Aaj Tak Radio

Aaj Ka Din

News HI ↓ 957 episodes

Aaj Ka Din is a daily morning news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Want to start your day with news that charges you up for the day? AKD will keep you up-to-date with the news delivered fresh—as kadak as your morning chai. AKD does not simply narrate the news to you, but explains how it affects you, in the simplest of language. सुबह 7 बजे आपको बताएंगे कि आज दिन में क्या होने वाला है और क्या हो सकता है. बीती रात की कोई ख़बर मिस हो गई तो वो भी मिलेगी. ये भी बता...

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Jan 12, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

MSP कानून की मांग न मानने पर अड़ी सरकार अब राजी होती क्यों दिख रही है? : आज का दिन, 1 दिसंबर 01.12.2021

क्या अब MSP पर क़ानून लाकर किसानों को ख़ुश करना चाहती है सरकार? किस ब्लड ग्रुप के लोगों को हुआ सबसे ज़्यादा कोरोना? कैसी है पंजाब में दलितों की स्थिति और IPL के मेगा ऑक्शन से पहले किन खिलाड़ियों के रिटेंशन ने चौंकाया. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

विपक्ष के 12 सांसदों को शीतकालीन सत्र से सस्पेंड करना क्या सही क़दम है? : आज का दिन, 30 नवंबर 30.11.2021

विपक्ष के 12 सांसदों को शीतकालीन सत्र से सस्पेंड करना कितना सही? ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर क्यों नहीं है एक राय? ट्विटर से क्यों दिया जैक डोर्सी ने इस्तीफ़ा और भारत में रिकॉर्ड सड़क हादसों की मौत की क्या वजह हैं? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

आज कृषि कानून वापस लेने के बाद सरकार कौन-कौन से नए बिल लाने वाली है? : आज का दिन, 29 नवंबर 29.11.2021

किन गर्मा-गर्म मुद्दों से आज होगी संसद शीतकालीन सत्र की शुरुआत और हंगामे के हैं कितने आसार? भारत-चीन सीमा पर चीन की किस हरकत से बढ़ी भारत की चिंता? कोरोना के नए वेरिएंट से लड़ने के लिए कितना तैयार है हिंदुस्तान? और कानपुर में इंडिया-न्यूज़ीलैंड का मैच किसके पाले में जाता दिख रहा है? सुनिए ‘आज का दिन’ में जमशेद कमर सिद्दीक़ी से

अपनी ही सरकार के खिलाफ़ सिद्धू की भूख हड़ताल की धमकी का सियासी लक्ष्य क्या है? : आज का दिन, 26 नवंबर 26.11.2021

चन्नी सरकार से क्यों भड़के हुए हैं सिद्धू और किस बात पर भूख हड़ताल पर बैठने की धमकी दी है? संयुक्त अरब अमीरात के किस शख्स को बनाया गया है इंटरपोल का प्रेसिडेंट और क्यों उन्हें कहा जा रहा है ‘विवादास्पद’? साउथ अफ्रीका में मिले कोविड-19 के नये वेरिएंट से भारत की क्या चिंताएं हैं? और कानपुर में इंडिया-न्यूज़ीलैंड मैच में क्या हैं ताज़ा समीकरण? सुनिए आज का दिन में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से

क्या उद्घाटनों और शिलान्यासों की झड़ी से यूपी फ़तेह कर पाएगी बीजेपी?: आज का दिन, 25 नवंबर 25.11.2021

क्या उद्घाटनों और शिलान्यासों से यूपी साध पाएगी बीजेपी? भारत का फ़र्टिलिटी रेट घटने का आने वाले वक्त में क्या असर होगा? कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुई आदिति सिंह के बारे में क्या कहती है रायबरेली सदर सीट की जनता? और आंध्र प्रदेश में किस नए क़ानून के तहत फ़िल्मों के टिकट सरकारी वेबसाइट से बुक होंगे? सुनिए ‘आज का दिन’ में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से

यूपी में क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले सबसे ज़्यादा विधायक किस पार्टी में हैं? आज का दिन, 24 नवंबर 24.11.2021

सपा और रालोद गठबंधन में सीटों के बंटवारे का फ़ॉर्मूला क्या है? 25 लाख शादियों से क्या फिर बढ़ सकता है कोरोना का ख़तरा? ADR की रिपोर्ट में किस पार्टी के सबसे ज़्यादा विधायकों पर दर्ज हैं क्रिमिनल केस और नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री के तौर पर 16 साल होने पर क्या कहती है बिहार की जनता? सुनिए ‘आज का दिन’ में जमशेद कमर सिद्दीक़ी से

महिला पत्रकारों को हिजाब पहनने का फ़रमान देने वाले तालिबान-राज में कैसा है महिलाओं का भविष्य? : आज का दिन, 23 नवंबर 23.11.2021

NSSO के आंकड़ों के मुताबिक कैसी है देश में किसानों की हालत? 'उन्नति पोर्टल' से जुड़ने से क्या कम हो जाएगा मज़दूरी का दर्द? अफ़गानिस्तान में तालिबान ने औरतों के ख़िलाफ कौन से नए फ़रमान जारी किये हैं? और महंत नरेंद्र गिरी की आत्महत्या के मामले में कौन सा नया मोड़ आया है? सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से 'आज का दिन' में

आज हो रही किसान महापंचायत के मुद्दे क्या हैं और इसका यूपी चुनाव में क्या होगा असर? : आज का दिन, 22 नवंबर 22.11.2021

'आज का दिन' में आज सुनिए, क्या है राजस्थान कैबिनट रिशफ़ल की इंसाइड स्टोरी और कौन से हैं नए चेहरे? रोलबैक के ऐलान के बाद क्या है किसान आंदोलन का भविष्य? यूपी के प्रतापगढ़ के अस्पतालों का ग्राउंड रियलटी चेक और क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ भारत की क्लीन स्वीप के बाद क्या है टीम का अनैलसिस? सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी से

WMCC की बैठक के बाद चीन के बॉर्डर लॉ पर भारत का प्लान क्या होगा? : आज का दिन, 19 नवंबर 19.11.2021

क्या रहा भारत-चीन के बीच WMCC बैठक का हासिल? भारी बारिश से जूझ रहे चेन्नई के लिए मौसम विभाग ने क्यों कहा कि ख़तरा अभी टला नहीं? विश्व शौचालय दिवस पर 'खुले में शौच' से मुक्त घोषित कर दिए गए भारत में कैसे हैं ज़मीनी हालात? और भारत-न्यूज़ीलैंड के आज के मैच में कौन सी टीम ज़्यादा मज़बूत है? सुनिए 'आज का दिन' में जमशेद कमर सिद्दीक़ी से

कुलभूषण जाधव को अपील का अधिकार देने वाला बिल कितनी बड़ी राहत है? : आज का दिन, 18 नवंबर 18.11.2021

कुलभूषण के लिए पाकिस्तान में पास बिल में क्या-क्या बातें हैं? , ओवैसी पर क्यों बार-बार लग रहा वोट कटवा होने का आरोप? लॉकडाउन में किस क्लास के बच्चे हुए सबसे ज़्यादा परेशान? और न्यूज़ीलैंड को हराने के लिए क्या थी टीम इंडिया की स्ट्रेटजी? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

क्या करतारपुर कॉरिडोर खोलकर पंजाब में वोट बटोर पाएगी बीजेपी? : आज का दिन, 17 नवंबर 17.11.2021

क्या करतापुर कॉरिडोर खोलकर सियासी फ़ायदा लेना चाहती है बीजेपी? फाइज़र की कोरोना की दवा Paxolovid कैसे काम करेगी? और पाकिस्तान में ICC चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट को लेकर क्या है भारत और अन्य देशों की चिंता? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

चन्नी सरकार का पंजाबियों को आरक्षण राज्य के हित में है या है चुनावी स्टंट? : आज का दिन, 16 नवंबर 16.11.2021

प्राइवेट नौकरियों में पंजाब के लोगों को 75 फ़ीसदी आरक्षण देना चन्नी सरकार के लिए मुश्किल तो नहीं बढ़ा देगा? अनाथालयों में क्यों ज़्यादा हैं लड़कियां? अहमदाबाद में क्यों पब्लिक प्लेस पर फ़ूड स्टॉल लगाने पर पाबंदी लगी? और क्या हैं CAATSA प्रतिबंधं जो अमेरिका भारत पर लगा सकता है. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

अमरावती में छिटपुट हिंसा से कर्फ्यू तक कैसे पहुँचे हालात? : आज का दिन, 15 नवंबर 15.11.2021

महाराष्ट्र के शहरों में क्यों बने दंगे जैसे हालात? तालिबान को कमज़ोर करने के लिए क्या कर रही पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी? 40 सालों में क्लाइमेट चेंज का भारत के शहरों पर कैसा हुआ असर? और किस चूक ने तोड़ दिया न्यूज़ीलैंड का T20 वर्ल्डकप जीतने का सपना? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

जर्मनी में रोज़ाना 50,000 कोरोना केस आने की ख़बर में भारत के लिए क्या सबक़ छुपा है? : आज का दिन, 12 नवंबर 12.11.2021

रोज़ाना पचास हज़ार नए कोरोना केस दर्ज कर रहे जर्मनी से भारत को क्या नसीहत लेना चाहिए? NSA में भारत ने अफ़गानिस्तान मुद्दे पर पाकिस्तान पर कौन सी तीखी टिप्पणी की? T20 विश्व कप में पाकिस्तान की कौन सी ग़लती ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचाया और लखनऊ में कोरोना से आई मंदी के बाद कारोबारियों का दर्द क्या है? सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ ‘आज का दिन’ में

अफ़गान मुद्दे के हल की आड़ में भारत को नीचा दिखाने के लिए बुलाई पाक ने ट्रॉयका मीटिंग? : आज का दिन, 11 नवंबर 11.11.2021

पाक ट्रॉयका मीटिंग बुलाकर क्या वाक़ई अफ़ग़ानिस्तान में शांति चाहता है? राजस्थान कैबिनेट फेरबदल में किन चेहरों को मिल सकती है जगह, T20 वर्ल्डकप सेमीफ़ाइनल कैसे हार गया न्यूज़ीलैंड से इंग्लैड और यूपी की सियासत के गढ़ में मुस्लिम वर्ग का इस चुनाव को लेकर रुख़ क्या है ? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

पाकिस्तान-चीन की ग़ैर मौजूदगी कहीं बेमतलब तो नहीं हो जाएगा 'दिल्ली डायलॉग'? : आज का दिन, 10 नवंबर 10.11.2021

क्या अफ़गानिस्तान मसले का हल चीन-पाकिस्तान के बिना निकाल पाएंगे बाकी देश? अटॉर्नी जनरल एपीएस देओल के इस्तीफ़े से थमेगा पंजाबा कांग्रेस का कलह? और डेंगू का कौन सा स्ट्रेन है सबसे ख़तरनाक? टी20 सीरीज़ के लिए बनी भारतीय टीम में कितना दम है? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

राफ़ेल डील पर नए ख़ुलासे के बाद क्या सरकार को फिर घेरेंगे राहुल गांधी? : आज का दिन, 9 नवंबर 09.11.2021

क्या है फ्रेंच मीडिया का राफ़ेल डील को लेकर चौंकाने वाला खुलासा और क्या विपक्ष इस पर बीजेपी को फिर निशाने पर लेगा? संजय निषाद ने चुनाव से ऐन पहले क्यों की निषाद आरक्षण न देने पर पोल बायकाट की बात? कैसी रही विराट कोहली और रवि शास्त्री की जोड़ी? और चंद्रशेखर आज़ाद के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

डेढ़ साल में पहली बार हुई बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में क्या रहा ख़ास? : आज का दिन, 8 नवंबर 08.11.2021

पांच राज्यों में चुनावों और गले की फांस बने मुद्दों के लिए बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में क्या तय हुआ? मुंबई ड्रग्स केस को किडनैपिंग केस क्यों बता रहे नवाब मलिक? क्यों विवादों में है NCERT का टीचर्स ट्रेनिंग मैनुअल, और चुनाव से पहले यूपी के फ़तेहगढ़ की जनता क्या चाहती है? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स का 999 पर पहुंचना कितना ख़तरनाक है? : आज का दिन, 5 नवंबर 05.11.2021

क्यों अहम है प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरा और क्या हैं इसकी खास बातें? आतिशबाज़ी के बाद कितनी ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा? और कोरोना के इलाज के लिए किस गोली को मिली है मंज़ूरी? जानिये जमशेद कमर सिद्दीकी से ‘आज का दिन’ में

क्या हिमाचल में हार के बाद सरकार ने घटाई पेट्रोल-डीज़ल की एक्साइज़ ड्यूटी? : आज का दिन, 4 नवंबर 04.11.2021

पेट्रोल-डीज़ल की एक्साइज़ ड्यूटी क्यों घटाई गई? कोवैक्सीन को WHO से मिली इमरजेंसी मंज़ूरी क्यों अहम है? पाकिस्तान ने भारत की NSA बैठक में आने से क्यों किया मना? और टीम इंडिया ने T20 विश्वकप में कल अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ क्या रणनीति बनाई थी? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

COP26, G20 सम्मेलन और ग्लोबल लीडर्स से मुलाक़ातों का भारत के लिए क्या हासिल रहा? : आज का दिन, 3 नवंबर 03.11.2021

5 दिनों के दौरे और ग्लोबल लीडर्स से द्विपक्षीय वार्ताओं से भारत के लिए क्या रोडमैप तैयार करके आए हैं पीएम मोदी? क्या आज सपा-प्रसपा गठबंधन पर बनेगी बात? हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए कौन से फ़ैक्टर्स ने काम किया? एमपी में क्यों अधर में लटक रही आवास योजना? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

COP26 में क्लाइमेट चेंज को लेकर भारत की प्रतिबद्धता क्या ज़मीन पर दिख सकेगी? : आज का दिन, 2 नवंबर 02.11.2021

क्लाइमेट चेंज को लेकर COP26 में रखे गए भारत के लक्ष्य पाना कितना मुमकिन हैं? पाकिस्तान और चीन की मुश्किल बढ़ा पाएगा ISIS खुरासान? और योगी सरकार के कामों पर क्या कहते हैं प्रयागराज के लोग? सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ.

योगी के गढ़ में प्रियंका गांधी की सियासी घुसपैठ कितनी कामयाब होगी? : आज का दिन, 1 नवंबर 01.11.2021

क्या आतंकवाद पर G20 देशों को एक जुट करने में कामयाब हुआ भारत? प्रियंका की गोरखपुर में रैली के ज़रिये योगी के पूर्वांचल में सेंध कितनी सफल रहेगी? और कैसे पता लगाएं कौन सा ऐप ख़तरनाक है? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद किस कानूनी प्रक्रिया की वजह से रिहाई में समय लगता है? : आज का दिन, 29 अक्टूबर 29.10.2021

कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद भी रिहाई में देरी किन कानूनी प्रक्रियाओं के चलते लगती है? पिछले 6 महीनों से अच्छी ख़बर दे रहे शेयर बाज़ार में अचानक क्यों आई गिरावट? और, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले महोबा ज़िले की जनता की दिक्कतें क्या हैं और बुंदेलखंड में पानी की समस्या का समाधान कब होगा? सुनिए 'आज का दिन' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से

पाकिस्तान को आर्थिक तंगी से निकालने में सऊदी अरब क्यों आगे आया? : आज का दिन, 28 अक्टूबर 28.10.2021

क्यों पाकिस्तान की मदद कर रहा सऊदी अरब, पाक में क्यों बढ़ गया आर्थिक संकट, बिहार में कांग्रेस और राजद क्या सुलह की ओर बढ़ रही हैं. किन मायनों में ख़ास है अग्नि-5 मिसाइल, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

Listen to the Aaj Ka Din podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.