Aaj Tak Radio

Sabka Maalik Tech

Sabka Maalik Tech is a technology podcast in Hindi--featuring three tech journalists who discuss latest tech news, smartphones, apps, tech policies and more in the most informal way. They also give smartphone reviews and information on latest gadgets. This podcast is a free space where they are not bound by the formalities of video presentation--and are free to fight and pull each other's hair out. The topics are chosen keeping in mind the taste of a common listener, include tech tips and future technologies that can change life. This show will make our listeners 'woke' about the newest techno...

Auteur

Aaj Tak Radio

Categorie

Technology

Website van de podcast

www.aajtak.in

Nieuwste aflevering

9 okt. 2024

Waar luisteren?

Podcasts in de app Replaio Radio Binnenkort beschikbaar

Podcasts komen binnenkort naar de app. Installeer nu en zie als eerste een compleet nieuwe kijk op podcasts

Download het op Google Play Gratis installeren Android 5 mln+ downloads · beoordeling 4,8 iOS binnenkort

Afleveringen

Google Pixel महंगा होने के बाद भी ‘Status Symbol’ क्यों नहीं बन पा रहा?: सबका मालिक Tech | Ep 138 11.10.2023

अक्टूबर को Google ने अपने Pixel सीरीज के फ़ोन्स Pixel 8 और 8 Pro लॉन्च किए. न्यूयॉर्क सिटी में हुए लॉन्च इवेंट में फ़ोन के अलावा Pixel Watch 2 और Pixel Buds Pro भी मार्केट में उतारे गए. लेकिन पूरे इवेंट का फोकस Pixel फोन पर ही था. नए फोन में Google का Tensor G3 प्रोसेसर और नया Android 14 है. फोन में AI के इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया है. Pixel 8 की कीमत इंडिया में 76 हजार और Pixel 8 Pro की कीमत 1 लाख...

Amazon, Flipkart Sale में सस्ते से सस्ता फोन लेने की तरक़ीब: सबका मालिक Tech | Ep 137 04.10.2023

Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Day ऑनलाइन शॉपिंग की सबसे बड़ी सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है. इस बार भी Amazon और Flipkart अलग अलग इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स पर बड़े डिस्काउंट देने का एलान कर चुके है. Apple, Samsung, One Plus जैसे ब्रांड्स के नए लॉन्च हुए फोन और पुराने मॉडल्स पर अच्छे खासे डिस्काउंट्स मिल सकते है. तो इस सेल का फायदा आप किस तरीके से उठा सकते है और वो कौन-कौन से ब्र...

Chat-GPT के ताज़ा फीचर इसे कंगाली से बचा पाएंगे?: सबका मालिक Tech |Ep 136 27.09.2023

बुरे दौर की आशंकाओं से गुज़र रहे Open AI ने अपने Chat GPT में नए फीचर्स लॉन्च किये है. अब यूज़र्स कमांड के लिए वॉइस और इमेज का इस्तेमाल भी कर सकते है. इन फीचर्स को Chat GPT के लिए एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है. हाल ही में एक रिपोर्ट आयी थी जिसमे Chat GPT की वजह से Open AI की माली हालत पर सवाल उठाये गए थे. तो क्या Chat GPT इन नए फीचर्स से अपनी आर्थिक स्तिथि में कुछ सुधार ला पायेगी और वो कौन स...

Apple ऐसा क्या लाया जो Android में कभी नहीं मिलेगा: सबका मालिक Tech | Ep 135 20.09.2023

iPhone 15 हाल ही में लॉन्च हुआ और उसके बाद से ही Apple यूज़र्स को Apple के सॉफ्टवयेर अपडेट iOS 17 का इंतज़ार था. आखिरकार 18 सितम्बर को iOS 17 लॉन्च भी हुआ. तो Apple ने iOS 17 में क्या नए बदलाव किये है और कौन कौन से नए फीचर्स ऐड किये है, इसी पर बात The Big Tech स्टोरी में. Honor ने हाल ही में अपने नए फोन Honor 90 के साथ देश में वापसी की है. MSI ने भी लैपटॉप MSI Stealth 14 Studio देश में लॉन्च किया है...

iPhone 15 में USB-C type चार्जर के अलावा और क्या नया है?: सबका मालिक Tech | Ep 134 13.09.2023

Apple का इस साल का iPhone लॉन्च इवेंट कल कंपनी हेडक्वार्टर Apple Park में पूरा हुआ. इस इवेंट में Apple ने iPhone 15, iPhone Plus को लॉन्च किया. इसके अलावा iPhone Max और iPhone Pro Max को भी लॉन्च किया गया. Dynamic Island, 48 MP कैमरा और USB-C टाइप चार्जर जैसे फीचर्स इस बार चर्चा में रहे. लेकिन iPhone 15 के अलावा Apple ने 95% टाइटेनियम से बनी Apple Watch, USB-C वाले Air Pods भी लॉन्च किये. तो ये पू...

Shorts लाकर क्यों पछता रहा है youtube?: सबका मालिक Tech, Ep 133 06.09.2023

शार्ट वीडियो कॉन्टेंट को Tiktok ने पॉप्युलर बनाया. देखा-देखी Youtube भी एक शॉर्ट्स फॉर्मेट लेकर आया और ये खूब चल भी रहा है. लेकिन अब एक रिपोर्ट से पता चला है कि Youtube shorts अब उसके लॉन्ग-फ़ॉर्म वीडियो के व्यूज खाए जा रहा है. अब यूट्यूब को क्या भय सता रहा है? इसके अलावा iQOO Z6 Pro 5G स्मार्टफोन और Samsung Galaxy Watch 6 Series के रिव्यू, सुनिए 'सबका मालिक Tech' के इस एपिसोड में अमन, मानस और आश्...

Air Fiber से बिना तार मिलेगी 1Gbps की स्पीड?: सबका मालिक Tech, Ep 132 30.08.2023

जल्द ही जियो की एयर फाइबर सर्विस लॉन्च हो रही है. कंपनी इस सर्विस का पायलट प्रोजेक्ट चला रही है. इसमें यूजर्स को 1Gbps तक की स्पीड बिना किसी फाइबर केबल के मिलेगी.रिलायंस इंडस्ट्रीज ने Jio Air Fiber सर्विस को पिछले साल हुई AGM में पेश किया था. अमन ने रिव्यु किया Vivo V29e, पिछले Vivo V- सीरीज फोन के समान, नया Vivo V29e फोटोग्राफी और बजट-सेंट्रिक ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है. Vivo V29e की प्र...

Smart Watch बहुत हुई, अब Smart Ring की बारी: सबका मालिक Tech | Ep 131 23.08.2023

चाइनीज़ स्मार्ट फोन ब्रांड 'Honor’ एक बार फिर से इंडियन मोबाइल मार्किट में एंट्री करने को तैयार है. Realme इंडिया के CEO माधव सेठ ने संकेत दिए है कि कंपनी Honor 90 मॉडल के 3 वेरिएंट्स के साथ देश में वापसी करेगी और 2024 की शुरुआत तक अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी स्थापित करेगी. लेकिन इस चुनौतीपूर्ण भारतीय बाज़ार में Honor के लिए वापसी करना कितना आसान होगा? Noise की ‘Luna Smart Ring और Realme के ‘Buds...

Chat GPT की चौतरफ़ा धूम, फिर भी साल भर में दिवालिया होने का खतरा कैसे?: सबका मालिक Tech | Ep 130 16.08.2023

Open AI का Chat GPT पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था और उसके बाद ही इसने टेक्नोलॉजी की दुनिया में खूब वाहवाही लूटी. सिर्फ 3 महीनों में ही इसने 100 करोड़ यूज़र्स का आकड़ा पार कर लिया था लेकिन अब एक रिपोर्ट में आशंका जताई गयी है कि 2024 के अंत तक Open AI, Chat GPT की वजह से दिवालिया हो सकता है. रिपोर्ट की आशंकाओं का आधार क्या है और क्या ये आशंका सच साबित हो सकती है? इसके अलावा, एंट्री लेवल फोन Tecno Po...

लैपटॉप इंपोर्ट बैन से किसका फायदा, किसको नुकसान?: सबका मालिक Tech | Ep 129 09.08.2023

पिछले हफ़्ते केंद्र सरकार ने एक नोटिफ़िकेशन के ज़रिए HSN 8471 कैटगिरी के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर बैन लगा दिया था। इस कैटगिरी में डेटा प्रॉसेसिंग मशीन आतीं हैं जिसमें लैपटॉप भी शामिल हैं। लेकिन अब सरकार ने अपने इस फ़ैसले को अगले तीन महीने के लिए टाल दिया है ताकि जो कंपनियां लैपटॉप आयात करती हैं वो इसकी लिए ज़रूरी लाइसेंस ले सकें। अब इस फ़ैसले का क्या असर होगा और किसी इसका फायदा होगा और किसे नुकसान?...

Samsung के फोल्डेबल फोन्स का नया अवतार आया: सबका मालिक Tech | Ep 128 02.08.2023

Samsung ने अपना एक बड़ा इवेंट आयोजित किया, जिसका नाम Galaxy Unpacked है. इसमें Next Gen Fold डिवाइस से लेकर Galaxy Watch 6 सीरीज वॉच तक लॉन्च हुई. कंपनी ने इस इवेंट के लिए Join the Flip Side टैगलाइन का इस्तेमाल किया है. इस इवेंट का आयोजन साउथ कोरिया के सिओल में किया गया और अमन ने इस इवेंट को अटेंड किया, कैसा रहा उनका एक्सपेरिएंस सुनिए, पहली बार कंपनीने घरेलू जमीन पर गैलेक्सी अनपैक्ट इवेंट का आयोजन...

Twitter का नामोनिशान क्यों मिटाना चाहते है Musk?: सबका मालिक Tech | Ep 127 26.07.2023

Twitter को टेक ओवर करने के बाद से कंपनी के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) इसमें कई तरह के बदलाव कर चुके हैं. इसके बाद मस्क ने अब ट्विटर का नाम ही बदल दिया है. अब ट्विटर को 'X' नाम से जाना जाएगा. कंपनी की वेबसाइट का URL Twitter.com से ‘X.com’ कर दिया गया है. मस्क के इस फैसले के पीछे की वजहें क्या हैं और क्या इस बदलाव से कंपनी को कोई फायदा होगा? इसके अलावा सोनी ने 9 हजार रूपये में नॉइज़ कैंसलेशन ईयरबड्स...

ऑनलाइन गेमिंग पर GST का गणित और Nothing Phone 2 के लिए लम्बी लाइन: सबका मालिक Tech | Ep 126 19.07.2023

GST कॉउन्सिल ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28% GST लगाने का फैसला किया है। ये GST फेस वैल्यू पर लगेगी। इस फैसले के बाद गेमिंग इडस्ट्री और प्लेयर्स की तरफ से ज़बर्दस्त आलोचना हो रही है। एक्सपर्ट्स और गेमिंग प्लेयर्स इस फैसले से मायूस हैं, उनका कहना है कि इस फैसले से इंडस्ट्री को काफी नुकसान होगा और इसके आगे बढ़ने की संभावनाएं लगभग खत्म हो जाएंगी। स्मार्टफोन ब्रांड Nothing और IQOO ने अपने नए फोन Nothing Phone...

Threads के 100 मिलियंस यूज़र्स हो गए मगर ज़करबर्ग को मुश्किल होने वाली है?: सबका मालिक Tech | Ep 125 12.07.2023

इंस्टाग्राम थ्रेड्स को लॉच हुए एक हफ्ता ही हुआ है और इसके नाम सबसे तेज़ 100 मिलिनयन यूज़र्स होने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ये आंकड़ा थ्रेड्स ने सिर्फ पांच दिनों में पार कर लिया। इसके साथ ही एक विवाद भी जुड़ गया है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने मेटा पर ये आरोप लगाते हुए लीगल नोटिस भेजा है कि ट्विटर के पुराने कर्मचारियों की मदद से ट्विटर जैसा ही प्लैटफॉर्म बनाया गया है जो कि एथिकल नहीं है। इसके अलाव...

Twitter की जनता को खींच लेगा Instagram Threads?: सबका मालिक Tech | Ep 124 05.07.2023

Twitter के विकल्प के तौर पर Instagram 6 जुलाई को एक App लांच करने जा रहा है जिसका नाम है ‘Threads’. ये Twitter की तरह ही 'Text based conversational App है, जिसमें यूज़र्स मैसेज थ्रेड की तर्ज़ पर अपने टेक्स्ट, फोटो और वीडियो शेयर कर सकेंगे. यूज़र्स अपने Instagram अकाउंट के ज़रिये इसमें लॉग इन कर सकेंगे और उन्हें अपने अकाउंट का नाम बदलने की जरूरत भी नहीं होगी. अब बहस का मुद्दा ये है कि क्या Threads, Twi...

WhatsApp के नए फीचर का लोभ ले ना डूबे, ये हल्का-फुल्का लैपटॉप Macbook Air पर भारी?: सबका मालिक Tech | 123 28.06.2023

WhatsApp पर आये दिन तरह-तरह के स्कैम्स सामने आते रहते हैं. हाल ही में एक नया और बिल्कुल अनोखा मामला सामने आया है जिसका नाम है "WhatsApp पिंक". इसमें यूजर्स को WhatsApp पर एक लिंक भेजा जाता है और यूजर्स को WhatsApp के फीचर्स के लिए इस पर क्लिक करने को कहा जाता है. लेकिन ये App यूज़र्स का डेटा चुरा रहा है. 1 KG वाला Asus ZenBook s13 OLED लैपटॉप और Amazon Echo Pop, दो नयी डिवाइस मार्केट में लॉन्च हुई...

Realme का ये सीक्रेट फीचर पकड़ा गया और इंडियन ब्रांड ने बनाया “आत्मनिर्भर” फोन: सबका मालिक Tech | Ep 122 21.06.2023

स्मार्टफोन ब्रांड Realme पर उसके एक फीचर के ज़रिए यूज़र्स का डाटा चुराने के आरोप लग रहे हैं. Twitter पर एक यूज़र ने दावा किया कि 'Enhanced Intelligent Service' नाम के फीचर से कंपनी यूज़र्स की इजाजत के बिना उनके कॉल लॉग्स, SMS, लोकेशन आदि का डाटा इकठ्ठा कर रही है. हमने भी इस फीचर को Realme के फोन में चेक किया और इस दावे को सही पाया है. तो इस फीचर से जुड़ी सारी जानकारी और इससे बचने के उपाय क्या हैं? इसके...

COWIN डेटा लीक का असल दोषी कौन, Starbucks में बैठ उसी को ठग लिया: सबका मालिक Tech | Ep121 14.06.2023

Covid 19 वैक्सीन के लिए सभी ने COWIN पोर्टल का इस्तेमाल किया ही होगा. अब इसी पोर्टल से लोगों के पर्सनल डेटा जैसे आधार नंबर, वैक्सीन का नाम, पासपोर्ट डिटेल्स लीक होने की खबर आई है. खबर के मुताबिक, टेलीग्राम पर एक बॉट पर सिर्फ मोबाइल नंबर डालकर किसी का भी डेटा हासिल किया जा सकता है. वहीं सरकार इस डेटा लीक से इनकार कर रही है. लेकिन ट्विटर पर यूज़र्स जिस तरह स्क्रीनशॉट्स शेयर कर रहे हैं, उससे इस डेटा ल...

स्मार्टफोन-लैपटॉप की ज़रूरत खत्म कैसे करेगा Apple Vision Pro?: सबका मालिक Tech | Ep 120 07.06.2023

Apple ने सोमवार रात Worldwide Developers Conference (WWDC) 2023 की शुरुआत की और यह 9 जून तक चलेगा. इस इवेंट में कई बड़े ऐलान किए गए, जिसमें Apple Vision Pro एक अट्रैक्टिव प्रोडक्ट रहा. इस हेडसेट को लेकर डिटेल्स में जानकारी दी और बताया है कि कैसे काम करेगा. Apple Vision Pro रियल वर्ल्ड को डिजिटल व्यू में कंवर्ट करने का काम करता है. इमर्सिव एक्सपीरियंस के लिए इसमें कई फीचर्स ऐड किए गए हैं और शाओमी क...

UPI लेन देन का रिस्क और सस्ती-टिकाऊ स्मार्ट वॉच: सबका मालिक Tech | Ep 119 31.05.2023

देश में बढ़ते डिजिटल लेन-देन के बीच सरकार ने इससे जुड़े कुछ आकड़े जारी किये है जो डराते हैं क्योंकि इन आकड़ो के मुताबिक 2022-23 में UPI से जुड़े 95,000 स्कैम के मामले सामने आये. UPI स्कैम्स से अलग भी, तरह तरह के डिजिटल स्कैम्स सामने आते रहते है. तो सवाल ये है कि इन स्कैम्स को पहचानने और इनसे बचने के तरीके क्या हैं? - हाल ही में Noise ने कम बजट वाली स्मार्ट वॉच Noise Colorfit 3 Ultra लॉन्च की है. Asus न...

PUBG के देसी अवतार BGMI की फिर वापसी और पति पर नज़र रखने वाली एप्लीकेशन : सबका मालिक Tech | EP 118 24.05.2023

PUBG के देसी अवतार Battle Ground Mobile India एक बार फिर वापसी कर रहा है. लगभग 10 महीने पहले सरकार ने BGMI पर बैन लगा दिया था, इसे Google Play Store और Apple Play Store से हटाने का आर्डर दिया था. लेकिन अब बैन हटने के बाद इसे Play Store से Download और Install किया जा सकता है. BGMI की वापसी तो हो रही है, लेकिन आगे वो कौन कौन सी चुनौतियां है जिनका इससे सामना करना पड़ सकता है? 3D Chocolate Printer, Red...

गूगल के ये AI फीचर्स बदल देंगे आपकी दुनिया और Sony Walkman का नया अवतार : सबका मालिक Tech Ep 117 17.05.2023

गूगल ने अपने इवेंट "Google I/O" नए प्रोडक्ट्स, अपग्रेड्स और फीचर्स लांच किए. सालाना होने वाले इस इवेंट में गूगल का ख़ास ध्यान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ऊपर रहा. गूगल ने मौजूदा सभी प्रोडक्ट्स जैसे की वेब ब्राउज़र, मोबाइल फोन, गूगल मैप्स और सॉफ्टवेयर में नए AI फीचर्स शामिल किये है. इसके अलावा कस्टमाइज्ड वॉलपेपर, फाइंड माय डिवाइस, इमर्सिव गूगल मैप जैसे AI फीचर्स भी लॉन्च किये हैं. Sony ने अपने सबसे फेम...

Online Order Delivery में नए खिलाड़ी की एंट्री और Asus, Poco के नए डिवाइसेस का रिव्यू : सबका मालिक Tech | Ep 116 10.05.2023

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ONDC की खूब चर्चा हो रही है. ये एक ओपन नेटवर्क प्लेटफॉर्म है, जिसे लोकल बिजनेसेस के लिए तैयार किया जा रहा है. वैसे तो ये प्लेटफॉर्म अभी बीटा फेज में है, लेकिन कई लोग इसे यूज कर पा रहे हैं. यूजर्स का दावा है कि इस प्लेटफॉर्म पर दूसरों के मुकाबले 60 परसेंट तक सस्ते में फूड आइटम मिल रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्लेटफॉर्म पर डेली 10 हजार ऑर्डर आ रहे हैं. इस प्लेट...

WhatsApp एक साथ चार फोन पर कैसे चलेगा और IPad की टक्कर में One Plus Pad! : सबका मालिक Tech | Ep 115 03.05.2023

दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग एप्प WhatsApp ने एक नया फीचर लॉन्च किया है. अब यूज़र्स एक WhatsApp अकाउंट को 4 मोबाइल फोन्स में इस्तेमाल कर सकेंगे. इस फीचर को नाम दिया गया है कम्पैनियन मोड. इससे पहले ये फीचर एक मोबाइल फोन और एक पर्सनल कंप्यूटर के लिए ही मौजूद था. तो WhatsApp के इस फीचर को आप कैसे इस्तेमाल कर सकते है? और ये फीचर प्राइवेसी के लिहाज़ से कितना सेफ है? One Plu...

ट्विटर पर ब्लू टिक की आँख मिचौली, Samsung फोल्डेबल फोन का Vivo ने दिया क्या जवाब : सबका मालिक Tech | Ep 114 26.04.2023

Twitter को खरीदने के बाद से ही Elon Musk इसकी पॉलिसी में लगातार बदलाव कर रहे हैं. 20 अप्रैल से Twitter ने अपने यूज़र्स के लेगेसी ब्लू टिक को हटाने का अपना फैसला लागू कर दिया. अब ये ब्लू टिक यूज़र्स ऑथेंटिकेशन की बजाय एक पेड सर्विस की तरह काम करेगा जिसके लिए यूज़र्स को 900 रुपये देने होंगे. इस फैसले का असर पहले सेलिब्रिटी, पॉलिटिशियन और सभी आम यूज़र्स पर पड़ा था जिससे उनके ब्लू टिक हट गए थे. लेकिन दो दि...

Luister naar de podcast Sabka Maalik Tech in Replaio

Radio en podcasts in één app - gratis en zonder account. Installeer vandaag nog en mis de lancering niet

Download het op Google Play

Replaio is geen uitgever van podcasts; namen van shows, covers en audio zijn eigendom van hun makers en worden verspreid via openbare RSS-feeds