Aaj Tak Radio
Aaj Ka Din
Aaj Ka Din is a daily morning news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Want to start your day with news that charges you up for the day? AKD will keep you up-to-date with the news delivered fresh—as kadak as your morning chai. AKD does not simply narrate the news to you, but explains how it affects you, in the simplest of language. सुबह 7 बजे आपको बताएंगे कि आज दिन में क्या होने वाला है और क्या हो सकता है. बीती रात की कोई ख़बर मिस हो गई तो वो भी मिलेगी. ये भी बता...
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
असम में BJP ने पुराने गंठबंधन को छोड़ दो नई पार्टियों से क्यों मिलाया हाथ : आज का दिन, 14 दिसंबर 14.12.2020 32:33
किसान संगठनों और अपने नेताओं से बातचीत और फ़ीडबैक लेकर कैसे सरकार बैक चैनल से आंदोलन को थामने की कोशिश में लगी है. क्यों BPF से अलग होकर असम में बीजेपी ने UPPL और GSP के साथ किया गठबंधन. कोरोना की वैक्सीन को लेकर मुंबई में कैसी हैं तैयारियां और NHFS के अनुसार किन राज्यों में बढ़ गया है कुपोषण और क्या हैं इसके कारण. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.
सोनिया गांधी की विरासत शरद पवार सँभाल सकते हैं, इस ख़बर में दम क्यों है: आज का दिन, 11 दिसंबर 11.12.2020 32:07
सोनिया के उत्तराधिकारी शरद पवार होंगे इस ख़बर में कितना दम है, क्या किसान बातचीत की राह पर लौटेंगे, फ़्रांस अपने सैनिकों को दवा देकर अजेय कैसे बनाएगा, सुनिए 11 दिसंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.
किसानों ने भरी आंदोलन में तेज़ी की हुंकार, अब क्या करेगी सरकार?: आज का दिन, 10 दिसंबर 10.12.2020 30:50
किसानों ने आंदोलन तेज़ करने का फ़ैसला लिया है तो अब क्या करनेवाली है सरकार, स्वदेशी वैक्सीन आने में क्यों है देरी और कम क्यों हो जाएगी अगले साल से आपकी टेक होम सैलरी, सुनिए 10 दिसंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.
कृषि क़ानून पर लिखित प्रस्ताव देगी सरकार लेकिन किसान अब भी क्यों नहीं मान रहे?: आज का दिन, 9 दिसंबर? 09.12.2020 29:50
किसानों को मनाने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाया, बंगाल में बीजेपी का कौन सा दिग्गज दौरे के लिए जा रहा है, कौन से फ़ोन नेटवर्क से कॉल करने पर आती है साफ़ आवाज़ और ट्विटर पर इस साल कौन खूब चला, सुनिए 9 दिसंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.
किसानों का 'भारत बंद' असफल रहा तो क्या होगी आगे की रणनीति? : आज का दिन, 8 दिसंबर 08.12.2020 31:12
किसानों के भारत बंद को बेअसर करने में कामयाब रही सरकार तो आगे की रणनीति क्या होगी? पेट्रोल डीज़ल के बढ़ते दामों का आर्थिक सुधार पर क्या असर होगा? बंगाल की खाड़ी में टापू पर क्यों भेजे जा रहे रोहिंग्या? क्या है इस फ़ैसले के विरोध की वजह? और ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जाने वाले तीसरे T20i मैच के प्रिव्यू पर बातचीत सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ
वाट्सएप की आने वाली शर्तें क्या हैं जिन्हें नहीं माना तो बंद हो सकता है अकाउंट : आज का दिन, 7 दिसंबर 07.12.2020 31:52
पूर्वी लद्दाख के किन इलाक़ों में पड़ने वाली बर्फ ने चीन के सामने रोड़े अटकाए हैं? भारत कब तक पैंगोंग लेक में हाई पावर्ड बोट्स लगाएगा? वाट्सएप कौन सी नई शर्तें लेकर आ रहा है जिन्हें न मानने पर आपको अपना अकाउंट हटाना पड़ेगा और आस्ट्रेलिया के साथ खेले गए टी20 मैच में भारत के प्रदर्शन को लेकर बातचीत सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.
शहद की जगह चीनी का घोल तो नहीं चाट रहे आप, सुनिए क्या है खेल: आज का दिन, 4 दिसंबर 04.12.2020 30:39
किसानों-सरकार के बीच समझौता होने की उम्मीद क्यों बढ़ी, आप शहद की जगह चीनी का घोल चाट रहे हैं क्या, नीतीश कुमार इतने सख़्त क्यों हुए, सुनिए 4 दिसंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.
सरकार-किसानों के बीच समझौते की गुंजाइश कम क्यों है, यहाँ समझिए: आज का दिन, 3 दिसंबर 03.12.2020 31:51
किसानों-सरकार के बीच समझौता अटक कहां रहा है, सुप्रीम कोर्ट में क्यों गूंजा एमपी हाईकोर्ट का एक मामला, याहू के हिसाब से आपने कोरोना काल में क्या सर्च किया और मार्केट में कौन से शेयर ख़रीदने का है ऑप्शन, सुनिए 3 दिसंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.
बाटा ने कैसे बदला अपना 126 साल पुराना इतिहास?: आज का दिन, 2 दिसंबर 02.12.2020 33:07
बाटा ने कैसे बदला अपना इतिहास, ट्रूडो के बयान से कनाडा-भारत संबंध पर क्या असर होगा, भारत से बराबरी करने में क्यों हड़बड़ाया चीन और रातों रात कहां ग़ायब हुई अचानक दिखी पत्थर की शिला, सुनिए 2 दिसंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.
RT-PCR टेस्ट की क़ीमत घटने से दिल्ली को कितनी राहत मिलेगी? : आज का दिन, 1 दिसंबर 01.12.2020 39:29
'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ सुनिए...कृषि क़ानूनों को लेकर प्रधानमंत्री की कही बातों का क्या कोई अर्थ निकलेगा, क्या किसान मानेंगे? ब्रह्मपुत्र नदी पर जलविद्युत परियोजना के ज़रिए क्या करना चाह रहा है चीन? दिल्ली में कम हुए RT-PCR टेस्ट के दामों से कोरोना की लड़ाई में कितनी मदद मिलेगी? और बताएंगे आज से बैंकिंग और फाइनेंस में कौन से नए बदलाव होने जा रहे हैं?
हैदराबाद में AIMIM और BJP की लड़ाई क्या तय करेगी?: आज का दिन, 30 नवंबर 30.11.2020 34:31
सड़क पर उतरे किसानों का आंदोलन किस ओर जाता दिख रहा है? क्यों हैदराबाद के निकायों चुनावों के लिए बीजेपी ने मोर्चा खोल रखा है. कितना मायने रखते हैं उसके लिए ये चुनाव? और भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ दूसरे वनडे में हुई हार को लेकर टीम इंडिया के प्रदर्शन पर चर्चा. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.
हवाई सफ़र पर पाबंदी से जल्द मुक्ति देगा कोविड पासपोर्ट, सुनिए क्या है ये: आज का दिन, 27 नवंबर 27.11.2020 33:08
हवाई सफर के लिए जल्द मिलनेवाला कोविड पासपोर्ट क्या है, लालू की मुसीबत क्यों बढ़ी, किसान वोट देते हुए इतना क्यों बंट जाता है और बात टीम इंडिया की, सुनिए 27 नवंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ. प्रोड्यूसर: रितुराज साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
क्या आपका घर भी कंटेनमेंट ज़ोन में आनेवाला है, सुनिए: आज का दिन, 26 नवंबर 26.11.2020 28:37
कोरोना से जुड़ी नई गाइडलाइंस में क्या है, निवार का ताज़ा अपडेट जानिए, यूपी में एस्मा लागू होने के क्या मायने और ये टूटर-टूटर क्या है, सुनिए 26 नवंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ. प्रोड्यूसर: रितुराज साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह
कोरोना पैन्डेमिक से एन्डेमिक बनने की तरफ़ कैसे बढ़ा, सुनिए: आज का दिन, 25 नवंबर 25.11.2020 32:19
क्यों कहा जा रहा है कि कोरोना एंडेमिक हो गया है, तीसरी बार चीन पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक, यूपी सरकार लव जिहाद पर क़ानून लाई है उसके राजनीतिक मायने क्या, सुनिए 25 नवंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ. प्रोड्यूसर: रितुराज साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह
चीन ने सरहद पर ‘रहस्यमयी’ गाँव बसाया, सुनिए इस दिखावटी गाँव का सच: आज का दिन, 24 नवंबर 24.11.2020 39:39
चीन ने सीमा पर जो गाँव बनाया है उसका सच सुनिए, कश्मीर में हुआ रौशनी घोटाला क्या है, क्यों बदला गया एक फ़िल्म का नाम और याद करेंगे असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई को, 24 नवंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ. प्रोड्यूसर: रितुराज साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह
क्या दिल्ली में बढ़ते कोरोना के लिए पड़ोसी राज्य ज़िम्मेदार हैं? : आज का दिन, 23 नवंबर 23.11.2020 35:37
कोरोना के लिए दूसरे राज्यों को ज़िम्मेदार ठहराने वाली दिल्ली में हालात उलट तो नहीं? क्या कहती ग्राउंड पर की गई पड़ताल? क्या भारती को आज मिलेगी ज़मानत? और हाथरस केस के आरोपियों के ब्रेन मैपिंग टेस्ट और पॉलीग्राफ़िक टेस्ट से कौन सी गुत्थियां सुलझेंगी? सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ
3 दिन में ही नीतीश को लेना पड़ा मंत्री का इस्तीफ़ा, कौन है इसके पीछे?: आज का दिन, 20 नवंबर 20.11.2020 39:56
नीतीश कुमार को किसने 3 दिन में ही झटका दे दिया, गुजरात की हालत इतनी ख़राब क्यों है, हाफ़िज़ सईद पर पाकिस्तान की फिर पैंतरेबाज़ी और सुनिए वो पासवर्ड जिनको हैक करना आसान है, 20 नवंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ. प्रोड्यूसर: रितुराज साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीका, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर.फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
दिल्ली के 90% ICU बेड तो भर गए हैं, फिर अब सरकार की तैयारी क्या है?: आज का दिन, 19 नवंबर 19.11.2020 39:57
दिल्ली के 90% ICU बेड भर गए तो अब कोरोना से कैसे लड़ रही है सरकार, कर्नाटक और महाराष्ट्र क्यों झगड़ रहे हैं और लद्दाख की सर्दी से कैसे जीतेगी सेना, सुनिए 19 नवंबर का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ. प्रोड्यूसर: रितुराज साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीका, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर.फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
दिल्ली में मिनी लॉकडाउन के आसार और NCR भी चौकन्ना, क्या कदम उठाए जा रहे हैं, सुनिए: आज का दिन, 18 नवंबर 18.11.2020 46:26
दिल्ली में कौन कौन सी पाबंदियां फिर लौट सकती हैं, गुपकार समझौते ने कांग्रेस के सामने क्या नया चैलेंज रखा, ट्विटर ने किस बड़े हैकर को सौंपी अपनी सिक्योरिटी और रेटिंग एजेंसियों को क्यों भारत से उम्मीद, सुनिए 18 नवंबर का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीका, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्ल...
यूपी में चुनाव से पहले ही राहुल-प्रियंका को इस संकट से लड़ना होगा:आज का दिन, 17 नवंबर 17.11.2020 41:38
यूपी में कांग्रेस के सामने ऐसा संकट आया जैसा उसने पहले सोचा नहीं होगा, तमिलनाडु में क्या बीजेपी को मिलेगा नया साथी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने कैसे बढ़ा दी कार और सोने की बिक्री, सुनिए 17 नवंबर का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ. साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीका, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर.फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
मुख्यमंत्री पद लेने से मना क्यों कर रहे थे नीतीश कुमार? : आज का दिन, 16 नवंबर 16.11.2020 38:40
बिहार में कल हुई बैठक में नीतीश कुमार ने अपने नाम को लेकर पहले तो ना-नुकर की लेकिन बाद में मान गए तो ऐसी नौबत क्यों आई? जब पहले से सब तय था तो इस सब की क्या गुंजाइश थी? उत्तर प्रदेश में बसपा ने क्यों मुनकाद अली की जगह भीम राजभर को क्यों बनाया प्रदेश अध्यक्ष? और कोरोना को लेकर कल हुई हाईलेवल मीटिंग में किन बातों पर चर्चा हुई? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.
बिहार का ख़राब रिज़ल्ट राहुल गांधी के लिए बड़ी टेंशन क्यों बननेवाला है?:आज का दिन, 13 नवंबर 13.11.2020 38:26
राहुल गांधी के लिए बिहार का ख़राब रिज़ल्ट सिरदर्द कैसे साबित होगा, तेजस्वी हार मानने को क्यों नहीं तैयार, पबजी खेलनेवालों के लिए खुशख़बरी, सुनिए 13 नवंबर का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ. प्रोड्यूसर: रितुराज साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीका, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर.फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
बिहार के बाद बंगाल जीतने के लिए नड्डा को कैसे मज़बूत बना रही है बीजेपी?: आज का दिन, 12 नवंबर 12.11.2020 37:47
बंगाल जीतने के लिए नड्डा के हाथ कैसे मज़बूत कर रही है बीजेपी, नए आर्थिक पैकेज में अलग क्या है, एप्पल के प्रोसेसर की ख़ामी-ख़ासियत सुनिए 11 नवंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ. प्रोड्यूसर: अमन साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीका, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर. फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
कल रात जब आप सो रहे थे तब बिहार में क्या चल रहा था?: आज का दिन, 11 नवंबर 11.11.2020 46:45
कल देर रात बिहार के चुनावी नतीजे आ गए तो किसके हाथ क्या लगा सुनिए, मध्यप्रदेश समेत बाकी राज्यों में उप चुनाव किसके लिए कैसा रहा, आईपीएल में किसका खेल हो गया, सुनिए 11 नवंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ. प्रोड्यूसर: रितुराज साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीका, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर.फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
बिहार में महिलाओं के खूब वोट देने से नीतीश की उम्मीद क्यों जागी?: आज का दिन, 10 नवंबर 10.11.2020 36:09
बिहार में महिलाओं के बढ़े वोट परसेंटेज से नीतीश की जीत का क्या कनेक्शन है, मध्यप्रदेश में कमल कामयाब होगा या कमलनाथ, नौकरी पर आया आंकड़ा क्या कहता है, सुनिए 10 नवंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ. प्रोड्यूसर: रितुराज साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी अपनी पसंद के पॉडकास्ट सुनने का आसान तरीका, हमें सब्सक्राइब करें यूट्यूब और टेलीग्राम पर.फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.