटो के लिए कितना आसान? IMF ने क्यों घटा दिया इंडियन इकोनॉमी का ग्रोथ रेट अनुमान और...

केजरीवाल को टक्कर देने के लिए BJP ने क्या पैंतरा बदला? : दिन भर, 11 अक्टूबर 11.10.2022

पीएम मोदी के गुजरात में तीन दिन के दौरे का क्या हासिल रहा, देश के 50वें चीफ जस्टिस होने वाले डीवाई चंद्रचूड़ के लैंडमार्क जजमेंट, साउथ अफ्रीका की टीम इतनी खस्ताहाल क्यों साबित हुए और अमिताभ बच्चन के फ़िल्मी सफर पर बात. सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ.

'साइकिल सवार' मुलायम सिंह यादव के अनसुने क़िस्से: दिन भर, 10 अक्टूबर 10.10.2022

पहले पहलवान फिर शिक्षक से 'नेताजी' कैसे बन गए मुलायम और सुनिये मुलायम के जीवन और उनके राजनीतिक करियर के तमाम किस्से. फिर से क्यों बढ़ गए यूक्रेन में रूस के हमले और बिगड़ती स्थिति में युद्ध का भविष्य क्या है? बेमौसम बारिश के कारण और नुक़सान क्या? और मेंटल हेल्थ के लिए सरकार के प्रयास कितने पर्याप्त और मेंटल हेल्थ से जुड़ा इलाज महंगा क्यों? सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर- रोहित अनिल त्रिप...

यूनाइटेड नेशंस में चीन को बचाकर भारत ने क्या दांव खेला है? : दिन भर, 7 अक्टूबर 07.10.2022

22 प्रतिज्ञाओं पर बीजेपी का रिएक्शन क्या उसे बैकफुट पर ले आएगा, शंकर सिंह वाघेला की वापसी क्या जर्जर हो चुकी कांग्रेस में जान फूंक पाएगी, मानवाधिकारों को लेकर भारत ने चीन के खिलाफ वोट क्यों नहीं किया और इस बार के नोबेल पीस प्राइज के विनर्स पर बात. सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

तेल उत्पादन में कटौती, OPEC देशों के फैसले से होगा बुरा हाल?: दिन भर, 6 अक्टूबर 06.10.2022

सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी से चुनाव आयोग के सामने क्या मुश्किल खड़ी हो गई है और कौन से सेक्टर इसकी कमी से जूझ रहे हैं? OPEC+ के तेल उत्पादन में कटौती के ऐलान से इंडिया समेत दुनिया के बाक़ी देशों को क्या नुक़सान झेलने पड़ सकते हैं? WHO ने भारत में बनने वाली चार कोल्ड एंड कफ सिरप को लेकर अलर्ट क्यों जारी किया है और दुनियाभर में ग़रीबी के बढ़ने पर आई वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट क्या कहती है, सुनिए आज के 'दिन भर'...

Listen to the Din Bhar podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.