Aaj Tak Radio

Bhaunchak

पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!

Bezoek zeker de website van de podcast en steun de maker: www.aajtak.in

Auteur

Aaj Tak Radio

Categorie

Comedy

Website van de podcast

www.aajtak.in

Nieuwste aflevering

10 jul. 2026

Waar luisteren?

Podcasts in de app Replaio Radio Binnenkort beschikbaar

Podcasts komen binnenkort naar de app. Installeer nu en zie als eerste een compleet nieuwe kijk op podcasts

Download het op Google Play Gratis installeren Android bijna 10 mln downloads · beoordeling 4,8 iOS binnenkort

Afleveringen

फेरों की जगह फायर ब्रिगेड वाली शादी | भौंचक 13.05.2025

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दूल्हे के पायजामे में आग लग गई. आग कैसे लगी और फिर क्या हुआ? सुनिए पूरी कहानी ‘भौंचक’ में.

पत्नी की नाक की रोज़ तारीफ करता था, एक दिन राज़ खुला । भौंचक 12.05.2025

पश्चिम बंगाल के नदिया ज़िले से आई है एक चौंकाने वाली ख़बर. एक शख्स को अपनी पत्नी की नाक इतनी पसंद थी कि उसने कर डाला एक हैरान कर देने वाला कारनामा. सुनिए पूरी कहानी ‘भौंचक’ में.

5 दिन धुआं-धुआं रहा शहर, लोग करने लगे अजीब हरकतें | भौंचक 09.05.2025

आपने शायद ही कभी सुना होगा कि किसी को पुलिस ने नशा करा दिया हो. आमतौर पर सरकार और पुलिस लोगों को नशा करने से रोकती है, जो लोग ऐसी गतिविधियों में इनवॉल्व होते हैं, उन्हें सज़ा देती है लेकिन तुर्की में ज़रा मामला उल्टा हो गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

बीस रुपये का खरबूज़ा खाना पुलिस वालों को पड़ा महंगा । भौंचक 08.05.2025

उत्तर प्रदेश पुलिस के दो सिपाहियों को मुफ्त में खरबूजा खाना भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दोनों सिपाही सड़क किनारे एक रेहड़ी से बिना पैसे दिए खरबूजा खाते नजर आए. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराज़गी फैल गई. मामला जब जिले के एसपी तक पहुंचा तो क्या हुआ? सुनिए ‘भौंचक’ में.

कुंवारे लड़कों को शादी का झांसा देकर करता था लूटपाट, गिरफ्तार | भौंचक 07.05.2025

कानपुर का रहने वाला रामबाबू कुंवारे लड़कों को झांसा देता था कि शादी अपनी बेटी से करवा देगा लेकिन फिर उन्हीं लड़कों की बाइक चुरा कर भाग जाता था. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

शिक्षा विभाग ने टीचर्स को भेजा नोटिस, पूछा "फेल क्यों हुआ?" | भौंचक 06.05.2025

आपने क्या कभी सुना है कि किसी स्कूल में किसी क्लास में मात्र 1 बच्चा हो? नहीं ना…ऊपर से वो भी बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाए. जी हां, ये अजब-गजब मामला उत्तराखंड के नैनीताल से सामने आया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

परीक्षा कक्ष में मिल गए प्रेमी-प्रेमिका, नकल की, दोनों फेल । भौंचक 05.05.2025

कॉलेज का इम्तिहान कैसे बन गया इश्क़ का इम्तिहान, सुनिए आज के 'भौंचक' में

मामा की जेब कटी तो बरातियों-घरातियों में चली बेल्टें, पुलिस पहुंची | भौंचक 02.05.2025

सहारनपुर में शादी समारोह में दूल्हे के मामा की जेब काटने को लेकर क्यों हुआ विवाद? सुनिये भौंचक में

दोस्तों में लगी शर्त में कैसे चली गयी युवक की जान | भौंचक 01.05.2025

हम आए दिन सुनते रहते हैं कि शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, मगर इस बात को मानता कौन है. लोग मानते हैं कि दुख भूलाने का सबसे अच्छा तरीका शराब पीना है लेकिन क्या हो अगर ये पैसे कमाने के जरिया भी बन जाए. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

शादी के कार्ड में युवक ने लिखा बिहार पुलिस Physical Qualified | भौंचक 30.04.2025

आपने शादियों के एक से बढ़कर एक डिजाइनर कार्ड तो ज़रूर देखे होंगे. आमतौर पर शादी के कार्ड में दूल्हा-दुल्हन का नाम, शादी की तारीख, समय और वेन्यू की जानकारी होती है. लेकिन हाल ही में एक शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इस कार्ड में कुछ ऐसा लिखा गया है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

तहस-नहस कर दी शादी की सजावट, युवक बोला "पनीर दो वरना..." | भौंचक 29.04.2025

उत्तर प्रदेश के चंदौली के में एक शादी में पनीर न मिलने से नाराज सिरफिरे युवक ने मंडप पर ही मिनी बस चढ़ा दी. इसमें बस ने कई लोगों को कुचल दिया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

फेफड़ों में गंभीर इंफेक्शन की वजह बने मोज़े, हो रहा इलाज | भौंचक 28.04.2025

अपने मोज़े की महक से किसको हो गया फेफड़े का गंभीर इनफेक्शन, सुनिये आज के भौंचक में

ना उम्र की सीमा, ना रिश्ते की बेड़ियां! दादी ने पोते संग रचाई शादी | भौंचक 25.04.2025

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 52 साल की महिला ने अपने 25 वर्षीय पोते से प्यार कर लिया और मंदिर में शादी भी कर ली. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

टीचर की डांट से नाराज़ स्टूडेंट्स ने लगा दिया कुर्सी के नीचे बम | भौंचक 24.04.2025

हरियाणा के भिवानी जिले में 12वीं क्लास के 13 छात्रों को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है. छात्रों ने अपनी विज्ञान शिक्षिका की कुर्सी के नीचे पटाखे जैसा बम रख दिया था. शिक्षिका ने छात्रों को डांटा था, जिसके बाद छात्रों ने ये कृत्य किया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

कानपुर: 62 साल की उम्र में शादी, सुहागरात के बाद टूटा सपना | भौंचक 23.04.2025

कानपुर के हरीश शुक्ला 62 साल के थे. उनके पड़ोस में 40 साल की पूजा रहती थी. दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और प्यार हो गया. फिर दोनों ने शादी भी कर ली. मगर फिर हरीश शुक्ला के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद वो बदनामी के डर से अपने गांव चले गए. सुनिए पूरा मामला ‘भौंचक’ में.

लखनऊ : पुलिस से बोले "गुरु जी ने दिया था मंत्र, काम करता है" | भौंचक 22.04.2025

लखनऊ में ट्रांसफॉर्मर का सामान चुराने वाले गैंग को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा. पूछताछ में सरगना ने बताया कि वो ट्रांसफॉर्मर का तेल नीम-हकीम को बेचते थे. उससे मर्दाना ताकत बढ़ाने और जोड़ों की दवा बनाई जाती है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

जुर्माना और जेल की सजा पाने वाली रिटायर्ड टीचर ने जज को दी धमकी | भौंचक 21.04.2025

दिल्ली के एक कोर्टरूम में बड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां पर चेक बाउंस के एक मामले में अदालत ने जैसे ही आरोपी को दोषी करार दिया तो उसने पहले जज की तरफ कोई चीज फेंकने की कोशिश की लेकिन जब वह कामयाब नहीं हो सकता तो उसने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

"मैं खुद टॉयलेट पेपर बन गयी थी" कहकर बॉस के मुंह पर फेंका इस्तीफ़ा | भौंचक 18.04.2025

एक कर्मचारी अपने ऑफिस से इतना परेशान हो गयी कि उसने टॉयलेट पेपर पर अपना इस्तीफ़ा लिख दिया. कौन है ये कर्मचारी और क्यों लिया ये फैसला, सुनिये आज के भौंचक में

कोटा : ऑपरेशन होना था बेटे का, कर दिया बाप का | भौंचक 17.04.2025

राजस्थान के कोटा में बेटे का ऑपरेशन कराने आए पिता को डॉक्टरों ने चीरा लगा दिया. हालांकि, ऑपरेशन से पहले ही गलती पकड़ में आ गई थी. मामला सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. अस्पताल ने केस की जांच कराने की बात कही है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

हरियाणा: प्रेमिका ने घर बुलाकर पिटवाया, 17 दिनों से अस्पताल में युवक | भौंचक 16.04.2025

हरियाणा के जिले फरीदाबाद में 7 साल से अपने प्रेमी के साथ रह रही एक प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी को घर बुलवाकर हाथ पैर क्यों तुड़वा दिए? सुनिए आज के भौंचक में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

133 रुपये के मोमोज़ ऑर्डर किये, नहीं मिले तो ठोका 60 हज़ार का मुकदमा | भौंचक 15.04.2025

महिला के ऑर्डर किये मोमोज जब उसे नहीं मिले तो उसने कोर्ट केस किया और अदालत ने जो फैसला सुनाया वो आपको दंग कर देगा. सुनिए भौंचक केस

आदेश पत्र में ग़लत नाम पढ़कर जज पकड़ने चल दी फ़िरोज़ाबाद पुलिस | भौंचक 14.04.2025

फिरोजाबाद पुलिस का अजीबो-ग़रीब कारनामा सामने आया है. यहां पुलिस ने मुलज़िम की बजाय न्यायिक अधिकारी की तलाश करती रही और रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी.

बकरे की बलि देने जा रहे चार लोग नदी में डूबे...बकरा बच गया | भौंचक 11.04.2025

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले जब चरगवां थाना क्षेत्र में एक तेज़ रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर पुल की रेलिंग तोड़ती हुई सीधे नदी में जा समाई, सुनिए 'भौंचक' में.

एक हाथ का कंगन और एक कान की बाली ले गए चोर | भौंचक 10.04.2025

भोपाल में एक अजीबो-गरीब चोरी हुई है, जिसमें चोर ज़ेवर का सिर्फ एक हिस्सा ले गए हैं, दूसरा छोड़ गए हैं। ऐसा क्यों किया होगा चोर ने? सुनिए पूरा किस्सा 'भौंचक' में.

बिहार में नेता जी ने गर्मी में कंबल क्यों बांट दिये? | भौंचक 09.04.2025

40 डिग्री तापमान में नेता जी को कंबल बांटने की क्यों सूझी? सुनिए 'भौंचक' में.

Luister naar de podcast Bhaunchak in Replaio

Radio en podcasts in één app - gratis en zonder account. Installeer vandaag nog en mis de lancering niet

Download het op Google Play

Replaio is geen uitgever van podcasts; namen van shows, covers en audio zijn eigendom van hun makers en worden verspreid via openbare RSS-feeds