Aaj Tak Radio

5 Minute

News HI ↓ 1000 episodes

5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio. Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just give us 5 minutes from your routine and get the top headlines while you finish your coffee break. 5 मिनट हैं क्या? हों तो ज़रा अपने कान इधर लाइए. देश और दुनिया की बड़ी ख़बरें सिर्फ 300 सेकेंड में सुनिए, वो भी अपना काम जारी रखते हुए. सुबह, दोपहर और शाम.

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Jun 15, 2026

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 10.11.2025

तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव में सुरक्षा बलों की तैनाती पर सवाल उठाए, पीएम मोदी कल भूटान दौरे पर जा रहे हैं, जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 7 लोग गिरफ्तार किए, दिल्ली दंगों केस में कपिल मिश्रा को कोर्ट से राहत मिली, दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की जगह नई स्पोर्ट्स सिटी बनाने की योजना तैयार हुई, करूर भगदड़ मामले की जांच समिति दिसंबर में साइट विजिट करेगी, मुंबई निकाय चुनाव से...

दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट 10.11.2025

12 राज्यों में चल रहे वोटर लिस्ट SIR को लेकर बंगाल में सियासत तेज, लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार पर आरोप तय करने पर फैसला टला, हरियाणा में डॉक्टर के घर से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद, गुजरात ATS ने लखनऊ RSS ऑफिस की रेकी करने वाले 3 ISIS संदिग्धों को पकड़ा, सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान-तेलंगाना हाईवे हादसों पर रिपोर्ट मांगी, पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव को लेकर छात्रों और पुलिस में झड़प...

सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 10.11.2025

दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा, प्रदूषण के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने वालों की हिरासत पर राहुल ने सरकार की आलोचना की, दिल्ली सरकार अगले महीने 187 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने जा रही, MCD उपचुनाव के नामांकन का आज आख़िरी दिन, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद से 300 किलो RDX और हथियार बरामद किए, केंद्र ने डिजिटल जनगणना से पहले प्री-टेस्ट शुरू किया और असम कैबिनेट ने बहुविवाह प्रतिबंध विधेयक को मंज़ूरी द...

बिहार चुनाव स्पेशल: रात 8 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 09.11.2025

बिहार चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार थमा, समस्तीपुर में VVPAT पर्चियां मिलने पर अखिलेश ने क्या कहा, शेखपुरा DM ने जांची EVM की सुरक्षा, ओवैसी ने RJD-कांग्रेस पर भेदभाव का आरोप लगाया, अमित शाह ने INDIA ब्लॉक को बताया ठगबंधन, राहुल गांधी ने मोदी-नीतीश पर हमला बोला, भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील, सम्राट चौधरी की उम्र का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और तेज प्रताप को मिली Y Plus सुरक्षा, सिर्फ़ 5 मिनट...

शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 09.11.2025

उत्तराखंड की रजत जयंती पर पीएम मोदी ने 8 हजार करोड़ की योजनाएं शुरू कीं, बिहार चुनाव से पहले भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील की गई, किशनगंज रैली में राहुल गांधी ने एनडीए पर वोट चोरी के आरोप दोहराए, गुवाहाटी में वायुसेना दिवस पर ब्रह्मपुत्र के ऊपर भव्य एयर शो हुआ, सम्राट चौधरी की उम्र को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई, शिवसेना UBT ने मातोश्री पर ड्रोन निगरानी का आरोप लगाया, एर्नाकुलम-ब...

दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट 09.11.2025

बिहार चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार आज खत्म, पीएम मोदी आज उत्तराखंड की रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे, राहुल गांधी ने फिर चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया, लश्कर कमांडर सैफुल्लाह ने दावा किया कि बांग्लादेश के रास्ते भारत पर हमले की तैयारी, गुजरात ATS ने ISIS के तीन आतंकियों को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया, हरियाणा पुलिस ने दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग और भानु राणा को विदेश से पकड़ लि...

सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 09.11.2025

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज का प्रचार आज खत्म होगा, तेजप्रताप यादव को Y+ सुरक्षा मिली, तेजस्वी यादव आज 16 रैलियां करेंगे, राहुल गांधी किशनगंज-पूर्णिया में जनसभा करेंगे, अमित शाह सासाराम-अरवल में रैली करेंगे, नीतीश कुमार औरंगाबाद-गया में प्रचार करेंगे, समस्तीपुर में ईवीएम सेंटर CCTV बंद होने पर विवाद बढ़ा, पीएम मोदी आज देहरादून में रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे, कश्मीर में एजेंसियों ने...

बिहार चुनाव स्पेशल: रात 8 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 08.11.2025

बिहार चुनाव के पहले चरण में 65.08% मतदान हुआ, PM मोदी ने सीतामढ़ी में महागठबंधन पर हमला बोला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोप को बेबुनियाद बताया, प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री के 'कट्टा' वाले बयान की आलोचना की, अमित शाह ने उठाया घुसपैठ का मुद्दा, मधुबनी में अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को बीजेपी की टीम बताया, समस्तीपुर में मिली VVPAT पर्चियों के मामले में EC का एक्शन, VIP...

शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 08.11.2025

संसद का शीतकालीन सत्र 1 से 19 दिसंबर तक, कांग्रेस ने सत्र को छोटा बताया, अमित शाह ने घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष पर किया हमला, केरल में वंदे भारत कार्यक्रम में RSS गीत को लेकर विवाद, समस्तीपुर में VVPAT पर्चियों पर RJD ने सवाल उठाए, प्रियंका गांधी ने PM के ‘कट्टा’ बयान की आलोचना की, दिल्ली में प्रदूषण के कारण वर्क फ्रॉम होम और कारपूलिंग की अपील, SGPC ने पंजाब सरकार पर धार्मिक कार्यक्रमों में...

दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट 08.11.2025

पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और पीएम मोदी ने वरिष्ठ नेता एल.के. आडवाणी को जन्मदिन पर बधाई दी, पीएम मोदी ने वाराणसी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में पीएम ने महागठबंधन पर तंज कसा, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा जिले में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार में वोट चोरी का आर...

रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट 07.11.2025

दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण 800 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण के चलते सरकारी ऑफ़िसों के समय में बदलाव किया, PM मोदी अगले सप्ताह भूटान दौरे पर जाएंगे, अजित पवार ने बेटे पर लगे जमीन घोटाले के आरोपों पर जांच की बात कही, कर्नाटक में गन्ना किसानों का आंदोलन जारी, कांग्रेस ने फिर उठाया ‘वोट चोरी’ का मुद्दा, कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम...

बिहार चुनाव स्पेशल: रात 8 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 07.11.2025

बिहार चुनाव प्रचार के दौरान औरंगाबाद में पीएम मोदी ने RJD-कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि राज्य को फिर जंगलराज नहीं चाहिए, रक्सौल में योगी आदित्यनाथ और जमुई में अमित शाह ने भी विपक्ष को भ्रष्टाचार और अराजकता से जोड़ा, चिराग पासवान 45 मिनट हेलिकॉप्टर में फंसे रहे. भागलपुर में राहुल गांधी ने अमित शाह और उनके बेटे पर हमला बोला, भाई वीरेंद्र पर मतदान केंद्र में पुलिसकर्मी को धमकाने का केस दर्ज, प्रिय...

शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 07.11.2025

भारत ने अमेरिका और पाकिस्तान को लेकर परमाणु परीक्षण पर अपनी स्थिति दोहराई, भागलपुर में राहुल गांधी ने अमित शाह और जय शाह पर साधा निशाना, दिल्ली में युवा कांग्रेस ने कथित वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन किया, बाबा सिद्दीकी की हत्या केस में उनकी पत्नी ने SIT जांच की मांग की, बेलगावी में गन्ना किसानों का प्रदर्शन हुआ हिंसक, कोलकाता में बीजेपी ने वंदे मातरम के 150 साल होने पर निकाली रैली, जमीन घोटाले में प...

शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 07.11.2025

बिहार चुनाव के बीच नेताओं की रैलियों में आरोप-प्रत्यारोप तेज, पीएम मोदी ने औरंगाबाद में RJD और कांग्रेस पर साधा निशाना, योगी आदित्यनाथ और अमित शाह ने विपक्ष को भ्रष्टाचार और अराजकता का चेहरा बताया, दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम फेल होने से 300 से ज्यादा उड़ानें लेट, सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को स्कूल और अस्पतालों के पास से हटाने के निर्देश दिए, हसीन जहां की गुजारा भत्ता याचिका पर शमी को नोटिस...

दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट 07.11.2025

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने स्मरण समारोह की शुरुआत की, बिहार चुनाव के प्रचार में आज PM मोदी, राहुल गांधी, अमित शाह और तेजस्वी यादव की अलग-अलग रैलियां, प्रशांत किशोर बांका और बेलहर में जनसभाएं करेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों और मवेशियों पर राज्यों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, आज़म खान ने अखिलेश यादव से मुलाकात की, AIADMK ने पार्टी अनुशासन भंग करने पर 14...

सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 07.11.2025

पीएम मोदी वंदे मातरम् के 150 साल पर सालभर का समारोह शुरू करेंगे, बिहार में पहले चरण में 65% मतदान हुआ, दूसरे फ़ेज़ के लिए आज पीएम मोदी, राहुल गांधी, अमित शाह और तेजस्वी यादव की रैलियां, पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफ़ा के बेटे के हत्या मामले में CBI ने दर्ज की FIR, 3,000 करोड़ लोन केस में ED ने अनिल अंबानी को दोबारा बुलाया, अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष में निधन, उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड ते...

रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट 06.11.2025

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड 64.46% मतदान दर्ज हुआ, पीएम मोदी ने एनडीए की बढ़त का दावा किया, प्रशांत किशोर ने अधिक मतदान को बदलाव के संकेत बताया, JNU छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट गठबंधन ने सभी पद जीते, दिल्ली में ‘फांसीघर’ विवाद को लेकर केजरीवाल और सिसोदिया को नोटिस जारी, दिल्ली दंगा साजिश मामले में कई आरोपियों की बेल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, थाईलैंड से 270 भारतीयों को वतन लौटाया ग...

बिहार चुनाव स्पेशल: रात 8 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 06.11.2025

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर करीब 60 फीसदी मतदान हुआ. इस दौरान नेताओं की रैलियों में आरोप-प्रत्यारोप तेज रहे, पीएम मोदी ने भागलपुर में RJD और कांग्रेस पर हमला किया, जबकि प्रियंका गांधी ने एनडीए पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और चुनाव चुराने का आरोप लगाया, राहुल गांधी ने भी बीजेपी और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए और युवाओं को रोजगार देने की बात कही. मतदान के बीच कुछ जगहों पर झ...

शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 06.11.2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान समाप्त, बिहार में प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए, पीएम मोदी 8 नवंबर को बनारस दौरे पर चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, आसाराम को छह महीने की अंतरिम ज़मानत मिली, JNU छात्र संघ चुनावों में वोट गिनती को लेकर तनातनी, पाकिस्तान और तालिबान के बीच इस्तांबुल में बातचीत, PoK में शुरू हुआ Gen Z प्रदर्शन, और भारत और ऑस्...

शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 06.11.2025

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 3 बजे तक करीब 54% मतदान, PM मोदी ने अररिया और भागलपुर में रैली की, JNU छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट यूनिटी अध्यक्ष पद पर आगे, ED ने ऑनलाइन बेटिंग मामले में सुरेश रैना और शिखर धवन की लगभग 11 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं, राजस्थान ATS ने जालोर से टीटीपी से जुड़े मौलवी को गिरफ्तार किया, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और CPM विधायक सतेन्द्र यादव के काफिलों पर पथराव, हाई...

दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट 06.11.2025

बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, अररिया में PM मोदी की रैली, बिहारशरीफ में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हिरासत का विवाद, RJD का ‘स्लो वोटिंग’ आरोप, JNU छात्र संघ चुनाव में मतगणना जारी, तमिलनाडु सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई, फर्जी डिग्री रैकेट पर ED की कार्रवाई, AAP विधायक पर लुकआउट नोटिस, यूपी पंचायत चुनाव तैयारी शुरू और ट्रंप का ज़ोहरान ममदानी पर बयान, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड...

सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 06.11.2025

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान जारी, प्रशांत किशोर आज गया में रोड शो करेंगे जबकि राहुल-प्रियंका अलग-अलग जगहों पर रैलियां करेंगे, प्रधानमंत्री मोदी भागलपुर में और अमित शाह कई जिलों में जनसभाएं करेंगे, महाराष्ट्र सरकार ने स्टारलिंक से समझौता किया, पूर्व पंजाब डीआईजी भुल्लर को कोर्ट में पेश किया जाएगा, पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर विवाद के बीच एक व्यक्ति ने आत्महत्या की और भार...

रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट 05.11.2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा चुनाव में 25 लाख फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया, पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय मंच का दुरुपयोग करने का आरोप, यूपी बोर्ड ने 2026 की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया, एयर इंडिया जनवरी 2026 से दिल्ली-तेल अवीव उड़ानें दोबारा शुरू करेगी, गुजरात में किसानों की मांगों को लेकर कल से यात्रा निकालेगी कांग्रेस, लाहौर हाईकोर्ट ने वाघा बॉर्डर हमले में दोषी ठह...

बिहार चुनाव स्पेशल: रात 8 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 05.11.2025

बिहार में पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान कल, प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला, मुंगेर से जन सुराज उम्मीदवार संजय सिंह ने बीजेपी का समर्थन कर प्रशांत किशोर को दिया झटका, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने NDA की जीत पर हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज और किसान सम्मान निधि बढ़ाने का वादा किया, वोट चोरी पर प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी का समर्थन किया, RJD के मनोज झा और अखिलेश यादव ने चुना...

शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट 05.11.2025

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हुई बातचीत, बिहार में प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर सशस्त्र बलों में आरक्षण की बात उठाकर निशाना साधा, बंगाल में TMC विधायक पर दो वोटर ID रखने का आरोप, जम्मू-कश्मीर में स्कूलों में वंदे मातरम कार्यक्रम को लेकर आपत्ति, काशी में देव दीपावली पर 25 लाख जलाए गए दीये, अनिल अंबानी की कंपनियों की होगी वित्तीय जांच, ग़ज़ाला हाशमी वर्जीनिया की...

Listen to the 5 Minute podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.