livehindustan - HT Smartcast

Bihar ki Khabrein

News HI ↓ 141 episodes

बिहार के बारे में निष्पक्ष जानकारी देने वाले इस पॉडकास्ट में, आपको 'बिहार राज्य की ख़बरें' सुनाई जाएंगी। यहाँ पर राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, साहित्य, और अन्य कई अहम ख़बरें मिलेंगी। लाइव हिंदुस्तान के इस पॉडकास्ट में आप हर रोज़ सुने विकास और राजनीति से जुड़ी खबरें।

Author

livehindustan - HT Smartcast

Category

News

Latest episode

Jan 4, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

Land for Job Scam: Lalu Yadav की बढ़ी परेशानी, CBI को केस चलाने की मंजूरी । Tejashwi Yadav 13.09.2023

लैंड फॉर जॉब मामले में आरजेडी सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने वाली हैं। केंद्र सरकार से CBI को इस मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू यादव पर केस चलाने की इजाजत दे दी है। 1 महीने पहले CBI ने केंद्र से लालू के खिलाफ मुकदमा चलाने की इजाजत मांगी थी। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Lok Sabha Election 2024 के लिए लालू ने बताई 'INDIA' की तैयारी, G20 Summit पर Modi Govt को घेरा 12.09.2023

आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव पत्नी राबड़ी देवी के साथ आज झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे. पूजा अर्चना करने के बाद लालू यादव ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने बताया इंडिया गठबंधन के आगे के प्लान के बारें में जानकारी दी तो साथ ही जी 20 समिट को लेकर भी तंज कसा Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

G20 Summit Delhi 2023 Update News: Manoj Jha ने बता दिया कैसा रहा जी20 समिट? | PM Modi 11.09.2023

दिल्ली के प्रगति मैदान में दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्रुप में अफ्रीकी संघ को शामिल किया गया. इस बीच आरजेडी सांसद मनोज झा ने समिट को लेकर बड़ी बात कहीं. आयोजन को सफल बताते हुए मनोज झा ने बड़ी डिमांड कर दी. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Sanatan Dharma Controversy: Lalu Yadav टेक रहे मंदिरों में मत्था, क्या है वजह ? Bihar | INDIA 11.09.2023

राजद प्रसाद यादव इन दिनों भगवान की पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं। गोपालगंज के थावे, मुंबई के सिद्धि विनायक, सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर के बाद गुरुवार शाम अचानक पटना के बांके बिहारी मंदिर पहुंच गए। जन्माष्टमी के अवसर पर उन्होंने अपने बड़े बेटे और बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव के भगवान कृष्ण की पूजा की। इसके बाद से सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि लालू यादव मंदिरों के लगातार दर्श...

Sanatan Dharma Row और INDIA vs Bharat पर Lalu Yadav ने दी प्रतिक्रिया । Udhayanidhi Stalin 08.09.2023

बिहार के पूर्व सीएम और RJD नेता लालू यादव ने 7 सितंबर को जनमाष्टमी मनाते हुए सनातन धर्म और INDIA vs Bharat विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ढोंगी है। पगलाया हुआ है। कोई कुछ न कुछ बात पर बात बनाता है। जिसको जो लगे...सबका मालिक एक है। राम कहो या रहीम कहो।’ Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Bihar Caste Census: Tejashwi Yadav ने जाति का जिक्र कर BJP को सुनाया, INDIA vs Bharat पर भी जवाब 08.09.2023

जाति जनगणना के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा। तेजस्वी बोले- शादी जाति में करेंगे, पर जाति गिनने नहीं देंगे। ये केवल दो तीन उद्योगपतियों की सरकार है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Bihar Caste Census Report: बहुत जल्द रिपोर्ट जारी करेंगे CM Nitish Kumar | Lok Sabha Election 2024 08.09.2023

बिहार में जाति गणना की रिपोर्ट जल्द जारी की जाएगी। नीतीश सरकार इस बारे में कभी भी घोषणा कर सकती है। जातिगत सर्वे में सभी जिलों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जातियों की शिक्षा एवं आमदनी का औसत सार्वजनिक होगा। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Manoj Jha ON Hate Speech: मनोज झा का BJP पर करारा वार | Udhayanidhi Stalin | Sanatana Dharma 07.09.2023

उदयनिधि के सनातन वाले बयान पर सियासी बवाल मचा है. इस बीच 262 हस्तियों ने CJI चंद्रचूड़ को खत लिखा है. ये लेटर हेट स्पीच को लेकर लिखा गया है. इस बीच आरजेडी सांसद मनोज झा ने हेट स्पीच को लेकर मनोज झा पर तंज कसा. और कहा कि बीजेपी की पूरी सरकार हेट स्पीच पर बनी हुई है. हेट स्पीच हटाओ, बीजेपी भरभराकर गिर जाएगी. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

IPS Sweety Seharawat पर भड़के Ex Governor Nikhil Kumar, क्यों हुआ Video Viral | Aurangabad 06.09.2023

पूर्व राज्यपाल सुनील कुमार औरंगाबाद में बढ़ रहे अपराधिक मामलों के बारे में ASI से बात करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने फोन पर भी बात करने कोशिश लेकिन संपर्क न हो सका, जिसके बाद वो अपने कुछ समर्थकों के साथ ASI के आवास पर पहुंच गए… इसके बाद बहुत देर तक इंतजार करने के बाद उन्हें कहा गया कि को दफ्तर जाकर IPS स्वीटी सहरावत से मिलें… लेकिन पूर्व राज्यपाल सुनील कुमार और उनके समर्थकों ने वहां से जाने से इ...

India Bharat Controversy: Tejashwi Yadav बोले- कहां कहां INDIA नाम बदलेंगे, नारा भी भारत | Manoj Jha 06.09.2023

INDIA गठबंधन के नाम को लेकर अब विवाद छिड़ गया. ये विवाद कांग्रेस के आरोप के बाद छिड़ा जिसमें दावा किया गया कि G20 डिनर के निमंत्रण पत्र में President Of Bharat लिखा है, जबकि इसे President Of India होना चाहिए. कांग्रेस के आरोप के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कहां कहां INDIA नाम बदलेंगे, हमारा नारा भी भारत है. साथ ही मनोज झा ने क्या कुछ कहा...

Rahul Gandhi ने जब Lalu Yadav के घर खाया था चंपारण मटन, पूछा- राजनीति मसाला का ज्ञान | Congress 04.09.2023

लालू यादव और राहुल गांधी के इस वीडियो का इंतजार था. अब इस वीडियो को कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर की. जिसमें राहुल गांधी चंपारण मटन की रेसिपी लालू यादव से सीख रहे हैं.. इस दौरान राहुल गांधी से लालू यादव से कई बात पूछे जैसे.. उन्हें क्या पसंद है.. बाहर के खाने में क्या पसंद है. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

INDIA Mumbai Meeting: Tejashwi Yadav ने BJP पर साधा निशाना, One Nation One Election पर भी बोले| RJD 04.09.2023

देश में इस समय वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बड़ी बहस चल रही है. इसी बीच बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन से पहले केंद्र सरकार वन नेशन और वन इनकम की व्यवस्था करे Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

INDIA Alliance Mumbai Meeting के बाद One Nation One Election पर क्या बोले Nitish Kumar 04.09.2023

मुंबई की बैठक के बाद अब मिशन 2024 में सभी दल जुट गए है. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वन नेशन, वन इलेक्शन पर अपनी राय दी. नीतीश कुमार ने कहा कि बड़ा अच्छा है भाई!" लेकिन, साथ ही उन्होंने ये भी कह दिया कि जो जनगणना 2020-21 में होनी चाहिए थी, वो क्यों नहीं करा रहे? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

INDIA Mumbai Meeting से Patna लौटते ही Nitish Kumar ने मोदी सरकार पर बोला हमला 04.09.2023

INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने के बाद CM Nitish Kumar पटना लौट आए। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने India Alliance Mumbai meeting और One Nation One Election पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुंबई में 'इंडिया' गठबंधन हुई तीसरी मीटिंग बहुत अच्छी रही। हालांकि गठबंधन के संयोजक को लेकर जब उनसे सवाल किया गया, तो सीएम बचकर निकल गए। Learn more about your ad choices. Visit megaphone...

INDIA Meeting के बाद Patna लौटे Tejashwi Yadav, One Nation One Election पर BJP को घेरा | PM Modi 04.09.2023

INDIA Alliance की बैठक के बाद मुंबई से पटना लौटे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने वन नेशन, वन इलेक्शन के मुद्दे पर एक बार फिर से मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने एक देश, एक चुनाव से पहले वन नेशन वन इनकम पर कमेटी बनाने की मांग कर डाली है। साथ ही वन नेशन, वन इलेक्शन को बेकार की बात करार दिया है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Khan Sir Raksha Bandhan 2023: खान सर के हाथ पर कितनी राखियां? Khan Sir GS Research Centre 01.09.2023

अपने अनोखे अंदाज से बच्चों को पढ़ाने वाले और यूट्यूब की दुनिया की मशहूर हस्ती खान सर ने रक्षाबंधन के मौके पर हजारों लड़कियों से राखी बंधवाई। करीब 7 हजार से ज्यादा लड़कियों ने राखी बांधी। इस दौरान खान सर ने कहा कि उनकी कोई बहन नहीं है, लेकिन अब दुनिया में उनसे ज्यादा किसी के पास बहनें नहीं हैं। राखी बंधवाने के बाद खान सर ने छात्रों को आशीर्वाद दिया और भविष्य में सफल होने की दुआ की Learn more about...

INDIA Mumbai Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक से पहले Manoj Jha का BJP पर तंज | Opposition Meeting News 31.08.2023

मुंबई में 'INDIA' गठबंधन की दो दिवसीय बैठक को लेकर सियासी पारा हाई है. जुबानी जंग का दौर राजनीतिक गलियारों में चल रहा है. ऐसे में मीटिंग के एजेंडे की हर बता बता कर लालू यादव के सांसद मनोज झा ने करारा वार किया. और साफ साफ कहा कि हमारा उद्देश्य एक निश्चित उद्देश्य के लिए है. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Bihar School Holidays New List: बिहार के स्कूलों में छुट्टियों में कटौती | KK Pathak | Nitish Kumar 31.08.2023

बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टियां में कटौती की गई है। रक्षाबंधन के मौके पर सरकारी स्कूलों में अब अवकाश नहीं रहेगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश के बाद माध्यमिक शिक्षा कार्यालय की ओर से स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव किया गया है। इस साल दिवाली से छठ तक विभिन्न पर्व एवं त्योहारों पर छुट्टियां घटाकर आधी कर दी गई हैं। इस मुद्दे पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। Learn more abou...

Lok Sabha Election 2024: Bihar में NDA पर Lalu Yadav-Nitish की जोड़ी भारी, नए चुनावी सर्वे से समझिए 28.08.2023

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में सभी सियासी पार्टियां जुटी हुई है। अहम मुकाबला एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच है। अलग-अलग टीवी चैनल्स के सर्वे आना भी शुरू हो गए है। बात अगर बिहार की करें तो इस राज्य में लोकसभा की 40 सीटें हैं। जो काफी अहम साबित होती हैं। बिहार का चुनावी मिजाज भांपने के लिए इंडिया टुडे सी वोटर ने सर्वे किया। जिसके आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। जहां एनडीए पर महागठबंधन भारी पड़ता दि...

Lalu Yadav at Raghopur: स्टीमर से लालू यादव ने किया राघोपुर का दौरा, निर्माण कार्यों का लिया जायजा 28.08.2023

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अब फिट नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार कैमरे पर दिख जाते हैं। आज फिर से वह चर्चा आ गए, जब अचानक स्टीमर से वैशाली जिले अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर दियारा पहुंच गए। यहां पर राजद सुप्रीमो ने सिक्स लेन पुल कर निरीक्षण किया। लालू प्रसाद की पहुंचते ही पुल निर्माण कार्य में लगे कर्मी दंग रह गए। इसके बा...

INDIA Mumbai Meeting: Nitish Kumar बोले- और भी पार्टियां होंगी शामिल | Rahul Gandhi | Congress 28.08.2023

INDIA के अगुवा नीतीश कुमार ने अभी से ही मुंबई की बैठक का खाका खींच दिया है. और साफ साफ कह दिया है कि मुंबई में होने वाली बैठक में कुछ और पार्टियां ज्वाइन करने वाली है. लेकिन कौन... ये उन्होंने साफ नहीं किया है. लेकिन सियासी गलियारों में खबर है कि कभी NDA का हिस्सा रही एक मज़बूत क्षेत्रीय पार्टी INDIA गठबंधन के संपर्क में है. और भी कई दल है जो जुड़ने वाले है.. ऐसे में ये तो तय है कि मुंबई की बैठक म...

Bihar Chunav: INDIA Mumbai Meeting से पहले Arvind Kejriwal ने Nitish Kumar, Lalu Yadav को दिया झटका 28.08.2023

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने राजस्थान के बाद अब बिहार में भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. केजरीवाल के इस कदम को बिहार में नीतीश कुमार और विपक्षी एकता के लिए झटका माना जा रहा है. खास बात ये है कि ये ऐलान ऐसे वक्त में किया गया है जब मुंबई में इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक होने जा रही है. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Lalu Yadav Gopalganj Viral Video: हथुआ SDPO के लालू यादव के लिए छाता टांगने पर क्यों सियासी बवाल 23.08.2023

बिहार के सियासी गलियारों में इस वीडियो की जमकर चर्चा हो रही है. चर्चा की वजह है लालू यादव के लिए छाता टांगते हुए हथुआ SDPO अनुराग कुमार.. गोपालगंज से गदर मचा रही इस तस्वीर पर सियासत हो रही है. ये उस वक्त की तस्वीर है जब लालू परिवार गोपालगंज के थावे मंदिर में पूजा करने पहुंचे था. तेज बारिश हो रही थी. ऐसे में हथुआ के एसडीपीओ अनुराग कुमार खुद लालू यादव को बारिश से बचाने के लिए छाता लेकर चल पड़े. जैसे...

Araria Journalist Murder: अररिया में पत्रकार की हत्या, BJP ने मांगा CM Nitish Kumar का इस्तीफा 21.08.2023

बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद है। 15 अगस्त को समस्तीपुर जिले में एसएचओ नंदकिशोर यादव की पशु तस्करों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। अब अररिया जिले में एक पत्रकार को अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के अनुसार, अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड में शुक्रवार तड़के सुबह पत्रकार विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। विमल के सीन...

Lalu Yadav Fodder Scam Case: जमानत के खिलाफ Supreme Court पहुंची CBI, 25 अगस्त को होगी सुनवाई 21.08.2023

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की चारा घोटाले में मुसीबत बढ़ सकती है। सीबीआई ने उनकी जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है, जिसे मंजूर कर लिया गया है। शीर्ष अदालत 25 अगस्त को इस पर सुनवाई करेगी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपनी याचिका में झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए लालू यादव की जमानत रद्द करने की मांग की है। अगर सुप्रीम कोर्ट सीबीआई के पक्ष में फैसला...

Listen to the Bihar ki Khabrein podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.