Aaj Tak Radio

Aaj Ka Din

News HI ↓ 957 episodes

Aaj Ka Din is a daily morning news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Want to start your day with news that charges you up for the day? AKD will keep you up-to-date with the news delivered fresh—as kadak as your morning chai. AKD does not simply narrate the news to you, but explains how it affects you, in the simplest of language. सुबह 7 बजे आपको बताएंगे कि आज दिन में क्या होने वाला है और क्या हो सकता है. बीती रात की कोई ख़बर मिस हो गई तो वो भी मिलेगी. ये भी बता...

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Jan 12, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

आठ साल के शासन में कितना विकास कर पाए मोदी? : आज का दिन, 26 मई 26.05.2022

नरेंद्र मोदी के आठ सालों की सत्ता में आपके हाथ क्या आया?, पंजाब में C और D ग्रुप की भर्ती के लिए क्यों ज़रूरी की जा रही पंजाबी भाषा? क्या दूसरे क्वालिफ़ायर में राजस्थान पर भारी पड़ेगी बेंगलुरू?, सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ.

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में चीन का ना होना भारत के लिए कैसे है फायदेमंद?: आज का दिन, 25 मई 25.05.2022

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से भारत को क्या उम्मीदें हैं? तुर्की फिनलैंड और स्वीडन को क्यों नहीं बनने देना चाहता NATO का मेंबर? कौन हैं जेरेमी कॉर्बिन जिन्हें लेकर राहुल और मोदी पर कीचड़ उछाला जा रहा है? IPL 2022 के पहले क्वालिफ़ायर में कैसे जीती गुजरात? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

क्वाड देशों की मीटिंग से रूस और चीन को क्या दिक़्क़त? : आज का दिन, 24 मई 24.05.2022

रूस और चीन क्यों हैं क्वाड मीटिंग के ख़िलाफ़? क्या राज्यसभा में 8 सीटें ले पाएगी कांग्रेस? कौन हैं दिल्ली के नए राज्यपाल विनय सक्सेना? और Women's IPL में क्या है Men's IPL से अलग, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

चीन पर किस तरह से भारी पड़ेगी क्वाड की ये समिट? : आज का दिन, 23 मई 23.05.2022

चीन के आक्रामक रवैये का काट ढूंढ पाएंगे क्वाड देश? क्या आज़म ख़ान के पास कोई नया सियासी प्लान है? कैसे काम करेगा दिल्ली का एकीकृत नगर निगम? क्या हैं मंकीपॉक्स के लक्षण और बचाव? सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ.

सुप्रीम कोर्ट के किस फ़ैसले से GST काउंसिल को लगा झटका लेकिन राज्य सरकारें खुश? : 20 मई, शुक्रवार 20.05.2022

GST को लेकर सुप्रीम कोर्ट का क्या है बड़ा फैसला जो राज्यों के लिए है गुड न्यूज़? श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में मथुरा कोर्ट के रिवीजन पिटीशन स्वीकार करने के बाद अब आगे क्या होगा? और, पाकिस्तान में फिर से चुनाव की आहट, अब की किस पार्टी को हो सकता है फायदा?

पेट्रोल ख़त्म होने के बाद श्रीलंका की अर्थव्यवस्था कैसे संभलेगी? : आज का दिन, 19 मई 19.05.2022

पेट्रोल बिना कैसे खिंचेगी श्रीलंका की गाड़ी? अनिल बैजल के इस्तीफ़े के पीछे सच में निजी कारण हैं? कैसे हैं असम में हालात? और क्या है दिव्यांग बच्चों के लिए दिल्ली सरकार का फ़ैसला, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

मंदी की ओर क्यों जा रही दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था?: आज का दिन, 18 मई 18.05.2022

अमेरिका में क्यों जताई जा रही है मंदी की आशंका? बाढ़ से असम को कितना नुकसान हो रहा है? क्यों भारत में बढ़ रहा हंगर रिस्क? यूक्रेनी सैनिकों ने क्यों किया सरेंडर? सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ.

हेमंत सोरेन के ख़िलाफ क्या है ब्लैक मनी का पूरा मामला?: आज का दिन, 17 मई 17.05.2022

पीएम मोदी ने योगी के मंत्रियों से क्या बातें कीं? आज हाईकोर्ट में सुनवाई से हेमंत सोरेन की कितनी मुश्किलें बढ़ेंगी? और भारत ने एक्सपोर्ट रोका तो दुनिया भर में क्यों बढ़ गए गेहूं के दाम? सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ.

चिंतन शिविर ख़त्म हो गया, क्या चिंताएं ख़त्म हो सकेंगी?: आज का दिन, 16 मई 16.05.2022

कांग्रेस के चिंतन शिविर में किन प्रस्तावों पर बनी सहमति? मोदी के नेपाल दौरे से दोनों देशों के संबंध सुधरेंगे? कौन हैं थॉमस कप के हीरो, सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ.

महंगाई का पिछले आठ साल का रिकॉर्ड टूटने की असली वजह क्या है? आज का दिन, 13 मई 13.05.2022

'आज का दिन' में सुनिए, कांग्रेस के चिंतन शिविर का एजेंडा क्या है? मार्च में रिटेल महंगाई दर आठ सालों में सबसे ज़्यादा क्यों हो गयी? रानिल विक्रमसिंघे कैसे बन गए श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री? और कौन सी लीगल टेक्नीकैलिटीज़ की वजह से मैरिटल रेप पर नहीं आ पाया एकमत फ़ैसला

ज्ञानवापी मस्जिद की रिकॉर्डिंग करने वाले वीडियोग्राफर ने अंदर क्या देखा?: आज का दिन, 12 मई 12.05.2022

कोर्ट के फैसले के बाद फिर शुरू होगी ज्ञानवापी मस्जिद की रिकॉर्डिंग? क्या गुजरात के पाटीदारों और आदिवासियों में पैठ बना रही है AAP? केरल में टोमैटो फ्लू का कहर, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

शाहजहां ने कैसे हासिल की थी ताजमहल बनाने के लिए ज़मीन?: आज का दिन, 11 मई 11.05.2022

कैसे बनकर तैयार हुआ था ताजमहल? क्या राज्य दे सकते हैं किसी समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा? राहुल गांधी दूर कर पाए हार्दिक पटेल की नाराज़गी? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

भगवंत मान से नवजोत सिंह सिद्धू की मुलाक़ात क्या इशारा करती है? : आज का दिन, 10 मई 10.05.2022

क्या AAP में अपना भविष्य तलाश रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू? देशद्रोह क़ानून में रेगुलेशन की बात पर सरकार ने क्यों मारा यू टर्न? रेपो रेट बढ़ने के बाद LIC IPO की लिस्टिंग से क्या उम्मीद है? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर वीडियोग्राफी को लेकर बवाल क्यों?: आज का दिन, 9 मई 09.05.2022

तेजिंदर बग्गा मामले में विवाद क्यों नहीं थम रहा, ज्ञानवापी मस्जिद के भीतर वीडियोग्राफी को लेकर क्यों बवाल हो रहा है, हरियाणा में पकड़े गए खालिस्तानी आतंकियों से क्या पता चला है और असानी तूफान को लेकर क्या अपडेट है, सुनिए आज का दिन में सूरज कुमार से. प्रड्यूसर- रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

अमित शाह ने CAA को लेकर कौन सी नई बहस छेड़ दी है? आज का दिन, 6 मई 06.05.2022

गृह मंत्री अमित शाह ने सीएए का राग फिर क्यों छेड़ा, कांग्रेस को हार से उबारने के लिए पार्टी क्या प्रयास कर रही है और अगर कांग्रेस हाईकमान सिद्धू पर एक्शन लेती है तो सिद्धू के आगे का प्लान क्या होगा, सुनिए 'आज का दिन' में सूरज कुमार से. साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

प्रधानमंत्री के यूरोप दौरे से भारत को क्या फायदा हुआ?: आज का दिन, 5 मई 05.05.2022

इंडो-नॉर्डिक राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस और प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा से भारत के हाथ क्या लगा, अब साउथ दिल्ली का नगर निगम के कौन से इलाके बुलडोज़र की ज़द में आने वाले हैं और कोयले की कमी से जूझते राज्यों से एक रिपोर्ट, सुनिए 'आज का दिन' में शुभम तिवारी से. प्रड्यूसर - सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग - सचिन द्विवेदी

FIR दर्ज़ होने के बाद जल्द होगी राज ठाकरे की गिरफ्तारी?: आज का दिन, 4 मई 04.05.2022

पीएम नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे की अहमियत क्या होगी, क्या मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है, ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए कौन सी बुरी ख़बर है और खैनी,सिगरेट को लेकर आयी नई स्टडी क्या कहती है, सुनिए सूरज कुमार से ‘आज का दिन’ में. प्रोड्यूसर- शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह

राज ठाकरे की मंशा क्या है, BJP के आलोचक से प्रशंसक कैसे बने?: आज का दिन, 3 मई 03.05.2022

पीएम मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज की मुलाकात का हासिल क्या रहा, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की पॉलिटिक्स किस तरह करवट ले रही है, क्या पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू पर हाईकमान एक्शन ले सकता है और मौसम से जुड़ी गुड न्यूज़ क्या है, सुनिए ‘आज का दिन’ में सूरज कुमार के साथ. प्रोड्यूसर- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह

क्या मोदी राज में मज़बूत हो रहे भारत के यूरोपीय देशों से रिश्ते? : आज का दिन, 2 मई 02.05.2022

क्यों अहम है पीएम मोदी का यूरोपीय दौरा? जिस कोविड की चोट से कई देश उबर गए, भारत को 13 साल क्यों लगेंगे? छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ गए नक्सली हमले? रविंद्र जडेजा नहीं तो कौन संभालेगा आगे CSK की कप्तानी? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ

यूपी में मदरसों की जांच करके क्या ढूंढ रही है योगी सरकार? : आज का दिन, 29 अप्रैल 29.04.2022

मध्य प्रदेश में कमलनाथ ने क्यों दिया नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफ़ा? यूपी में 7442 मदरसों की जांच क्यों हो रही है? क्या कोरोना के अलग-अलग वेरिएंट्स के लिए एक ही वैक्सीन हो सकती है? और, कांग्रेस नहीं ज्वाइन करने पर इंटरव्यू में क्या बोले प्रशांत किशोर? सुनिए 'आज का दिन' में जमशेद कमर सिद्दीक़ी से

मोदी की पेट्रोल-डीज़ल पर VAT घटाने की बात क्यों लॉजिकली सही है? : आज का दिन, 28 अप्रैल 28.04.2022

कोरोना की बैठक में पेट्रोल-डीज़ल को क्यों घसीट लाए PM मोदी? बिलावल भुट्टो के विदेश मंत्री बनने के बाद कैसे होंगे भारत से पाकिस्तान के रिश्ते? दिल्ली में नाम क्यों बदल रही है बीजेपी?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ

गुजरात चुनाव में AAP को BTP से गठबंधन का क्या होगा फ़ायदा? : आज का दिन, 27 अप्रैल 27.04.2022

गुजरात चुनाव के लिए AAP ने खोजा साथी, क्या मिलेगी BJP को चुनौती? UN महासचिव सुलझा पाएंगे रूस-यूक्रेन जंग का मसला? असम में कांग्रेस और AIUDF से क्यों छिटक रहे मुस्लिम वोटर?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

Elon Musk के Twitter खरीदने पर क्या बदलने वाला है? : आज का दिन, 26 अप्रैल 26.04.2022

Elon Musk के पास आते ही Twitter में क्या बदलने वाला है? चीन के BRI प्रोजेक्ट का भारत के पास क्या काट है? देश में कितनी तेज़ है कोरोना फैलने की रफ़्तार? और IPL में फ़्लॉप रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया कैसे चमकेगी? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

बच्चों के लिए कितना ख़तरनाक है कोरोना का XE वैरिएंट? : आज का दिन, 25 अप्रैल 25.04.2022

मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे का राजनीतिक महत्व कितना है? कांग्रेस के अंदर मची लड़ाइयों का क्या हल दे पाएंगे प्रशांत किशोर? और बच्चों के लिए कितना ख़तरनाक है कोरोना का XE वैरिएंट?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

प्रधानमंत्री के संबोधन की सियासी आकांक्षाओं के रास्ते में संघ कैसे बन सकता है रोड़ा? आज का दिन, 22 अप्रैल 22.04.2022

क्या हैं गुरु तेग बहादुर जयंती पर लाल क़िले से प्रधानमंत्री के संबोधन के सियासी मायने? ब्रिटेन के पीएम के भारत दौरे पर दोनों देशों के बीच क्या अहम बातचीत हुई? प्रशांत किशोर की कांग्रेस में इंट्री का रास्ता कितना साफ़ है? वो कौन सी पॉलिसी है जिसके लागू होने पर बदल जाएगी भारतीय सड़कों की तस्वीर? सुनिए 'आज का दिन' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से

Listen to the Aaj Ka Din podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.