Aaj Tak Radio

Gyaan Dhyaan

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...

Bezoek zeker de website van de podcast en steun de maker: www.aajtak.in

Auteur

Aaj Tak Radio

Categorie

Education

Website van de podcast

www.aajtak.in

Nieuwste aflevering

4 mei 2025

Waar luisteren?

Podcasts in de app Replaio Radio Binnenkort beschikbaar

Podcasts komen binnenkort naar de app. Installeer nu en zie als eerste een compleet nieuwe kijk op podcasts

Download het op Google Play Gratis installeren Android bijna 10 mln downloads · beoordeling 4,8 iOS binnenkort

Afleveringen

हर शहर में मौजूद सिविल लाइंस, गर्व या दर्द का विषय?: ज्ञान ध्यान 19.01.2025

भारत का इतिहास उसे विश्व स्तर पर अलग पहचान देता है. आजादी, राजाओं, सम्राटों, और पौराणिक कथाओं की छाप हर बड़े शहर, हाईवे, या गाँव में दिखती है. ऐसी ही एक ऐतिहासिक पहचान है "सिविल लाइन्स," जो देश के कई शहरों में मिलती है. सिविल लाइन्स का इतिहास क्या है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. साउंड मिक्स- सूरज सिंह

कितने घंटे काम करना प्रैक्टिकल है?: ज्ञान ध्यान 18.01.2025

L&T नाम की कंपनी के चेयरमैन एस.एन सुब्रमण्यन ने सप्ताह में सातों दिन और 90-घंटे काम करने की सलाह देकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. सोशल मीडिया पेजेस से लेकर हर गली नुक्कड़ पर यही चर्चा का विषय है. तो सोचा आपको बताया जाए कि आखिर 90 घंटे काम करने का आइडिया कितना प्रैक्टिकल है? और साथ ही बताएंगे की दुनिया भर में लोग कितने घंटे और कितनी मेहनत से काम करते हैं और उनका वर्किंग मॉडल किस तरह का है?...

सैफ अली ख़ान से पहले इन सुपर स्टार्स के घर में भी हो चुकी है घुसपैठ?: ज्ञान ध्यान 17.01.2025

बॉलीवुड एक्टर सैफ़ अली ख़ान के घर पर हमला हुआ. इस हमले में एक्टर बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. लेकिन सुपरस्टार्स या उनके घर पर अटैक की ये पहली घटना नहीं है. पहले भी कई बार इस तरह के हमले हो चुके हैं. ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में सुनिए और जानिए कि सुपरस्टार्स की सिक्योरिटी कैसी होती है. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती

144 साल बाद आने वाले महाकुंभ में क्या क्या होता है?: ज्ञान ध्यान 16.01.2025

इस बार 2025 में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है. क्या आपके मन में सवाल आया है कि महाकुंभ कुंभ मेले से कैसे अलग है? कुंभ कितने प्रकार के होते हैं? कुभ के शुरू होने की कहानी क्या है और महाकुंभ का महत्व क्या है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. साउंड मिक्स- रोहन रिसर्च- राजीव छेत्री

CAG Report की वजह से सरकार कब-कब खतरे में पड़ी?: ज्ञान ध्यान 15.01.2025

आपने खबरों में सुना होगा कि कैग रिपोर्ट के आधार पर नेताओं पर घोटालों के आरोप लगते हैं. इसके बाद सफाईयां पेश की जाती हैं. इतना ही नहीं, कैग रिपोर्ट की वजह से मुख्यमंत्री और मंत्रियों की कुर्सियां तक जा चुकी हैं. यहां तक कि कैग की रिपोर्ट से बने भ्रष्टाचार के माहौल में पूरी मनमोहन सरकार ही चली गई. कैग रिपोर्ट क्या होती है, इसे कौन तैयार करता है और कब-कब इसकी वजह से सरकारें खतरे में पड़ी हैं, सुनिए '...

अविभाजित भारत में बना मौसम विभाग कैसे हज़ारों जानें बचाता है?: ज्ञान ध्यान 13.01.2025

भारत के मौसम विभाग के डेढ़ सौ साल पूरे होने के मौके पर कई कार्यक्रम होंगे, जिसमें उन देशों के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जो कभी भारत का हिस्सा रहे थे, जैसे बांग्लादेश, पाकिस्तान, म्यांमार और अन्य पड़ोसी देश. इसी 150 साल के सफर के बारे में हम आपको बताएंगे—कैसे बदला है मौसम विभाग, यह कैसे काम करता है और बदलते वक्त में इसके सामने कौन-कौन सी चुनौतियां खड़ी हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. रिसर...

Wine क्यों है इतना पॉपुलर ड्रिंक, कितने तरह की होती है, और कैसे बाकी शराबों से अलग है?: ज्ञान ध्यान 11.01.2025

एक Y शेप्ड सुंदर सा दिखने वाला, चमकता हुआ वाइन ग्लास और उसके अंदर तैरती लाल या सफेद वाइन. आप पीते हों या नहीं ये सीन इंट्रीग तो ज़रूर करता है. तो आज का एपिसोड वाइन के नाम ही. क्यों इसे इतना क्लासी माना जाता है? अच्छी वाइन की पहचान कैसे करें? सफेद वाइन और लाल वाइन में क्या फर्क होता है और वाइन पीने का सही तरीका क्या है? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में. प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्स: रोह...

जंगल की आग इतनी जल्दी क्यों फैलती है और इसे काबू कैसे करते हैं? : ज्ञान ध्यान 10.01.2025

क्या आपने कभी शहर या जंगल में लगी आग का सामना किया है? नहीं तो वो मुहावरा तो सुना ही होगा कि राज अक्सर जंगल की आग से फैल जाते हैं? लेकिन जब ये आग असल में लगती है तो अक्सर भीषण रूप से लगती है. ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में जानेंगे कि क्यों जंगलो में इतनी भीषण आग लगती है, ये इतनी तेज़ी से कैसे फैलती है और आखिर इससे काबू कैसे किया जाता है?

नागा साधु कौन होते हैं और कुंभ मेले में कहां से आते हैं?: ज्ञान ध्यान 09.01.2025

महाकुंभ मेले में नागा साधु सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र होते है. नागा साधु मुख्य रूप से अखाड़ों के सदस्य होते हैं, जिनकी संख्या भारत में 13 है. इन अखाड़ों का एक लंबा इतिहास और परंपरा है. नागा साधु बनने की प्रक्रिया क्या है? उन्हें किस कठोर तपस्या और योगाभ्यास से गुजरना पड़ता है? वे महाकुंभ मेले में भाग लेने के लिए कहां से आते हैं और कुंभ के बाद ये कहां चले जाते हैं? नागा साधुओं से जुड़ी सारी जानकारी...

इंटरपोल से कितना अलग है भारतपोल और ये भगोड़ों को कैसे पकड़ेगा?: ज्ञान ध्यान 08.01.2025

आपने कई फिल्मों में देखा होगा कि किसी बड़े गुंडे के पीछे इंटरपोल पड़ी हुई है और वह भागता फिर रहा है, अब उस गुंडे की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं, क्योंकि इंटरपोल की तरह अब भारतपोल भी आ गया है. इंटरपोल कैसे काम करता है और भारतपोल उससे कैसे अलग है और भारतपोल के काम क्या होंगे, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में प्रोड्यूसर- कुंदन साउंड मिक्स- नितिन रावत

हमारी याददाश्त कैसे काम करती है, और इसे कैसे सुधार सकते हैं? ज्ञान ध्यान 06.01.2025

कुछ लोग हर चीज़ याद रखते हैं और कोई इंसान सुबह की बात शाम को भूल जाता है. मेमोरी हमारे दिमाग में कैसे काम करती है, जानकारी कैसे याद रहती है, और हम चीज़ें कैसे भूल जाते हैं? हम मेमोरी को कैसे बेहतर बना सकते हैं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान'में. प्रड्यूसर-कुंदन साउंड मिक्स- सूरज सिंह

भारत के लोग जब विदेश में फंस जाते हैं, तो उन्हें कैसे वापस बुलाया जाता है?: ज्ञान ध्यान 04.01.2025

विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाने की प्रक्रिया कई चरणों में होती है और इसमें सरकार, संबंधित मंत्रालयों, दूतावासों, और अन्य एजेंसियों का समन्वय आवश्यक होता है, यह प्रक्रिया विशेष रूप से तब और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है जब कोई प्राकृतिक आपदा, राजनीतिक अशांति, या महामारी जैसी स्थिति उत्पन्न होती है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में प्रड्यूसर- अतुल तिवारी साउंड मिक्स- नितिन रावत

अच्छी सेहत के लिए क्यों ज़रूरी है गहरी नींद? समझिए नींद के पीछे की पूरी साइंस : ज्ञान ध्यान 03.01.2025

आप भी हर रोज़ सुबह उठकर सोचते है की काश थोड़ी देर और सो पाता? क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर हमें नींद क्यों आती है? हम सोते क्यों हैं? नींद पूरी न लेने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? नींद से संबंधित सभी सवालों के जवाब, सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में.

जनरेशन बीटा ऐसा क्या कर लेगी जो पिछली पीढ़ियां नहीं कर पाईं?: ज्ञान ध्यान 02.01.2025

2025 का साल भी इसी लिए खास है क्योंकि ये साल अपने साथ लाया है एक और जनरेशन. जिसका नाम है जनरेशन बीटा. जनरेशन अल्फा के बाद अब सबसे नई जनरेशन बीटा है. तो आज के एपिसोड में इन्हीं के बारे में बात करते हैं. बात करते हैं कि इनके सामने क्या क्या चैलेंजेस आ सकते हैं और इनके लिए दुनिया कैसी होगी? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में.

सबसे पहले और और सबसे आखिरी में New Year कहां मनाते हैं?: ज्ञान ध्यान 01.01.2025

नए साल की शुरुआत हो चुकी है, हम सब एक साथ 2025 में कदम रख लिया है. नए साल का जश्न मना रहे हैं, लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है कि लगभग पूरी दुनिया जो अलग-अलग देशों, संस्कृतियों और मान्यताओं में बंटी हुई है वो इसचीज़ पर एकमत दिखती है या ये सिर्फ़ कहने की बात है और नया साल मनाने का सबका वक्त अलग-अलग है. आज के एपिसोड में हम इसकी ही बात करेंगे किस कैलेंडर के हिसाब से कब नया साल मनाया जाता है, सुनिए 'ज्ञान ध...

कपड़ों का इतिहास कब से शुरू हुआ और इसका जुओं से क्या रिश्ता है?: ज्ञान ध्यान 29.12.2024

रोटी, कपड़ा और मकान, इंसान की तीन बुनियादी ज़रूरतें. रोटी यानी खाना, मकान यानी रहने की सुरक्षित जगह, और कपड़ा तन ढकने के लिए लेकिन कपड़े जीने के लिए ज़रूरी तो नहीं थे तो आखिर इंसानों को कपड़ों की ज़रूरत क्यों महसूस हुई? और ये कैसे पता चला कि इंसान कब से कपड़े पहन रहे हैं? इसका हिंट है सिर में पाए जाने वाले जुएं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. साउंड मिक्स- नितिन रावत प्रड्यूसर- कुंदन

21 तोपों की सलामी, राष्ट्रीय शोक और झुके तिरंगे के अलावा क्या क्या होता है?: ज्ञान ध्यान 28.12.2024

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 26 दिसंबर, 2024 की रात इस दुनिया को अलविदा कह दिया. वह 92 वर्ष के थे. उन्होंने दो बार प्रधानमंत्री पद पर अपनी सेवाएं दी थीं. ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में सुनिए कि निधन होने पर पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार कैसे किया जाता है? उनके अंतिम संस्कार में क्या प्रोटोकॉल होता है?

ट्रेन में शराब ले जाने के नियम जान लीजिए: ज्ञान ध्यान 27.12.2024

कहते हैं न, त्योहारों का मौसम आया तो यात्राओं का सिलसिला भी शुरू हो जाता है. कारें निकलती हैं, हवाई जहाज उड़ते हैं और ट्रेनें दौड़ती हैं. ट्रेन की सवारी करने के लिए लोग अक्सर अपनी जरूरत की चीजें लेकर ही यात्रा करना पसंद करते हैं. कुछ लोग अपने ऐशो आराम की कई चीजों के साथ यात्रा करते हैं. जैसे अपने पसंद का खाना या अपने पसंद का कोई स्नैक्स… लेकिन कुछ लोग खाने से ज्यादा पीने में यकीन रखते हैं. ऐसे में...

इस वादे के तहत शेख़ हसीना को वापस चाहता है बांग्लादेश: ज्ञान ध्यान 26.12.2024

शेख़ हसीना 5 अगस्त, 2024 को भारत में पनाह लेनी पड़ीं. कारण था वो आंदोलन जिसने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया. हसीना के बाद वहां एक अंतरिम सरकार बनी है जो अब शेख़ हसीना पर हत्या और किडनैपिंग जैसे कई संगीन केस चलाना चाहती है. इसलिए ये अंतरिम सरकार कई बार पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर चुकी है. लेकिन इस सबके बीच सवाल ये भी दिमाग में आना लाज़मी है कि आखिर ये प्रत्यार्पण क...

कोका कोला के चलते क्रिसमस में लाल रंग हुआ पॉपुलर?: ज्ञान ध्यान 25.12.2024

क्रिसमस का नाम आते ही आपकी इमेजिनेशन में दो कलर्स ज़रूर आते होंगे सेंटा के कपड़ों वाला लाल और क्रिसमस के पेड़ वाला हरा, है न? सालों साल से क्रिसमस सेलिब्रेशन के प्राइमरी कलर्स लाल और हरे ही रहे हैं. लेकिन सवाल आता है कि सेंटा क्लॉज़ लाल कपड़े ही क्यों पहनते हैं? हरा, नीला या सफ़ेद क्यों नहीं? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्स: नितिन रावत

फडणवीस का एंटी अर्बन नक्सल बिल UAPA से कितना अलग?: ज्ञान ध्यान 22.12.2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहरी इलाकों में नक्सलवाद के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए महाराष्ट्र स्पेशल पब्लिक सेफ्टी बिल-2024 पेश किया है. विधानसभा को संबोधित करते हुए फडणवीस ने शहरी ठिकानों को खत्म करने और नक्सली संगठनों के ऑपरेशन को रोकने के लिए इस कानून को जल्द से जल्द प्रभावी बनाने पर ज़ोर दिया. लेकिन क्या है वो बिल, जिसका बार-बार हो रहा है विरोध, और क्या है अर्बन नक्सलिज्म, ज...

नीला रंग कैसे बना दलित राजनीति की पहचान?: ज्ञान ध्यान 21.12.2024

भारत के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में रंगों का गहरा महत्व है। भगवा, हरा और लाल जैसे रंग जहां विभिन्न विचारधाराओं और समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं नीला रंग दलित राजनीति और आंदोलन का प्रतीक बन चुका है। यह केवल एक रंग नहीं, बल्कि दलित राजनीति करने वाली तमाम पोलिटिकल पार्टियों और संगठन का मूल रंग है। डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में शुरू हुए दलित आंदोलनों ने इस रंग को पहचान दी, और आज यह...

'नकली सूरज' से पहली बार बिजली बनाने की तैयारी, नहीं सताएगी पेट्रोल की कमी: ज्ञान ध्यान 20.12.2024

एक ऐसी दुनिया जहां बिजली की कमी ना हो, जहां प्रदूषण से मुक्ति मिले. लोग साफ हवा में सांस ले सकें और ऊर्जा का संकट हमेशा के लिए खत्म हो जाए. ये कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि आने वाले समय की हकीकत हो सकती है. ये नतीजा है एक खोज की जिसे कहते हैं न्यूक्लियर फ्यूजन. आज ज्ञान ध्यान में बात इसी की

अचानक ही क्यों होता है किसी को मुक्का या धक्का मारने का मन?: ज्ञान ध्यान 19.12.2024

हमारे दिमाग के अंदर कई सारे किस्सों, कहानियों, एक्सपीरियंसिस की भरमार है लेकिन अक्सर आप कुछ सोच रहे होते हैं कि एकदम से अजीब थॉट आता है और तुरंत आपका मूड चेंज कर जाता है. ऐसे थॉट्स को ही Intrusive Thoughts कहते हैं. आपने ये टर्म अक्सर सोशल मीडिया पर सुना ही होगा जैसे ‘bro let his intrusive thought win!’. तो आज के एपिसोड में समझते हैं कि ये Intrusive Thoughts क्या बला है और मेडिकल साइंस इसे किस तरह...

बैंक और ई-कॉमर्स में काम आने वाला OTP कितना सुरक्षित?: ज्ञान ध्यान 18.12.2024

टेक के इस दौर में स्कैमर्स के बचना हर व्यक्ति की प्रायॉरिटी लिस्ट में सबसे ऊपर है. और जो तरीके आजकल इन स्कैमर्स से बचने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, उन में से ही एक तरीका है OTP. आपका भी साबका पड़ा ही होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ये OTPs कैसे जनरेट होते हैं? ये कितने तरह के होते हैं? और ये किस हद तक सिक्योर होते हैं? आज के एपिसोड में मिलेंगे इन्हीं सवालों के जवाब 'ज्ञान ध्यान' में

Luister naar de podcast Gyaan Dhyaan in Replaio

Radio en podcasts in één app - gratis en zonder account. Installeer vandaag nog en mis de lancering niet

Download het op Google Play

Replaio is geen uitgever van podcasts; namen van shows, covers en audio zijn eigendom van hun makers en worden verspreid via openbare RSS-feeds