livehindustan - HT Smartcast
Delhi-NCR ki Khabrein
'दिल्ली - एनसीआर की खबरें' पॉडकास्ट में विभिन्न पार्टियों की राजनीतिक गतिविधियों, महत्वपूर्ण घटनाओं और अपराध के मामलों की गहराई से ख़बरें पेश की जाती हैं। यह पॉडकास्ट न सिर्फ ख़बरों की बखूबी व्याख्या करता है, बल्कि उनके पीछे की राजनीतिक, सामाजिक और मानसिक सोच की भी निष्पक्ष जानकारी देता है
Author
livehindustan - HT Smartcast
Category
Podcast website
Latest episode
Jan 5, 2024
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Nehru Memorial Museum का नाम बदला, BJP और Congress में जुबानी जंग | PM Museum And Library Society 16.08.2023 6:34
नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी कर दिया गया है. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है. बीजेपी ने घेरा तो कांग्रेस ने फौरन करारा जवाब दिया. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Raghav Chadha Rajya Sabha Speech: Amit Shah के सुपारी वाले बयान पर राघव का तंज 10.08.2023 4:06
लोकसभा से दिल्ली सेवा विधेयक पर हरी झंडी मिलने के बाद राज्यसभा में चर्चा हो रही है. चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के सुपारी जितनी पार्टी वाले बयान पर करारा जवाब दिया. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Kapil Mishra को बनाया गया Delhi BJP Vice President | BJP | PM Modi 07.08.2023 4:33
भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने शनिवार को कपिल मिश्रा को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करने का ऐलान किया. इस बात की आधिकारिक जानकारी दिल्ली बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दी. इस बाबत दिल्ली बीजेपी कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के आदेश पर कपिल मिश्रा को दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. Learn more about your ad choic...
Delhi Services Bill Lok Sabha में हुआ पास, सामने आया Arvind Kejriwal का Reaction । Amit Shah 07.08.2023 4:37
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि हर बार बीजेपी ने वादा किया कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Nuh Violence News Updates: नूंह हिंसा से विवादों में आया Monu Manesar हो गया अंडरग्राउंड 04.08.2023 3:55
हरियाणा में बजरंग दल के प्रांत गो-रक्षा प्रमुख मोहित यादव उर्फ मोनू मानेसर (Monu Manesar) का नाम नूंह हिंसा के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में है। पुलिस को सरगर्मी से उसकी तलाश है, लेकिन वह अंडरग्राउंड हो गया है। मोनू मानेसर बीते एक साल से विवादों में है। उसके खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुरुग्राम के पटौदी और राजस्थान में आपराधिक मामले दर्ज होने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं होने से दूसरे समु...
नूंह हिंसा से विवादों में आया Monu Manesar हो गया अंडरग्राउंड। Haryana 02.08.2023 3:54
हरियाणा में बजरंग दल के प्रांत गो-रक्षा प्रमुख मोहित यादव उर्फ मोनू मानेसर (Monu Manesar) का नाम नूंह हिंसा के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में है। पुलिस को सरगर्मी से उसकी तलाश है, लेकिन वह अंडरग्राउंड हो गया है। मोनू मानेसर बीते एक साल से विवादों में है। उसके खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुरुग्राम के पटौदी और राजस्थान में आपराधिक मामले दर्ज होने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं होने से दूसरे समु...
Loksabha Election 2024 Survey: Kejriwal की AAP को Congress Alliance से Punjab, Delhi में बड़ा फायदा 31.07.2023 4:57
सर्वे के आंकड़े यदि हकीकत में बदलते हैं तो आम आदमी पार्टी को बड़ा फायदा होगा। कांग्रेस से गठबंधन के बाद अरविंद केजरीवाल की पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन दिखा सकती है। 'आप' को कुल 10 सीटों पर जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है, जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी को महज एक सीट पर जीत हासिल हुई थी। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Delhi Government Schools में Happiness Classes, Student ने लिया Different Activities में भाग 31.07.2023 7:04
दिल्ली सरकार के स्कूलों में ‘हैप्पीनेस सप्ताह 2023’ चल रहा है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने इस उत्सव का शुभारंभ किया था। पिछले 5 सालों में हैप्पीनेस पाठ्यक्रम का सफ़र कैसा रहा और इन क्लासेज से छात्रों को कितनी मदद मिल रही है..ये जानने के लिए लाइव हिंदुस्तान ने भी ग्राउंड जीरो पर जाकर एक रिपोर्ट तैयार की.. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Delhi Flood Update: Yamuna का Water level खतरे के निशान से ऊपर, 25.07.2023 3:01
Delhi Flood: Himachal Pradesh में जारी भारी बारिश के कारण दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। दिल्ली में Purana Loha Pul के पास यमुना का जलस्तर 205.81 मीटर पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर (Yamuna Water Level) रविवार सुबह चार बजे से बढ़ रहा है। इससे पहले शनिवार को यमुना खतरे के निशान से नीचे बह रही थी। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Seema Haider Health News: Pakistan की सीमा हैदर और Sachin Meena की तबीयत बिगड़ी | UP ATS | Ghulam 25.07.2023 3:51
पाकिस्तान से भागकर अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन मीणा की तबीयत बिगड़ गई है। दोनों का घर पर ही इलाज चल रहा है और ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। सीमा के आईएसआई एजेंट होने के शक में यूपी एटीएस ने हाल ही में सीमा हैदर और सचिन के साथ ही सचिन के परिवार वालों से घंटों पूछताछ की थी।सचिन के पिता नेत्रपाल ने बताया कि सीमा और सचिन की तबीयत काफी खराब है। सीमा को रात से बहुत कमजोरी महसूस हो रही ह...
Manipur Violence: Arvind Kejriwal ने मणिपुर घटना को लेकर PM Modi, सरकार को जमकर घेरा | AAP | BJP 24.07.2023 5:56
Manipur Violence: Arvind Kejriwal ने मणिपुर घटना को लेकर PM Modi, सरकार को जमकर घेरा | AAP | BJP मणिपुर घटना को देख दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भड़क गए... केजरीवाल ने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए और साथ ही केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा... केजरीवाल ने कहा कि दो बहनों के साथ जो हुआ उसने पूरे देश को झकझोर दिया है Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Supreme Court on Delhi Ordinance: SC ने संविधान पीठ को भेजा Case, AAP Lawyer 24.07.2023 4:22
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े केंद्र के अध्यादेश का मामला संविधान पीठ को सौंप दिया है। अब पांच जजों वाली संविधान पीठ इस मामले पर सुनवाई करेगी। केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। मंगलवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिए थे कि वह इस मामले को संवैधानिक पीठ के पास भेज सकते हैं। Learn more about y...
Delhi Ordinance: Raghav Chadha की Jagdeep dhankhar को चिट्ठी 24.07.2023 6:35
दिल्ली अध्यादेश को लेकर सियासत जारी है. अब खबर है कि इस मानसून सत्र में दिल्ली अध्यादेश सदन में पेश किया जाएगा. ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा के सदस्य राघव चड्ढा ने सदन के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दिल्ली अध्यादेश को लेकर एक चिट्ठी लिखी है. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Opposition Alliance Name: Raghav Chadha बोले- Election 2024 में चक दे INDIA होगा 21.07.2023 6:47
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha election 2024) को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही. पिछले 9 वर्षों में एनडीए की कोई बैठक नहीं बुलाई गई थी, लेकिन उन्होंने कल बैठक बुलाई. बीजेपी कहती थी 'एक अकेला सब पर भारी' लेकिन अब वे ऐसा नहीं कह रहे हैं." अब यह...
Seema Haider का Lie Detector Test करवा सकती है UP ATS, सामने आएगा सच 20.07.2023 4:34
प्रेमी के लिए चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के मामले में नया खुलासा हुआ है। सीमा हैदर और सचिन से यूपी एटीएस की टीम की पूछताछ जारी है, इसी बीच सीमा के एक बड़े झूठ से पर्दा उठ गया Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Opposition Meeting Bengaluru से पहले Congress ने Delhi Ordinance पर Kejriwal के समर्थन का ऐलान किया 18.07.2023 4:02
विपक्षी दलों की बेंगलुरु में होने वाली बड़ी बैठक से पहले अरविंद केजरीवाल को गुड न्यूज मिली है. महाबैठक से पहले कांग्रेस ने बड़ा दिल दिखाया है और दिल्ली में केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर कांग्रेस ने अपने रुख में बदलाव के संकेत दिए हैं. और ये संकेत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सबसे करीबी नेता ने दिए. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इशारों ही इशारों में साफ कर दिया है कि...
Delhi Flood Update: लगातार घट रहा Yamuna River का जलस्तर, खुल चुके हैं ये रास्ते 18.07.2023 5:03
भारी बारिश और हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी थी। दिल्ली में बाढ़ का कहर अभी भी बरकरार है। यमुना नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। लेकिन पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा। दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली का मयूर विहार, राजघाट, आईटीओ समेत कुछ इलाकों में सड़कें अभी भी पानी से लबालब हैं। पुरानी दिल्ली, कश्मीरी गेट...
Delhi Flood Update: NDRF ने 1 Crore के Bull को बचाया | Yamuna River | ITO | Red Fort | Kashmiri Gate 17.07.2023 3:58
दिल्ली में उफनाती यमुना नदी से ना केवल वहां के लोगों के लिए समस्या का कारण बनी है बल्कि जानवरों के लिए भी समस्या खड़ी हो गई है। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम काफी मेहनत करती हुई दिखाई दे रही है। एनडीआरएफ की एक टीम ने तीन जानवरों को बचाया। इन जानवरों में एक बैल भी बचाया गया जिसकी कीमत एक घर और एक बीएमडब्ल्यू कार से भी ज्यादा है। एनडीआरएफ द्वारा बैल को बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है L...
Delhi Flood Updates: घटने लगा Yamuna River का जलस्तर, खुल चुके हैं कई रास्ते, 17.07.2023 4:57
यमुना का जलस्तर घटने के साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी उतरने लगा है। दिल्ली में आज दोपहर 12 बजे यमुना नदी का जलस्तर 207.38 मीटर दर्ज किया गया। दिल्ली की कई सड़कों से भी बाढ़ का पानी हटना शुरू हो गया है। पानी कम होने के बाद कुछ सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। आइए जानते हैं कौन कौन से रास्ते खुल चुके हैं और कौन से अभी बंद हैं। Lear...
Delhi Flood Update : बाढ़ से लोगों का पानी में बह गया राशन, भूखों मरने की नौबत 14.07.2023 4:30
दिल्ली में यमुना का जलस्तर इनता ज्यादा बढ़ा कि कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए, और लोग अपने अपने घर छोड़कर भागे। साथ ही बाढ़ के चलते कई लोगों के घरों में पानी घुस गया जिससे उनका सारा राशन बह गया है..अब उनके सामने खाने की समस्या भी खड़ी हो गई है Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Bageshwar Dham Dhirendra Shastri की Katha में महिला भक्त से अभद्रता, उठाकर फेंका। 14.07.2023 4:05
ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर धाम प्रमुख पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) श्रीमद्भागवत पाठ चल रहा है। हर दिन लाखों लोग भागवत कथा सुनने आ रहे हैं। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी ने एक महिला भक्त को उठाकर बैरिकेट के पार फेंक दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Delhi Flood Update News: Arvind Kejriwal का Amit Shah को खत, याद दिलाया G20 13.07.2023 5:26
दिल्ली वालों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. यमुना का जलस्तर डेंजर जोन को पार कर गया है. ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को खत लिखकर ताजा हालात की जानकारी दी और इसके लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.. उन्होंने अमित शाह को पत्र लिखकर दखल देने की बात कही है. साथ ही केजरीवाल ने G20 शिखर सम्मेलन की बात याद दिलाई Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adcho...
Rahul Gandhi House: राहुल गांधी नए घर में हो सकते हैं शिफ्ट, शीला दीक्षित का घर बनेगा नया ठिकाना! 12.07.2023 5:50
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया ठिकाना मिल गया है. खबर है कि राहुल गांधी कांग्रेस की दिग्गज दिवंगत नेता शीला दीक्षित के आवास में शिफ्ट हो सकते हैं. ये आवास बी-2 निजामुद्दीन ईस्ट की पहली मंजिल में है. मानहानि केस में सजायाफ्ता होने के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता चली गई थी. इसके बाद उन्हें मिला सरकारी आवास भी खाली करा लिया गया था. फिलहाल वो अपनी मां के साथ नई दिल्ली में 10, जनपथ वाले...
Manish Sisodia की संपत्ति हुई जब्त, तो PM Modi और ED पर भड़के Arvind Kejriwal 10.07.2023 5:50
प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने शराब घोटाला मामले में आरोपी मनीष सिसोदिया समेत अन्य लोगों की करीब 52 करोड़ 24 लाख की संपत्ति जब्त कर ली। इस ख़बर को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ED के बयान को लेकर पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Dog in Lift Noida: Sector 137 Logix Society में Dog को Mask पहनाने को लेकर Lift में हुआ बवाल 07.07.2023 4:49
सोसायटी लिफ्ट से कुत्ते को लेकर जा रही थी युवती। कपल ने महिला को कुत्ते के गले में रखा मास्क पहनाने के लिए कहा तो युवती मास्क नहीं पहनाने पर अड़ गई। यह घटना नोएडा (Noida) सेक्टर (Sector) 137 की लॉजिक्स सोसायटी (Logix society) का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लोगों की तरफ से कई प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.