Aaj Tak Radio

Crime Branch

जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं. CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profi...

Author

Aaj Tak Radio

Category

True Crime

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Jul 7, 2026

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

Lashkar-e-Taiba में घुसपैठ करने वाले Police Officer ने 26/11 पर क्या खुलासा किया?: Crime Branch 03.12.2024

आज से 16 साल पहले 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया था. इस हमले में सैकड़ों लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हुए थे. इस हमले से पहले भारतीय एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कैंप में भारतीय सिम कार्ड भिजवाए थे. इस मिशन को अंजाम देने वाले आईपीएस अधिकारी शिव मुरारी सहाय हैं. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में हमारे गेस्ट आईपीएस अधिकारी शिव मुरारी सहाय हैं. S....

Sonia Gandhi जिस Batla House Encounter पर रोईं उसका सच Manmohan Singh जानते थे!: Crime Branch 26.11.2024

आज से 16 साल पहले 19 सितंबर 2008 को दिल्ली पुलिस ने बाटला हाउस में एक एनकाउंटर को अंजाम दिया था. इस केस पर खूब वाद-विवाद हुए. दिल्ली पुलिस के कई जवानों को भी गोली लगी थी. उस ऑपरेशन को तब लीड कर रहे थे दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के जॉइंट कमिश्नर Karnal singh. Batla House: An Encounter That Shook The Nation नाम की एक किताब भी लिखी है. 28 अक्टूबर, 2016 को इन्हें ईडी का चीफ भी बनाया गया था. तब इन्होंन...

Lawrence Bishnoi ने अपनी वकील को Salman Khan के बारे में क्या बताया?: Crime Branch 19.11.2024

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मारने की धमकी देने के बाद चर्चा में आए लॉरेंस बिश्नोई कब, कैसे जुर्म की दुनिया का बादशाह बनता चला गया ये कोई समझ नहीं सका. ऐसा कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के 700 गुर्गे पूरे देश में फैले हुए हैं. लड़कियां भी लॉरेंस बिश्नोई की फैंस हैं. एक बार कुछ लड़कियां लॉरेंस बिश्नोई से मिलने कोर्ट तक पहुंच गई थीं और लॉरेंस बिश्नोई की वकील रजनी से मिन्नतें करने लगी कि बस एक बार लॉरें...

Modi की Security में तैनात रहे Lucky Bisht ने Lawrence और Trump पर क्या बताया?: Crime Branch 12.11.2024

लक्की बिष्ट के बारे में गूगल करने पर सैकड़ों कहानियां मिलती है. वो रॉ एजेंट थे और अब बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं. कुछ लोग लक्की को गैंगस्टर भी मानते हैं. पूर्व एनएसजी कमांडो लक्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिक्योरिटी के लिए भी काम किया है. लक्की ने 16 साल की उम्र में ही कमांडो ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी. उन्होंने बतौर रॉ एजेंट इजराइल में करीब ढाई साल बिताए. उन्हें साल 2009 में देश के सर्...

Lawrence Bishnoi और Bambiha Gang एक दूसरे के जानी दुश्मन कैसे बने?: Crime Branch 05.11.2024

महाराष्ट्र के मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई चर्चा में है. लॉरेंस वैसे तो गुजरात के साबरमती जेल में बंद है, लेकिन उसके इशारे पर गुर्गे लगातार वारदात को अंजाम देते आ रहे हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी कई मामलों में लॉरेंस बिश्नोई पर शिकंजा कस रही है. पिछले दिनों NIA की पूछताछ में लॉरेंस ने अपने 5 टारगेट के बारे में खुलासा किया था. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड म...

Lawrence Bishnoi ने पुलिस की पूछताछ में क्या बताया, पहली बार पता चला!: Crime Branch 29.10.2024

12 अक्टूबर को एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई और उस हत्या के बाद एक नाम लगातार चर्चा में है ये नाम है लॉरेंस बिश्नोई. पहले लॉरेंस गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली और उसके बाद लॉरेंस से जुड़ी खबरें और बयान एक-एक करके सामने आने लगे. बयान लॉरेंस के विरोध में भी आए और उसके समर्थन में भी. फिलहाल लॉरेंस गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में ‘अरविंद ओझा’ गैंगस्टर लॉरे...

Aaj Tak की पत्रकार भी हो गई Digital Arrest, Trap में ऐसे फंसाया!: Crime Branch 22.10.2024

कल्पना कीजिए कि आपको एक ऐसा कॉल आए जो आपकी दुनिया को उलट-पुलट कर दे, आपको लगने लगे कि आप किसी गंभीर अपराध में शामिल हैं. और इसके आगे आप ना जाने क्या-क्या सोचने लगें. 5 अक्टूबर 2024 को ऋचा के साथ ठीक ऐसा ही हुआ. ये सिर्फ ऋचा के साथ नहीं हो रहा बल्कि ऐसे केस रोज ख़बरों में आते हैं. ऐसे लोग घंटों तक डिजिटल अरेस्ट की यातना झेलते हैं. डिजिटल अरेस्ट के शिकार लोग सिर्फ मानसिक प्रताड़ना ही नहीं आर्थिक नुक...

Encounter Raj के भुक्तभोगी, Noida के Bodybuilder Jitendra Yadav की दर्दभरी कहानी: Crime Branch 15.10.2024

जितेंद्र यादव नोएडा में जिम ट्रेनर हैं. जितेंद्र मिस्टर उत्तराखंड भी रह चुके हैं. 3 फरवरी 2018 की रात वो अपने दोस्तों के साथ गाजियाबाद से बहन की सगाई से लौट रहे थे. यूपी पुलिस ने उनकी गाड़ी का ओवरटेक करके उन्हें गोली मार दी. घायल अवस्था में जितेंद्र को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी जान तो बच गई लेकिन करीब साढ़े 6 साल बाद भी वो बिस्तर पर पड़े रहते हैं. जितेंद्र यादव ‘क्राइम ब्रां...

Shahrukh Khan, Aryan Khan और Ambedkar पर क्या बोले IRS अफसर Sameer Wankhede?: Crime Branch 09.10.2024

समीर वानखेडे़ IRS यानी इंडियन रेवेन्यू सर्विस के 2008 बैच के ऑफिसर हैं. उनकी छवि एक तेजतर्रार अफसर की रही है. समीर वानखेड़े के नेतृत्व में करीब 17 हजार करोड़ रुपये के नशे और ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया. समीर वानखेड़े ने दो अक्टूबर, 2021 को कॉर्डेलिया क्रूज पर एक रेव पार्टी के दौरान छापा मारा था और वहां शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद समीर वानखेड़े पर आर्यन खान के...

100 Encounter करने वाले Inspector Avinash ने CM की मर्डर प्लानिंग पर किया खुलासा!: Crime Branch 01.10.2024

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्‌डा की एक वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ खूब चर्चित हुई. ये वेब सीरीज एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर अविनाश पर बेस्ड है. इसमें रणदीप हुड्‌डा अविनाश मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं. अविनाश मिश्रा ने पुलिस सेवा में रहते हुए सैकड़ों एनकाउंटर किए. जिसमें श्रीप्रकाश शुक्ला और निर्भय गुर्जर जैसे कुख्यात माफिया और गैंगेस्टर शामिल थे. यूपी एसटीएफ के फाउंडिंग मेंबर अविनाश मिश्रा ‘क्राइ...

Israel की ख़ुफ़िया एजेंसी Mossad ने Lebanon Pager Blast का प्लान कई साल पहले बनाया था!: Crime Branch 22.09.2024

एक शाम टीवी पर एक ख़बर फ्लैश हुई. जिसने देश और दुनिया को हैरत में डाल दिया. वो खबर थी लेबनान में हुए पेजर अटैक की. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. उस वीडियो में एक सब्जी की दुकान पर एक आदमी सब्जी ले रहा था. दूसरा अपनी खरीदी हुई सब्जियों को समेट रहा था. लेबनान की राजधानी बेरुत में जीवन अपनी गति से दौड़ रहा था. तभी एक के बाद एक हजारों पेजर में एक साथ ब्लास्ट हुआ. तब से हर किसी के मन...

Parliament Attack के वक्त अफजल गुरु क्या कर रहा था, उसे पकड़ने वाले अधिकारी ने खोला राज़?: Crime Branch 17.09.2024

साल 2000 के आसपास देश में एक के बाद एक कई आतंकी घटनाएं हो रही थी. इन घटनाओं के केंद्र में देश की राजधानी दिल्ली थी. इनमें संसद पर हमला, लाल किला पर हमला और साल 2010 का जामा मस्जिद विस्फोट समेत कई हाई-प्रोफाइल केस शामिल हैं. इन आतंकी मामलों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारी अशोक चांद ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में गेस्ट हैं. अशोक चांद 1983 में पुलिस सेवा में आए...

IC814 Plane Hijack - Kandhar में Terrorists को छोड़ने से पहले ठोकने का plan था?: Crime Branch 10.09.2024

नेटफ्लिक्स पर एक सीरीज आयी है. जो काफी विवाद में है. IC814 प्लेन हाईजैक पर ये सीरीज आधारित है. इस हाईजैकिंग में जो आतंकी शामिल थे. उन्होंने तीन प्रमुख आतंकवादियों की रिहाई की मांग की थी. उन्हीं में एक था अहमद उमर सईद शेख. उमर शेख ने दिल्ली पुलिस के लक्ष्मी नारायण राव को बताया था कि उसे इस घटना के बारे में कई दिन पहले से पता था. लक्ष्मी नारायण राव दिल्ली पुलिस में सन् 1977 में बतौर सब-इंस्पेक्टर भर...

Kolkata Rape Case में पुलिस कहां चूक गई, दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी ने किया खुलासा: Crime Branch 03.09.2024

देशभर में कोलकाता रेप मर्डर केस को लेकर लोगों में आक्रोश है. ऐसा पहली बार नहीं है, जब लोगों में किसी रेप केस को लेकर इतना गुस्सा दिख रहा है. 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप केस ने भी काफी तुल पकड़ा था. निर्भया कांड की जांच में शामिल, फेमस बंटी चोर को गिरफ्तार करने वाले दिल्ली के चर्चित धौला कुआं गैंगरेप को सुलझाने वाले दिल्ली पुलिस के पूर्व ACP राजेन्द्र सिंह को ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में अरविं...

आतंकवाद के आरोप से बरी हुए लड़के ने खुफिया एजेंसी, जेल और कराची पर क्या-क्या बताया?: Crime Branch 27.08.2024

1998 में दिल्ली-एनसीआर में सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे. जिसमें दिल्ली, हरियाणा और यूपी पुलिस ने मोहम्मद आमिर खान को आरोपी बनाया था. 14 साल बाद 2012 में कोर्ट ने उन्हें सभी मामलों से बरी कर दिया. उसके बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेश पर दिल्ली पुलिस को उन्हें 5 लाख का मुआवजा देना पड़ा. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में अरविंद ओझा ने मोहम्मद आमिर खान को न्यौता किया. और वो सारे सवाल पूछे जो इस केस म...

निठारी कांड, D-5 कोठी और आरुषि मर्डर केस के सारे राज़ ऑफिसर ने खोल डाले: Crime Branch 20.08.2024

2006 की बात है. Noida के निठारी से एक के बाद एक बच्चे गायब हो रहे थे. इसका जब खुलासा हुआ तो पूरा देश हिल गया. मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली की वजह से नोएडा का छोटा सा गांव Nithari देशभर में पहचाना जाने लगा. वारदात के 18 साल बाद भी निठारी गांव का नाम सुनते ही लोग डर सहम से जाते हैं. 2006 में निठारी की D-5 कोठी में ऐसा क्या हुआ था, जो आज भी लोगों के ज़हन से बाहर निकल नहीं पा रहा है. ये जानने क...

‘लेडी डॉन’ अनुराधा चौधरी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग और आनंदपाल के कौन-कौन से राज़ खोले?: Crime Branch 13.08.2024

अनुराधा चौधरी… राजस्थान के सीकर में रहती हैं और ‘लेडी डॉन’ के नाम से चर्चित हैं. हाल में वो ख़बरों में तब आईं जब उनकी शादी हरियाणा के गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी संग हुई. अनुराधा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ब्रेन भी कहा जाता है. इसके पहले उनका नाम आनंदपाल गैंग से भी जुड़ा था. एक दर्जन से ज़्यादा मुकदमे झेल रही और हाल फिलहाल लॉ की पढ़ाई कर रहीं Lady Don अनुराधा चौधरी ने ‘क्राइम ब्रांच’ के ताज़ा ए...

तिहाड़ के बॉडी बिल्डर जेलर दीपक शर्मा को ‘दिल्ली के दाऊद’ ने क्या धमकी दी थी?: Crime Branch 09.08.2024

तिहाड़ जेल - देश का सबसे नामी जेल. एक से बढ़कर एक क्रिमिनल, नेता और बिजनेसमैन इसकी सलाखों के पीछे वक़्त गुजार चुके हैं. लेकिन तिहाड़ के अंदर की दुनिया कितनी स्याह है, जेल के अंदर क़ैदियों तक नशा और हथियार कैसे पहुंचता है, क़ैदियों को फांसी देने से पहले का माहौल कैसा होता है, निर्भया के गुनहगारों की फांसी से पहले अंतिम इच्छा क्या थी और फांसी को लेकर उनका रिएक्शन क्या था, टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर कैसे हु...

Listen to the Crime Branch podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.