Lallantop Baaja

बैठकी

Society HI ↓ 40 episodes

अतरंगी लोगों की अनकही, अनसुनी बातें.

Author

Lallantop Baaja

Category

Society

Podcast website

www.thelallantop.com

Latest episode

Jun 21, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

काका से समझिए 'बिल्लो बग्गे बिल्लेयां दा की करेंगी': Ep 15 29.09.2023

बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे पंजाबी सिंगर और सांग राइटर काका को दी लल्लनटॉप की टीम और सौरभ द्विवेदी से बातचीत करते हुए. काका ने अपने फेमस गाने 'बिल्लो बग्गे बिल्लेयां दा की करेगी' के असल मतलब से लेकर इसको बनाने के पीछे की वजह पर भी बात की. जानिए काका से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बारे में. साथ ही काका पंजाबी गानों में शराब और गैंग्स के इस्तेमाल को लेकर भी खुलकर बात की है. एपिसोड में जानिए सं...

महाभारत के कृष्ण का असरदार किरदार: Ep 14 22.09.2023

बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे एक्टर नितीश भरद्वाज को सौरभ द्विवेदी से बातचीत करते हुए. नितीश भरद्वाज जिन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी, बैठकी में अपने अब तक के अभिनय के सफर के बारे में बात कर रहे हैं. एपिसोड में नितीश अपनी माँ द्वारा नितीश के जीवन में उनके योगदान को भी बता रहे हैं. नितीश बैठकी में आपमें राजनीतिक जीवन पर भी खुल कर चर्चा कर रहे हैं. जानिए एपिसोड...

रोडीज़ और बिगबॉस देखने पर क्या बोली नीतू मैम?: Ep 13 15.09.2023

बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे भारत में इंग्लिश की मशहूर अध्यापिका नीतू सिंह को. एपिसोड में दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी के साथ बातचीत में नीतू मैम अपने अनुभव साझा कर रही हैं. कंपल्सरी इंग्लिश को पढ़ने के मज़ेदार तरीकों को जानने के लिए आप बैठकी के इस एपिसोड को ज़रूर देखें. एपिसोड में आप जानेंगे कि सरकारी परीक्षाओं में स्टूडेंट्स पर किस प्रकार का दबाव होता है. जानिए एपिसोड में कि क्यों नीतू मैम ने...

छात्र नेता होने की इन्हे मिलती है सैलरी: Ep 12 08.09.2023

बैठकी के इस एपिसोड में आज के मेहमान हैं लंदन यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष और छात्र नेता सुशांत सिंह. जानिए क्या अंतर है भारत के किसी कॉलेज के छात्र नेता और लंदन के कॉलेज के छात्र नेताओं में. जानिए क्या लंदन के कॉलेजों में भारतीय छात्रों को जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ता है और ये किस प्रकार फैला हुआ है. जानिए लंदन में नेशनल यूनियन ऑफ़ स्टूडेंट्स कैसे हर यूनिवर्सिटीज में स्टूडेंट यूनि...

कॉमेडियन से पहले वेडिंग प्लानर रहे हर्ष गुजराल: Ep 11 25.08.2023

बैठकी के आज के एपिसोड में आप सुनेंगे सौरभ द्विवेदी और कॉमेडियन हर्ष गुजराल को. बैठकी में हर्ष कॉमेडी करने के अपने शुरुआती दिनों के बारे में बता रहे हैं. इंजीनियरिंग करने के बाद नौकरी ढूंढ़ने और नौकरी करने के अपने अनुभव के बारे में भी हर्ष एपिसोड में बात कर रहे हैं. जानिए क्या हुआ जब हर्ष के पिता को ये पता चला की उनका बेटा यूट्यूब वीडियोज़ बनाता है. एपिसोड में हर्ष 'द कपिल शर्मा शो' में जाने के अपने...

ऐसी सेक्स एजुकेशन कहीं नहीं मिलेगी: Ep 10 18.08.2023

बैठकी के इस एपिसोड आप सुनेंगे सीमा आनंद को जो कि इंडियन मैथोलॉजिस्ट, स्टोरीटेलर और एक लेखिका हैं. एपिसोड में आप कामसूत्र से जुडी कई जानकारियों को समझेंगे. एपिसोड के ज़रिए पुरुष और स्त्री के बीच सेक्स और अन्य सम्बन्धो को स्पष्ट रूप से समझने में मदद मिलेगी. मास्टरबेशन और सेक्स पोसिशन्स पर सीमा कामसूत्र में लिखी बातों को सहजता से समझा रही हैं. साथ ही एपिसोड में आप सेक्स, ओरल सेक्स और प्रेगनेंसी से जुड़...

छात्रों के बीच छा गए 'बहराइच के रेमो सर': Ep 09 11.08.2023

बैठकी के इस एपिसोड में सुनिए अनएकेडेमी में गणित के मशहूर अध्यापक रवि मोहन मिश्रा को. छात्रों के बीच वो रेमो सर के नाम से भी फेमस हैं. एपिसोड में आप रवि सर के इस नाम रेमो के पीछे की वजह भी जानेंगे. एपिसोड में जानिए कि रेमो सर गणित को पढ़ने और पढ़ाने की किन सही तरीकों की बात कर रहे हैं. एपिसोड में रेमो सर द्वारा गणित जैसे विषयों में व्यवहारिकता और सवालों को शॉर्टकट्स के ज़रिए हल करने के पीछे के कारण को...

आईवीएफ ट्रीटमेंट का पूरा सच क्या है?: Ep 08 04.08.2023

बैठकी के इस एपिसोड में सुनिए फर्टिलिटी ट्रीटमेंट और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. प्राची बेनारा और डॉ. मनिका सिंह की बातचीत. एपिसोड में विशेषज्ञों से जानिए स्पर्म काउंट, सेक्स, आईवीएफ और बांझपन के बारे में. जानिए गर्भधारण न हो पाने के क्या-क्या कारण हैं और इसके लिए जागरूक होना कितना ज़रूरी है. इसके साथ ही जानिए फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के लिए आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल कितना कारगर और सफल होता है. एपिसोड में बांझपन...

ये हैं सोलर मैन ऑफ़ इंडिया 'चेतन सोलंकी': Ep 07 28.07.2023

बैठकी के आज के एपिसोड में सुनिए 'सोलर मैन ऑफ़ इंडिया' कहे जाने वाले चेतन सिंह सोलंकी को. जानिए आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई और फिर वही प्रोफेसर के पद पर कार्य कर चुके चेतन सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आम लोगो को किस प्रकार जागरूक कर रहे हैं. एपिसोड में जानिए उन्हें सोलर गाँधी और सोलर मैन ऑफ़ इंडिया क्यों कहा जाता है. बैठकी में चेतन बता रहे हैं उनके द्वारा 2020 में शुरू की गई एक सोलर बस के ज़रीए एनर्जी स्वराज या...

'शोले' नहीं 'शक्ति' है रमेश सिप्पी की पसंदीदा फिल्म: Ep 06 21.07.2023

बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी को. एपिसोड में रमेश सिप्पी शोले फिल्म बनाने से लेकर अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआती दिनों की बात कर रहे हैं. जानिए शोले फिल्म की कास्टिंग के वक़्त 'गब्बर' के रोल के लिए धर्मेंद्र ने उनसे क्या कहा और 'वीरू' के किरदार के लिए रमेश सिप्पी ने धर्मेंद्र को क्या कह कर मनाया. जानिए उनकी बनाई पहली फिल्म को देख कर रमेश...

क्रिकेट का भविष्य 'यशस्वी' भव: Ep 05 14.07.2023

बैठकी के आज के एपिसोड में सुनिए भारतीय क्रिकेट टीम के बैट्समेन यशस्वी जयसवाल को. जानिए अंडर-19 क्रिकेट खेलने से लेकर अक्टूबर 2019 में घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में तीन सेंचुरी मारने तक यशस्वी का सफर कैसा रहा. एपिसोड में यशस्वी भारतीय क्रिकेट और आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम में अंतर के बारे में बात कर रहे हैं. जानिए एपिसोड में उत्तर प्रदेश के भदोही से मुंबई पहुंच कर वहां स...

मिलिए फिल्म स्वदेश के रियल लाइफ 'शाहरुख़ खान' से: Ep 04 07.07.2023

बैठकी के आज के एपिसोड के मेहमान हैं डॉ. योगेश्वर नाथ मिश्र जो पेशे से एक वैज्ञानिक हैं. डॉ. योगेश्वर अमेरिका में नासा और जर्मनी में एफएयू में वैज्ञानिक हैं. डॉ. योगेश्वर दुनिया की फास्टेस्ट इमेजिंग टेक्नोलॉजी बनाने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं. आज के एपिसोड में सुनिए कि आजमगढ़ के एक छोटे से गाँव से निकल कर अमेरिका में वैज्ञानिक बनने तक का उनका सफर कितनी मुश्किलों भरा था. इसके अलावा एक वैज्ञानिक बनने...

बैठकी में रवि गुप्ता जिन्हे 'कल की चिंता नहीं है': Ep 03 23.06.2023

बैठकी के इस एपिसोड में सुनिए हमारे मेहमान स्टैंड अप कॉमेडियन रवि गुप्ता को. आशीष मिश्रा के साथ बात करते हुए रवि बता रहे हैं स्टैंड अप शुरू करने के पीछे की प्रेरणा के बारे में. एपिसोड में अपने फेमस जोक्स और वायरल हुई रील्स के बारे में खुल कर बात कर रहे हैं. जानिए एपिसोड में की शहीद भगत सिंह के बारे में पढ़ने और उनके जीवन को करीब से जानने के कॉलेज के दिनों को रवि कैसे याद कर रहे हैं. इसके अलावा एपिसो...

कार धुलने से लेकर किताब लिखने तक शिव खेड़ा: Ep 02 16.06.2023

बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे लेखक, मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कंसल्टेंट शिव खेड़ा को. एपिसोड में उनकी बातचीत हो रही है दिव्यांशी सुमराव से उनके जीवन के अलग अलग पहलुओं पर. एक समय कनाडा में गाड़ियों की सफाई करने वाले शिव खेड़ा जानिए कैसे बेस्ट सेलिंग किताब लिखते हैं. जानिए एपिसोड में अपनी किताबों के ज़रिए लाखों लोगो को प्रेरित करने वाले खेड़ा खुद कैसे और किन चीज़ों से प्रेरणा हांसिल करते हैं. जानिए ए...

जब कोटा के मशहूर एनवी सर मिले राहुल गाँधी से: Ep 01 12.06.2023

बैठकी के पहले एपिसोड में सुनिए शिक्षा के विशेषज्ञ, भौतिकी के लेक्चरर नितिन विजय यानि एनवी सर को. उनके जीवन परिचय के साथ ही एपिसोड में जानिए वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' के लिए क्या उनसे किसी ने संपर्क किया था. जानिए बंसल क्लासेज में ऐसा क्या हुआ की एनवी सर को छोड़ना पड़ा. जानिए राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए एनवी सर से किसने संपर्क किया था. सुनिए एपिसोड में आज के ज़माने के अध्यापक...

Listen to the बैठकी podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.