Aaj Tak Radio
Bhaunchak
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!
Be sure to visit the podcast's website and support the creator: www.aajtak.in
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
बिजनौर: पुलिस कब्रिस्तान पहुंची, 'मुर्दा' बोला मैं ज़रा नशे में था इसलिए | भौंचक 24.11.2025 2:09
बिजनौर के एक इलाके में शुक्रवार की रात एक अजीब वाकिया हुआ जब रात दस बजे लोग एक नवजात बच्चे के शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे. वहां उन्होंने देखा कि एक शख्स अर्धनग्न अवस्था में पहले ही कब्र में लेटा हुआ है. सुनिए पूरी ख़बर.
ग़ाज़ियाबाद: महंगी कार से आता है चोर, बकरा उठा कर भाग जाता है | भौंचक 21.11.2025 2:09
ग़ाज़ियाबाद में इन दिनों बकरा चोर ने आतंक मचा रखा है. एक के बाद एक कई इलाकों में बकरे चोरी हो रहे हैं, सुनिए पूरी ख़बर
बिहार: इम्तिहान में लिखने थे जवाब, लिख कर आ गया अपनी प्रेम कहानी | भौंचक 20.11.2025 2:14
बिहार बोर्ड की एक उत्तर पुस्तिका बड़ी वायरल हो रही है क्योंकि लिखने वाले ने किसी प्रश्न का उत्तर नहीं लिखा बल्कि अपनी प्रेम कहानी लिख दी, सुनिए पूरी ख़बर.
हरियाणा: मंत्री जी ने नारियल तो फोड़ दिया, सड़क कभी नहीं बनी | भौंचक 19.11.2025 1:59
सड़क बननी थी, मंत्री जी आए नारियल फोड़ा गया, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि कुछ ही दिन में काम शुरू हो जाएगा लेकिन सड़क बनना शुरु ही नहीं हुई. सुनिए पूरी ख़बर.
भोपाल नगर निगम के दफ्तर में मीटिंग रूम बनाना ही भूल गए | भौंचक 18.11.2025 2:17
नगर निगम का नया बना मुख्यालय विवादों में है क्योंकि करीब 50 करोड़ की लागत से बने 8 मंजिला भवन में मीटिंग रूम ही नहीं है, सुनिए पूरी ख़बर
अधिकारी ने मेयर के सामने सुनाया, रिश्वत का एस्टीमेट|भौंचक 17.11.2025 2:19
एमपी के मोरेना के पंकज राठौर से घर बनवाने के नाम पर अधिकारीयों ने मांगी रिश्वत। पंकज ने मेयर के सामने अधिकारी को कॉल लगा कर सुनाया रिश्वत का एस्टीमेट। सुनिए पूरी भौंचक खबर
मुंबई के मुलुंड में ज़मीन के चक्कर में खरीद लिया फुटपाथ | भौंचक 14.11.2025 1:44
3 लाख रुपए में खरीदा ज़मीन का हिस्सा। बाद में पता चला ये तो सरकारी फुटपाथ है. सुनिए पूरी भौंचक खबर.
पाकिस्तानी अखबार डॉन AI की वजह से हो गया ट्रोल | भौंचक 13.11.2025 1:54
पाकिस्तानी अख़बार डॉन के एक आर्टिकल में ऐसा दावा किया गया है, जिससे साबित होता है कि आने वाले समय में AI लोगों की नौकरियों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है. सुनिए पूरी भौंचक खबर.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा चाचा का कारनामा, किया सांप को लिपलॉक| भौंचक 12.11.2025 1:49
दुनिया के सबसे ज़हरीले सांप किंग कोबरा को चाचा ने किस कर दिया. बदले में कोबरा ने कुछ भी नहीं किया. सुनिए पूरी भौंचक खबर.
रील बनाने के चक्कर में चलती ट्रेन में नहाया युवक |भौंचक 11.11.2025 1:50
चलती ट्रेन में दरवाजे के पास बाकायदा बाल्टी और मग्गा लेकर प्रमोद ने नहाया. बाद में उसे पकड़ लिया गया. वायरल होने के लिए उसने और क्या किया था, यह जानने के लिए सुनिए भौंचक खबर.
आधी रात चोर समझ कर लोगों ने पकड़ा, पुलिस से बोला चोर नहीं हूँ सत्य की खोज में घर से निकला हूँ. 10.11.2025 2:02
कुशीनगर की भौंचक घटना, चोर समझ कर पकड़े गए युवक ने कहा सत्य की खोज में निकला हूँ, चाहता हूँ पृथ्वी पर शांति आए. सुनिए पुरी खबर
फ्रेंच टूरिस्ट्स से फ्रैंक हुआ जंगल का गाइड। ऑफर कर दी अपनी तम्बाकू। भौंचक 06.11.2025 2:04
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में जंगल सफारी पर आए विदेशी मेहमानो से जंगल के गाइड ने खैनी खाने को पूछ लिया। सुनिए पूरा भौंचक मामला
बात एक स्कूटी की थी, तो गहने बेचने चल दिया | भौंचक 05.11.2025 1:54
कानपुर के शास्त्री नगर में मां के गहने बेच कर स्कूटी खरीदने निकला लड़का, प्लान सक्सेसफुल होने ही वाला था कि सुनार का दिमाग ठनका! सुनिए पूरी भौंचक खबर
बाइक पर बैठा लिया पूरा परिवार, पुलिस वालों ने हाथ जोड़ लिये | भौंचक 04.11.2025 1:49
हापुड़ से एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दो पुलिसवाले हाथ जोड़कर खड़े हैं और बाइक पर हैं सात सवारी, सुनिये पूरी कहानी
दरभंगा की सुरभि की कांटे खाने की आदत से लोग हैरान | भौंचक 03.11.2025 2:12
दरभंगा की सुरभि कुमारी को मछली के कांटे खाना पसंद है जिससे वह मिथिलांचल की 'कांटे-प्रेमी' बेटी बन गई हैं. सुनिये पूरी भौंचक ख़बर
मुर्दाघर में बोला युवक "मैं तो किडनी के इलाज के लिए आया था"| भौंचक 31.10.2025 1:52
तेलंगाना के अस्पताल की मॉर्चरी में एक युवक ज़िंदा पाया गया तो हड़कंप मच गया. सुनिये पूरी ख़बर
हाईटेंशन लाइन का तार चोरी करने खंबे पर चढ़े चोर को बचाया गया | भौंचक 29.10.2025 1:31
बिजली कर्मचारियों के पैरों तले उस वक्त ज़मीन खिसक गयी जब उन्होंने देखा कि एक आदमी हाइटेंशन लाइन पर चढ़ा हुआ है, कौन था ये आदमी और क्यों चढ़ा था, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में
बुलंदशहर में बिना हेलमेट कार चलाने पर हुआ चालान | भौंचक 28.10.2025 1:57
एक शख्स कार से चला जा रहा था कि अचानक उसके सामने एक ट्रैफिक पुलिस का हवलदार आया और बोला "हेलमेट कहां है आपका, चालान कटेगा" पूरी खबर भौंचक में
MP का अजब कारनामा, सड़क पर लगा था पंप, उसी पर बना दी सड़क | भौंचक 27.10.2025 2:16
मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़क पर हैंडपंप हटाने के बजाय डिवाइडर बना दिए गए हैं. प्रशासनिक लापरवाही पर उठ रहे हैं सवाल, पूरी खबर भौंचक में
बिना टिकट यात्री ने टीटी बनकर मुसाफिरों से ठग लिये पैसे | भौंचक 24.10.2025 1:58
झेलम एक्सप्रैस में एक भाई साहब जिनके पास खुद टिकट नहीं था उन्होंने कैसे टीटी बनकर लोगों से ठग लिये पैसे, सुनिये पूरी खबर आज के भौंचक में
खुद शिकायत दर्ज करके, खुद ही केस सॉल्व कर लेते थे | भौंचक 23.10.2025 2:39
एमपी पुलिस के दो पुलिसकर्मियों का भौंचक कारनामा ये है कि वो खुद ही कॉल करते थे हेल्प लाइन पर और फिर कहते थे कि हमने केस सॉल्व कर लिया. सुनिये पूरी खबर भौंचक में
मुगलों के समय से लग रहे गधों के मेले में अजब गजब नाम | भौंचक 22.10.2025 2:05
यूपी के चित्रकूट में औरंगज़ेब के ज़माने से लग रहा है गधों का मेला. इस बार इन मेले में गधों के नाम बड़े अजीब ओ गरीब है. सुनिये पूरी खबर भौंचक में
1100 बोनस मिला तो कर्मचारियों ने खोल दिया टोल गेट | भौंचक 21.10.2025 2:08
कम दीवाली बोनस मिलने से नाराज फतेहाबाद टोल कर्मियों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बवाल कर दिया. कर्मचारियों ने विरोध में टोल गेट खोल दिए, जिससे हजारों वाहन बिना टोल दिये निकल गए. सुनिये पूरी ख़बर
मुंबई में बिल्डर को उठा ले गए चार लोग. मगर किडनैपिंग नहीं, कुछ और थी वजह | भौंचक 20.10.2025 2:12
मुंबई के फ़ोर बंगले इलाके में एक अजीब मामला सामने आया जहां एक बिल्डर को चार लोग रात में घर से उठा ले गए. पत्नी अफ़साना ने किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई, तो छानबीन पुलिस को बिल्डर की दूसरी पत्नी तक ले गई. दूसरी पत्नी ने ऐसा खुलासा किया कि सभी के होश उड़ गए. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
दिवाली की सफाई में युवक को मिले 2000 के इतने नोट, लोग बोले ये तो दिवाली बोनस है! | भौंचक 17.10.2025 1:36
जैसे-जैसे दीवाली करीब आ रही है. लोग अपने घरों सफाई में जुट गए हैं ताकि धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी उन पर कृपा बरसाएं. अब, एक रेडिट यूज़र ने बताया है कि कैसे दीवाली की सफाई ने उनके परिवार को 2 लाख रुपये का छिपा हुआ ख़ज़ाना मिला, सुनिए 'भौंचक' में.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.