The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ 1500 episoder

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

Husk å besøke podkastens nettsted og støtte skaperen: podcasters.spotify.com

Forfatter

The Bollywood Radio

Kategori

Tv

Podkastens nettsted

podcasters.spotify.com

Siste episode

2. apr 2025

Hvor kan du lytte?

Podkaster i appen Replaio Radio Kommer snart

Podkaster kommer snart til appen. Installer nå, og bli den første som ser en helt ny tilnærming til podkaster

Last ned på Google Play Installer gratis Android nesten 10 mill. nedlastinger · 4,8 i vurdering iOS snart

Episoder

Rajesh Khanna की आखिरी शूटिंग का किस्सा, जब हमेशा के लिए हो गया काका का पैकअप। Dimple Kapadia | TBR 22.12.2023

राजेश खन्ना ने अपनी ज़िंदगी के आखिरी दिनों में जो विज्ञापन किया उसके लिए भी उनका जोश वैसा ही था जैसा पहले फिल्म के दौरान था। टखने में सूजन थी लेकिन फिर भी बीमारी की हालत में राजेश खन्ना ने पूरे जोश के साथ बैंगलोर में शूटिंग की। सुनिए शूटिंग के उस आखिरी दिन का किस्सा।

Rajesh Khanna की फिल्म Kudrat, जिसका एक गाना Mohammad Rafi ने बीच में छोड़ दिया। RD Burman | TBR 20.12.2023

राजेश खन्ना की फिल्म कुदरत जिसमें मोहम्मद रफी ने गाना नहीं गाकर महफ़िल लूट ली। पुरानी फिल्मों के गीत संगीत की बात हो और मोहम्मद रफी का नाम ना आए, ऐसा हो नहीं सकता. फिल्मी दुनिया में वे दो बातों के लिए मशहूर थे एक तो दिलकश गायिकी और दूसरा स्वभाव. र​फी जितने अच्छे सिंगर थे, उतना ही उनका स्वभाव भी अच्छा था. एक बार कोई उनसे मिल लेता था तो हमेशा उन्हें याद करता था. रफी साहब के स्वभाव के कई किस्से बॉलीव...

Rajesh Khanna की ज़िंदगी के आखिरी दिनों का किस्सा, Dimple Kapadia काका की ज़िंदगी में फिर लौट आईं 19.12.2023

राजेश खन्ना अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में एक अदद ऐसे किरदार की तलाश में रहे जो उन्हें एक बेहतरीन रिटायरमेंट दे सके। इसी बीच राजेश खन्ना ने फिल्म रियासत साइन कर ली जो एक बड़ी भूल साबित हुई। लेकिन परिवार से नज़दीकी और कैंसर की बीमारी ने अब काका को स्थिर कर दिया था।

जब Dilip Kumar फिल्म रिलीज़ कराने के लिए Jawahar Lal Nehru के पास पहुंचे, फिल्म पर लगने थे 250 कट 16.12.2023

दिलीप कुमार बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर रहे हैं. माना जाता था कि वह जिस फिल्म में हैं, वो तो जरूर हिट होगी. ऐसे में जब उन्होंने एक ही फिल्म में डायरेक्शन और एक्टिंग की कमान संभाली, तो चर्चा तो होनी ही थी. साल 1961 में आई फिल्म 'गंगा जमुना' को उन्होंने डायरेक्ट किया और इसमें लीड रोल भी निभाया.बतौर डायरेक्टर यह दिलीप कुमार की पहली फिल्म थी. इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बाद में किया था. इससे...

जब Rajesh Khanna ने किया ज़िंदगी का पहला और आखिरी विज्ञापन, R.Balki ने एड के लिए काका को क्यों चुना? 15.12.2023

राजेश खन्ना उन दिनों कैंसर से पीड़ित थे। बहुत बीमार थे जब आर. बाल्की ने हैवेल्स पंखे के विज्ञापन के लिए काका को साइन किया। ये कहानी बहुत दिलचस्प है। एक जमाने में विज्ञापन करना सही नहीं माना जाता था।

जब Lata mangeshkar के गुस्से और अहंकार ने डुबो दिया मशहूर म्यूजिक कंपोजर C. Ramchandra का करियर। 13.12.2023

लता मंगेशकर और म्यूजिक कंपोजर सी. रामचन्द्र की जोड़ी ने बहुत से सुपरहिट गाने दिए लेकिन फिर अचानक रामचन्द्र का करियर खत्म हो गया। साल था 1962 का और भारत अपने दुश्मन चीन से युद्ध हार चुका था. युद्ध में मिली हार की मायूसी हर भारतवासी के चेहरे पर झलकती थी. फोन की घंटी बजती है, एक म्यूजिक डायरेक्टर फोन का रिसीवर उठाकर हैलो बोलता है. सामने से आवाज आती है कि, 'मैं प्रधानमंत्री कार्यालय से बोल रहा हूं. से...

जब Manoj Kumar ने Rajesh Khanna के खिलाफ चली चाल, खुद ही खरीद लिए फिल्म के सारे टिकट। Shor । TBR 12.12.2023

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना कोई नई बात नहीं है. ये किस्सा लंबे वक्त से चली आ रही है. कुछ ऐसा ही दौर साल 1972 के दौरान भी देखा गया था. जब एक साथ एक ही समय पर दो सुपरस्टार की बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराते-टकराते बची थीं. हालांकि फिल्मों के क्लैश से बचाने के लिए उन फिल्मों के डायरेक्टर ने अपनी आपसी सहमती से रिलीज डेट में बदलाव कर उन्हें रिलीज किया था. लेकिन राजेश खन्ना की फिल्म सुपरहिट नि...

जब कर्ज में डूबे Rajesh Khanna ने बेची अपनी प्रॉपर्टी, Akshay Kumar पर लगा था मदद न करने का आरोप 11.12.2023

जिंदगी के आखिरी दिनों से पहले राजेश खन्ना करियर के बुरे दौर के अलावा आर्थिक परेशानी में भी घिर गए थे। ऐसा नहीं है कि काका के पास प्रॉपर्टी नहीं थी, बेशुमार संपत्ति काका ने बनाई थी। लेकिन नगद नहीं रह गया था, आय कम हो गई थी। काम खत्म था तो नया पैसा भी नहीं आ रहा था। इसी बीच काका को इनकम टैक्स का नोटिस आया. आशीर्वाद पर भी सरकारी ताला लग गया तब काका ने चेन्नई की अपनी प्रॉपर्टी बेच कर हिसाब किताब ठीक क...

जब Rajesh Khanna लाइफ की आखिरी बड़ी फिल्म में फिर Amitabh Bachchan से हार गए, सुपर फ्लॉप रही फिल्म 10.12.2023

21वीं सदी में आकर भी राजेश खन्ना को एक ऐसी फिल्म का इंतजार था जो उन्हें कामयाब रिटायरमेंट दे सके। इसी बीच राजेश खन्ना की एक फिल्म आई वफ़ा: ए डेडली लव स्टोरी। इस फिल्म ने राजेश खन्ना को सिर्फ शर्मिंदा करने का काम किया था। ये फिल्म एक फूहड़ फिल्म साबित हुई थी।

जब Rajesh Khanna का बंगला खरीदने पहुंचे Salman Khan, काका बोले - मेरा बंगला Ambani भी नहीं खरीद सकता 08.12.2023

राजेश खन्ना का फिल्मी और सियासी दोनों करियर खत्म हो चुका था लेकिन काका ये मानने को तैयार नहीं थे। इस बीच आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से आशीर्वाद बंगला भी बिकने की कगार पर आ गया था। तभी सलीम खान के बेटे सलमान खान और सोहेल खान ने काका का बंगला खरीदने की पेशकश की जिसपर राजेश खन्ना भड़क गए।

Rajesh Khanna के करियर के आखिरी दिनों का किस्सा, जब फिल्म इंडस्ट्री ने सुपरस्टार का अपमान किया | TBR 07.12.2023

साल 2000 आते आते राजेश खन्ना का सियासत से मोह भंग हो गया था। फिल्मों में कुछ बड़ा करने की चाहत खत्म नहीं हुई थी मगर अब जवानी बीत चुकी थी। वैसे मौके राजेश खन्ना को नहीं मिल रहे थे जैसे अमिताभ बच्चन के पास थे। इसी बीच राजेश खन्ना को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना गया जो सम्मान से ज्यादा अपमान महसूस हुआ। वजह थी इस सम्मान का बहुत देर से मिलना।

Rajesh Khanna से किया Raj Kapoor का वादा 20 साल बाद हुआ पूरा, Rishi Kapoor ने RK Films में दिया मौका 07.12.2023

जब राज कपूर फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम बना रहे थे तब उनके मन में हीरो के लिए राजेश खन्ना का ही नाम था। लेकिन अपने परिवार के विरोध के चलते काका को फिल्म का हिस्सा नहीं बना पाए। इसके करीब बीस साल बाद आरके बैनर की फिल्म आ अब लौट चलें में राजेश खन्ना को लिया गया। ये आरके बैनर तले बनने वाली राजेश खन्ना की पहली फिल्म थी।

जब शूटिंग सेट Rishi Kapoor ने Rajesh Khanna को डांटा, बुजुर्ग एक्टर काका ने चुपचाप सहन किया सबकुछ 06.12.2023

आरके फिल्म के साथ राजेश खन्ना ने आ अब लौट चलें फिल्म की और लंबे इंतजार के बाद आरके फिल्म के साथ जुड़े थे और एक तरीके से आर फिल्म के साथ आ अब लौट चलें आरके फिल्म की भी और राजेश खन्ना की भी आखरी बड़ी हिट फिल्म तो नहीं कह सकते लेकिन आखिरी फिल्म जरूर से कह सकते हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा है जब एक सीन शूट हो रहा था और ऋषि कपूर राजेश खन्ना पर बुरी तरीके से चिल्लाई लगभग राजेश खन्ना कु...

Shashi Kapoor की खूबसूरती पर फिदा हो गई थीं Shabana Azmi, सालों बाद एक इंटरव्यू में किया खुलासा। TBR 04.12.2023

सिनेमा को इतनी हिट फिल्में देने के बाद एक वक्त ऐसा आया, जब शशि कपूर के करियर को भी ग्रहण लग गया। 60 के दशक में उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। फिल्मों में काम न मिलने की वजह से वह पूरी तरह से निराश हो गए था, लेकिन उन्हें अपना घर तो चलाना ही था और इसके लिए पैसों की जरूरत थी। ऐसे में शशि कपूर को अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्स कार बेचनी पड़ गई थी। इसके अलावा उनकी पत्नी जेनिफर को भी पैसों की तंगी के चलते अपना...

Rajesh Khanna की सियासत का किस्सा, Lal Krishn Advani से हार और Shatrughan Sinha पर जीत हासिल की थी 02.12.2023

राजेश खन्ना का फिल्मी सफर लद चुका था। राजीव गांधी की हत्या से कांग्रेस में काका की चमक फीकी पड़ने लगी थी। हालांकि आडवाणी से हारने के बाद उपचुनाव में मिली जीत ने राजेश खन्ना में जोश भरा मगर आखिर में कांग्रेस ने छल लिया।

Rajesh Khanna के राजनीति में आने का किस्सा, Amitabh Bachchan की काट बनाकर Rajeev Gandhi ने दिया मौका 30.11.2023

तब तक फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना दोनों के दिन लद चुके थे। नए चेहरों ने अपनी जगह बनानी शुरू कर दी थी। लेकिन इसी बीच साल 1984 के आम चुनाव में अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद सीट जीत कर सियासत में एंट्री मारी थी और एक बड़ी लकीर खींची। उसी साल सुनील दत्त भी चुनाव जीते थे। लेकिन सियासत से जल्दी ही अमिताभ बच्चन का मोह भंग हो गया और उन्होंने राजनीति से तौबा कर ली। बोफोर्स तोप घोटाले में नाम...

जब Rajesh Khanna से मुकाबले में आ गए Amir Khan और Salman Khan, Amitabh Bachchan से नफ़रत कर दी खत्म 29.11.2023

साल 1986 के बाद राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन सरीखे अभिनेता ढलान पर आ चुके थे। तेज़ाब के साथ अनिल कपूर, क़यामत से क़यामत तक के साथ आमिर खान और मैंने प्यार किया के साथ सलमान खान जैसे जवानी से लबरेज़ सितारों ने एंट्री मारी। राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें ये माना कि वो अमिताभ की ग़लतियों पर खुश होते थे। लेकिन बाद के दिनों में अमिताभ के प्रति काका की नफरत कम होती गई और फिर राजेश...

जब Rajesh Khanna के करियर में आया ढलान, Dimple Kapadia को मिल गई फिल्म Sagar | Rishi Kapoor | TBR 28.11.2023

साल 1985 तक राजेश खन्ना का करियर ढल चुका था। हालांकि उससे पहले आई सौतन, अवतार से काका की मार्केट वैल्यू कम नहीं हुई थी मगर अब मुकाबला उन नए सितारों से था जो काका के करियर की शुरुआत में बच्चे थे। अनिल कपूर, सनी दियोल, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त आदि। लेकिन अभी भी राजेश खन्ना बैक टू बैक फिल्में किए जा रहे थे। इस बीच रमेश सिप्पी की फिल्म सागर में डिंपल कपाड़िया को बड़ा मौका मिला और उनकी करीब 10-12 साल बाद...

Rajesh Khanna की फिल्म Aakhir Kyun और Alag Alag के बनने की कहानी। Tina Munim | Kishore Kumar | TBR 26.11.2023

राजेश खन्ना के लिए साल 1985 बहुत ही व्यस्त साल रहा। इस साल राजेश खन्ना की 10 से ज्यादा फिल्में रिलीज़ हुईं। लेकिन इन फिल्मों में कुछ तो तभी भुला दी गईं और कुछ थोड़े समय तक याद रहीं। लेकिन फिर भी राजेश खन्ना अभी तक ये नहीं समझ पाए कि वो ओवर एक्सपोज़ का शिकार होते जा रहे हैं।

Rajesh Khanna की साल 1984 में रिलीज़ हुई फिल्में, सियासत की पिच पर फिर Amitabh Bachchan से टकरा गए 25.11.2023

राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन साल 1984 में एक बार फिर आमने-सामने आकर खड़े हो गए। सियासत से संबंधित दो फिल्में इस साल रिलीज़ हुई . अमिताभ बच्चन की इंकलाब और राजेश खन्ना की आज का एम एल ए रामावतार। लेकिन एक बार फिर काका अमिताभ के आगे फीके पड़ गए।

Rajesh Khanna की सुपरहिट फिल्म Avtar के बनने की कहानी, काका ने Amitabh Bachchan को किया था रिप्लेस 23.11.2023

साल 1983 राजेश खन्ना के लिए एक कम बैक के लिहाज़ से शानदार रहा। पहले सौतन फिर अवतार और उसके बाद अगर तुम न होते सुपरहिट रही। लेकिन सारी फिल्म इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा थी कि आखिर अमिताभ बच्चन को रिप्लेस कर राजेश खन्ना ने कैसे हासिल कर ली अवतार?

Rajesh Khanna की फिल्म Sautan के बनने का किस्सा | Padmini Kolhapuri | Tina Munim | Sawan Kumar Tak 22.11.2023

राजेश खन्ना के साथ फिल्म बनाने के लिए सावन कुमार टाक ने करीब पांच साल से ज्यादा समय तक इंतजार किया। फिल्म सौतन टाक सिर्फ राजेश खन्ना के साथ ही फिल्म बनाना चाहते थे। एक रोज़ जब राजेश खन्ना के सितारे गर्दिश में आए तो उन्होंने खुद सावन कुमार को फोन किया और कहा कि डायरी खाली पड़ी है कोई भी तारीख ले लो। मगर ये कहानी जितनी आसान लगती है, उतनी है नहीं।

Rajesh Khanna और Raj Kumar की फिल्म Dharam Kanta जिसके लिए काका ने राजकुमार से आगे निकलते दिखे। TBR 21.11.2023

राजेश खन्ना साल 1982 में एक्शन और रोमांस दोनों को साथ में लाते दिखे इसके अलावा मल्टी स्टारर फिल्मों के दौर से काका भी नहीं बच पाए। धर्म कांटा ऐसी ही एक फिल्म है

Rajesh Khanna की वो फिल्में जिनसे काका को कोई फायदा नहीं हुआ। Dard | Fifty Fifty | Dhanwan | TBR 21.11.2023

साल 1981-82 में राजेश खन्ना एक बार फिर संघर्ष के मुहाने पर थे। काका लगातार ऐसी फिल्में कर रहे थे जो उनके करियर के लिए ठीक नहीं थी। कहानी को लेकर राजेश खन्ना अभी भी संजीदा नहीं थे। इस बीच काका की धनवान, दर्द और फिफ्टी फिफ्टी आईं मगर काका को इन फिल्मों से कोई खास फायदा नहीं हुआ। हां, निजी जिंदगी में काका को टीना मुनीम के रूप में एक नई गर्लफ्रेंड जरूर मिल गई थी।

Rajesh Khanna की फिल्म Kudrat के बनने की कहानी, जिसके लिए कोर्ट कचहरी तक हो गई | Hema Malini | TBR 19.11.2023

राजेश खन्ना की फिल्म कुदरत पुनर्जन्म पर आधारित थी। फिल्म में राजेश खन्ना और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में राजकुमार और प्रिया राजवंश भी थे। बहुत सी नाकामयाब और बेकार फिल्मों के बाद राजेश खन्ना ने बड़ी हिट फिल्म दी। लेकिन ये मामला कोर्ट भी पहुंचा।

Hør på podkasten The Bollywood Radio i Replaio

Radio og podkaster i én app - gratis og uten registrering. Installer i dag, og ikke gå glipp av lanseringen

Last ned på Google Play

Replaio er ikke podkastutgiver; programnavn, omslag og lyd tilhører opphavspersonene og distribueres via offentlige RSS-feeder.