Aaj Tak Radio

Din Bhar

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Bezoek zeker de website van de podcast en steun de maker: www.aajtak.in

Auteur

Aaj Tak Radio

Categorie

News

Website van de podcast

www.aajtak.in

Nieuwste aflevering

8 nov. 2025

Waar luisteren?

Podcasts in de app Replaio Radio Binnenkort beschikbaar

Podcasts komen binnenkort naar de app. Installeer nu en zie als eerste een compleet nieuwe kijk op podcasts

Download het op Google Play Gratis installeren Android bijna 10 mln downloads · beoordeling 4,8 iOS binnenkort

Afleveringen

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के हालात दस सालों में कितने बदले?: दिन भर, 6 अगस्त 06.08.2021

‘पेगासस’ पर घिरी सरकार ने बच निकलने का क्या रास्ता निकाला है? क्या आने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी को घेरने के लिए ब्राह्मण बड़ा मुद्दा बनेगा? पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत कितनी बदली? और आख़िर में टोक्यो से ओलंपिक अपडेट, सुनिए आज के ‘दिन भर’ में नितिन ठाकुर से.

Article 370 हटने के बाद दो सालों में कितना बदला कश्मीर?: दिन भर, 5 अगस्त 05.08.2021

ओबीसी आरक्षण को लेकर मोदी सरकार क्या कदम उठाने जा रही है, आर्टिकल 370 के हटने के बाद 2 साल में कश्मीर में क्या कुछ बदला, रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ों के महंगे होने पर आई रिपोर्ट क्या कहती है और टोक्यो ओलंपिक अपडेट्स, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

सीएम पद छोड़ने के बाद कर्नाटक में 'येदियुरप्पा युग' का अंत हो गया है?: दिन भर, 4 अगस्त 04.08.2021

क्या कर्नाटक की नई कैबिनेट में येदियुरप्पा का कोई दखल है, क्या अफ़ग़ान सरकार की मदद कर ख़तरा मोल लेना चाहेगा भारत, इनकम टैक्स भरने में लोगों को कैसी समस्या आ रही है और टोक्यो ओलंपिक अपडेट्स, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

नया दलाई लामा चुनने में चीन क्यों ले रहा है इतनी दिलचस्पी?: दिन भर, 3 अगस्त 03.08.2021

दिल्ली में पीएम मोदी और राहुल गांधी की अलग अलग मीटिंग्स में क्या हुआ, कोरोना काल में बिहार के बनकटवा मॉडल की तारीफ़ क्यों हो रही है, नया दलाई लामा चुनने को लेकर क्या हलचल है और भारत के लिए ये कितना इंपोर्टेंट है और इंडिया वर्सेज़ इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ पर बात, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

जाति जनगणना में दिक्कत क्या है और इससे क्या बदलेगा?: दिन भर, 2 अगस्त 02.08.2021

जाति जनगणना का मुद्दा फिर से कैसे उठा और अब आगे कहां बढ़ता हुआ दिख रहा है? कैसे पता चला कि कोरोना की तीसरी लहर इसी महीने आ रही है, हिंदुस्तान में किस सेक्टर में कितने लोग काम करते हैं और आखिर में टोक्यो ओलंपिक्स अपडेट्स, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.

सुप्रीम कोर्ट में होगी पेगासस की सुनवाई लेकिन क्या टिक सकेगा केस?: दिन भर, 30 जुलाई 30.07.2021

क्या कोर्ट में टिकेगा पेगासस जासूसी मामला, असम-मिज़ोरम बॉर्डर पर क्या हालात हैं, अफ़ग़ानिस्तान को लेकर पाकिस्तान असमंजस में क्यों है और सीधे टोक्यो से ओलंपिक का अपडेट, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

तीसरी लहर की आहट के बीच स्कूल खुलेंगे या नहीं: दिन भर, 29 जुलाई 29.07.2021

शिक्षा नीति पर प्रधानमंत्री मोदी की बातों के क्या मायने हैं, कोरोना से हो रही मौत के आँकड़ों का पैटर्न क्या इशारा कर रही है, संसद में आज क्या नया हंगामा हुआ, और पेंडेमिक के दौर में आ रही नई एयरलाइंस उड़ान कैसे भरेगी, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

कोरोना की जंग में मॉडल रहा राज्य अब इंफ़ेक्शन हब क्यों बन गया? : दिन भर, 28 जुलाई 28.07.2021

देश भर में कहां कहां तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले और केरल में कब से दिखना शुरू हुआ बढ़ोतरी का ट्रेंड, IMF ने क्यों घटाया भारत के लिए 3 फ़ीसदी आर्थिक विकास का अनुमान, संसद में आज क्या हुआ और ओलंपिक खेलों में आज कैसा रहा भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन? सुनिए 'दिन भर' में अमन गुप्ता के साथ.

सबसे पहले किन लोगों को पड़ेगी वैक्सीन के बूस्टर डोज की ज़रूरत: दिन भर, 27 जुलाई 27.07.2021

दिल्ली दौरे के पीछे ममता बनर्जी की मंशा क्या है, क्या कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज़ की ज़रूरत समय से पहले पड़ने वाली है, अफगानिस्तान में तालिबान के उभार के बीच भारत की क्या चिंताएं हैं और सीधे टोक्यो से ओलंपिक का हाल, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

लोकसभा में 1000 सांसद सियासी मास्टरस्ट्रोक या वक्त की ज़रूरत?: दिन भर, 26 जुलाई 26.07.2021

कर्नाटक में येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद नया सीएम चुनना बीजेपी के लिए कितना मुश्किल होगा, क्या देश में सासंदों की संख्या बढ़कर एक हज़ार होने वाली है, पाक अधिकृत कश्मीर में हुए चुनाव पर बात और टोक्यो ओलंपिक्स अपडेट, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.

सिद्धू और कैप्टन के बीच की दीवार कैसे गिरी, सुनिए इनसाइड स्टोरी: दिन भर, 23 जुलाई 23.07.2021

देश की संसद में आज क्या ख़ास हुआ, पंजाब में सिद्धू और कैप्टन के बीच हुए सुलह की इनसाइड स्टोरी क्या है, शी जिनपिंग के पहले तिब्बत दौरे को लेकर भारत की क्या चिंताएं हैं और टोक्यो ओलंपिक्स पर अपडेट्स, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

पेगासस से जासूसी के शिकार लोगों के पास क्या है क़ानूनी रास्ता?: दिन भर, 22 जुलाई 22.07.2021

पेगासस जासूसी मामले को कोर्ट में किस आधार पर चुनौती दी गई है, क्या ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों को साबित करना आसान नहीं है, अफ़ग़ानिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों पर क्या बीत रही है और क्या भारत में बिज़नेस करना मुश्किल हो रहा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

क्या नवजोत सिंह सिद्धू के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह बागी हो गए?: दिन भर, 21 जुलाई 21.07.2021

क्या यूपी में रंग लाएगी मायावती की सोशल इंजीनियरिंग, नागालैंड में क्यों ख़त्म हो जाएगा विपक्ष और पंजाब में सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच दूरी क्यों बढ़ती जा रही है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

पॉर्नोग्राफ़ी को रोकने वाला क़ानून कितना कारगर है?: दिन भर, 20 जुलाई 20.07.2021

क्या भारत के कोविड नम्बर्स में इज़ाफ़े के लिए हेल्थ इनइक्वैलिटी जिम्मेदार है, एंटी पोर्नोग्राफ़ी कानून क्या है जिससके तहत राज कुंद्रा को गिरफ़्तार किया गया है और क्या अब कर्नाटक में सीएम बदलने जा रही है बीजेपी, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

कैप्टन या सिद्धू, पंजाब में किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस?: दिन भर, 19 जुलाई 19.07.2021

पंजाब में सिद्धू और अमरिंदर सिंह के बीच तक़रार क्यों नहीं ख़त्म हो रहा, ब्रिटेन में कोरोना नियमों में दी जा रही ढील पूरी दुनिया के लिए बनेगी खतरा, मुंबई में क्यों होती है इतनी बारिश और कौन सा मोबाइल फोन पूरी तरह सुरक्षित है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए क्या तैयारी कर रही है सरकार?: दिन भर, 16 जुलाई 16.07.2021

पंजाब कांग्रेस में खींचतान क्यों नहीं खत्म हो पा रही है, बच्चों को कोरोना की वैक्सीन कब तक मिलेगी, चिप की वजह से कैसे हिली ग्लोबल इकॉनोमी और तालिबानी हमले में मारे गए फ़ोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी के बारे में बातें, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

अंग्रेज़ों का बनाया राजद्रोह क़ानून सरकारें क्यों नहीं हटाना चाहतीं?: दिन भर, 15 जुलाई 15.07.2021

सिद्धू और अमरिंदर के बीच सुलह के लिए कांग्रेस ने क्या रास्ता निकला है, क्या कमलनाथ को नई ज़िम्मेदारियां सौंपेगी कांग्रेस, बनारस में प्रधानमंत्री मोदी की बातों के मायने, राजद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या सवाल खड़े किये हैं और भारत का टैलेंट अमेरिका की जगह कैनैडा क्यों जा रहा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

राष्ट्रपति का चुनाव दूर मगर अभी से शरद पवार के नाम पर चर्चा क्यों?: दिन भर, 14 जुलाई 14.07.2021

क्या शरद पवार को राष्ट्रपति बनाने की कोशिश में जुटे हैं प्रशांत किशोर, दुनिया के कुछ प्रमुख देशों में फिर से क्यों बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, जनसंख्या नियंत्रण क़ानून की पैरवी कर रहे नेताओं के कितने बच्चे हैं और ज़ोमैटो का आईपीओ कैसा परफॉर्म कर रहा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

योगी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण क़ानून पर संघ परिवार में कितनी सहमति: दिन भर, 13 जुलाई 13.07.2021

नॉर्थ ईस्ट समेत देश के अन्य राज्यों में कैसी है वैक्सीनेशन की रफ़्तार, योगी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण क़ानून पर संघ परिवार का क्या रुख़ है और 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप के हीरो यशपाल शर्मा के क़िस्से, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.

संगठन में बदलावों से क्या साधना चाह रहा है RSS?: दिन भर, 12 जुलाई 12.07.2021

क्या देश में कोरोना की थर्ड वेव कब आ चुकी है, चुनाव से पहले संगठन में बदलाव से RSS क्या हासिल करना चाहता है, रजनीकांत ने पॉलिटिक्स को 'गुडबाय' क्यों कह दिया और यूरो कप के फ़ाइनल मुक़ाबले के बाद एग्रेसिव और रेसिस्ट टिप्पणियां क्यों छाई हुई हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

कोरोना के बीच ज़ीका का लौटना कितना खतरनाक है और इससे बचेंगे कैसे?: दिन भर, 9 जुलाई 09.07.2021

केरल में मिला ज़ीका वायरस कितना ख़तरनाक है, चीन और अफ़ग़ानिस्तान पर विदेशमंत्री एस जयशंकर की बातों के क्या मायने हैं, कैबिनेट विस्तार में नॉर्थ ईस्ट को कितनी अहमियत दी गई और फुटबॉल के दो बड़े मुक़ाबलों पर गरमागरम चर्चा, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.

नए मोदी कैबिनेट के सामने किस तरह की चुनौतियां हैं: दिन भर, 8 जुलाई 08.07.2021

मोदी सरकार की नई कैबिनेट के सामने क्या चुनौतियां हैं, क्या बीजेपी के संगठन में भी बदलाव के आसार हैं, बंगाल बीजेपी में अंदरूनी कलह की ख़बरें क्यों आ रही हैं और पेरिस में भारत सरकार की कौन सी संपत्ति ज़ब्त की जा रही है और क्यों, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

नई टीम के सहारे क्या साधना चाहते हैं पीएम मोदी?: दिन भर, 7 जुलाई 07.07.2021

मोदी कैबिनेट में फ़ेरबदल कर क्या साधना चाह रही बीजेपी, मोदी सरकार को सहकारिता मंत्रालय बनाने की ज़रूरत क्यों पड़ी, बंगाल में विधानपरिषद के गठन का विरोध क्यों कर रही बीजेपी और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की ज़िंदगी के कुछ ख़ास किस्से, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

कैबिनेट में बड़े फेरबदल के पीछे मोदी सरकार की मंशा क्या है: दिन भर, 6 जुलाई 06.07.2021

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की ज़रूरत क्यों पड़ी, क्या अब सरकार ट्विटर पर कोई बड़ा एक्शन ले सकती है, बिहार में बाढ़ का आंखोंदेखा हाल और मैंगो डिप्लोमेसी से जुड़े कुछ मज़ेदार क़िस्से, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.

राहुल नहीं तो कौन बनेगा लोकसभा में कांग्रेस का नेता?: दिन भर, 5 जुलाई 05.07.2021

बिहार में आज क्या सियासी हलचल देखने को मिली, क्या राहुल गांधी बनेंगे लोकसभा में कांग्रेस के नेता, दुनिया के प्रमुख देशों में कोरोना की मौजूदा स्थिति क्या है, तेल उत्पादक देशों और यूएई के बीच मतभेद की वजह क्या और जेफ़ बेजोस के इस्तीफ़े के बाद कौन बनेगा ऐमज़ॉन का नया सीईओ, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

Luister naar de podcast Din Bhar in Replaio

Radio en podcasts in één app - gratis en zonder account. Installeer vandaag nog en mis de lancering niet

Download het op Google Play

Replaio is geen uitgever van podcasts; namen van shows, covers en audio zijn eigendom van hun makers en worden verspreid via openbare RSS-feeds