Aaj Tak Radio
Naami Giraami
Naami Giraami is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on biographies of influential and powerful people. Audio packages on Stories and life journeys of famous personalities of India and around the world. Catch up with a new episode every Monday. नायक और खलनायक. विद्वान और महारथी. कला के ऐसे सितारे जो अब भी आसमान में चमकते हैं. और ऐसी हस्तियां जो इतिहास में अमर हैं. उजले व्यक्तित्व के धनी भी. और स्याह पहलुओं वाले लोग भी. ये वो लोग हैं जो मशहूर हैं. ये हैं, नामी गिरामी. सुनिए, हर सोमवार आज तक रेडियो पर.
Auteur
Aaj Tak Radio
Categorie
Website van de podcast
Nieuwste aflevering
5 mei 2025
Waar luisteren?
Podcasts in de app Replaio Radio Binnenkort beschikbaarPodcasts komen binnenkort naar de app. Installeer nu en zie als eerste een compleet nieuwe kijk op podcasts
Afleveringen
इस्मत और मंटो किस राइटर से जलते थे?: नाम गिरामी, Ep 277 04.11.2024 20:11
इस लेखक ने अपने जीवन में बहुत लिखा. 20 नॉवल, 30 कहानी संग्रह, दर्जनों रेडियो नाटक और कुछ फिल्में भी. मगर उसका चमत्कार ये था कि इसने कहानियां, रेखाचित्र, संस्मरण, व्यंग्य, हास्य व्यंग्य, रोमांस, ट्रेजडी सब लिखा और सब शानदार. और दम तोड़ा तो भी लिखते लिखते. उनके लिखने के बारे में ही एक बार इस्मत चुग़ताई ने मंटो से कहा था- “मंटो मैं और तुम तो कूड़े के ढ़ेर उधेड़ते हैं, वो अपनी लाइनों से बेल बूटे टांकत...
हिटलर के बाद यहूदियों को सबसे गहरा जख़्म देने वाला सिनवार इज़रायल की जेल से कैसे बाहर निकला?: नामी गिरामी, Ep 276 28.10.2024 18:35
दुनिया उसे हमास का नेता, फिलिस्तीनियों का मसीहा और ईरान का दोस्त मानती थी लेकिन याह्या सिनवार ख़ुद को इज़रायल का विनाशक मानता था. इस एपिसोड में जानेंगे याह्या सिनवार के बारे में, जिसने अपनी जवानी के ज़्यादातर साल इज़रायल की जेलों में बिताए. उसी ने इज़रायल पर अब तक के सबसे बड़े हमले की योजना बनाई, और इज़रायल की सेना जिसे शैतान का चेहरा मानती थी. सुनिए 'नामी गिरामी' में उसकी ज़िंदगी के किस्से. प्रड्...
'जंगली’ एक्टर जिसने सिनेमा को सिखाया ‘Twist’: नामी गिरामी, Ep 275 21.10.2024 19:21
शोमैन राज कपूर, ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार और स्टाइल स्टेटमेंट देव आनंद की सीरियस एक्टिंग के दौर में किसे पता था कि भारतीय सिनेमाघरों से ‘याहू’ की आवाज़ उठने लगेगी. किसे पता था कि इन दिग्गज एक्टर्स को चुनौती देता एक थिरकता, उछलता, कूदता सितारा सबके दिलों पर यूं छाएगा जैसे कोई ‘दीवाना बादल’ हो. किसे पता था कि आसमान से आया फरिश्ता प्यार के पैगाम के साथ साथ भारतीय सिनेमा में वेस्टर्न स्टाइल डांस का तड़...
नमक से लेके गाड़ी को घर घर तक पहुंचाने वाला उद्योगपति!: नामी गिरामी, Ep 274 14.10.2024 18:15
भारतीयों की एक पूरी पीढ़ी गुज़री है जिसने अक्सर एक दौर में अमीरी और समृद्धि का पर्याय टाटा नाम के सरनेम को माना है. मगर एक टाटा परिवार का एक वंशज ऐसा भी था जिसने टाटा के फ्लोर पर काम भी किया और फिर उसी फ्लोर पर राज भी किया. नैनो और इंडिका जैसी कारों को बनाया, तो जैगुआर जैसे कार कंपनियों का अधिग्रहण भी किया. ‘नामी गिरामी’ के इस एपिसोड में कहानी मशहूर उद्योगपति रतन टाटा की. प्रड्यूसर: मानव देव रावत...
कहानी हरियाणा के विकास पुरुष से तानाशाह तक का सफर तय करने वाले नेता की : नामी गिरामी, Ep 273 07.10.2024 16:19
हरियाणा के चार बार मुख्यमंत्री रहे चौधरी बंसीलाल के बारे में आम लोगों की मिली-जुली धारणा है. बंसीलाल अपने राजनीतिक कार्यकाल में कई कारणों से मशहूर रहे. राज्य में नहरों का जाल बिछाने, पूरे प्रदेश में बिजली की व्यवस्था और गांव-गांव सड़कें पहुंचाने वाले बंसीलाल पर कुंवारे लड़कों की जबरन नसबंदी का आरोप भी लगा. बंसीलाल को देवीलाल ने हथकड़ी पहनाकर खुली हुई पुलिस-जीप में हरियाणा की सड़कों पर क्यों घुमाया?...
संत तुकाराम ने अपना सारा लिखा नदी में क्यों बहा दिया था?: नामी गिरामी, Ep 272 30.09.2024 18:38
किसी कवि की रचना कितनी महान है यूं तो इसके कई मापदंड है. मगर उन में से एक बड़ा फैक्टर है पल पल गुज़रता वक्त. यानि अगर कोई रचना बीतते सालों के साथ भी उतनी ही प्रासंगिक बनी रहे जितनी वो पहले थी. तो कई विद्वान उसे महान की श्रेणी में रखते हैं. मराठी भाषा में संत तुकाराम की कविताओं और रचनाओं को महान कहा जाने का एक बड़ा कारण यही है. संत तुकाराम की रचनाओं को इतिहासकार 400 साल से पुराना मानते हैं मगर आज भ...
गवर्नर को थप्पड़ जड़ने वाला 'ताऊ', जिसने ठुकराया प्रधानमंत्री का पद: नामी गिरामी, Ep 271 23.09.2024 19:36
यह कहानी उस समय की है जब देश अंग्रेज़ों के अधीन था, लेकिन आज़ादी की चाह बढ़ रही थी। 1928 में हरियाणा के मोगा में लाला लाजपत राय के भाषण को सुनकर एक 16 साल के लड़के ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया. पढ़ाई छोड़कर जेल में समय बिताया और फिर देश बदलने की चाहत से राजनीति में आकर छा गया. ऐसा छाया कि पहले हरियाणा को अलग राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और फिर उसी हरियाणा का दो बार म...
कॉमरेड सीताराम येचुरी- मनमोहन सरकार में लेफ्ट की आवाज़: नामी गिरामी, Ep 270 16.09.2024 18:38
JNU की छात्र राजनीति से हुई जिसके राजनीतिक जीवन की शुरुआत, 5 भाषाओं में पकड़ ऐसी कि जिसको चाहे अपना बना लें, एक ऐसा क्रांतिकारी कॉमरेड जिसने इंदिरा गांधी से मांगा इस्तीफा, जो कांग्रेस की सरकार में बनकर रहा लेफ्ट की आवाज़ और जिसके भाषण अक्सर दिलाते है संसदीय परंपराओं की याद. सुनिए कहानी भारतीय राजनीति के मशहूर कॉमरेड सीताराम येचुरी की ‘नामी गिरामी’ में. प्रड्यूसर: अतुल तिवारी साउंड मिक्स: कपिल देव...
गांधी को जिसने अहिंसा का पाठ पढ़ाया और शेक्सपियर को नकार दिया: नामी गिरामी, Ep 269 09.09.2024 15:54
दुनिया के किसी कोने में जब भी महान लेखकों की बात होती है कुछ नाम हर जगह मुंह पर सबसे पहले आते हैं, लियो टॉल्स्टॉय उन्हीं में से एक हैं. टॉल्स्टॉय का लिखा सबकुछ बार-बार पढ़ने लायक है. रूस के इस लेखक से दुनिया के कई नेता प्रेरणा लेते हैं, गांधी उनमें से एक थे. उन्हें कई बार नोबल के नॉमिनेट किया गया लेकिन टॉल्स्टॉय ख़ुद इसके ख़िलाफ़ थे. कुछ सवालों ने उन्हें ज़िंदगीभर परेशान किया, जिसके पीछे वो लगातार...
इंदिरा का चहेता, राजीव का दुश्मन, जिसने बदली राजनीति: नामी गिरामी, Ep 268 02.09.2024 29:12
“राजा नहीं फकीर है, देश की तकदीर है” और “मंडल कमीशन हाय हाय”. ये दो नारे देश में अलग अलग दौर में, मगर एक ही इंसान के लिए लगे. बस एक बार वो सत्ता से लड़ रहा था, और एक बार वो खुद सत्ता में था. नामी गिरामी के इस एपिसोड में सुनिए कहानी इंदिरा को मेंटर मानने वाले, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम, मांडा रियासत के राजा और भारत के 7वें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की. प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्सि...
बिस्मिल्लाह खान के पीछे हाथ धोकर क्यों पड़ गया था अमेरिका?: नामी गिरामी, Ep 267 26.08.2024 17:25
देश में जब जब शहनाई का नाम लिया जाता है...नाम लिया जाता है बिस्मिल्लाह खां का. बिहार के डुमरांव में जन्में बिस्मिल्लाह ने कैसे शादियों में बजने वाले वाद्य यंत्र को दुनिया भर में ख्याति का पात्र बनाया? कान्हा ने बिस्मिल्लाह को कौनसा राग सिखाया? बनारस के घाट से उनके प्यार की क्या पराकाष्ठा रही? सुनिए नामी गिरामी में जमशेद क़मर सिद्दीकी से. प्रड्यूसर: चेतना काला साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी.
‘गंगा, AMU, नफीसा’ का वो बेटा जिसने ज़िद्द करके लिखा 'महाभारत': नामी गिरामी, Ep 266 19.08.2024 24:23
एक लेखक जिसने ज़िद करके भारतीय टीवी जगत का सबसे पॉपुलर शो महाभारत लिखा, गरीब मुसलमानों का 'आधा गांव ' में मार्मिक चित्रण किया, लम्हे और गोलमाल समेत कई फिल्मों में शानदार डायलॉग लिखे, और उसूलों पर अड़कर अपने पिता के खिलाफ़ कम्युनिस्ट कैंडिडेट को चुनाव लड़वाया. सुनिए कहानी मशहूर लेखक और डायलॉग राइटर 'राही मासूम रज़ा' की ‘नामी गिरामी’ में. प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह
कम्युनिस्टों का वो मुख्यमंत्री जिसके राज में दरका 'लाल किला': नामी गिरामी, Ep 265 12.08.2024 21:06
आज नामी गिरामी में सुनिए कहानी उस शख्स की जिसने देखा बंगाल के औद्योगीकरण का सपना, जिसे संसद में कहा गया बेस्ट सीएम, जो नाटककार थे, कवि थे, गायक थे और भद्रलोक के भद्रपुरुष के नाम से मशहूर बंगाल की राजनीति में चर्चित भी थे. सुनिए कहानी बुद्धदेव भट्टाचार्या की. साउंड मिक्सिंग - कपिल देव सिंह
मैच फ़िक्सिंग के तूफान से टीम इंडिया को बाहर निकालने वाला कोच: नामी गिरामी, Ep 263 05.08.2024 21:16
पिता से मिले क्रिकेट के पैशन को लेकर जिस खिलाड़ी ने दी भारतीय टेस्ट को शानदार पारी, अपने संयमित खेल और हिम्मती टेक्नीक के कारण जिसे कहा गया ‘Gutsy’ और ‘Great wall’, कैरिबियन तेज़ गेंदबाजों की खतरनाक गेंदो को झेलकर भी जिसने साबित किया अपना हुनर और वो खिलाड़ी जो मैच फिक्सिंग के तूफान के बीच साबित हुआ इंडियन टीम का लाइटहाउस. नामी गिरामी में आज सुनिए कहानी मशहूर इंडियन क्रिकेटर, नेशनल सिलेक्टर और कोच...
सबसे ताक़तवर सरकारी अफसर जिसने इंदिरा- अटल का पद्म पुरस्कार नकारा: नामी गिरामी, Ep 262 29.07.2024 17:12
फरवरी की ठंड में भूरे, बेजान, पत्ते चरमराते हुए शाख डाल से टूट रहे हैं. देश की जनता इंतज़ार में हैं, इंतज़ार सूरज की गर्म किरणों का, नई कोंपलों के फूटने का, सर्द रातों के अंत का. नेहरू और शास्त्री को गंवाने के बाद निगाहें इंदिरा पर हैं. 1967, रायबरेली में प्रचार करती इंदिरा. इंदिरा, जिन्हें अभी कुछ वक़्त पहले ही लोहिया ने संसद में गूंगी गुड़िया माना.... खत लिख रहीं हैं. ये खत लंदन में बैठे उस व्यक्ति...
कहानी नकली नोट छापकर ब्रिटिश हुकूमत की कमर तोड़ने वाले गुमनाम क्रांतिकारी-कवि की: नामी गिरामी, Ep 261 22.07.2024 17:33
'पूर्वी' गीत-शैली के बादशाह, लोक-रंगकर्मी भिखारी ठाकुर के गुरु, क्रांतिकारी और कवि महेंदर मिसिर को समाज ने क्यों भुला दिया? महेंदर मिसिर की गायकी में वह क्या खूबियां थी कि जिसके लिए तवायफों ने अपने गहने उतार दिए? एक कवि-गायक को नकली नोट क्यों छापने पड़े? सुनिए महेंदर मिसिर के जीवन के लगभग सभी पहलूओं को 'नामी गिरामी' में.
लाहौर दिल्ली में जिनके नाम से अस्पताल हैं वो सर गंगाराम कौन थे?: नामी गिरामी, Ep 260 15.07.2024 16:18
सर गंगाराम जिन्हें Father of Modern Lahore कहा गया, गंगा राम सिर्फ और सिर्फ़ इमारत और शहर बनाने में रूची नहीं रखते थे, उनका मकसद था वो बेहतर समाज बनाए. समाज सेवा के काम के लिए अंग्रेज़ी हुकूमत ने पहले उन्हें राय बहादुर का खिताब दिया और फिर ‘सर’ की उपाधी दी, सुनिए उनकी कहानी ‘नामी गिरामी’ में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
चीन को चकमा दे सिक्किम को भारत में मिलाने वाले पहले RAW चीफ की कहानी: नामी गिरामी, Ep 259 08.07.2024 14:54
देश की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानि रॉ (RAW) के पहले प्रमुख आर. एन. काव (RN Kao) आज़ादी से लेकर IB के गठन, 1971 युद्ध, RAW के गठन, इंदिरा गांधी की हत्या जैसी घटनाओं के प्रत्यक्ष गवाह थे. काव के दिमाग और कुशल रणनीति की वजह से ही भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को एक अलग पहचान और कामयाबी मिली. दुनियाभर में भारत के मास्टरस्पाई के नाम से मशहूर RN Kao की दिलचस्प कहानी, सुनिए 'नामी गिरामी' के इस...
भारतीय राजनीति का 'किंगमेकर' कॉमरेड जिसने रूस के राष्ट्रपति को सुना दिया: नामी गिरामी, Ep 258 01.07.2024 20:01
आज कहानी उस नेता की जिसने 44 सालों की अपनी सियासत में लाल परचम को देश की राजनीति में प्रासंगिक बनाए रखा. आज भी जिसे लोग किंगमेकर के नाम से याद करते हैं. सुरजीत सिर्फ भाषण देने वाले, मार्क्स और लेनिन को कोट करने वाले किताबी कॉमरेड नहीं थे. जमीन की सच्चाई जानते थे. वो बेहद महीन राजनेता थे. उन्हें वीपी सिंह, मुलायम, मायावती से लेकर जयललिता और अमर सिंह तक से बात करने से गुरेज नहीं था. केंद्र में कई सर...
सरकार से बंदूकें खरीदकर सरकार को ही बेचने वाला इंडस्ट्रियलिस्ट: नामी गिरामी, Ep 257 24.06.2024 15:38
जे पी मॉर्गन अमेरिका का सबसे प्रभावशाली इंसान थे, उन्होंने देश को पहले भी एक बार आर्थिक संकट से निकाला था, दुनिया का पहली बिलियन डॉलर कंपनी बनाने वाला, जिसके बारे में कहा जाता था कि उसने अमेरिका को खरीद लिया है और शेयर बाज़ार उसके इशारे पर नाचता था, 'नामी गिरामी' में जे पी मॉर्गन की कहानी सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
बीड़ी धौंकने वाला कवि, जिसने नेहरू की मौत पर कहा- 'पार्टनर! अब फासिज्म आ जाएगा': नामी गिरामी, Ep 256 17.06.2024 18:19
गजानन माधव मुक्तिबोध का नाम कविता की प्रगतिशील धारा और समकालीन विचारधारा के सबसे प्रासंगिक कवियों में क्यों शुमार है, गजानन माधव मुक्तिबोध का व्यक्तित्व और जीवन कैसा रहा, उनके नाम में 'मुक्तिबोध' शब्द जुड़ने की कहानी क्या है, ''पार्टनर! तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है?'' ये पंक्ति इतनी मशहूर कैसे हुई, मुक्तिबोध की कविताओं-कहानियों की विशेषता क्या है और हरिशंकर परसाई से लेकर विनोद कुमार शुक्ल के साथ उनके...
सबको हराने वाला NTR कैसे पत्नी के प्यार में सब हार गया?: नामी गिरामी, Ep 255 10.06.2024 17:02
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, तेलुगुदेशम पार्टी के संस्थापक और तेलगु फिल्मों के सुपरस्टार नंदमूरी तारक रामा राव ने राजीव गांधी की लहर में भी अपने क़िले को संभाले रखा, रथ यात्रा पॉलिटिक्स की शुरुआत की और अपनी पत्नी के प्यार में सब लुटा दिया. 300 से ज़्यादा फ़िल्मों में अभिनय, डायरेक्शन, स्क्रीन प्ले करने के बाद NTR ने सात सालों तक आंध्रप्रदेश की सत्ता संभाली, सुनिए NTR की कहानी, जमशेद क़मर सिद...
जेल जाने, बम बनाने और जीवन की धज्जियां उड़ाने वाले साहित्यकार अज्ञेय की कहानी : नामी गिरामी, Ep 254 03.06.2024 19:38
अज्ञेय—वो विद्रोही लेखक, जिसने साहित्य और जीवन—दोनों ही में परंपराओं को तोड़ा. हिंदी साहित्य के प्रमुख हस्ताक्षर रहे अज्ञेय का रचनाकर्म, जीवन के तमाम प्रसंगों और आयामों से समृद्ध है. सुनिए अज्ञेय के जीवन की दिलचस्प कहानी 'नामी गिरामी' में. प्रड्यूसर : अतुल साउंड मिक्स : कपिल
लिंकन को गोली मारने वाले एक्टर ने उसे तानाशाह क्यों कहा?: नामी गिरामी, Ep 253 27.05.2024 15:44
अब्राहम लिंकन को गुज़रे 150 साल हो चुके हैं, उनके बाद 30 और राष्ट्रपतियों ने देश की कमान, मुश्किल वक़्त में संभाली है. लेकिन आज भी, लिंकन को उनकी लीडरशिप एबिलिटी के लिए याद किया जाता है... मिसालें दी जाती हैं.लिंकन के सम्मान में अमेरिकी करेंसी के एक सेंट और पांच डॉलर पर लिंकन की तस्वीर लगाई गई है... माउंट रशमोर में पहाड़ पर उकेरे गए चार राष्ट्रपतियों के चेहरों में एक चेहरा लिंकन का भी है, ऐसा क्या...
मोनालिसा कैसे लियोनार्डो दा विंची से भी ज़्यादा मशहूर हो गई?: नामी गिरामी, Ep 252 20.05.2024 12:37
मोनालिसा एक पेंटिंग के साथ-साथ कला जगत के लिए एक पहेली भी है. लगभग 500 साल पहले बनाई गई इस पेटिंग को लेकर आज भी कई थ्योरिज़ गढ़ी जाती हैं. मोनालिसा में कितनी बारीकियां छिपी हैं, उसे वही समझ सकता है जो रंगों के इस्तेमाल, बैठने के तरीके, आंखों की रौशनी, पीछे बनी वादियों को अलग-अलग कर परत दर परत अलग कर सके, कैसे एक पेंटिंग उसे बनाने वाले से बड़ी बन गई, सुनिए नामी गिरामी में किस्सा उस कलाकार लियोनार्ड...
Vergelijkbare podcasts
Replaio is geen uitgever van podcasts; namen van shows, covers en audio zijn eigendom van hun makers en worden verspreid via openbare RSS-feeds