Aaj Tak Radio

Din Bhar

News HI ↓ 1000 episodes

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Nov 8, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

हिमाचल- उत्तराखंड में बार बार भूस्खलन क्यों हो रहे हैं?: दिन भर, 14 अगस्त 14.08.2023

बादल फटने और भूस्खलन से हिमाचल प्रदेश में अब तक 41 लोगों की जान जा चुकी हैं. वहीं कई अब भी लापता हैं. क्या है राहत बचाव का हाल, पाकिस्तान में आज़ादी की पूर्व संध्या पर कल बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ. क्यों चीनी लोग लगातार पाकिस्तान में निशाने पर हैं, गिग वर्कर्स किन बुरे हालात में काम कर रहे हैं और सरकार राहत के लिए क्या नई व्यवस्था ला रही है और एक महीने बाद हमारा चन्द्रमा मिशन कहाँ है? क्या...

राजद्रोह और गैंगरेप पर सरकार का बड़ा फ़ैसला: दिन भर, 11 अगस्त 11.08.2023

मॉनसून सेशन के आखिरी दिन गृह मंत्री अमित शाह ने राजद्रोह कानून; यानी सेडिशन लॉ को ख़त्म करने का ऐलान किया. सरकार जिसे ऐतिहासिक फैसला बता रही है, उसके और भी कई सिरे हैं, क्या हैं वे, मणिपुर हिंसा को शुरु हुए 100 दिन हो गए हैं, स्थिति तब से अब तक कितनी बदली और बिगड़ी है, ब्रिटेन ने खालिस्तानी समर्थकों के ख़ात्मे के लिए 1 करोड़ का फंड जारी करने की बात की है. क्या है इसके मायने? और आखिर में बात हेल्थ प्र...

संसद में मणिपुर हिंसा की बहस कांग्रेसी इतिहास पर क्यों फंसी?: दिन भर, 10 अगस्त 10.08.2023

लोकसभा में आज अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का आखिरी दिन था, क्या तस्वीर रही आज लोकसभा की, एक बिल आज बहुत चर्चा में हैं. ये तय करेगा मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त को चुनने का प्रोसेस क्या रहेगा, इस बिल के पहलू टटोलेंगे, कैसे सरकार ने पेंशन स्कीम के पैसे को अपने प्रचार में लगाया, क्या है इसकी सच्चाई, अमेरिका ने अपनी टेक कंपनियों को चीन में निवेश करने से क्यों रोका, सुनिए 'दिन भर' में, नितिन ठाकुर स...

मणिपुर से भटकी संसद फ्लाइंग किस पर अटकी: दिन भर, 9 अगस्त 09.08.2023

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बीच कल से एक सवाल था कि राहुल गांधी कब बोलेंगे. सारे कयासों पर विराम लगाते हुए वो बोले, राहुल के भाषण के हाईलाइट्स क्या रहे, इसकी टाइमिंग कितनी सही रही, सरकार को उन्होंने घेरा, लेकिन ख़ुद कैसे घिर गए, गरीबों को मुफ्त इलाज की गारंटी देने वाली मोदी सरकार की योजना आयुष्मान भारत में स्कैम हुआ है - CAG की रिपोर्ट ऐसा कहती है. किस तरह करप्शन हुआ है इसमें, कितना बड़...

मणिपुर में असम राइफल्स से नाराज़ क्यों है मैतेई समुदाय?: दिन भर, 8 अगस्त 08.08.2023

अविश्वास प्रस्ताव की शुरुआत राहुल गांधी से न करा के गौरव गोगोई को आगे करने की कांग्रेसी रणनीति, मणिपुर के मैतेई समुदाय को क्यों लगता है कि असम राइफल्स का रवैया उनके साथ ठीक नहीं, कश्मीर में 33 सालों बाद जस्टिस नीलकंठ गंजू की हत्या का मामला क्यों एक बार फिर से खोला गया और आख़िर में एक रिपोर्ट की बात जो बताती है कि एयर पॉल्यूशन के कारण हो सकती है एंटी बायोटिक रेजिस्टेंस की समस्या, सुनिए 'दिन भर' में...

राजस्थान में सीएम गहलोत ने ज़िले बढ़ाए लेकिन चुनावी हिसाब -किताब कितना बदला?: दिन भर, 7 अगस्त 07.08.2023

दिल्ली सर्विसेज बिल पर आज राजयसभा का क्या था माहौल, राजस्थान में जिलों की संख्या बढ़ जाने से राजनीतिक इक्वेशन क्या बदल गया है, बहुविवाह को बैन करने के पीछे की सियासत और समस्याएं और सोशल मीडिया पर क्या राहुल के पक्ष में माहौल बनने लगा है, सुनिए दिन भर में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर - चेतना काला साउंड मिक्सिंग - कपिल देव सिंह

राहुल की संसद वापसी और सुप्रीम कोर्ट के दो सवाल: दिन भर, 4 अगस्त 04.08.2023

राहुल गांधी को मोदी सरनेम मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. इस फैसले के बाद सकता है कि जल्द ही राहुल गांधी संसद में नज़र आए – लेकिन ये कितना संभव है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा, इसके बाद बात करेंगे सुप्रीम कोर्ट के एक और फैसले की जो ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे ASI सर्वे के लिए आया, किस आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की याचिका, फिर बात होगी इस महीने होने वाले ब्रिक्स सम...

लोकसभा में अमित शाह ने आज क्या बताया, क्या छिपाया: दिन भर, 3 अगस्त 03.08.2023

लोकसभा में आज दिल्ली सर्विसेस बिल पर दिलचस्प और चुटीली चर्चा हुई. दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे के ख़िलाफ बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह को आज नेहरू और पटेल भी याद आए, क्या है इस चर्चा का राजनीतिक मतलब और दिल्ली पर कंट्रोल तय करने वाले बिल पर इसका क्या असर पड़ेगा, विमर्श कौन से नई दलीलें आ गई हैं,नूंह हिंसा को तीन दिन बीत गए हैं, तीन दिन बाद हालात कैसे हैं और शुरू से इस हिंसा से जुड़े बजरंग दल नेता...

नूंह हिंसा पर इन 3 सवालों के जवाब कौन देगा: दिन भर, 02 अगस्त 02.08.2023

नूंह हिंसा जो हफ़्ते की शुरुआत में हुई 48 घंटों बाद कई जगहों पर असर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर आज हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किए. नूंह के हालात और पुलिस पर उठे सवाल क्या हैं, संसद में हंगामा रोज़ हो रहा है मगर आज क्या क्या हुआ, पुतिन के एक चेतावनी भरे बयान.. साथ ही बेलारूस पोलैंड में जंग के बादल सिर्फ गरजेंगे या बरसेंगे,कूनो नेशनल पार्क में नौवें चीते की मौत आज हो गई....

ट्रांसफर-पोस्टिंग ही नहीं दिल्ली सरकार से बहुत कुछ छिनने वाला है?: दिन भर, 1 अगस्त 01.08.2023

दिल्ली में सर्विसेस को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच चल रही लडाई अब एक बड़े पड़ाव पर पहुंचती दिख रही है, ये मसला अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग पर नियंत्रण का तो है ही, साथ ही आम आदमी पार्टी को राजनीतिक तौर पर कैसे कमज़ोर करने की शक्ति रखता है,और हरियाणा के नूह में शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा में पांच की मौत हो गई, देर से जागी पुलिस कह रही है कि घटना के पीछे सिर्फ कम्यूनल ऐंगल नहीं था- क्या थ...

मेवात में पहले से थी बवाल की आशंका, फिर भी पुलिसकर्मी कम क्यों थे?: दिन भर, 31 जुलाई 31.07.2023

मेवात में भगवा यात्रा के दौरान दो गुटों की हिंसा के बाद माहौल टेंस्ड है, मणिपुर में एक मैतेई भीड़ की दरिंदगी का शिकार हुई महिलाओं का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है लेकिन एडवोकेट कपिल सिब्बल सीबीआई जांच के विरोध में क्यों हैं, उधर यूपी में भाजपा ने नई स्ट्रैटजी अपनाई है जिसके बाद विपक्षी खेमे में हलचल है, एक रिसर्च के बारे में बताएंगे जो धरती और इंसानों के इतिहास से जुड़े कई राज़ खोलने का दावा करती है...

अविश्वास प्रस्ताव से जूझ रही सरकार, बिल लाने का कितना अधिकार?: दिन भर, 28 जुलाई 28.07.2023

मॉनसून सेशन में अविश्वास प्रस्ताव आने के बावजूद लगातार पेश और पास हो रहे हैं तमाम बिल- लेकिन क्या ये संवैधानिक तौर पर ठीक है, तमिलनाडु में एक माइनिंग कंपनी पर आरोप लगा है एक गांव में लहराती फसलों को रौंद देने का, क्या है पूरा मामला, राष्ट्रीय राजधानी में लगातार हो रही बारिश से बढ़े डेंगी के मामले, लेकिन इस बार जो फैल रहा है, वो डेंगी का स्ट्रेन 2 है, ये आम डेंगी से अलग कैसे है, आखिर में बात करेंगे...

बड़ी इकोनॉमी तो बन जाएंगे लेकिन आम आदमी का क्या?: दिन भर, 27 जुलाई 27.07.2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल अपने तीसरे टर्म में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का दावा किया, कितना अचीवेबल है ये टारगेट, 4 साल बाद आज प्रधानमंत्री सीकर, राजस्थान पहुंचे, क्या है इस यात्रा के राजनीतिक मायने और कितना ज़रूरी है सीकर 2024 के लिहाज़ से, फिर चलेंगे अमेरिका की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की तरफ जहां कम होने वाली है काम करने वालो की संख्या, भारत के लिए ये स्थिति कैसे लाभदायक हो...

मणिपुर की वो कहानियां जो सामने नहीं आईं: दिन भर, 26 जुलाई 26.07.2023

मणिपुर में हालात कैसे हैं, रिपोर्टर्स के हवाले से हमने सब बताया-सुनाया आपको. आज सुनाएंगे दिल्ली कमीशन फॉर वुमन स्वाति मालीवाल की आंखों देखी, केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में चर्चा को मंजूरी मिल गई है. इसके अलावा भी मॉनसून सत्र के पांचवें दिन क्या हुआ, जम्मू कश्मीर में सरकार पहाड़ियों को एसटी कैटेगरी में लानेवाली है. इस फैसले का विरोध भी हो रहा है, फिर समझेंगे कि आंध्र में ऐसा क्य...

जम्मू-कश्मीर पर नया बिल, जिससे POK पर भारत का दावा मज़बूत होगा: दिन भर, 25 जुलाई 25.07.2023

संसद में मॉनसून सत्र का हंगामा चौथे दिन भी जारी रहा. आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के निलंबन से लेकर BJP के इंडिया अलायंस पर हमले तक गरमागरमी बनी रही, गीतिका शर्मा आत्महत्या केस के बारह साल पुराने मामले में हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा आज बरी हो गए. ये मामला था क्या और 12 साल क्यों लग गए फैसले में. किस आधार पर बरी हुए कांडा, मणिपुर के बाद हिंसा की खबरें मेघालय से आ रही हैं लेकिन वजह अल...

अयोध्या विवाद की राह पर बढ़ रहा है ज्ञानवापी केस?: दिन भर, 24 जुलाई 24.07.2023

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई टीम साइंटिफिक सर्वे करने पहुंची लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. क्या ये मामला भी राम मंदिर केस की राह पर चल निकला है, महाराष्ट्र विधानसभा में 17 जुलाई से मॉनसून सत्र शुरू हो गया है, मगर अभी तक सदन में लीडर ऑफ आपज़िशन को लेकर कोई क्लेरिटी नहीं है, बिहार में लंबे वक्त से कैबिनेट विस्तार के कयास हैं तो टटोलेंगे कि किस पार्टी को क्या मिल सकता है इस बार, बैंकों की...

मणिपुर से शिकायतें आती रहीं,महिला आयोग मौन रहा?: दिन भर, 21 जुलाई 21.07.2023

मणिपुर की घटनाओं पर देशभर में रोष है लेकिन अब खबर आ रही है कि यौन हिंसा की पीड़ित महिलाओं ने राष्ट्रीय महिला आयोग में महीना भर पहले शिकायत की थी.. इस पर कितना एक्शन हुआ, बंगाल में लेफ्ट के खिलाफ शहीद दिवस मनानेवाली टीएमसी का धर्मसंकट टटोलेंगे जो लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बनाए गए गठबंधन में उससे गलबहियां भी कर रही है, ज्ञानवापी मस्जिद पर वाराणसी की ज़िला अदालत के फैसले की बात भी होगी... भारत ने नॉन...

मणिपुर पर PM का बयान, कितनी देर से, कितना दुरुस्त: दिन भर, 20 जुलाई 20.07.2023

मणिपुर में महिलाओं के साथ सेक्शुअल असॉल्ट का वीडियो वायरल होने के बाद आज प्रधानमंत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी लेकिन वे कितनी देर से और कितनी दुरुस्त आए हैं? राजस्थान कांग्रेस की चुनाव कमेटी में किन नेताओं को जगह मिली है और क्या ये मान लिया जाए कि सचिन पायलट अब किनारे कर दिए गए हैं? हरियाणा में जेंडर रेशियो बढ़ रहा था, लेकिन अचानक इसमें गिरावट क्यों आने लगी है? पैसे ख़र्च करने का सबसे बेहतर जरिया क्या...

डोप टेस्ट से भारतीय एथलीट्स क्यों भाग रहे हैं?: दिन भर, 19 जुलाई 19.07.2023

बेंगलुरु में विपक्ष के INDIA अलायंस की मीटिंग हुई , लेकिन इसके बाद कुछ सवाल उभरे हैं. नीतीश कुमार ने नाराज़गी से इनकार कर दिया लेकिन सीताराम येचुरी अब भी टीएमसी पर हमले का मौक़ा नहीं चूक रहे. कितना ताकतवर रहेगा राज्य सभा में ये गठबंधन, नीति आयोग की एक रिपोर्ट कहती है कि देश मे ग़रीब घट गए हैं. किन आधार पर मापी जाती है मल्टीडायमेंशनल ग़रीबी और हक़ीकत के कितने क़रीब है, वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी ने भ...

विपक्ष का 'INDIA' क्या बीजेपी के राष्ट्रवाद को टक्कर दे सकेगा?: दिन भर, 18 जुलाई 18.07.2023

आज बेंगलुरू में विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन को नया नाम दिया. इस नाम में छिपे मायने क्या हैं और बैंगलुरू की इस बड़ी बैठक की हाइलाइट्स क्या रही, पहलवानों के उत्पीड़न मामले में सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार क्यों नहीं किया आज कोर्ट में पुलिस की तरफ से बताया गया, वहीं, सहारा इंडिया ने आम लोगों का जो पैसा डुबोया था वो दिलाने की कोशिश सरकार कर रही है और अब इसमें एक अहम फैसला आ गया ह...

विपक्ष के नाम 26 दल जुटे मगर किसकी अगुवाई में होगी लड़ाई?: दिन भर, 17 जुलाई 17.07.2023

बेंगलुरु में आज से देश के 26 विपक्षी दल दो दिनों तक इस एजेंडे पर बैठ गए हैं कि 2024 की लड़ाई कैसे लड़ी जाएगी.सीट बंटवारे से लेकर गठबंधन के नेतृत्व पर क्या पेंच है,उधर जिस अध्यादेश को कांग्रेस के सपोर्ट करने से आम आदमी पार्टी खुश होकर बैंगलोर चली आई उसी पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की है,क्या खास रहा इस सुनवाई में, बाढ़ से तबाही की तस्वीरें आपने हमने सबने देखीं.. लेकिन मन में सवाल उठता है कि क्या इतन...

चंद्रयान लॉन्च सफल लेकिन कुछ सवाल अब भी बाकी!: दिन भर, 14 जुलाई 14.07.2023

चंद्रयान-3 आज अपने सफ़र पर निकल गया. काउंटडाउन के वक़्त वहां का माहौल कैसा था और इसकी सफलता के क्या आसार हैं? पेरिस में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रो के बीच क्या सहमति बनी और वहां से पीएम यूएई क्यों निकल रहे हैं? महाराष्ट्र में मंत्रालय बंटवारे से खींचतान कम हुई या और बढ़ी? सहमति से शारीरिक संबंध की उम्र 18 से कम किए जाने पर क्या बोला बॉम्बे हाईकोर्ट, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से....

कुछ मामलों में सज़ा को जुर्माने में क्यों बदलना चाहती है सरकार?: दिन भर, 13 जुलाई 13.07.2023

संसद के मॉनसून सत्र में सरकार एक बिल लाने जा रही है जिससे मौजूदा 42 क़ानूनों में बदलाव हो जाएगा, कहीं सज़ा ख़त्म कर के जुर्माना किया जाएगा और कहीं सज़ा ही ख़त्म, क्या हैं ये बदलाव और सरकार को इसकी जरूरत क्यों लगी है? फिर मध्यप्रदेश चलेंगे पेशाब कांड के बाद बुलडोज़र ऐक्शन के खिलाफ कुछ प्रदर्शन हुए ब्राह्मण संगठनों के. आरोपी के पक्ष में ये धड़ा क्या चुनावी तौर पर मुख्यमंत्री की मुसीबत बढ़ाएगा और मणिपुर हिंस...

कौन हैं BJP के राज्यसभा कैंडिडेट जो पश्चिम बंगाल से अलग राज्य चाहते हैं?:दिन भर, 12 जुलाई 12.07.2023

बातचीत के रास्ते खुले हैं, उनके समीकरणों के लिहाज़ से उनका आदर्श साथी कौन हो सकता है, दिल्ली के निचले इलाकों में भी अब पानी भरने लगा है, कई साल बाद यमुना का जल स्तर यहां तक पहुंचा है, हिमाचल प्रदेश में ज़मीनी हालात क्या और मेरठ एक्सप्रेसवे से हुए हादसे से क्या सबक मिलते हैं? भारत में होने वाले सड़क हादसों में दूसरा सबसे बड़ा कारण रॉन्ग साइड ड्राइविंग है, हम क्यों नहीं रोक पा रहे ऐसी घटनाओं को? सुन...

पंचायत चुनाव नतीज़ों की ये बातें ममता बनर्जी को क्यों परेशान करेंगी?: दिन भर, 11 जुलाई 11.07.2023

हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल में 64 हज़ार सीटों पर पंचायत चुनाव हुए. आज रिज़ल्ट का दिन है. क्या रहे नतीजे और किसके लिए चिंता की बात ज्यादा है,राजस्थान में कांग्रेस ने आज अपनी चिंता कम कर ली है संगठन में उलटफेर करके. अब तक रूष्ट सचिन पायलट की इस बार चली है, लेकिन टिकट बंटवारे में भी चलेगी क्या, ईडी के एक्शंस के बीच एक एक्शन सुप्रीम कोर्ट ने ईडी डायरेक्टर पर कर दिया. उनके कार्यकाल बढ़ाने को एपेक्स कोर्...

Listen to the Din Bhar podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.