Aaj Tak Radio

Aaj Ka Din

News HI ↓ 957 episodes

Aaj Ka Din is a daily morning news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Want to start your day with news that charges you up for the day? AKD will keep you up-to-date with the news delivered fresh—as kadak as your morning chai. AKD does not simply narrate the news to you, but explains how it affects you, in the simplest of language. सुबह 7 बजे आपको बताएंगे कि आज दिन में क्या होने वाला है और क्या हो सकता है. बीती रात की कोई ख़बर मिस हो गई तो वो भी मिलेगी. ये भी बता...

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Jan 12, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

अमित शाह और पीएम मोदी के क़रीबी कारोबारी से क्यों मिले शरद पवार? : आज का दिन, 29 मार्च 29.03.2021

ममता बनर्जी ने कह दिया है कि वोटिंग के तीन दिन पहले से ही वो नंदीग्राम में रहेंगी. तो उनकी इस रणनीति के पीछे की वजह क्या है क्या उन्हें सुवेंदु अधिकारी से कड़ी टक्कर मिलने का डर सता रहा है? शरद पवार ने अमित शाह और नरेंद्र मोदी के क़रीबी माने जाने वाले एक कारोबारी से मुलाक़ात क्यों की? अखिलेश यादव ने योगी सरकार के 4 साल होने पर क्या कहा और वनडे सीरीज़ में कैसा रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन, सुनिए 'आज...

भारत के दोस्त इज़रायल में ऐसा क्या हो रहा है जो पहले नहीं हुआ?: आज का दिन, 26 मार्च 26.03.2021

इज़रायल में कोई सरकार क्यों नहीं बन पा रही, मोदी की बांग्लादेश यात्रा अहम क्यों, किस देश में क़ैद सबसे ज़्यादा भारतीय और टीम इंडिया में क्या बदलाव मुमकिन, सुनिए 26 मार्च 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

क्या कोरोना इस साल पिछले साल की तुलना में तेज़ी से फैल रहा है?: आज का दिन, 25 मार्च 25.03.2021

क्या पिछले साल की तुलना में ज़्यादा तेज़ी से फैल रहा है कोरोना, बंगाल चुनाव में किस मुद्दे से सब परेशान, अखिलेश ने यूपी में किस समुदाय की ओर बढ़ाया हाथ, होली में धंधा कितना मंदा, सुनिए 25 मार्च 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

कोरोना के UK स्ट्रेन से क्यों घबराया हुआ है पंजाब?: आज का दिन, 24 मार्च 24.03.2021

यूके स्ट्रेन से क्यों परेशान है पंजाब, महाराष्ट्र में कोर्ट ने माना रेप हुआ लेकिन सज़ा क्यों नहीं दी, कहां चूक रही है इंग्लैंड की टीम, सुनिए 24 मार्च 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

एंटी कोरोना इंजेक्शन नहीं चाहते तो कैप्सूल लीजिए, जानिए कितना कारगर है?: आज का दिन, 23 मार्च 23.03.2021

दिल्ली में शासन को लेकर क्या फिर भिड़ेंगे केजरीवाल और मोदी सरकार, केजरीवाल सरकार की शराब को लेकर नई पॉलिसी पर क्यों विवाद, कोरोना के ख़िलाफ़ कौन बना रहा है कैप्सूल, सुनिए 23 मार्च 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

अचानक BJP घोषणा पत्र में क्यों ले आई CAA का मुद्दा? : आज का दिन, 22 मार्च 22.03.2021

महाराष्ट्र में क्या चली जाएगी गृहमंत्री की कुर्सी और महाअघाड़ी गठबंधन में इन दिनों कैसा माहौल है? बंगाल में बीजेपी के संकल्प पत्र में CAA का मुद्दा क्यों उठाया गया? बिहार पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी किन कारणों से मुमकिन हो सकी. और रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में कैसा रहा प्रदर्शन. सुनिए अमन गुप्ता के साथ... 'आज का दिन' में...

छेड़छाड़ के आरोपी को राखी बँधवाने पर जमानत मिली तो SC ने क्या किया?: आज का दिन, 19 मार्च 19.03.2021

बंगाल में बीजेपी की नई लिस्ट से क्या समीकरण सध रहे हैं, योगी सरकार ने चार सालों में क्या नहीं किया, छेड़छाड़ के आरोपी को राखी बँधवाने पर मिली ज़मानत तो SC हुआ नाराज़, सुनिए 19 मार्च 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

देश में वैक्सीन की बर्बादी रोक ली तो टीकाकरण कितना तेज़ हो जाएगा : आज का दिन, 18 मार्च 18.03.2021

देश में कहां कितना वैक्सीन वेस्टेज रेट है और इससे वैक्सीनेशन प्रोग्राम पर कितना असर पड़ रहा है. एंटीलिया केस में देवेंद्र फड़नवीस ने उद्धव ठाकरे पर क्या क्या सवाल उठाए हैं. कैसे फैलता है भारत में मिला ख़तरनाक सुपरबग फंगस? और चौथे टी-20 मैच में भारत के सामने सीरीज़ को 2-2 से बराबर करने के लिए क्या चुनौतियां हैं. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ

कोरोना पर फिर बढ़ी फ़िक्र के बीच क्या कदम उठा सकती है सरकार?: आज का दिन, 17 मार्च 17.03.2021

फिर से सिर उठा रहे कोरोना को कैसे रोकेगी सरकार, नया नेशनल बैंक क्यों खोला जा रहा है, भारत कम क्यों ख़रीद रहा है विदेशी हथियार और क्यों हारे हम इंग्लैंड से मैच, सुनिए 17 मार्च 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

बाटला हाउस एनकाउंटर में कोर्ट ने क्यों दी आतंकी को फाँसी?: आज का दिन, 16 मार्च 16.03.2021

बाटला एनकाउंटर केस में दोषी को फाँसी क्यों, क्या NOTA की अहमियत बढ़ेगी, बिटकॉइंस पर सरकार क्या करनेवाली है, सुनिए 16 मार्च 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

ममता पर हमले की बात EC ने नकारी, अब BJP कैसे करेगी पलटवार : आज का दिन, 15 मार्च 15.03.2021

ममता बनर्जी ने कल रोड शो के बाद लोगों को अपनी चोट के बहाने भावुक करने की कोशिश की, तो क्या होगा इसका असर और नंदीग्राम मामले पर बीजेपी EC के निष्कर्ष को कैसे भुनाएगी. क्यों उठ रही उपासना स्थल क़ानून को असंवैधानिक क़रार दिए जाने की मांग. जुड़वा बच्चे पैदा होने की दर में क्यों आया उछाल और दूसरे टी -20 में कैसा रहा भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

आज की क्वाड मीटिंग से पहले चीन इशारों में भारत से क्या कहना चाहता है?: आज का दिन, 12 मार्च 12.03.2021

क्वाड बैठक से पहले चीन ने इशारों में भारत से क्या कहा, कोरोना वैक्सीन की नई क़ीमत कितनी, बैंकों से जुड़ी आज की सबसे ज़रूरी जानकारी लीजिए और टी-20 पर दिलचस्प चर्चा, सुनिए 12 मार्च 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

नौकरी चाहनेवालों के लिए अप्रैल के बाद क्या ख़ुशख़बरी आ रही है?: आज का दिन, 11 मार्च 11.03.2021

कैसे ममता बनर्जी की चोट राजनीतिक बन गई, केरल में लेफ़्ट ने कौन सा बोल्ड कदम उठाया, पाकिस्तान को क्यों वैक्सीन दे रहा है भारत और नौकरी चाहनेवालों के लिए गुड न्यूज़, सुनिए 11 मार्च 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

उत्तराखंड में नाराज़ नेताओं को मनाने के लिए BJP आलाकमान क्या सोच रहा है?: आज का दिन, 10 मार्च 10.03.2021

उत्तराखंड में BJP अपने नेताओं को कैसे मनाएगी, ब्रिटिश संसद में जो हुआ क्या उसका भारत को टेंशन लेना चाहिए और कार को लेकर नया नियम क्या आया, सुनिए 10 मार्च 2021 के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

ममता बनर्जी को छोड़कर जाने के पीछे सिर्फ़ टिकट कटना नहीं तो और क्या वजहें हैं?: आज का दिन, 9 मार्च 09.03.2021

उम्मीदवार तक TMC छोड़ रहे हैं तो इस पार्टी बदल का कारण क्या है, एंटीलिया वाली लावारिस कार का राज खोलेगी NIA, पंजाब के बजट में क्या ख़ास, सुनिए 9 मार्च 2021 के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

मिथुन चक्रवर्ती में बीजेपी ने ढूँढ निकाली है ममता बनर्जी की काट?: आज का दिन, 8 मार्च 08.03.2021

क्या बंगाल की सीएम रेस में हैं मिथुन चक्रवर्ती, तमिलनाडु में कांग्रेस के गिरते ग्राफ़ की वजह क्या है, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जेल से निकली एक कहानी सुनिए 5 मार्च 2021 के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

बंगाल में TMC की कैंडीडेट लिस्ट क्यों ख़ास रहनेवाली है?: आज का दिन, 5 मार्च 05.03.2021

TMC की कैंडीडेट लिस्ट में क्या ख़ास होगा, नौकरीपेशा लोगों के लिए गुड न्यूज़, बच्चों का मोटापा क्यों ख़तरनाक और कौन सा है देश का बेस्ट हाई वे, सुनिए 5 मार्च 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

सरकार से अलग राय रखते हैं तो क्या देशविरोधी माने जाएँगे आप?: आज का दिन, 4 मार्च 04.03.2021

सरकार के ख़िलाफ़ बोलने पर देशद्रोह का मामला बनेगा क्या, भारत बायोटेक से आई ख़ुशख़बरी, वॉट्सएप के नए फ़ीचर्स का क्या फ़ायदा, सुनिए 4 मार्च 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी बैंक बड़ी कंपनियों को क़र्ज़ देने से क्यों बच रहे हैं?: आज का दिन, 3 मार्च 03.03.2021

बड़ी कंपनियों को बैंक क्यों क़र्ज़ नहीं दे रहे, नीतीश कुमार क्यों चाहते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा लौट आएँ, असम में कांग्रेस का दांव पर क्या क्या लगा है और फिर से खुले स्कूलों का क्या हाल है, सुनिए 3 मार्च 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

एक बार फिर अमरिंदर को पंजाब का कैप्टन बना पाएंगे प्रशांत किशोर? :आज का दिन, 2 मार्च 02.03.2021

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में चुनावी रणनीति का ज़िम्मा प्रशांत किशोर और उनकी कंपनी IPAC को दिया है. इसका क्या असर होगा और क्या PK का AAP के साथ काम करने का अनुभव कैप्टन को फ़ायदा पहुंचाएगा. मुंबई में पिछले साल पावर आउटेज कराने पीछे चीन की साज़िश थी? और कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन में आम लोगों को किस तरह की दिक़्कतों का सामना करना पड़ा रहा है? सुनिए 'आज का दिन' में 'अमन गुप्ता' के साथ.

23 असंतुष्ट और अब गोडसे समर्थक की एंट्री, क्या बिखरने के मुहाने पर है कांग्रेस : आज का दिन, 1 मार्च 01.03.2021

मध्यप्रदेश में बाबूलाल चौरसिया के कांग्रेस में आने के बाद पार्टी के भीतर चल रहे घमासान पर क्या है मध्य प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव का कहना? क्या G23 का बार बार आवाज़ उठाना ग़लत है और कांग्रेस इनके साथ क्या करना चाहती है? कोरोनाकाल में भारतीयों ने किया ज्यादा काम मिला कम मेहनताना. और महाराष्ट्र में शुरु हुआ साड़ी बैंक. सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ

राजस्थान बीजेपी में गुटबाज़ी के पीछे वसुंधरा राजे का हाथ क्यों बताया जा रहा है?: आज का दिन, 26 फरवरी 26.02.2021

क्या राजस्थान बीजेपी की गुटबाज़ी के पीछे वसुंधरा राजे, नीरव मोदी का दांव किन दलीलों के सामने पड़ा पस्त, कोरोना के नाम पर किराया बढ़ाना कितना सही और कैसे बजा इंग्लैंड का बाजा, सुनिए 26 फरवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

जापान में बढ़ती खुदकुशी पर रोक के लिए नया मंत्रालय, भारत को क्या सीखना चाहिए?: आज का दिन, 25 फरवरी 25.02.2021

गहलोत का मास्टरस्ट्रोक महिलाओं का कितना भला करेगा, क्या कहता है लव जिहाद का नया कानून और जापान में ख़ुदकुशी क्यों हो रही हैं, सुनिए 25 फरवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

दिशा रवि को जमानत देते हुए कोर्ट ने राष्ट्रद्रोह के इल्ज़ाम पर क्या कहा: आज का दिन, 24 फरवरी 24.02.2021

टूलकिट मामले में कोर्ट ने राष्ट्रद्रोह के मसले पर क्या कहा, कोरोना पर पीएमओ की हाई लेवल मीटिंग में क्या हुआ, नेपाल के राजनीतिक संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का नया फ़ैसला आया है तो भारत का रुख़ क्या रहेगा और आज भारत-इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट मैच से पहले दोनों टीमों की ताक़त और कमज़ोरी का एक जायज़ा, सुनिए 24 फरवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

पेट्रोल-डीज़ल महँगा होने के पीछे असल वजह क्या है जिसे आपसे छिपाया जाता है: आज का दिन, 23 फरवरी 23.02.2021

पेट्रोल-डीज़ल की महँगाई के पीछे असल कारण क्या हैं, कोरोनिल पर IMA इतना सख़्त क्यों है, बिहार के बजट की ख़ास बातें और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के लिए काम की ख़बर, सुनिए 23 फ़रवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

Listen to the Aaj Ka Din podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.