Aaj Tak Radio

Aaj Ka Din

News HI ↓ 957 episodes

Aaj Ka Din is a daily morning news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Want to start your day with news that charges you up for the day? AKD will keep you up-to-date with the news delivered fresh—as kadak as your morning chai. AKD does not simply narrate the news to you, but explains how it affects you, in the simplest of language. सुबह 7 बजे आपको बताएंगे कि आज दिन में क्या होने वाला है और क्या हो सकता है. बीती रात की कोई ख़बर मिस हो गई तो वो भी मिलेगी. ये भी बता...

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Jan 12, 2024

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

दिवाली से पहले किन चुनौतियों से जूझ रही देश की पटाखा कैपिटल?: आज का दिन, 13 अक्टूबर 13.10.2022

देश की पटाखा कैपिटल शिवकाशी में प्रॉडक्शन क्यों डाउन है? मैडेन फ़ार्मा के कफ सिरपों की जांच में क्या गड़बड़ियां मिलीं? खुदरा महंगाई दर के लगातार ऊपर बने रहने के पीछे क्या वजहें हैं? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

क्यों चीन-अमेरिका दोनों से बराबर दूरी रख रहा है भारत? : आज का दिन, 12 अक्टूबर 12.10.2022

भारत की विदेश नीति को किस तरह नया आयाम दे रहे हैं एस. जयशंकर? टेक्निकल और नॉन टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स में हिंदी और क्षेत्रीय भाषओं को ज़रूरी करने पर क्या हैं आपत्तियां? और BCCI के अगले प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी हुए तो क्या होंगे उनके सामने चैलेंज?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

नए सिरे से साथ आकर रूस-बेलारूस बदलेंगे यूक्रेन के साथ जंग का रूख? : आज का दिन, 11 अक्टूबर 11.10.2022

रूस-बेलारूस मिलकर यूक्रेन के साथ जंग को नया मोड़ देने वाले हैं? चुनाव आयोग के फैसले से किस तरह उद्धव ठाकरे की राजनीति हुई मुश्किल? और मुलायम सिंह की झिड़की को कितना याद करेगा उनका परिवार और कार्यकर्ता?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

महाराष्ट्र में 'तीर-कमान' छिन जाने के बाद निशाना कैसे लगाएंगे उद्धव?: आज का दिन, 10 अक्टूबर 10.10.2022

बिना 'तीर-कमान' के कितना मुश्किल होगा उद्धव ठाकरे के लिए चुनावी रण जीतना? क्या वाक़ई अपनी स्वेच्छा से दिया राजेंद्र गौतम ने इस्तीफ़ा? और क्यों कहा जा रहा है कि mRNA कोविड वैक्सीन लगवाने वालों में दिल की बीमारियों का ख़तरा ज्यादा है?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

पाकिस्तान के साथ नज़दीकियां बढ़ाकर भारत को क्या मैसेज दे रहा है अमेरिका? : आज का दिन, 7 अक्टूबर 07.10.2022

गुजरात में क्या है कांग्रेस का प्लान B? पाकिस्तान-अमेरिका की नज़दीकियों के डेवलेपमेंट में भारत क्यों एक बड़ा प्लेयर है? भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में हार के बावजूद भारतीय टीम की क्यों तारीफ़ होनी चाहिए?

उद्धव का वार-शिंदे का पलटवार, दशहरा रैली से दोनों नेताओं ने क्या दिया संदेश : आज का दिन, 6 अक्टूबर 06.10.2022

उद्धव ने अपने भाषण में संघ और मोहन भागवत का नाम क्यों लिया? कैमिस्ट्री की जिस खोज के लिए मिला नोबेल वो मानव जाति के लिए क्यों अहम है? क्या है एलन मस्क का वो सुपर प्रोजेक्ट जिसके लिए उन्होंने ख़रीद लिया ट्विटर?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

क्यों गहलोत खेमे के विधायकों ने अब तक 'इस्तीफे़' वापस नहीं लिए?: आज का दिन, 5 अक्टूबर 05.10.2022

राजस्थान कांग्रेस में घमासान थम गया या जल्द फिर उठेगा सियासी बवंडर?, बिजली सब्सिडी के मसले में LG के जांच ऑर्डर को ग़ैर क़ानूनी क्यों बता रहे हैं मनीष सिसोदिया? और वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को किन कमज़ोरियों से पाना है पार?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

क्या गुजरात में BJP की टेंशन कांग्रेस से ज्यादा AAP ने बढ़ा दी? : आज का दिन, 4 अक्टूबर 04.10.2022

गुजरात के युवाओं का रुझान किधर है? RJD के दो सवर्ण मंत्रियों की कुर्सी जाने की भरपाई कैसे करेंगे तेजस्वी यादव? क्या SA के ख़िलाफ़ T20 सीरीज़ में सूपड़ा साफ़ कर पाएगी टीम इंडिया और ODI के लिए चुनी गई टीम कितनी दमदार है? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

किसकी ग़लती से फ़ुटबॉल मैदान पर गई 174 लोगों की जान: आज का दिन, 3 अक्टूबर 03.10.2022

इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के बाद 174 लोगों ने कैसे जान गंवा दी? क्या कांग्रेस को खोई ज़मीन दिला पाएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे? बिहार में हो रहे इस्तीफ़े RJD-JDU में अनबन का संकेत तो नहीं? और भारत की साउथ अफ़्रीका पर जीत कुछ लोगों के गले क्यों नहीं उतर रही?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

क्या राजस्थान की उलझन सुलझाने में कांग्रेस आलाकमान ने देर कर दी है? : आज का दिन, 30 सितंबर 30.09.2022

राजस्थान के सियासी घटनाक्रम में आख़िरकार पार्टी हाईकमान से चूक कहाँ गुजरात में कौन से मुद्दे है हावी जो जनता का ध्यान खींच रहे हैं? यूक्रेन के चार इलाक़ों को रूस में मिलाने के पुतिन के ऐलान पर दूसरे देशों की प्रतिक्रिया क्या है और कौन से इलाकों पर रूस की नज़र है?

क्यों टल रही है सोनिया गांधी के साथ अशोक गहलोत की मीटिंग: आज का दिन, 29 सितंबर 29.09.2022

गुजरात दौरे पर आज कौन सी योजनाओं की शुरुआत करने जा रहे हैं पीएम मोदी? कांग्रेस के इस सियासी बवाल में प्रियंका गांधी कहां हैं नदारद ? अनिल चौहान क्यों बनाए गए देश के नए CDS? और आर वेंकटरमणी को क्यों चुना गया देश का 14वां अटॉर्नी जनरल?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

क़रीबियों पर कार्रवाई के बाद चुप रहेंगे अशोक गहलोत? : आज का दिन, 28 सितंबर 28.09.2022

कमलनाथ की एंट्री से कैसे निकला राजस्थान कांग्रेस विवाद में बीच का रास्ता?, EWS रिजर्वेशन रहेगा या सुप्रीम कोर्ट इसे ख़ारिज करेगा? रूस ने यूक्रेन में किस तरह कराया जनमत संग्रह? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

जेपी नड्डा ने अमित शाह की तुलना में BJP को कितना बदला?: आज का दिन, 27 सितंबर 27.09.2022

BJP को किस तरह मजबूत कर रहे हैं जेपी नड्डा?, राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर सचिन पायलट की चुप्पी को क्या समझा जाए? क्या आज मीटिंग में सुलझ पाएंगे आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के विवादित मुद्दे? और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम में क्या बदलाव हुए हैं?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

सचिन पायलट के साथ राजस्थान में कैसे खेल हो गया? : आज का दिन, 26 सितंबर 26.09.2022

राजस्थान का राज न मिला तो क्या करेंगे सचिन पायलट?, इटली में जॉर्जिया मेलोनी की जीत के क्या हैं फ़ैक्टर्स? और साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज़ से पहले टीम इंडिया को क्या सुधार करने चाहिए?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

यूक्रेन के कब्ज़े वाले इलाके में जनमत संग्रह करा के क्या दिखाना चाहते हैं पुतिन? : आज का दिन, 23 सितंबर 23.09.2022

पुतिन के ख़िलाफ़ रूस में ज़बर्दस्त प्रदर्शन क्यों हो रहे हैं? देशभर में आज फ़िल्म का टिकट 75 रूपए में क्यों मिल रहा है? हेट-स्पीच पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? RBI ने किस बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया और क्यों?

गांधी परिवार की दुहाई देकर शशि थरूर का काम बिगाड़ रहे अशोक गहलोत? : आज का दिन, 22 सितंबर 22.09.2022

गांधी परिवार की 'पसंद' गहलोत रहेंगे तो कांग्रेस प्रेसिडेंट का चुनाव थरूर कैसे जीतेंगे?, म्यांमार में बंधक IT प्रफ़ेशनल्स को निकालने के लिए क्या कर रही सरकार? पुरानी एक्साइज़ पॉलिसी लागू होने पर दिल्ली में क्या दिक़्क़तें आ रही हैं? ODI में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ज़ीत किन मायनों में है ख़ास?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

'लंपी' को लेकर राजस्थान में कांग्रेस को घेरने वाली BJP के गुजरात में क्या हाल है?: आज का दिन, 21 सितंबर 21.09.2022

लंपी को लेकर क्यों तेज़ हो गई सियासत और गुजरात में इस बीमारी से कैसे निपट रही बीजेपी? क्या वाकई यूक्रेन के साथ जंग को रोकना चाहते हैं पुतिन? 'RRR' और 'द कश्मीर फाइल्स' की बजाय एक गुजराती फ़िल्म 'छेल्लो शो' को क्यों भेजा जा रहा ऑस्कर?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

तीन सम्भावनाएं जिनके इर्द-गिर्द बढ़ रहा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव : आज का दिन, 20 सितंबर 20.09.2022

अशोक गहलोत बनाम शशि थरूर होने जा रहा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव? पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ़ की रेस में कौन से नाम हैं आगे? आज ऑस्ट्रेलिया के सामने कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

मोहाली वीडियो लीक मामले पर छात्रों के आरोप को क्यों नकार रही है पुलिस?: 19 सितंबर, आज का दिन 19.09.2022

चंडीगढ़ की प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लीक वीडियो पर छात्रों और पुलिस के दावे अलग-अलग क्यों हैं? महंगाई पर क्यों बंटी सरकार और RBI? मिशन चीता के लक्ष्य में क्या चुनौतियां आएंगी?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

क्यों EWS आरक्षण पर फैसला है सुप्रीम कोर्ट के लिए टेढ़ी खीर? : आज का दिन, 16 सितंबर 16.09.2022

EWS आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही है सुनवाई में इस रिजर्वेशन के ख़िलाफ़ क्या तर्क दिए जा रहे हैं? कर्नाटक में जबरन धर्म परिवर्तन के ख़िलाफ़ कौन सा बिल पास हुआ है? गुजरात और उसके तटीय इलाकों से बार-बार पकड़ में आ रहे ड्रग्स का क्या है पंजाब कनेक्शन? और, बात रोजर फेडरर की जिन्होंने कल इंटरनेशनल टेनिस को अलविदा कह दिया।

2024 चुनाव के लिए BJP कैसे करेगी NDA से छिटके दलों की भरपाई?: आज का दिन, 15 सितंबर 15.09.2022

2024 के लिए अभी से किन फैक्टर्स को साधने में जुट गई है BJP? सेना ने क्यों कहा कि पंजाब सरकार नहीं कर रही अग्निपथ योजना में सहयोग? सौरव गांगुली और जयशाह की किस आधार पर बची BCCI की कुर्सी? दिल्ली क्यों नहीं खोज पा रही पराली का समाधान?, सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ.

विपक्ष की महारैली में क्यों नहीं मिला कांग्रेस को बुलावा? : आज का दिन, 14 सितंबर 14.09.2022

हरियाणा की महारैली में दिखेगी विपक्ष की एकता? SCO समिट में भारत का क्या फ़ायदा छुपा है? ज़रूरी मेडिसिन्स की लिस्ट से क्यों हटाई गईं गैस की कुछ सामान्य सी दवाएं और क्यों शामिल की गईं एंटीबायोटिक? और क्या अपना बजट निकाल पाएगी ब्रह्मास्त्र की कमाई? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

रूस पीछे हटकर यूक्रेन को कैसे घेरने की तैयारी कर रहा है? : आज का दिन, 13 सितंबर 13.09.2022

पीछे हटने के पीछे क्या है रूस की रणनीति?, भारतीय ट्राइबल पार्टी और AAP का गठबंधन क्यों टूटा? CAA पर कोर्ट आगे कैसे सुनवाई करने वाला है? मंकीपॉक्स से होने वाली मानसिक बीमारियों के क्या हो सकते हैं लक्षण?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

SCO समिट में चीन-पाकिस्तान को लेकर क्या होगा भारत का रुख?: आज का दिन, 12 सितंबर 12.09.2022

नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP के लिए क्या मुसीबत ले आई BJP? SCO समिट के सहारे पटरी पर आएंगे भारत के पाक-चीन के साथ रिश्ते? और क्या रहे एशिया कप में श्रीलंका की जीत के फ़ैक्टर्स?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

राजगद्दी तक कैसे पहुंचीं एलिज़ाबेथ और नए राजा के लिए क्या छोड़कर गईं? : आज का दिन, 9 सितंबर 09.09.2022

ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ की पारिवारिक ज़िंदगी कैसी थी, और कैसी हैं उनकी अंतिम विदाई की तैयारियां? लद्दाख के गोगरा-हॉटस्प्रिंग इलाक़े से भारत और चीन की सैन्य टुकड़ियां पीछे क्यों हट रही हैं? और, 2024 के चुनाव के लिए विपक्ष को साथ लेकर चल रही ममता बनर्जी क्या कांग्रेस से दूरी बना रही हैं?

Listen to the Aaj Ka Din podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.