Aaj Tak Radio

Bhaunchak

पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!

Bezoek zeker de website van de podcast en steun de maker: www.aajtak.in

Auteur

Aaj Tak Radio

Categorie

Comedy

Website van de podcast

www.aajtak.in

Nieuwste aflevering

10 jul. 2026

Waar luisteren?

Podcasts in de app Replaio Radio Binnenkort beschikbaar

Podcasts komen binnenkort naar de app. Installeer nu en zie als eerste een compleet nieuwe kijk op podcasts

Download het op Google Play Gratis installeren Android bijna 10 mln downloads · beoordeling 4,8 iOS binnenkort

Afleveringen

लड़कियों को रील भेजना भारी पड़ा, बुलाकर मारा फिर किडनैप कर लिया | भौंचक 26.08.2025

एक महिला को एक आदमी रोज़ रील भेजता था. लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से कहकर उसको किडनैप करवा लिया. सुनिए 'भौंचक' ख़बर

एक की गर्दन फंसने पर बाकी शराबियों ने दिखाई एकता की मिसाल | भौंचक 25.08.2025

छत्तीसगढ़ की एक शराब की दुकान पर खिड़की में लगी ग्रिल में एक भाई साहब ने गर्दन अंदर घुसा दी लेकिन जब बाहर निकालने को हुए तो गर्दन अटक गयी... इसके बाद वहां क्या हुआ... सुनिये आज की भौंचक खबर में

रेलवे ट्रैक पर महिला ने दौड़ा दी कार, ट्रेनों को किया गया डायवर्ट | भौंचक 22.08.2025

शंकरपल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने कार चढ़ा दी सीधे रेलवे ट्रैक पर फिर क्या हुआ सुनिये भौंचक में

हापुड़ के शख्स ने पीठ पर गांधी जी और भगत सिंह गुदवा कर बना दिया रिकॉर्ड | भौंचक 21.08.2025

देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक युवक पर देशभक्ति का ऐसा जुनून छाया कि उसने अपनी पीठ पर एक-दो नहीं पूरे 631 शहीदों के नाम गुदवाए हैं, सुनिए पूरी ख़बर

भैंस प्रेमी शख्स ने मुख्यमंत्री से मांगी कटिया डालने की अनुमति | भौंचक 20.08.2025

यूपी के पीलीभीत से एक भैंस प्रेमी शख्स ने सीएम साहब को भेजी एप्लीकेशन और कहा कि वो कटिया डालना चाहता है, सुनिए पूरी भौंचक ख़बर

वो मजबूरी में नहीं, आदतन करता था चोरी | भौंचक 19.08.2025

यूपी के चंदौली जिले में पुलिस ने एक चोर गिरोह का खुलासा किया है. इस गिरोह के चोर चोरी के एडिक्टटेड थे और महीने में दो-तीन चोरी नहीं करने पर बीमार हो जाते थे. सुनिये पूरी भौंचक ख़बर

चोरी करके पैसा इनवेस्ट करने वाले चोर की कहानी| भौंचक 18.08.2025

पूछताछ में नौकर ने बताया कि उसने चोरी की रकम खर्च नहीं की, बल्कि अपने शहर के बैंककर्मी की मदद से उसका निवेश कर दिया. दस लाख की जमीन भी खरीदी. सुनिए पूरी कहानी आज के भौंचक में.

राशन कार्ड में नाम लिखवाने के लिए सांप लेकर डीएम के पास क्यों गया किसान? | भौंचक 15.08.2025

हमारे देश में कुछ लोग ये मानते हैं कि रिश्वत देकर अगर काम हो जाए तो वो रिश्वत नहीं है, ग़लत तो तब है जब रिश्वत लेकर भी अधिकारी काम न करे लेकिन यूपी के मऊ में तो एक किसान अधिकारियों से इतना परेशान हो गया कि राशन कार्ड में नाम लिखवाने के लिए उसे अजब तरीका अपनाना पड़ा. सुनिए भौंचक में

लोगों ने लिखा "कोर्ट में अपना पक्ष खुद रखेंगे डोगेश भाई" | भौंचक 14.08.2025

आज कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में चल रहे कुत्ते वाले मसले पर अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया लेकिन सुबह सवेरे जब एक कुत्ता सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर दिखा तो अफवाहें उड़ने लगीं. सुनिए पूरी खबर भौंचक में.

थाली बजाकर गांव में चलता रहा अंधविश्वास का तमाशा | भौंचक 13.08.2025

यूपी के कासगंज में पांच दिन पहले एक युवक को किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया और उसकी फौरन मौत हो गयी लेकिन घर वाले ये मानने को राज़ी नहीं थे कि युवक नहीं रहा और इसलिए उन्होंने बुलाई एक तांत्रिक महिला. पूरी ख़बर भौंचक में सुनिए

वन विभाग उसे ढूंढ रहा था लेकिन वो भैंसों के हाथ लग गया | भौंचक 12.08.2025

एक तेंदुआ कई जानवरों को मार चुका था, कई लोगों को घायल कर चुका था लेकिन फिर भैंसों ने उसे घेर लिया - सुनिये पूरी खबर भौंचक पर

"ग़लती से खुल गया, मैं चेक करके देख रहा था" कहने वाला हिरासत में | भौंचक 11.08.2025

जहाज़ उड़ान भरने को तैयार ही था कि तभी एक शख्स ने इमरजेंसी गेट को खोल दिया. फ्लाइट में ह़़ड़कंप मच गया और फौरन फ्लाइट को वापस ले जाया गया. कहां और कैसे हुआ ये मामला सुनिए भौंचक में.

ग्लैशियर पिघलने से हुई थी मौत, अब जाकर मिली लाश | भौंचक 08.08.2025

लोगों की हैरत का ठिकाना नहीं रहा जब एक पुराने आईडी कार्ड से पता चल रहा था लाश 28 साल से वहीं थी। सुनिए पूरी खबर भौंचक में

माइकल जैक्सन का पहना हुआ मोज़े के लिए लग रही हैं बोलियां, आप खरीदेंगे? | भौंचक 07.08.2025

अगर आप माइकल जैक्सन के फैन हैं. और वो भी बहुत बड़े फैन. तो ये मौका सिर्फ़ आपके लिए है. कैसे आप उनका मोज़ा खरीदकर खुद को उनका सच्चा फैन साबित कर सकते हैं. जानिए आज के ‘भौंचक’ में.

डोनाल्ड ट्रंप का बिहार का आवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन | भौंचक 06.08.2025

बिहार के समस्तीपुर में एक शख्स ने अमरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर दिया. जानिए पूरी खबर आज के भौंचक में.

गुटखा खाकर लंदन की सड़कों पर यहां-वहां थूक रहे भारतीय, लोकल्स परेशान | भौंचक 05.08.2025

लंदन की सड़कों के कोने लाल हो गए हैं, कूड़े दान के ढक्कनों पर पीक पड़ी है और ये सब वहां पर है जहां हिंदुस्तानी लोग आते-जाते हैं. परेशान होकर लंदन वासियों ने हिंदी में सूचना बोर्ड लगा दिये हैं कि 'यहां गुटखा खाकर ना थूकें' सुनिए पूरी ख़बर.

वेज थाली में हड्डी मिलने पर काटा था बवाल, कहा था सावन में धर्म भ्रष्ट कर दिया | भौंचक 04.08.2025

गोरखपुर में कुछ लड़कों ने एक होटल में खाना खाया और खाते खाते अचानक से हंगामा करने लगे कि वेज थाली में हड्डी आ गयी है. बाद में कैमरे में चेक किया गया तो पता चला कि खेल कुछ और था. सुनिए पूरी कहानी भौंचक में.

दोस्त का जनाज़ा था, दोस्त ने निकाला धूम से । भौंचक 01.08.2025

दोस्त की शवयात्रा में नाचते गाते श्मशान तक क्यों गया शख्स, जानिये आज के भौंचक में

समोसे छोटे-बड़े क्यों, रवि किशन ने लोकसभा में उठाया सवाल | भौंचक 31.07.2025

समोसे के साइज़ को लेकर कैसा कानून बनाने की सलाह दी रवि किशन ने. सुनिए पूरी ख़बर भौंचक में.

यूपी में प्राइवेट बैंक की गुंडागर्दी, बोले पैसा दे जाओ और पत्नी ले जाओ | भौंचक 30.07.2025

यूपी के झांसी में बैंक वालों ने लोन की किश्त नहीं चुकाने वाले दंपत्ति के साथ गज़ब बर्बरता दिखाई. कथित रूप से बैंक वालों ने किश्त नहीं चुकाने पर उस शख्स की पत्नी को बैंक ले गए और पति से कहा कि किश्त चुकाइए तभी पत्नी को यहां से जाने देंगे. सुनिए पूरी ख़बर 'भौंचक' में.

'बहन' बनकर 'भाइयों' ने लगाया सरकारी ख़ज़ाने को 21 करोड़ का चूना | भौंचक 29.07.2025

सरकारी योजनाओं का ग़लत फायदा उठाने की ख़बरें तो आपने बहुत सुनी होंगी लेकिन ये वाली कुछ ज़्यादा ही दिलचस्प है, सुनिये भौंचक ख़बर

बिहार में अधिकारियों की लापरवाही आई सामने, कुत्ते का बनाया प्रमाण पत्र | भौंचक 28.07.2025

बिहार की राजधानी पटना में एक कुत्ते का आवासीय प्रमाण पत्र बड़ी चर्चा में है. ये किसने बनाया और क्यों जानिए आज के भौंचक में.

चोरी का प्लॉन बिगड़ गया, सीसीटीवी में हुआ कैद । भौंचक 25.07.2025

राजस्थान के दौलतपुरा में रात को झीगुरों की आवाज़ साफ़ सुनी जा सकती थी. तभी दबे कदमों की बारीक आहट सुनाई पड़ी. और फिर.. सुनिए पूरा मामला 'भौंचक' में

ट्रेन से टकराने वाले युवक की तलाश में अधिकारी जुटे | भौंचक 24.07.2025

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया युवक, इंजन में आई खराबी. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

गाज़ियाबाद में किसने खोल दी "वेस्ट आर्टिका" की एंबेसी? | भौंचक 23.07.2025

दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद में फर्जी दूतावास का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. यहां एक शख्स ने एक कोठी में अवैध दूतावास खोल रखा था. हैरानी की बात यह है कि आरोपी खुद को ऐसे देशों का एंबेसडर बता रहा था, जो वजूद में ही नहीं हैं. सुनिए पूरी ख़बर 'भौंचक' में.

Luister naar de podcast Bhaunchak in Replaio

Radio en podcasts in één app - gratis en zonder account. Installeer vandaag nog en mis de lancering niet

Download het op Google Play

Replaio is geen uitgever van podcasts; namen van shows, covers en audio zijn eigendom van hun makers en worden verspreid via openbare RSS-feeds