Aaj Tak Radio

Aaj Ka Din

News HI ↓ 957 episodes

Aaj Ka Din is a daily morning news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Want to start your day with news that charges you up for the day? AKD will keep you up-to-date with the news delivered fresh—as kadak as your morning chai. AKD does not simply narrate the news to you, but explains how it affects you, in the simplest of language. सुबह 7 बजे आपको बताएंगे कि आज दिन में क्या होने वाला है और क्या हो सकता है. बीती रात की कोई ख़बर मिस हो गई तो वो भी मिलेगी. ये भी बता...

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Jan 12, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

कोरोना पर काबू के लिए दिल्ली ने ऐसा क्या किया जो मुंबई ना कर सकी: आज का दिन, 27 जुलाई 27.07.2020

दिल्ली ने कैसे मुंबई के मुकाबले कम कर लिए कोरोना के एक्टिव केस, राजस्थान में गहलोत के कितने चैलेंज, मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस का बिखरना जारी और चीन ने अब खेला कौन सा पैंतरा, सुनिए 27 जुलाई का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

पायलट की विधायकी पर फैसला थोड़ी देर में, कोरोना के इलाज से कैसे फैला कचरा: आज का दिन, 24 जुलाई 24.07.2020

राजस्थान हाईकोर्ट में पायलट समेत 19 MLA पर फैसला थोड़ी देर में, खिलौनों के दम पर भारत कैसे देगा चीन को टक्कर, किस कचरे ने बढ़ा दी है समस्या और फेसबुक का ‘रूम’ क्या है, सुनिए 24 जुलाई के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

आपको पता भी नहीं चला और कोरोना होकर खत्म हो गया, समझिए मायने: आज का दिन, 23 जुलाई 23.07.2020

दिल्ली में हर चौथे शख्स को कोरोना हुआ और ख़त्म हो गया तो इस आंकड़े से डरें या राहत महसूस करें, साथ ही समझिए पत्रकार विक्रम जोशी हत्याकांड से क्या सवाल खड़े हुए और इकोनॉमी का पहिया घुमाने के लिए क्या करनेवाली है सरकार सुनिए 23 जुलाई के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

ऑक्सफोर्ड में बन रही वैक्सीन के भारत आने की तारीख और कीमत जानिए: 22 जुलाई, आज का दिन 22.07.2020

ऑक्सफोर्ड में बन रही कोरोना वैक्सीन कितनी तैयार हुई, अमेरिका ने क्यों कर दी 11 चीनी कंपनियां बैन और सुनिए आज के अख़बारों में क्या है ख़ास नितिन ठाकुर के साथ ‘आज का दिन’ में.

जिन चीनी ऐप्स को किया था बैन वो कैसे चोर दरवाज़े से फिर घुस आईं: आज का दिन, 21 जुलाई 21.07.2020

जो ऐप्स बैन हुई थीं वो फिर कैसे दिखने लगीं, गहलोत क्यों पायलट पर नरम होने को तैयार नहीं, कोवैक्सीन नाम की देसी दवा का काम कहां तक पहुंचा, सुनिए 21 जुलाई के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

देश के वे राज्य जहां बड़ी आबादी होगी कोरोना का शिकार : आज का दिन, 20 जुलाई 20.07.2020

राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच चल रहे सियासी घमासान में अब आगे क्या होता दिख रहा है. कोरोना के मामले में आई द लैंसेट की उस रिपोर्ट क्या कहती है, जिसमें भारत के उन ज़िलों की जानकारी दी गई है, जो कोरोना महामारी से सबसे ज़्यादा प्रभावित है. इसके अलावा असम में बीते कुछ सालों से बेकाबू बाढ़ के हालात क्यों बन रहे हैं. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ

पायलट गुट के MLA की क़िस्मत का फैसला आज, कोर्ट- कांग्रेस में क्या चल रहा है: आज का दिन, 17 जुलाई 17.07.2020

पायलट के हाईकोर्ट जाने के बाद क्या कांग्रेस में उनके लिए दरवाज़े बंद हो गए हैं, IMA ने 99 डॉक्टर्स की मौत के बाद जारी किया रेड अलर्ट और समझेंगे कि क्या ईरान और भारत के बीच दरार पैदा कर रहा है चीन, 17 जुलाई के आज का दिन में नितिन ठाकुर के साथ.

राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख़्त का खेल खुला लेकिन अब आगे क्या: आज का दिन, 16 जुलाई 16.07.2020

सीएम अशोक गहलोत ने विधायकों की खरीद-बिक्री की साज़िश का ज़िक्र किया है लेकिन अब एक्शन क्या होगा, क्या भारत कोरोना मामलों में दूसरे नंबर पर आनेवाला है और सुनिए पांच मिनट में आज के अख़बारों का हाल, 16 जुलाई के आज का दिन में नितिन ठाकुर के साथ.

पायलट की लैंडिंग से पहले सुनिए कि सियासी गणित में कांग्रेस चूकी या सचिन: आज का दिन, 15 जुलाई 15.07.2020

सियासी गणित में सचिन पायलट चूके या फिर कांग्रेस, बिहार में फिर से लॉकडाउन की ज़रूरत और असर को समझिए, जब बाज़ार सुस्त है तब अंबानी कैसे बन गए दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स, ये सब कुछ 15 जुलाई के आज का दिन में नितिन ठाकुर के साथ.

पायलट प्रकरण ने राहुल गांधी की पोजीशन पर क्या असर डाला: आज का दिन, 14 जुलाई 14.07.2020

सिंधिया-पायलट प्रकरण से राहुल की स्थिति पर क्या असर पड़ा, TRAI ने क्यों बंद कराए खास इंटरनेट प्लान और महंगाई के आंकड़ों को करेंगे डीकोड 14 जुलाई के ‘आज का दिन' में नितिन ठाकुर के साथ.

चुनाव जीतकर भी कांग्रेस संकट में क्यों पड़ जाती है: आज का दिन, 13 जुलाई 13.07.2020

राजस्थान की राजनीति में आज का दिन क्या दिखाएगा, कोरोना के इलाज को लेकर कौन सी खुशख़बरी मिली है और छोटे-छोटे लॉकडाउन कितने असरदार हैं, सुनिए आज का दिन में नितिन ठाकुर के साथ.

अब ‘विकास दुबे कानपुर वाले’ का क्या होगा: आज का दिन, 10 जुलाई 10.07.2020

विकास दुबे अब यूपी पुलिस के हवाले है तो जानेंगे आगे क्या होगा, साथ ही सुनेंगे कि कोरोना कैसे दिमाग पर असर डालता है, साथ ही बताएंगे क्यों परेशान हैं ज़िनपिंग, ये सब कुछ 10 जुलाई के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

बिहार में एनडीए के भीतर नीतीश के खिलाफ कौन पका रहा है खिचड़ी: आज का दिन, 9 जुलाई 09.07.2020

नीतीश कुमार और पासवान के बीच क्या फंस गई है बीजेपी, अब बाज़ार तय करेगा मास्क और सैनेटाइज़र का रेट और CBSE ने सिलेबस से धर्मनिरपेक्षता और नागरिकता के चैप्टर हटाए तो हुआ विवाद, सभी बड़ी ख़बरों का एनालिसिस सुनिए 9 जुलाई के आज का दिन में नितिन ठाकुर के साथ.

गलवान के बाद दुनिया में कितनी जगहों पर चीन का घेराव: आज का दिन, 8 जुलाई 08.07.2020

गलवान घटना के बाद चीन के लिए दुनिया में क्या बदला, कश्मीर में अब पर्यटन कितना आसान होगा और 117 दिनों बाद क्रिकेट में इंग्लैंड की वापसी हुई पर कितने सारे चैलेंज हैं सामने, सुनिए 8 जुलाई में नितिन ठाकुर के साथ आज का दिन.

चीन गलवान में पीछे हटा लेकिन ये उसकी मरज़ी है या मजबूरी है: आज का दिन, 7 जुलाई 07.07.2020

गलवान में चीन का पीछे हटना क्या कहता है, बार-बार आनेवाले भूकंपों में कौन सा संदेश छिपा है, लॉकडाउन में मिड डे मील का क्या हाल है और चीन में फिर एक बीमारी ने सिर उठाया, सुनिए 7 जुलाई के आज का दिन में नितिन ठाकुर के साथ.

विकास दुबे का घर ढहाया गया, लेकिन क्या ऐसा करना कानूनी है: आज का दिन, 6 जुलाई 06.07.2020

8 पुलिसवालों की हत्या के आरोपी विकास दुबे का घर कानपुर में ढहाया गया है लेकिन क्या ये कानूनी है, कोरोना वैक्सीन के हम तक पहुंचने में कौन सी अड़चनें हैं और ट्रंप की चुनावी जीत में नई मुश्किल कौन सी आई है, सुनिए 6 जुलाई 2020 के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली फोर्स लद्दाख में तैनात : आज का दिन, 3 जुलाई 03.07.2020

एलएसी पर भारत ने स्पेशल फ़ोर्सेस की टुकड़ियां तैनात की हैं, 21 मिग-29 और 12 सुखोई विमानों की ख़रीद को मंज़ूरी मिल गई है और कोरोना के ख़िलाफ दो विदेशी वैक्सीन्स को कामयाबी मिलती दिख रही है. साथ ही तमाम बड़ी ख़बरें सुनिए कुलदीप मिश्र से 3 जुलाई 2020 के ‘आज का दिन' में.

कोरोना वायरस जून में सबसे ख़तरनाक कैसे हो गया: आज का दिन, 2 जुलाई 02.07.2020

भारत में जून के महीने में कोरोना वायरस कितना ख़तरनाक रहा, मध्यप्रदेश में आज कैबिनेट विस्तार के सारे समीकरण समझेंगे और प्रियंका गांधी को बंगला ख़ाली करने को क्यों कहा गया जानेंगे 2 जुलाई के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

मोदी सरकार के फ़ैसलों में दिख रही बुरे दिनों की आहट: आज का दिन, 1 जुलाई 01.07.2020

80 करोड़ लोगों को नवंबर तक अनाज मिलता रहेगा लेकिन सरकार का ये फैसला इकोनॉमी के बारे में क्या बताता है, एक भारतीय वैक्सीन भी ट्रायल के लिए अब तैयार है, साथ ही जानेंगे पाकिस्तानी पायलट क्यों हो रहे हैं बदनाम, 1 जुलाई के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

चीन की 59 ऐप बैन होने का मतलब समझिए: आज का दिन, 30 जून 30.06.2020

प्रधानमंत्री आज देश को छठी बार संबोधित करने वाले हैं, जानिए कि चीन की 59 ऐप्स बैन होने का मतलब क्या है और साथ ही सुनेंगे कि कोरोना वैक्सीन पर बात कहां तक पहुंची. अख़बारों का हाल भी होगा 30 जून 2020 के ‘आज का दिन’ में कुलदीप मिश्र के साथ.

किसका कोरोना ख़ुद ठीक हो गया, अब पता लग जाएगा: आज का दिन, 29 जून 29.06.2020

दिल्ली में अब हर रोज़ 16 हजार टेस्ट हो रहे हैं जो पहले के मुकाबले चार गुना है. इस बीच शनिवार से सीरोलॉजिकल सर्वे पर भी काम शुरू हो गया है. ये सर्वे क्या है और आगे दिल्ली की रणनीति या देश की रणनीति में भी, क्या ये सर्वे कोई मिसाल पेश कर सकता है, सुनिए आज का दिन, कुलदीप मिश्र के साथ.

भारत-चीन सीमा पर अभी क्या हो रहा है, समझिए: आज का दिन, 26 जून 26.06.2020

26 जून के आज का दिन में सुनिए, गलवान में झड़प वाली जगह से चीनी सेना के पीछे हटने की ख़बर है, वहां क्या हो रहा है? दिल्ली में अब कोरोना पीड़ितों का कोविड केयर सेंटर जाना ज़रूरी नहीं होगा. इस फ़ैसले से क्या बदलेगा? और अंतरिक्ष के रास्ते अब भारत में निजी कंपनियों के लिए भी खुल गए हैं, इसके फायदे ज़्यादा हैं या नुकसान?सुनिए आज का दिन, नितिन ठाकुर के साथ.

चीन का वादा एतबार लायक नहीं, ये रहा सबूत: आज का दिन, 25 जून 25.06.2020

गलवान घाटी से चीन अब तक पीछे नहीं हटा, सुनिए किन नए इलाकों में चीनी सेना दिखाई दी है. दिल्ली में कोरोना के मामले नहीं थम रहे हैं, 6 जुलाई तक दिल्ली के हर घर की स्क्रीनिंग होगी, लेकिन कैसे ? और मणिपुर में सत्ता कांग्रेस के हाथ आते-आते कैसे रह गई सुनिएगा दिलचस्प समीकरणों का खेल. आज तक रेडियो पर सुबह का न्यूज़ पॉडकास्ट 'आज का दिन', नितिन ठाकुर के साथ.

RJD छोड़ने वाले MLCs को अचानक 'नीतीश का विकास' कैसे दिख गया: आज का दिन, 24 जून 24.06.2020

आज तक रेडियो के सुबह के न्यूज़ पॉडकास्ट- आज का दिन में सुनिए, सेना प्रमुख एमएम नरावणे के लद्दाख दौरे का दूसरा दिन, बिहार में आरजेडी छोड़ गए पांच एमएलसी में से एक दिलीप राय से बातचीत और रामदेव की कंपनी पतंजलि के कोरोना का इलाज खोजने पर उठे सवाल. सुनिए, आज का दिन, नितिन ठाकुर के साथ.

अपने जवानों की मौत छिपाकर घर में घिरा चीन: आज का दिन, 23 जून 23.06.2020

15 जून को गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़प के बाद लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी एलएसी पर हालात सामान्य करने की कोशिशें की जा रही हैं, पर साथ के साथ हर संभव स्थिति से निपटने की तैयारी भी की जा रही है. नितिन ठाकुर के साथ 'आज का दिन' में सुनिए, आज भारत चीन विवाद पर क्या हो सकता है, कैसे चीन की सरकार अपने ही नागरिकों का ग़ुस्सा झेल रही है और बाज़ार में कब तक उपलब्ध होंगी कोरोना की नई दव...

Listen to the Aaj Ka Din podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.