Aaj Tak Radio

Bhaunchak

पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!

Bezoek zeker de website van de podcast en steun de maker: www.aajtak.in

Auteur

Aaj Tak Radio

Categorie

Comedy

Website van de podcast

www.aajtak.in

Nieuwste aflevering

10 jul. 2026

Waar luisteren?

Podcasts in de app Replaio Radio Binnenkort beschikbaar

Podcasts komen binnenkort naar de app. Installeer nu en zie als eerste een compleet nieuwe kijk op podcasts

Download het op Google Play Gratis installeren Android bijna 10 mln downloads · beoordeling 4,8 iOS binnenkort

Afleveringen

पेट्रोल पंप पर युवक ने लगा दिया अपना QR Code, धरा गया | भौंचक 12.11.2024

मिज़ोरम के आइजोल के एक पेट्रोल पंप पर लगे क्यूआर कोड स्टिकर को बदलकर पैसे चुराने के आरोप में एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक युवक वर्तमान में आइजोल के सशस्त्र वेंग इलाके में रहता है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

चायवाले को पापा बताकर शो रूम में बैठाया, बाइक ले कर फरार | भौंचक 11.11.2024

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने एक स्पोर्ट्स बाइक लेकर फरार हो गया. फरार युवक एक चाय वाले को अपने पापा बनाकर बाइक चोरी करने आया था. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

स्टेशन मास्टर पत्नी को बोल रहा था OK ड्राइवर ने सिग्नल समझकर ट्रेन चला दी | भौंचक 08.11.2024

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक बेहद विचित्र मामले की सुनवाई हुई. पति-पत्नी के झगड़े के बीच भारतीय रेलवे को 3 करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ा और इसी बात को आधार बनाकर परेशान पति ने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए तलाक की याचिका लगा दी. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

GenZ लड़के ने बॉस से ऐसे मांगी छुट्टी, मेल वायरल हो गया | भौंचक 07.11.2024

ऑफिस में काम करने वाले लोग बड़े अदब के साथ बॉस से छुट्टी की परमिशन मांगते हैं. बकायदा एप्लीकेशन मेल लिखते हैं, लोग पूरी कोशिश करते हैं कि उनकी एप्लीकेशन की भाषा इतनी अच्छी हो कि किसी भी सूरत में उनकी छुट्टी कैंसिल न हो. लेकिन एक GenZ लड़के ने बॉस से कुछ ऐसे छुट्टी मांगी कि उसके मेल का स्कीनशार्ट वायरल हो गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

शराब तस्करी का नया पैंतरा, ट्रांसफॉर्मर में भरकर ला रहे थे शराब, लगा झटका | भौंचक 06.11.2024

बिहार के अररिया में शराब तस्करी का अनोखा मामला सामने आया है. यहां करीब 50 लाख की शराब ट्रांसफार्मर में भरकर ले जाई जा रही थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. मिनी ट्रक में रखे ट्रांसफार्मर के भीतर शराब देख पुलिस भी हैरान रह गई. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

अमेठी में एकता का संदेश देने के लिए मुस्लिम युवक ने छपवाए ऊं वाले शादी के कार्ड | भौंचक 05.11.2024

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक मुस्लिम परिवार ने अपने बेटी की शादी के कार्ड में हिंदू देवी-देवताओं की फोटो छपवाकर सबको हैरान कर दिया. जिसने भी मुस्लिम लड़की की शादी का कार्ड देखा चौंक गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

चित्रकूट की गधा मार्केट में नहीं मिला 'लॉरेंस' का ख़रीदार | भौंचक 04.11.2024

चित्रकूट में दिवाली के अवसर पर एक अनोखा गधा मेला लगता है, जहां फिल्मी सितारों के नाम पर गधों की बोली लगाई जाती है. इस मेले में दूर-दूर से व्यापारी अपने गधे लेकर मंदाकिनी नदी के तट पर आते हैं. लेकिन इस मेले में इस बार एक और नाम पर बोली लगाई वो नाम है लॉरेंस का. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

छोटी दिवाली पर अजब गजब चोरी की शिकायतों से पुलिस परेशान | भौंचक 01.11.2024

यूपी के हरदोई जिले में छोटी दीपावली की रात पुलिस उस वक्त अचंभे में पड़ गई जब डायल 112 पर चोरी की शिकायत आई. डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, तो सच्चाई जानकर उसने अपना माथा पकड़ लिया. क्योंकि, पूछताछ में पता चला कि शराब के नशे में धुत एक शख्स ने पुलिस को कॉल किया था, वो भी सिर्फ ढाई-तीन सौ ग्राम आलू गायब होने पर. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

पटाखों से बनी ड्रेस बनवाई थी, लोगों ने पूछा 'माचिस है क्या'? | भौंचक 31.10.2024

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़की को देखा जा सकता है जो अजीबोगरीब पोशाक पहने हुए है, उसका एक खास अंदाज है. ये ड्रेस कपड़े से नहीं, बल्कि पटाखों और बम से बनी है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

दिवाली पर इस मिठाई को खाने के लिए लोन लेना पड़ेगा | भौंचक 30.10.2024

अक्सर सोने और चांदी से बने आभूषण ही आपने देखें और खरीदे होंगे लेकिन इस दीवाली बाजार में सोना-चांदी की बनी अनोखी मिठाइयां मिल रही हैं. जिनकी कीमत 30 हजार से लेकर 45 हजार रुपये किलो तक की है, जिसे वर्क के अलावा सोने और चांदी की भस्म मिलाकर तैयार किया जा रहा है. सुनिए पूरी ख़बर भौंचक में.

बेटा चैन खींचता था, मां सुनार को बेच आती थी | भौंचक 29.10.2024

नोएडा में एक बेटा अपनी मां के साथ मिलकर चेन स्नेचिंग का गैंग चला रहा था. बेटा अपने साथी के साथ मिलकर सोने की चेन लूटकर लाता था और उस चेन को लेकर मां सुनार के पास जाकर बेच देती थी. सुनार उस गोल्ड ज्वेलरी को पिघलाकर दूसरी ज्वेलरी तैयार कर देता. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

हरियाणा और राजस्थान के बीच क्यों मच गया चालान का 'संग्राम'? | भौंचक 28.10.2024

राजस्थान रोडवेज में हरियाणा की एक महिला कांस्टेबल का टिकट न लेने पर चालान काट दिया गया. इससे हरियाणा और राजस्थान के बीच टकराव की स्थिति बन गई है. इस टकराव के चलते हरियाणा पुलिस ने राजस्थान रोडवेज की 90 बसों के चालान काटे हैं, जबकि रविवार को राजस्थान में हरियाणा रोडवेज की बसों के 26 चालान काटे गए. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

दूसरी शादी करना चाहता था पति तो पहली का 'श्राद्ध’ कर दिया | भौंचक 25.10.2024

यूपी के कन्नौज में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने दूसरी शादी करने के लिए पहली पत्नी के जिंदा रहते ही उसका श्राद्ध कर दिया. इतना ही नहीं पति ने सोशल मीडिया पर पत्नी के मरने से लेकर श्राद्ध और शांति पाठ की तस्वीरें भी अपलोड कर दीं. इन तस्वीरों में उसने लिखा था कि भगवान पूजा की आत्मा को शांति दे. पूजा उसकी पत्नी का नाम है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

तीन मिनट से ज़्यादा गले मिलने पर मनाही | भौंचक 24.10.2024

न्यूजीलैंड के एक एयरपोर्ट पर अपने नाते-रिश्तेदारों को बहुत देर तक गले लगाना अब लोगों को मुश्किल में डाल सकता है. यदि ये समय 3 मिनट से अधिक हो तो एयरपोर्ट पर मौजूद कर्मी आपको हग करने से रोक देंगे. एयरपोर्ट को ये नियम क्यों लागू करना पड़ा? सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

अपनी ही अदालत खोल कर बैठ गया फर्ज़ी जज, फैसले भी किये | भौंचक 23.10.2024

गुजरात के अहमदाबाद में एक वकील ने फर्जी जज बनकर विवादित जमीन पर फैसला सुना दिया. आरोपी वकील मॉरिस सैमुअल क्रिश्चियन ने खुद को जज घोषित कर बाकायदा कोर्ट की कार्यवाही चलाई और सरकारी जमीन पर फर्जी आदेश जारी कर दिया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

देश विरोधी बात की तो हाईकोर्ट ने कहा 21 बार भारत माता की जय बोलो | भौंचक 22.10.2024

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक युवक को देशविरोधी नारे लगाना भारी पड़ गया. उस युवक ने एक रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर डाला जिसमें देश विरोधी नारे लगाए. फैजल खान नाम के उस शख्स की गिरफ्तारी हो गई और जबलपुर हाईकोर्ट ने उसे इस शर्त पर जमानत दी कि वो हफ्ते के 2 दिन 21 बार भारत माता की जय बोलेगा. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

महंगाई की मार के बीच टमाटर को मिली 'पुलिस सुरक्षा' | भौंचक 21.10.2024

यूपी के झांसी-कानपुर हाईवे पर टमाटर से भरा ट्रक पलट गया, जिसे देख लोगों की भीड़ टमाटर लूटने के इरादे से दौड़ पड़ी. लेकिन तभी पुलिस वहां पहुंच गई और महंगे टमाटर की सुरक्षा के लिए पूरी रात पहरा दिया. सुनिए पूरी ख़बर भौंचक में.

गंजों को स्पेशल फ़ील कराने के लिए नेताजी ने बांटे गिफ्ट | भौंचक 18.10.2024

तृणमूल कांग्रेस के नेता और पश्चिम बंगाल की केनिंग ईस्ट विधानसभा सीट से विधायक शौकत मोल्ला ने 100 गंजे लोगों को सम्मानित किया. ये कार्यक्रम केनिंग के जीवंतला बाजार में आयोजित किया गया, जहां सैकड़ों गंजे पुरुषों को इकट्ठा करके उन्हें फूल और गिफ्ट दिए गए. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

चीन में नकली मछली दिखाकर असली पैसे लूट लिए | भौंचक 17.10.2024

चीन के जियाओमीशा सी वर्ल्ड एक्वेरियम में असली की जगह नकली रोबोटिक 'शार्क व्हेल' मछलियों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को ठगा जा रहा था. वहां पहुंचे लोगों ने जब गौर से मछली को देखा तो माजरा कुछ और ही नजर आया. जब लोगों को इस बात का पता चला कि, असली बताकर नकली मछली दिखाई जा रही है तो वहां पहुंचे विजिटर्स ने खुद को ठगा समझा. फिर जमकर हंगामा किया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

बाइक चोर को मां के नाम पर किया ‘इमोशनल ब्लैकमेल’! | भौंचक 16.10.2024

महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स की एक्टिवा स्कूटी दशहरे के दिन चोरी हो गई. इससे दुखी होकर शख्स ने अपनी दिवंगत मां की आखिरी याद वापस पाने की उम्मीद में सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक अपील की. ​​उसने इंस्टाग्राम पर एक संदेश पोस्ट किया, जो वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

20 हजार की डाउन पेमेंट पर खरीदी मोपेड, जश्न पर इतना खर्चा किया कि पुलिस आ गई! | भौंचक 15.10.2024

मध्य प्रदेश के भोपाल के एक चाय बेचने वाले शख्स का मोपेड खरीदना सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. जिसका एक वीडियो अब वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, डाउन पेमेंट पर खरीदी गई मोपेड की खुशी मनाने के लिए शख्स ने 2 पहिए की कीमत से ज्यादा रकम ढोल और डीजे पर खर्च दी. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

दशहरे पर महिला ने रावण की जगह पति, सास-ससुर और ननद का पुतला क्यों फूंका? | भौंचक 14.10.2024

यूपी के हमीरपुर जिले का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि दशहरे की शाम एक महिला ने रावण की शक्ल में अपने पति, सास, ससुर और ननद का पुतला फूंका. ये अनोखा रावण दहन चर्चा का विषय बना हुआ है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

'पत्नी' के साथ घर-घर जाकर मांगे वोट, बाद में पता चला पत्नी दोस्त की है | भौंचक 11.10.2024

चुनाव में जीतने के लिए नेता न जाने क्या-क्या हथकंडे अपनाते हैं. लेकिन अमेरिकी चुनाव में एक लीडर ने जो किया, वो शायद ही कहीं सुना गया होगा. नेता जी का पूरा घोटाला सुनिए ‘भौंचक’ में.

भूसे के ढेर में छिप गया था अपराधी, देखकर पुलिस भी नहीं रोक पाई हंसी | भौंचक 10.10.2024

कानून के हाथ से कोई नहीं बच सकता है, क्योंकि कानून का हाथ बहुत लंबा होता है और इसकी पकड़ से आप दूर नहीं जा सकते. अपराधी चाहे कितनी भी चालाकी करे, लेकिन उससे कानून के गिरफ्त में आना ही होता है. कुछ ऐसा ही देखने को मिला बिहार के जिला जमुई में. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

मीटर लगाने पहुंचा कर्मचारी, बिजली की रफ्तार से भागकर बचाई जान | भौंचक 09.10.2024

देश में पिछले कुछ समय से बिजली विभाग ने कई तरह के बदलाव किये हैं. बिजली की चोरी रोकने के लिए अब स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं. शहरों के साथ ही साथ ग्रामीण इलाकों में भी अब स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है. इसी के लिए जब बिजली विभाग के कर्मचारी बिहार के मोतिहारी में एक गांव पहुंचे, तो क्या हुआ? सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

Luister naar de podcast Bhaunchak in Replaio

Radio en podcasts in één app - gratis en zonder account. Installeer vandaag nog en mis de lancering niet

Download het op Google Play

Replaio is geen uitgever van podcasts; namen van shows, covers en audio zijn eigendom van hun makers en worden verspreid via openbare RSS-feeds