Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

News HI ↓ 1000 episodes

Aaj Ke Akhbaar is a daily newspaper wrap-up podcast in Hindi presented by Aaj Tak Radio. No time to catch up with the newspapers? Fikar not. Every morning two of our presenters discuss what newspapers from India and around the world have published. A nuanced discussion on not just the news stories, but their different approach on a same story. You will miss nothing if you listen to this news commentary every day. हर सुबह हम पढ़ते हैं देश और दुनिया के बड़े अख़बार और उनकी चुनिंदा बड़ी ख़बरों पर करते हैं चर्चा. किस अख़बार ने क्या छापा है और किस तरह छापा है, आपसे मिस नहीं होगा अगर आप सुनेंगे, 'आज...

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

May 6, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

क्यों गहरा सकता है जल संकट?: आज के अख़बार, 13 मई 13.05.2022

यूपी में मदरसों को लेकर नया नियम क्या है, क्यों दिल्ली में जल संकट गहरा सकता है, मानसून को लेकर खुशख़बरी क्या है, राज्यसभा के चुनाव कब होंगे, सुनिए ‘आज के अख़बार’ में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी और सूरज कुमार के साथ. साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

अगर चीन अपनी जीरो कोविड पॉलिसी छोड़ दे तो कितने लोग हो सकते हैं संक्रमित? : आज के अख़बार, 12 मई 12.05.2022

कितने लाख रुपए निकालने और जमा करने पर देना होगा पैन और आधार नंबर? रेलवे ने 19 बड़े ऑफिसर को क्यों किया जबरन रिटायर और राष्ट्र के नाम संबोधन में श्रीलंका के राष्ट्रपति ने क्या अपील की? सुनिए 'आज के अख़बार' में खुशबू और अमन गुप्ता के साथ.

कौन से राज्य बच्चों को नहीं दे पाए अच्छा पोषण? : आज के अख़बार, 11 मई 11.05.2022

अमित शाह ने बंगाल सरकार के ऊपर क्या आरोप लगाएं? कैब कंपनियों को सरकार ने क्या चेतावनी दी और अमेरिका ने क्यों कहा रूस यूक्रेन में युद्ध की लंबी लड़ाई की कर रहा है तैयारी? सुनिए 'आज के अख़बार' में खुशबू और अमन गुप्ता के साथ.

अमित शाह ने जनगणना ई मोड से करवाने पर क्यों दिया ज़ोर? : आज के अख़बार, 10 मई 10.05.2022

अमित शाह ने अगली जनगणना को लेकर क्या कहा? दिल्ली में शराब की होम डिलीवरी को मिलेगा ग्रीन सिग्नल और अमेरिका यूक्रेन को कितनी सैन्य मदद देने वाला है? सुनिए 'आज के अख़बार' में खुशबू और अमन गुप्ता के साथ.

किस समुदाय में सबसे कम बच्चे पैदा हो रहे हैं? : आज के अख़बार, 9 मई 09.05.2022

जेईई मेंस और एडवांस्ड की कमान अब किसके हाथ में होगी? अमित शाह के असम दौरे की क्या है प्लानिंग और रूस आज क्या बड़ा ऐलान कर सकता है? सुनिए 'आज के अख़बार' में खुशबू और सूरज कुमार के साथ.

क्या प्लान से भटक गया है रूस-यूक्रेन युद्ध?: आज के अख़बार, 6 मई 06.05.2022

बेलारूस के राष्ट्रपति ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर की अहम टिप्पणी, क्या दिल्ली में मुफ़्त बिजली पर लटकने वाली है तलवार और महंगे होते कर्ज़, सुनिए 'आज के अख़बार' में शुभम तिवारी और सूरज कुमार से.

साल 2020 में 45 फीसदी लोगों की मौत किन वजहों से हुई? : आज के अख़बार, 5 मई 05.05.2022

गृह मंत्री अमित शाह का बंगाल दौरा क्यों अहम है? DTC बसों में श्रमिकों को अब मुफ्त यात्रा की मिलेगी सुविधा? मारियोपोल थियेटर में पिछले महीने हुए हमले में कितने सिविलियंस की गई जान? सुनिए 'आज के अख़बार' में खुशबू और शुभम तिवारी के साथ.

साल 2020 में किस राज्य में सबसे ज्यादा मौतें हुईं? : आज के अख़बार, 4 मई 04.05.2022

डेनमार्क ने पीएम मोदी से क्या अपील की? बच्चों की वैक्सीन कोवोवैक्स अब कितने रुपए में मिलेगी? यूएस में अबॉर्शन के कानून पर क्यों हो रहा है विरोध? सुनिए 'आज के अख़बार' में खुशबू और सूरज कुमार के साथ.

इस साल मार्च में व्हाट्सएप ने लोगों के अकाउंट ज़्यादा बैन क्यों किए? : आज के अख़बार, 3 मई 03.05.2022

पीएम मोदी ने बर्लिन में रूस यूक्रेन युद्ध पर क्या कहा? ऑनलाइन गेमिंग पर कितना लग सकता है GST और स्पेन में पेगासस का मुद्दा फिर क्यों उठा? सुनिए 'आज के अख़बार' में खुशबू और सूरज कुमार के साथ

लेट फ़ीस के नाम पर कितने रूपये ऐंठ रहे प्राइवेट स्कूल? : आज के अख़बार, 2 मई 02.05.2022

अप्रैल के महीने में कितना हुआ जीएसटी कलेक्शन? देश के नए सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने क्या कहा? पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान के खिलाफ क्यों हुआ केस दर्ज? सुनिए 'आज के अख़बार' में खुशबू और अमन गुप्ता के साथ.

5G तकनीक में भारत ने कैसे की अमेरिका और चीन की बराबरी? : आज के अख़बार, 29 अप्रैल 29.04.2022

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की पेशकश के बाद चटगांव एयरपोर्ट इस्तेमाल कर सकेगा भारत, 24 मई को QUAD के नेताओं की मुलाकात संभव, कम विजिबिलिटी में भी अब विमान लैंडिंग आसानी से हो सकेगी, सुनिए 'आज के अख़बार' में शुभम तिवारी और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

IMF ने भारत में बढ़ते महंगाई को कंट्रोल करने के लिए क्या उपाय सुझाए? : आज के अख़बार, 28 अप्रैल 28.04.2022

ईंधन महंगा होने से बढ़ी भारत में महंगाई? उत्तर प्रदेश में अब तक कितने लाउडस्पीकर हटाए गए? बीएसएफ पर पश्चिम बंगाल की सीएम ने क्या आरोप लगाएं और रूस के राष्ट्रपति ने पश्चिम देशों को क्या चेतावनी दी? सुनिए 'आज के अख़बार' में खुशबू और अमन गुप्ता के साथ.

भारत में बूस्टर डोज लगवाने से लोग क्यों हिचक रहे हैं? : आज के अख़बार, 27 अप्रैल 27.04.2022

रायसीना डायलॉग में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस यूक्रेन मुद्दे पर क्या कहा? हिंदू महापंचायत पर सुप्रीम कोर्ट ने क्यों आगाह किया और पाकिस्तान के यूनिवर्सिटी में हुए बम विस्फोट पर चीन ने क्या प्रतिक्रिया दी? सुनिए 'आज के अख़बार' में खुशबू और अमन गुप्ता के साथ.

कोयले की कमी और रिकॉर्ड गर्मी के बीच कितना बढ़ेगा आपका बिजली बिल? : आज के अख़बार, 26 अप्रैल 26.04.2022

भारत और यूरोपीयन यूनियन के बीच काउंसिल का हुआ गठन, प्रधानमंत्री मोदी की अगले हफ्ते फ्रांस और जर्मनी की यात्रा सम्भव और बिजली, मोबाइल रिचार्ज से लेकर तेल, साबुन और बिस्कुट के मोर्चे पर आने वाली है महंगाई, सुनिए 'आज के अख़बार' में शुभम तिवारी और अमन गुप्ता से.

मनरेगा मज़दूरों का कितना करोड़ रुपया है बाक़ी? : आज के अख़बार, 25 अप्रैल 25.04.2022

भारत ने चीनी नागरिकों के टूरिज्म वीजा क्यों किए निलंबित? कर्नाटक में अब बाइबल पर क्यों हुआ विवाद और रायसीना डायलॉग में आज किन मुद्दों पर होगी चर्चा? सुनिए 'आज के अख़बार' में खुशबू और अमन गुप्ता के साथ.

क्या दवाई की कमाई के सहारे सुधरेगा भारत का व्यापार? : आज के अख़बार, 22 अप्रैल 22.04.2022

दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशनरी डोज अब गवर्नमेंट वैक्सिनेशन सेंटर पर मुफ्त में लगेगी, भारत के दवा निर्यात में हो सकती है हर साल पांच अरब डॉलर की बढ़ोतरी, अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर जाएंगे पीएम मोदी और अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 80 करोड़ डॉलर के पैकेज का किया ऐलान, सुनिए 'आज के अख़बार' में शुभम तिवारी और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

कोरोना कम होने के बाद कितने लोगों ने किया हवाई सफर? : आज के अख़बार, 21 अप्रैल 21.04.2022

भारत दौरे पर बोरिस जॉनसन पीएम मोदी से किन मुद्दों पर करेंगे चर्चा? कर्नाटक में हिजाब विवाद का हल्ला क्यों थम नहीं रहा? युद्ध की वजह से कितने कर्ज़ में डूब जाएगा यूक्रेन? सुनिए 'आज के अख़बार' में खुशबू और अमन गुप्ता के साथ.

यूक्रेन छोड़कर भारत लौटे मेडिकल स्टूडेंट्स की आगे की राह क्यों मुश्किल है? : आज के अख़बार, 20 अप्रैल 20.04.2022

क्रिप्टो को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने क्या कहा? डायबिटीज और बाकी बीमारियों की 15 दवाओं के क्या दाम तय किए गए हैं? रूस ने यूक्रेन में मिलिट्री ऑपरेशन लंबा खींचने के लिए किसको ज़िम्मेदार ठहराया? सुनिए 'आज के अख़बार' में खुशबू और अमन गुप्ता के साथ.

SBI का वो फैसला जिसने बदला होम लोन और कार लोन का गणित: आज का अख़बार, 19 अप्रैल 19.04.2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और WHO चीफ आज गुजरात में होंगे एक मंच पर, जून के आख़िर में BRICS Summit सम्भव, थोक महंगाई के बाद अब कितनी बड़ी EMI, सुनिए 'आज के अख़बार' में शुभम तिवारी और अमन गुप्ता से.

पिछले 8 साल में भारत में कितने ग़रीब कम हुए? : आज के अख़बार, 18 अप्रैल 18.04.2022

जीएसटी स्लैब में कौन से बड़े बदलाव हो सकते हैं? भारत यात्रा पर ब्रिटेन के पीएम किन मुद्दों पर करेंगे बात? जहांगीरपुरी हिंसा में अब तक क्या क्या पता चला? सुनिए 'आज के अख़बार' खुशबू और अमन गुप्ता के साथ.

राजधानी के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी की क्या वजहें हैं? : आज के अख़बार, 15 अप्रैल 15.04.2022

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और UN चीफ के बीच किन मुद्दों पर हुई चर्चा? प्रमोशन में आरक्षण लागू करने के लिए केंद्र ने क्या निर्देश दिए और रूस यूक्रेन को लेकर मेजर अपडेट्स. सुनिए 'आज के अख़बार' में खुशबू और जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

नागरिकों को समय से सरकारी सेवाएं देने के लिए संसदीय समिति ने क्या सुझाव दिए? : आज के अख़बार, 14 अप्रैल 14.04.2022

मानवाधिकार के मुद्दे पर क्या बोले भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर? दिल्ली में सफाई और पानी की व्यवस्था कितनी अच्छी है? न्यूयॉर्क में सिख समुदाय के खिलाफ कितने बढ़े हमले के मामले? सुनिए 'आज के अख़बार' में खुशबू और अमन गुप्ता के साथ.

आतंकवाद पर भारत-अमेरिका ने पाकिस्तान को क्या नसीहत दी? : आज के अख़बार, 13 अप्रैल 13.04.2022

कैसे पहुंची 17 महीने के पीक पर महंगाई? भारत अमेरिका ने पाकिस्तान क्या करने की सलाह दी? ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री पर क्यों लगेगा जुर्माना? सुनिए 'आज के अख़बार' में खुशबू और अमन गुप्ता के साथ.

अब कितनी महंगी पड़ेगी कैब से राइड? : आज के अख़बार, 12 अप्रैल 12.04.2022

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने किन दो बातों पर दिया ज़ोर? भारत अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता में किन मुद्दों पर हुई चर्चा और श्रीलंका के पीएम ने आर्थिक संकट की क्या वजह बताई? सुनिए 'आज के अख़बार' में खुशबू और अमन गुप्ता के साथ.

हिंदी की पढ़ाई देश में ज़रूरी करने पर क्यों राज्यों ने दिखाए तीखे तेवर? : आज के अख़बार, 11 अप्रैल 11.04.2022

प्रधानमंत्री बनने से पहले शहबाज़ शरीफ ने कश्मीर पर क्या कहा? कोरोना को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने क्या सलाह दी? हिंदी की पढ़ाई पर राज्यों ने क्यों दिखाए तीखे तेवर और नेपाल में क्यों लगाई गई महंगी चीज़ों के आयात पर रोक? सुनिए 'आज के अख़बार' में खुशबू और अमन गुप्ता के साथ.

Listen to the Aaj Ke Akhbaar podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.