Aaj Tak Radio
Ballabol - The Cricket Podcast
Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging conversations will keep you hooked. Tune in to Ballabol for an immersive cricket experience that will leave you wanting more. Subscribe now on any audio platform (Spotify, Apple Podcasts, Google Podcas...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
टीम इंडिया में क्यों नहीं दिखती इंग्लैंड जैसी फाइटिंग स्पिरिट: बल्लाबोल, S2E05 03.07.2023 43:28
एशेज़ में इंग्लैंड की लगातार दूसरी हार हो गई है. तो बेन स्टोक्स की टीम कहाँ पिछड़ रही है, बैज़बॉल कहीं इंग्लैंड को ही तो बूमरैंग नहीं कर रहा? जॉनी बेयरस्टो के आउट होने पर विवाद कितना सही है, नाथन लायन की इंजरी ऑस्ट्रेलिया के लिए कितना बड़ा झटका है और हार-जीत से इतर इंग्लैंड की तरह लड़ने का जज़्बा क्यों नहीं दिखा पाती टीम इंडिया? इसके अलावा वेस्टइंडीज का वर्ल्ड कप की दौड़ से बाहर होना क्यों हैरान करने वाल...
Team India से क्यों नहीं कटा Virat और Rohit का पत्ता?: बल्लाबोल, S2E04 26.06.2023 45:27
वेस्टइंडीज़ दौरे (Team India Tour of West Indies) के लिए इंडियन टीम का चयन (Indian Team Selection) हो गया है. चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और उमेश यादव (Umesh Yadav) जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को उनकी जगह टीम में लिया गया है. तो WTC Final की हार का ठीकरा सिर्फ पुजारा पर क्यों फूटा, क्या पुजारा ने आख़...
Ashes में England का Bazball और BCCI फिर कहां चूक गई?: बल्लाबोल, S2E03 19.06.2023 42:29
Australia और England के बीच एशेज़ सीरीज़ शुरू हो चुकी है. पहले ही मैच में कई रोमाचंक चीज़ें देखने को मिलीं. Test Cricket में इंग्लैंड के अभिनव प्रयोग, Bazball का असर, अश्विन की टीस और इंडिया के कंज़र्वेटिव अप्रोच पर बात. साथ ही वेस्टइंडीज दौरे से पहले BCCI को क्या करना चाहिए था जो नहीं किया गया और एक सरप्राइज, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव...
WTC Final की हार से भी नहीं सुधरे तो श्रीलंका जैसा होगा टीम इंडिया का हाल: बल्लाबोल, S2E02 12.06.2023 50:37
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship Final 2023) में Team India की हार के गुनहगार कौन रहे? टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का हिम्मत क्यों नहीं जुटा पाए रोहित शर्मा? क्या टीम को WTC Final की तैयारी के लिए वक़्त नहीं मिला? इंडियन टीम की इस शर्मनाक हार के लिए IPL को कितना ब्लेम करना चाहिए? अगली टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल के लिए भारतीय टीम में ट्रांज़िशन की कितनी संभावना है और क्या बेस्ट ऑफ़ थ...
Oval की हरी-भरी पिच पर WTC का गदा कौन उठाएगा?: बल्लाबोल, S2E01 06.06.2023 38:10
इंग्लैंड के The Oval Cricket Ground पर India और Australia के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशप फाइनल (IND vs AUS WTC Final) का ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है. इस मैदान से ही ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज सीरीज (The Ashes) की शुरुआत हुई थी. द ओवल पर इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड कैसा रहा है? Oval की Green top और playing conditions को देखते हुए किस टीम का पलड़ा भारी है? WTC Final Result क...
T20 World Cup का बेस्ट कैप्टन बटलर नहीं, ये क्रिकेटर रहा!: बल्लाबोल, Ep 26 14.11.2022 42:29
T20 वर्ल्ड कप का समापन हो चुका है. इंग्लैंड के सिर चैंपियन का ताज़ सज चुका है. तो 'बल्लाबोल' के आख़िरी एपिसोड में T20 World Cup का राउंड अप हुआ है. इसमें सबसे बढ़िया इनिंग, सबसे दमदार बोलिंग स्पेल, सबसे चुस्त फील्डिंग, सबसे अच्छी कप्तानी, एसोसिएट नेशन्स के खेल और भी बहुत सारे मुद्दों पर बैठकी लगी है. इसमें शामिल रहे अंकित सिंह, मोहम्मद इक़बाल, मानस तिवारी और केतन मिश्रा. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मि...
30 साल बाद इतिहास दोहराएगा पाकिस्तान या बदला लेगा इंग्लैंड?: बल्लाबोल, Ep 24 12.11.2022 34:06
T20 World Cup 2022 के फाइनल में इंग्लैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी. 1992 के विश्व कप में यही दोनों टीमें आमने-सामने थीं और तब पाकिस्तान ने इंग्लैंड को पटखनी दी थी. मगर मेलबॉर्न की महाजंग में कौन किस पर भारी पड़ेगा? बैटिंग में कौन सी टीम बीस पड़ेगी और बॉलिंग में किसका पलड़ा भारी है? सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में मोहम्मद इक़बाल, सौरभ श्रीवास्तव, किंशुक कुसारी और केतन मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर: कुमार...
ये खिलाड़ी टीम में होते तो इंडिया का ऐसा हश्र न हुआ होता!: बल्लाबोल, Ep 23 12.11.2022 1:09:07
T20 World Cup 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार की बड़ी वजहें क्या हैं? किन खिलाड़ियों को टीम ने मिस किया और कौन से खिलाड़ी टीम का हिस्सा होने ही चाहिए थे? क्या कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को जिम्मेवारी लेनी चाहिए, किन खिलाड़ियों की छुट्टी होनी चाहिए और आगे वर्ल्ड कप जीतना हो तो टीम कैसी हो और भी बहुत कुछ, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में मोहम्मद इक़बाल, विश्वमोहन मिश्रा, आयुष मिश्रा,...
टीम इंडिया का बेड़ा गर्क किसी शख़्स ने नहीं, इस ज़िद्द ने किया: बल्लाबोल, Ep 22 10.11.2022 41:10
T20 World Cup 2022 के सेमीफाइनल में इंडिया की शर्मनाक हार हुई है. एडिलेड में इंग्लैंड के सामने हर डिपार्टमेंट में क्यों फेल रही इंडियन टीम, कौन सी गलतियां टीम इंडिया को भारी पड़ गईं? इस हार के कसूरवार कौन हैं, इससे क्या सबक लेने की ज़रूरत है और आगे क्या बदलाव करने की ज़रूरत है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, अंकित सिंह, राहुल रावत, सूरज पांडेय और केतन मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर: कुमार के...
पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने से टीम इंडिया के ऊपर प्रेशर बढ़ जाएगा?: बल्लाबोल, Ep 21 09.11.2022 46:45
न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तान T20 World Cup के फाइनल में पहुंच गया है. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम कहाँ कमज़ोर पड़ी, पाकिस्तान की गेंदबाज़ी के सामने बड़ा स्कोर क्यों नहीं खड़ा कर पाई और बड़े मुक़ाबलों में क्यों चोक कर जाती है कीवी टीम? दूसरे सेमीफाइनल में इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली भिड़ंत में किस टीम का पलड़ा भारी लग रहा है और क्यों? क्या रोहित शर्मा बल्ले से कोई कमाल कर पाएंगे और भी बहुत कुछ, सु...
क़िस्मत के रथ पर सवार पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पटखनी दे पाएगा न्यूजीलैंड?: बल्लाबोल, Ep 20 08.11.2022 36:10
T20 World Cup 2022 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुक़ाबलों का हिसाब-किताब क्या रहा है, सिडनी में कौन सी टीम भारी पड़ सकती है? बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी में किसका ज़ोर है, दोनों टीमों की कमज़ोर कड़ी क्या है, ख़राब फॉर्म से गुजर रहे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म क्या कोई नया दांव आजमाएंगे और भी बहुत कुछ, सुनिए 'बल्लाबोल' के इ...
रोहित शर्मा इतने परेशान क्यों लग रहे हैं?: बल्लाबोल, Ep 19 07.11.2022 55:03
T20 World Cup के Super 12 राउंड की चकल्लस पूरी हो चुकी है और सेमीफाइनल की तैयारी शुरू हो चुकी है. टीम इंडिया एडिलेड पहुँच चुकी है. तो इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी चुनौती के लिए टीम इंडिया कितनी तैयार है? ख़राब फॉर्म या थकान, रोहित शर्मा इतने परेशान क्यों लग रहे हैं? धीमी शुरुआत क्यों टीम इंडिया के गले की फांस बन सकती है, युजवेंद्र चहल पर क्यों दांव आजमाना चाहेगी इंडिया और भी बहुत कुछ, सुनिए 'बल्लाबोल' के...
इस कमी का तोड़ ढूंढ़ लिया तो इंडिया जीत जाएगी T20 वर्ल्ड कप: बल्लाबोल, Ep 18 07.11.2022 37:53
T20 World Cup 2022 के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ़ हो चुकी है. चारों टीमों के नाम और उनकी भिड़ंत की तारीख़ सामने आ गई है. ज़िम्बाब्वे के ऊपर टीम इंडिया की प्रचंड जीत हुई है, लेकिन इस जीत में क्या कसर रह गई. टीम इंडिया का जो दांव आज नहीं चला, क्या अगले मैच में क़ामयाब होगा और वो कौन सा हथियार है जिसे इंडिया ने सेमीफाइनल और फाइनल के लिए बचाकर रखा है? बड़े टूर्नामेंट्स में साउथ अफ्रीका की टीम क्यों चोक कर जाती...
ज़िम्बाव्बे के ख़िलाफ़ टीम इंडिया को क्यों जीतना ही होगा: बल्लाबोल, Ep 17 05.11.2022 37:22
श्रीलंका की हार ने ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. T20 World Cup में कैसा रहा श्रीलंका का सफ़र, पिछले वर्ल्ड कप में प्रॉमिसिंग लग रही श्रीलंका की टीम इस बार छाप छोड़ने में नाकाम क्यों रही? डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप कैम्पेन फीका क्यों रहा, ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग और बॉलिंग ने नीचा क्यों दिखाया, ज़िम्बाव्बे के ख़िलाफ़ जीत टीम इंडिया के लिए कितनी ज़रूरी है और भी बहुत कुछ, सुनिए...
सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के अलावा ऑस्ट्रेलिया को क्या चिंता सता रही है: बल्लाबोल, Ep 16 04.11.2022 27:18
ऑस्ट्रेलिया ने अफ़ग़ानिस्तान को एक बेहद क़रीबी मुक़ाबले में हराकर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मज़बूत कर दी है. ऑस्ट्रेलिया जीत तो गई लेकिन उसकी क्या खामियां दिख गई, मैच का टर्निंग पॉइंट क्या रहा? T20 World Cup में अफ़ग़ानिस्तान का सफ़र कैसा रहा? इसके अलावा आयरलैंड के ख़िलाफ़ न्यूजीलैंड की जीत विलियम्सन के लिए किस लिहाज से अहम है, बड़े बड़े कारनामे करने वाले आयरलैंड के 'लिटिल' पर बात और भी बहुत कुछ, सुनिए '...
सेमीफाइनल की दौड़ हुई दिलचस्प, क्या क्वालीफाई कर जाएगा पाकिस्तान: बल्लाबोल, Ep 15 03.11.2022 29:07
इंडिया-बांग्लादेश मैच में फेक फ़ील्डिंग को लेकर क्या बखेड़ा खड़ा हुआ है, विराट कोहली की किस हरक़त को लेकर क्यों रो रहे हैं बांग्लादेशी प्लेयर? पाकिस्तान ने अब तक अजेय रही साउथ अफ्रीका को कैसे हरा दिया, ग्रुप 2 से इंडिया के साथ और कौन सी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, सेमीफाइनल में इंडिया का मुक़ाबला किससे हो सकता है और भी बहुत कुछ, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में अंकित सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, म...
बांग्लादेश के ख़िलाफ़ इंडिया जीती मगर किस चीज़ की कमी रह गई: बल्लाबोल, Ep 14 02.11.2022 31:07
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की रोमांचक जीत हुई है. इस जीत के बड़े पॉजिटिव क्या रहे और क्या मिसिंग रहा, इंडिया की मिडिल ऑर्डर के साथ क्या समस्या है? बांग्लादेश के हाथ से कहाँ फिसला मैच और क्या बारिश की वजह से बांग्लादेश की गाड़ी पटरी से उतरी? 2007 वाली इंडियन टीम में ऐसा क्या था जो इस टीम में नहीं दिखता और सेमीफाइनल के समीकरण पर बात, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में मोहम्मद इक़बाल, सौरभ श्रीवास्तव...
केएल राहुल के साथ क्या समस्या है, ओपनिंग के सिरदर्द से ऐसे निपटे टीम इंडिया: बल्लाबोल, Ep 13 01.11.2022 36:29
T20 World Cup में पहली बार न्यूजीलैंड को हार का मुंह देखना पड़ा है. इस जीत के साथ इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुँच गया है. तो मैच में कीवी कहाँ कमज़ोर पड़े और ग्रुप 1 से कौन सी दो टीमें क्वालीफाई करने जा रही हैं? एडिलेड में बांग्लादेश के साथ मुक़ाबले के लिए कितनी तैयार है टीम इंडिया, क्या प्लेइंग इलेवन में बदलाव होंगे, एडिलेड में मौसम और पिच का मिजाज़ क्या है और भी बहुत कुछ, सुनिए 'बल्ला...
T20 World Cup टीम में शामिल कार्तिक और अश्विन के साथ क्या खेल हो गया: बल्लाबोल, Ep 12 01.11.2022 28:42
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ कोई उलटफेर करने में आयरलैंड नाकाम रहा. इस जीत के साथ कंगारू टीम ग्रुप 1 के पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के क्वालीफाई करने के चांसेज कितने हैं, स्पिनर्स के अगेंस्ट जूझ रहे ऑस्ट्रेलियाई बैटर अफ़ग़ानिस्तान की स्पिन अटैक का मुक़ाबला कैसे करेंगे, वॉर्नर के ख़राब फॉर्म और फिंच की चोट से कितनी दबाव में होगी मेज़बान टीम? इसके अलावा वर्ल्ड कप में खेल रहे ट...
सिर्फ कोहली और SKY के भरोसे कैसे जीतेंगे, अफ्रीका से हार की बड़ी वजहें क्या रहीं: बल्लाबोल, Ep 11 31.10.2022 29:59
सुपर-12 के शुरुआती दो मैच जीतकर कॉन्फिडेंस से लबरेज टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका ने झटका दिया है. इस मैच में टीम इंडिया से कहाँ कहाँ चूक हुई, अफ़्रीकी पेस अटैक के सामने भारतीय बल्लेबाज़ी क्यों पानी मांगती नज़र आई, सिर्फ कोहली और सूर्या के सहारे क्या वर्ल्ड कप जीत पाएगा भारत, इंडिया की फ़ील्डिंग क्यों कमज़ोर कड़ी साबित हो रही है, इस हार से क्या सबक लेने की ज़रूरत है? इसके अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश की...
साउथ अफ़्रीका आजमाएगा ख़ास हथियार, क्या टीम इंडिया है तैयार: बल्लाबोल, Ep 10 29.10.2022 36:16
न्यूजीलैंड को बैकफुट पर भेजने के बाद भी श्रीलंका टीम क्यों हार गई, क्या न्यूजीलैंड का सेमीफइनल में पहुँचने का रास्ता साफ़ हो गया है? पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराने के बाद टीम इंडिया पर्थ में साउथ अफ़्रीका से मुक़ाबले के लिए कितनी तैयार है? दबाव में चल रहे केएल राहुल के लिए पर्थ की पिच कैसे एक पॉजिटिव फैक्टर साबित हो सकती है? साउथ अफ्रीका अपने किस हथियार को टीम इंडिया के खिलाफ आज़मा सकता है और भी बहुत...
ग्रुप A की पंचायत हुई दिलचस्प, बारिश ने सबसे ज्यादा किसका खेल बिगाड़ा: बल्लाबोल, Ep 09 28.10.2022 37:28
T20 World Cup के दोनों मैच आज बारिश के चलते धुल गए. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (AUS vs ENG) के मैच को वर्चुअल क्वॉर्टरफाइनल माना जा रहा था. इस मैच के रद्द होने से किस टीम को ज़्यादा नुक़सान हुआ है? बारिश ने आयरलैंड का काम कैसे खराब कर दिया? ज़िम्बाव्बे के गेंदबाज़ पाकिस्तान पर क्यों भारी पड़ गए, क्या ख़राब टीम सिलेक्शन से पाकिस्तान की मिट्टी पलीद हुई और कुछ दिलचस्प बातें, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में...
T20 World Cup में पाकिस्तान का बंटाधार, कैसे हुई टीम इंडिया की बल्ले बल्ले: बल्लाबोल, Ep 08 27.10.2022 29:45
सुपर 12 (T20 World Cup 2022 Super 12) में टीम इंडिया की दूसरी जीत हुई है. नीदरलैंड के साथ मैच में टीम इंडिया ने कौन से बॉक्सेज़ टिक किए और कहाँ कसर रह गई? साउथ अफ़्रीका के सामने इतनी बेबस क्यों नज़र आई बांग्लादेश की टीम और अफ़्रीका की ये धुआंधार जीत क्या भारत के लिए खतरे की घंटी है? ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ पाकिस्तान की टीम का बंटाधार क्यों हो गया, क्या बाबर आज़म एंड कंपनी की लगातार दूसरी हार ने टीम इंडिया...
इंडिया को पहले भी चौंका चुका है नीदरलैंड, किन खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान: बल्लाबोल, Ep 07 26.10.2022 28:51
पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया सिडनी (Sydney) में नीदरलैंड (IND vs NED) से भिड़ेगी. नीदरलैंड (Netherlands) की टीम पहले भी अपने परफॉरमेंस से भारत को चौंका चुकी है. लेकिन इस बार कितनी मुश्किल चुनौती पेश कर सकती है? कौन से ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे इंडियन टीम को सावधान रहना होगा? सिडनी की पिच कैसी ही और मौसम का क्या हाल है? क्या टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन (Team India Playing XI) में फेरबदल भी कर सकती ह...
पाकिस्तान से जीत गए, मगर इन खामियों के रहते कैसे जीतेंगे वर्ल्ड कप?: बल्लाबोल, Ep 06 25.10.2022 32:47
पाकिस्तान के ऊपर जीत से टीम इंडिया का हौसला सातवें आसमान पर होगा, लेकिन अभी भारतीय टीम के अंदर क्या कमियां हैं और उनको दूर किए बिना वर्ल्ड कप जीतने का सपना, सपना ही क्यों रह जाएगा? इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मुक़ाबले पर बात और विराट कोहली का एक क़िस्सा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में मोहम्मद इक़बाल, सूरज पांडेय, सौरभ श्रीवास्तव और केतन मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: कपिल...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.