Aaj Tak Radio
Fact Check
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...
Bezoek zeker de website van de podcast en steun de maker: www.aajtak.in
Auteur
Aaj Tak Radio
Categorie
Website van de podcast
Nieuwste aflevering
6 mei 2025
Waar luisteren?
Podcasts in de app Replaio Radio Binnenkort beschikbaarPodcasts komen binnenkort naar de app. Installeer nu en zie als eerste een compleet nieuwe kijk op podcasts
Afleveringen
मशहूर यूट्यूबर के पति की मौत की अफ़वाह कैसे फैली?: फैक्ट चेक 19.12.2023 5:22
यूपी के संतकबीरनगर की रहने वाली भोजपुरी यूट्यूबर मालती चौहान की संदिग्ध मौत को अब तकरीबन एक महीना हो चुका है. उनके पिता ने मालती की मौत को हत्या का नाम देते हुए इसका आरोप उनके पति विष्णु राज और कुछ अन्य लोगों पर लगाया है. और अब, इसी संदर्भ में एक वीडियो शेयर करते हुए लोग कह रहे हैं कि विष्णु राज ने आत्महत्या कर ली है. इस वीडियो में आपाधापी का माहौल नजर आ रहा है. कई एंबुलेंस आते-जाते दिख रही हैं. औ...
PM मोदी के प्रेमानंद महाराज का प्रवचन सुनने वाले दावे का सच: फैक्ट चेक 18.12.2023 3:30
वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. क्रिकेटर विराट कोहली, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, और गायक बी प्राक सहित कई नामचीन लोग उनसे मिलने पहुंच चुके हैं. और अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई बड़े अधिकारी किसी मीटिंग हॉल में टीवी पर प्रेमानंद महाराज का प्रवचन सुनते दिखाई दे रहे हैं. टीवी पर चल रहे इस वीडियो में प्...
राजस्थान के सीएम भजनलाल लाल शर्मा को लेकर क्या अफवाह उड़ाई जा रही है?: फैक्ट चेक 15.12.2023 3:14
सफेद कपड़ो में तलवार और ढाल से करतब दिखाते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. कई लोगों का कहना है कि इसमें दिख रहे व्यक्ति राजस्थान के चुने गए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हैं. मिसाल के तौर पर, एक एक्स (पहले ट्विटर) यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, "भजनलाल जी भी कम नहीं. मध्यप्रदेश में तलवारबाज मुख्यमंत्री, राजस्थान में भी तलवारबाज मुख्यमंत्री. अब सलवार वालों की खैर नहीं." क्या है सच...
MP CM मोहन यादव के बारे में इस दावे का सच जान लीजिए: फैक्ट चेक 14.12.2023 4:26
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स उज्जैन की किसी घटना के संदर्भ में कह रहा है कि मुस्लिमों को नमाज या अन्य कोई धार्मिक क्रिया करने की कोई मनाही नहीं है. लेकिन अगर हिंदुस्तान की धरती पर कोई पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाएगा तो उसे कुचल दिया जाएगा. दावा किया जा रहा है कि ये शख्स मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव हैं. लेकिन इस दावे का सच क्या है, सुनिए 'फैक्ट चेकँ'...
गोगामेड़ी के हत्यारों को राजपूत समुदाय के कुछ लोगों ने पकड़ लिया, क्या है इस वायरल वीडियो का सच?: फैक्ट चेक 13.12.2023 2:21
राजस्थान में कुछ दिन पहले करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का मामला सामने आया था. इस हत्या की ज़िम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. लेकिन आज - कल में एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गोगामेड़ी के हत्यारों को राजपूत समुदाय के कुछ लोगों ने पकड़ लिया. वीडियो में राजपूत समुदाय के वो लोग सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों को पीटते दिख रहे हैं.
राजस्थान में स्वास्थ्य बीमा की साइट बंद होने का सच: फैक्ट चेक 12.12.2023 4:43
दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में बीजेपी के चुनाव जीतते ही स्वास्थ्य बीमा की वेबसाइट बंद हो गई.साल 2021 में शुरू हुई 'मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना' के तहत राजस्थान में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को 25 लाख तक के इलाज की सुविधा मुफ्त में दी जाती है. जो लोग इस योजना के बंद होने की बात कह रहे हैं,उसका सच जानिए.
पीएम मोदी से मुलाक़ात के बाद राजस्थान CM के लिए वसुंधरा के नाम पर मुहर?: फैक्ट चेक 11.12.2023 5:02
राजस्थान का नया सीएम कौन होगा, इसको लेकर अटकलों का दौर लगातार जारी है. इस बीच सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे की पीएम मोदी से मुलाकात की चर्चा ज़ोर पकड़ रही है. सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर के जरिए दावा किया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद राजे का सीएम पद के लिए नाम लगभग फाइनल हो चुका है. वायरल फोटो में वसुंधरा राजे को पीएम मोदी के साथ बैठे देखा जा सकता है. क्या है इस तस्वी...
BJP की जीत के बाद राजस्थान में यूपी से बुलडोजर मंगवाए गए हैं?: फैक्ट चेक 07.12.2023 4:05
राजस्थान में बीजेपी की हालिया जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर जेसीबी से लदी एक ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि ये बुलडोजर उत्तर प्रदेश से राजस्थान भेजी जा रही हैं. वीडियो पर लिखा है, "यूपी से राजस्थान जाती ट्रेन", एक फेसबुक यूजर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश से राजस्थान को ट्रेन रवाना हो चुकी है. क्या ले जा रही है खुद देख लीजिए." क्या है इस वीडियो की सच्चा...
दो दोस्तों की लड़ाई में जलने वाला था पेट्रोल पंप, जानिए सच: फैक्ट चेक 06.12.2023 3:38
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें दिखा कि बहुत से लोग एक सड़क हादसे के शिकार हो गए. इसमें एक गाड़ी से आग की लपटें निकल रही हैं, और वो जाकर एक पेट्रोल वेंडिंग मशीन से टकरा जाती है. एक लड़का आग की लपटों में जलता हुआ भागता हुआ भी दिख रहा है. क्या है इस वीडियो का सच, जानने के लिए सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट.
मुस्लिम से शादी कर पछताने वाली हिंदू लड़की की असल कहानी क्या है: फैक्ट चेक 05.12.2023 6:01
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शालिनी यादव नाम की एक लड़की अपना आधार कार्ड दिखाते हुए बता रही है कि उसने घर से भागकर मोहम्मद फैसल नाम के लड़के से शादी कर ली है. वीडियो के दूसरे हिस्से में यही लड़की रोते हुए बताती है कि अब उसका पति बदल गया है. वो उस पर धर्म बदलने का दबाव डालता है और मारपीट करता है. साथ ही वो उसे जबरन भैंस का मांस भी खिलाता है. लोग इस वीडियो के साथ लड़की पर तंज कस रहे हैं और 'ल...
ऊंची बिल्डिंग से फेंककर इंसानों को मार रहा हमास?: फैक्ट चेक 04.12.2023 5:18
इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है और इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो आए दिन अलग अलग दावों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक इंसान को ऊंची बिल्डिंग से नीचे फेंक रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग के दावा ये कर रहे हैं कि हमास के लड़ाके इतनी बर्बरता से लोगों को मार रहे हैं. तो क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉड...
भारतीय महिला हॉकी टीम ने लिया ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप हार का बदला?: फैक्ट चेक 01.12.2023 4:01
क्रिकेट वर्ल्ड कप तो खत्म हो गया लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार शायद ही अभी कोई भूला हो. लेकिन सोशल मीडिया यूज़र्स की माने तो इस बदला भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से ले लिया है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे भारतीय महिला हॉकी टीम एक ट्रॉफी जश्न मानती दिख रही है. इस वीडियो के साथ ये दावा किया जा रहा है कि महिला हॉकी टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलि...
वर्ल्ड कप में बेईमानी के चलते ट्रेविस हेड पर ICC ने लगाया बड़ा जुर्माना?: फैक्ट चेक 30.11.2023 3:35
न्यूज रिपोर्ट जैसा दिखने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- "वर्ल्डकप फाइनल में रोहित शर्मा को बेईमानी से आउट करने वाले ट्रेविस हेड पर ICC ने ठोका 5 करोड़ का जुर्माना". नीचे आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले की फोटो लगी है. साथ ही, एक डायलॉग बॉक्स में लिखा है- 'हेड पर 5 करोड़ जुर्माना दो साल जेल.' वहीं, ट्रेविस हेड की फोटो के साथ भी एक डायलॉग बॉक्स है...
मनचले को पीट रहीं लड़कियों का वीडियो इस फर्ज़ी दावे के साथ वायरल: फैक्ट चैक 29.11.2023 3:25
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें स्कूल यूनिफॉर्म पहने कुछ लड़कियां एक लड़के को दौड़ा-दौड़ा कर डंडे से पीटते नजर आ रही हैं. युवक लड़कियों से बचने के लिए इधर-उधर भाग रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हिंदू लड़कियां एक “लव जिहादी” को पीट रही हैं, सुनिए सच 'फैक्ट चेक' में.
वर्ल्डकप 2023 के अंपायर की मौत वाले दावे का सच: फैक्ट चैक 28.11.2023 3:56
कुछ दिनों पहले एक खबर फैली थी कि वर्ल्ड कप फाइनल में रोहित शर्मा को गलत आउट दिया गया था और ऑस्ट्रेलिया ने बेईमानी से मैच जीता था. अब इसी कड़ी में एक और दावा किया जा रहा है कि फाइनल में रोहित शर्मा को गलत तरीके से आउट देने वाले अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ की अचानक मौत हो गई है.इंस्टाग्राम पर वायरल इस पोस्ट में रिचर्ड केटलब्रॉ की एक फोटो है और लिखा है कि 24 नवंबर को उनका निधन हो गया. क्या है इस पोस्ट की...
उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकाल लिए जाने का दावा झूठा?: फैक्ट चेक 27.11.2023 3:56
उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने की कवाय पिछले 15 दिन से जारी है. इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि फंसे हुए मजदूरों को अब निकाल लिया गया है. ऐसा कहने वाले लोग एक वीडियो शेयर कर रहे हैं जिसमें पीले रंग का प्लास्टिक का हेल्मेट लगाए हुए कुछ लोग एक चौड़े-से पाइप में पड़ी रस्सी को खींचते दिखते हैं. कुछ देर बाद पता लगता है कि वो लोग दरअसल पहियों वाले स्ट्रेचर प...
विश्वकप का फाइनल दोबारा होगा – कहने वाले सच बोल रहे हैं?: फैक्ट चेक 24.11.2023 4:23
क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत की हार के बाद से सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की बाढ़ आ गई है. इसी तरह का एक दावा सोशल मीडिया पर वायरल है. कहा जा रहा है कि आईसीसी ने विश्व कप फाइनल दोबारा कराए जाने का ऐलान किया है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया बेईमानी करके मैच जीता है. सुनिए इस दावे का सच.
सीमा हैदर के पति सचिन की हत्या के दावे का सच: फैक्ट चैक 23.11.2023 6:47
पाकिस्तान से भागकर भारत आईं सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए कुछ लोग उनके पति सचिन मीणा की हत्या का दावा कर रहे हैं. इसमें सचिन की फूलमाला चढ़ी तस्वीर के साथ एक चिता भी नजर आ रही है. साथ ही लिखा है, "गोली लगने से हुई सचिन की मौत." साथ ही किसी घर में इकट्ठा पुलिसवाले और गमगीन लोग भी दिख रहे हैं. लेकिन सच कुछ और है....
MP में पुलिसकर्मी ने मुस्लिम महिला को थप्पड़ मारा?: फैक्ट चेक 22.11.2023 5:04
दो बुर्कानशीं महिलाओं को थप्पड़ मारकर गाड़ी में बैठाने की बात कहती एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसे शेयर करने वाले कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश पुलिस ने हालिया चुनाव में फर्जी वोटरों पर कुछ इस अंदाज में नकेल कसी. एक ट्विटर यूजर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मध्य प्रदेश में फर्जी वोटरों की खातिरदारी करती एमपी पुलिस.” सुनिए इस दावे का सच.
'भारत माता' पर राहुल गांधी के भाषण का वीडियो काट-छांटकर शेयर हो रहा?: फैक्ट चेक 21.11.2023 5:05
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें राहुल गांधी कह रहे हैं कि "सब लोग ये नारा लगाते हैं. बहुत सुनने को मिलता है, भारत माता की जय. मगर ये भारत माता है कौन? ये है क्या?" इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने भारत माता का अपमान कर दिया. वहीं, कुछ लोग वीडियो को शेयर करते हुए राहुल का मजाक भी उड़ा रहे हैं कि उन्हें ये तक नहीं पता कि भारत माता...
फिलिस्तीन में मिली हमास की गहरी सुरंंग का असल सच ये है: फैक्ट चेक 20.11.2023 5:25
किसी लंबी-सी सुरंग के अंदर टॉर्च लेकर चलते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि ये गाजा में स्थित हमास आतंकी संगठन की एक सुरंग है जिसका पता इज़राइली सेना ने लगाया है. वीडियो में दिख रही सुरंग के अंदर कई गलियां नजर आ रही हैं. साथ ही, लोहे के पुराने पाइप, पत्थर और कुछ कबाड़ हो चुका सामान भी दिख रहा है. एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "य...
राजस्थान में BJP नेताओं को पेड़ से बांधने की कहानी का सच: फैक्ट चेक 17.11.2023 4:40
क्या राजस्थान की जनता बीजेपी से इतना नाराज है कि उनके उम्मीदवारों को पेड़ से बांधकर पीट रही है? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के साथ कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है. राजस्थान के किसी गांव का बताए जा रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ ने दो आदमियों को पेड़ से बांध रखा है. आसपास खड़े लोग बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. एक आदमी को बीजेपी के झंडे में आग लगाते भी देखा जा सकता है. क्या है इस वीडि...
ऑनलाइन बेटिंग गेम सिखाने वाले कोच को रतन टाटा ने प्रमोट किया?: फैक्ट चेक 16.11.2023 5:02
घर बैठे बैठे लाखों-करोड़ों कमाने के कई तरीक़े सोशल मीडिया पर तैरते रहते हैं. अब रतन टाटा का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो एक टेलीग्राम चैनल को जॉइन करने की बात कहते नज़र आ रहे हैं. ये टेलीग्राम चैनल एक ऐसे शख़्स का है जो एक ख़ास बेटिंग ऐप पर गेम खेलने की तरक़ीब सिखाता है और लोग इसे सीखकर ढेर सारे पैसे कमा रहे हैं. तो क्या है इस वायरल वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
मध्यप्रदेश में BJP नेता को खदेड़े जाने का सच कुछ और है: फैक्ट चेक 15.11.2023 3:40
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे. इस चुनावी मौसम में सोशल मीडिया पर कई पुराने और फर्जी वीडियो भी शेयर किये जा रहे हैं. किसी नेता को खदेड़े जाने का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है. इसमें कुछ लोग भारी सिक्योरिटी से घिरे और गले में भगवा गमछा डाले एक शख्स को दौड़ाते हुए दिखाई देते हैं.इस वीडियो को एक पार्टी के नेता ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया. इसके साथ उन...
'कौन बनेगा करोड़पति' में मध्य प्रदेश के किसानों की क़र्ज़ माफ़ी का सवाल पूछा गया?: फैक्ट चेक 14.11.2023 5:05
मध्य प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा काफी चर्चा में है. राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक ट्वीट के जरिये कहा कि उनकी सरकार ने करीब 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था, लेकिन बीजेपी ने सत्ता में आते ही ये कर्जमाफी बंद कर दी. उधर, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही में एक सभा के दौरान पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस, किसानों से किया गया कर्जमाफी का अपना वादा तो पूरा नहीं कर पाई, अलबत्ता इस च...
Vergelijkbare podcasts
Replaio is geen uitgever van podcasts; namen van shows, covers en audio zijn eigendom van hun makers en worden verspreid via openbare RSS-feeds