Aaj Tak Radio

Bhaunchak

Comedy HI ↓ 505 episoder

पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!

Husk å besøke podkastens nettsted og støtte skaperen: www.aajtak.in

Forfatter

Aaj Tak Radio

Kategori

Comedy

Podkastens nettsted

www.aajtak.in

Siste episode

10. jul 2026

Hvor kan du lytte?

Podkaster i appen Replaio Radio Kommer snart

Podkaster kommer snart til appen. Installer nå, og bli den første som ser en helt ny tilnærming til podkaster

Last ned på Google Play Installer gratis Android nesten 10 mill. nedlastinger · 4,8 i vurdering iOS snart

Episoder

रात को DJ का शोर बंद करवाने आए पुलिसकर्मी ही डीजे पर नाचने लगे, सस्पेंड | भौंचक 08.10.2024

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में देर रात ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था. जिसे बंद कराने के लिए स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन वहां कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस अधिकारी खुद ही नाचने लगे. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

गोंडा में जिसकी मौत का केस चल रहा, वो लखनऊ में प्रेमी संग मिली । भौंचक 07.10.2024

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से हैरान करने वाली ख़बर सामने आई है. गोंडा नगर कोतवाली में जिस विवाहिता की हत्या और अपहरण का केस दर्ज था वो करीब साढ़े तीन साल बाद लखनऊ में प्रेमी संग मिली. हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कार्रवाई की रिपोर्ट पुलिस से तलब की तब महिला के बारे में पता चला. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

बूढ़े को जवान बनाने की मशीन कानपुर में होने का दावा, 35 करोड़ रुपए लिए | भौंचक 04.10.2024

आपकी उम्र 40 या उससे पार है और आप जवान बनना चाहते हैं तो घबराइए नहीं, एक मशीन की थैरेपी से आपकी उम्र आधी हो जाएगी. अगर ये बात कोई आपसे भी कह रहा है तो समझ लीजिए कि आप ठगी का शिकार हो रहे हैं. यूपी के कानपुर में एक ‘बंटी-बबली’ ने लोगों को जवान बना देने का झांसा देकर 35 करोड़ की ठगी कर डाली. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

MP में 'भूतों' ने बनाये पीएम आवास योजना के मकान फिर मज़दूरी भी ले ली | भौंचक 03.10.2024

मध्य प्रदेश के रीवा में संभागीय सतर्कता टीम ने करप्शन का बड़ा पर्दाफाश किया है. आरोप है कि रोज़गार सहायत और सचिव में मिलकर मनरेगा में ऐसे लोगों का रजिस्ट्रेशन कर दिया. जो बेचारे इस दुनिया में ही नहीं है. इन फर्ज़ी मज़दूरों से पहले पीएम आवास योजना के मकान बनवाए गए.. फिर इनसे तालाब खुदवाया गया. सुनिए ‘भौंचक’ में.

दुनिया का सबसे ग़रीब आदमी MP में, साल में दो रुपये कमाता है? भौंचक 02.10.2024

मध्य प्रदेश के सागर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक परिवार की आमदनी मात्र 2 रुपये सालाना है. तहसीलदार के हस्ताक्षर से जारी हुआ ये आय प्रमाण पत्र अब वायरल हो चुका है और लोगों के बीच चर्चा का विषय है. लेटर सामने आने के बाद लोगों के मन में कई सवाल दौड़ रहे हैं कि आखिर ये परिवार दो रुपये में कैसे जीता है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

iPhone खरीदने का पैसा नहीं था तो COD पर मंगाकर डिलीवरी बॉय को मार डाला | भौंचक 01.10.2024

आईफोन एक महंगा फोन है जिसे हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता. इसे खरीदने के लिए लोग अलग अलग तरह की जुगत लगाते हैं, कोई उधार लेता है तो कोई EMI करवाता है तो कोई पुराना आईफोन लेकर भी काम चला ही लेता है. लेकिन आईफोन का शौक लालच में बदल जाए तो ये किसी की जान भी ले लेता है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

नकली नोट छापने में भी ग़लती, गांधी की जगह छप गए अनुपम खेर | भौंचक 30.09.2024

कुछ काम ऐसे होते हैं जिसमें क्रिएटिव लिबर्टी नहीं ले सकते हैं, नकली नोट छापना भी उनमें से एक है. गुजरात के ठगों को ये बात पता नहीं थी, उन्होंने महात्मा गांधी की जगह अनुपम खेर की फोटो छाप दी. नकली नोट छापने के अलावा एक और ग़लती हुई, सुनिए पूरी ख़बर 'भौंचक' में.

'पहले गाली खाएंगे या फिर चप्पल?', कैफे की अजीबोगरीब सर्विस! | भौंचक 27.09.2024

आप अगर बाहर घूमने का प्लान करते हैं तो कोशिश होती है ऐसी जगह ढूंढने की, जो सभ्य हो और जहां स्टाफ भी अपनी सर्विस में कोई कमी नहीं रखता हो. कहीं भी जाना हो, सबसे पहले ये चेक किया जाता है कि वहां क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं. सोचिए, ऐसे में अगर आपको डायनिंग के लिए पहुंचते ही स्टाफ गालियां देने लगे, तो आपका क्या रिएक्शन होगा? सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

अपनी सैलरी से पांच-पांच सौ दे दीजिए, गेम्स से चढ़ा मेरा कर्ज़ा उतर जाएगा | भौंचक 26.09.2024

यूपी के उन्नाव जिले में तैनात एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सिपाही ने बताया कि वो ऑनलाइन गेमिंग में 10 से 15 लाख रुपये हार गया है. जिसके चलते उसके ऊपर कर्ज हो गया है. ऐसे में वो आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो सकता है. इसके लिए उसने सीनियर ऑफिसर से क्या गुहार लगाई है. सुनिए ‘भौंचक’ में.

शोर मचा के भगा रहे थे गांव वाले, बाघ बहरा था | भौंचक 25.09.2024

यूपी में इन दिनों जंगली जानवरों के आतंक की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. इस बीच वन विभाग ने पीलीभीत जिले में उस बाघ को पकड़ लिया, जिसने करीब 10 लोगों को अपना शिकार बना लिया. इस बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाए. जैसे कि पटाखे फोड़ना और हॉर्न बजाना. लेकिन जब बाघ पकड़ा गया तो क्या पता चला? सुनिए ‘भौंचक’ में.

दो लाख देकर फ़र्ज़ी 'IPS' बना था, अब डॉक्टर बनना चाहता है | भौंचक 24.09.2024

बिहार में दो लाख रुपये देकर फर्जी आईपीएस बना मिथिलेश कुमार सोशल मीडिया पर चर्चा के विषय बना हुआ है. मिथिलेश बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ वर्दी पहनकर घूम रहा था. हालांकि पुलिस ने जब उसे दबोचा तो उसने बताया कि उसने आईपीएस बनने के लिए दो लाख रुपये दिए थे. वहीं अब मिथिलेश ने अपने नए सपने के बारे में बताया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

ट्रक की सुरक्षा में लगे थे पुलिस वाले, कोई डीज़ल निकाल ले गया | भौंचक 23.09.2024

यूपी के सीतापुर में एक अनोखी चोरी की वारदात सामने आई है. जहां पुलिस की सुरक्षा में एक ट्रक खड़ा था. ट्रक की पहरेदारी में एक नहीं दो-दो पुलिस वाले तैनात थे. बावजूद इसके ट्रक से डीजल चोरी हो गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

मेयर साहब ने फोटो खिंचवाया और बिना रक्तदान के चल दिए | भौंचक 20.09.2024

यूपी के मुरादाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. इस वीडियो में मेयर विनोद अग्रवाल रक्तदान करने के लिए पहुंचे थे. इसके लिए वो सबसे पहले बेड पर लेटे, पास खड़े डॉक्टर ने इंजेक्शन निकाला, कार्यकर्ताओं ने वीडियो बनानी शुरू की, लेकिन रक्तदान से पहले ही फोटोबाजी पूरी कर मेयर साहब ठहाके लगाते हुए उठ खड़े हुए. सुनिए ‘भौंचक’ ख़बर में.

NTR की फिल्म देखते-देखते हो गई महिला की ब्रेन सर्जरी | भौंचक 19.09.2024

जूनियर एनटीआर का कौन फैन नहीं है? साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक उनकी फिल्मों को लोग खूब पसंद करते हैं. साउथ में जूनियर एनटीआर के बारे में कहा जाता है कि वो सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि लोगों का इमोशन हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक फैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो अपने जीवन के सबसे मुश्किल वक्त को जूनियर एनटीआर की फिल्म के सहारे काट रही है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

पुलिसवाला नहीं बन पाया तो वर्दी खरीदकर रंगदारी करने लगा | भौंचक 18.09.2024

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बेटा डॉक्टर बने, इंजीनियर बने, पुलिस इंस्पेक्टर बने...पर सब बन कहां पाते हैं. वक्त और हालात इंसान को बदल देते हैं. ऐसे ही एक साहब हैं कानपुर में नाम है संजीव कुमार. बचपन से ख्वाहिश थी दरोगा बनने की लेकिन नहीं बन पाए. उन्होंने फिर दरोगा बनने के लिए क्या जुगाड़ लगाया. सुनिए ‘भौंचक’ में.

जिसे समझ रहे थे उल्कापिंड, वो निकला प्लास्टिक का खिलौना | भौंचक 17.09.2024

आपको याद हो तो साल 2013 में एक खबर उड़ी थी कि उन्नाव के डौंडिया खेड़ा में ज़मीन के नीचे सोने की खान मिली है. महीने भर तक खुदाई चली लेकिन उसके बाद नीचे कुछ भी नहीं मिला. अब ऐसा ही कुछ हुआ है आयरलैंड की राजधानी डबलिन में. यहां एक बीच है नाम है डबलिन बीच. एक रोज़ एक शख्स ने वहां पर एक बड़ा सा गड्डा बना हुआ देखा. उसने उस गड्डे के बारे में एक पोस्ट लिखी कि ये गड्डा बीच पर कैसे बना होगा. क्या ये किसी उल...

नहाता नहीं पति, गंगाजल छिड़क लेता है, तलाक चाहिए | भौंचक 16.09.2024

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने अपनी शादी के कुछ दिन बाद ही पति से तलाक मांग लिया. महिला ने पति की अजीबोगरीब आदत से परेशान होकर ऐसा करने का फैसला किया. महिला का कहना है कि उसका पति नियमित रूप से नहाता नहीं है और गंगाजल छिड़क कर काम चलाता है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

यूपी में मुर्दे के नाम जारी हुआ अरेस्ट वारंट | भौंचक 13.09.2024

भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक और दिवंगत किसान नेता स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है. किसान नेता महेंद्र टिकैत की 15 मई 2011 में क़रीब 13 साल पहले ही निधन हो चुका है. जिसके बाद अब कोर्ट से उनकी गिरफ्तार का वारंट जारी है. जिसमें पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि उनका तलाश कर कोर्ट में पेश किया जाए. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

कैश नहीं मिला तो 27 लाख के काजू-बादाम चुरा ले गए चोर | भौंचक 12.09.2024

आए दिन चोरी की छोटी-मोटी घटनाएं सुनने और पढ़ने को मिलती हैं. पैसे, सोने-चांदी या महंगे सामान की चोरी की घटना आपने खूब सुनी होगी. लेकिन, अब खाने-पीने की चीजों की भी अनोखी चोरी की घटनाएं सामने आने लगी हैं. जयपुर में एक ऐसी ही अनोखी चोरी का मामला सामने आया है, जहां चोरों ने एक फैक्ट्री से लाखों का खाने-पीने का समान चुरा लिए. चोरों ने इसे कैसे अंजाम दिया. सुनिए ‘भौंचक’ में.

"मेरे बाद मेरी सारी दौलत टॉमी और लिली को मिले" | भौंचक 11.09.2024

आपने देखा होगा कि लोग अक्सर वसीयत में अपने बच्चों के नाम कुछ न कुछ जरूर छोड़ जाते हैं, लेकिन चीन में एक महिला ने कुछ ऐसा किया जिसकी अब सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया में खूब चर्चे हो रहे हैं. इस महिला ने अपनी करोड़ों की संपत्ति अपने पालतू कुत्ते और बिल्लियों के नाम कर दी है, वहीं बच्चों को एक फूटी कौड़ी तक नहीं दी है. लेकिन महिला के ऐसा करने की वजह क्या है. सुनिए ‘भौंचक’ में.

प्रेमिका संग होटल में पकड़ा गया तो संस्कृत में बोलने लगा | भौंचक 10.09.2024

गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला ने अपने पति को होटल में प्रेमिका के साथ पकड़ लिया. वाइफ ने होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाना चाहा ताे, दरवाजा खाेलने की जगह संस्कृत में बात करने लगा. करीब तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद उसने दरवाजा तब खाेला जब पत्नी ने महिला हेल्पलाइन ‘अभयम्’ से मदद मांगी. सुनिए ‘भौंचक’ में.

सिर पर लगा दिया CCTV, पिता ने बेटी की सुरक्षा का ढूंढा अजब उपाय | भौंचक 09.09.2024

आज कल बढ़ते अपराध को देखते हुए लड़कियों की सुरक्षा एक अहम मुद्दा बनता जा रहा है. लोग बच्चियों की सुरक्षा को लेकर इस कदर चिंतित रहते हैं कि हर वक्त वे अपनी बेटी का हाल-चाल फोन पर पूछते रहते हैं. अगर वो कहीं बाहर जाती है तो उससे हमेशा लोकेशन ऑन रखने को बोलते हैं. लेकिन पाकिस्तान में एक पिता को अपनी बेटी की ऐसी चिंता हुई कि उसने अपने बेटी के सिर पर CCTV कैमरा ही लगा दिया. सुनिए ‘भौंचक’ में.

चोरी करने गया था, पैर टूट गया तो दो दिन फंसा रहा | भौंचक 06.09.2024

मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित एक म्यूजियम में फिल्मी अंदाज में चोरी हुई है. इस म्यूजियम में एक चोर टिकट लेकर आया और म्यूजियम बंद होते समय सीढ़ियों के नीचे छिप गया. उसने करीब 15 करोड़ की कीमत का माल समेट लिया. लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से वो पकड़ा गया. सुनिए ‘भौंचक’ में.

हरियाणा: सड़क पर झाड़ू लगाने के नौकरी के लिए 46 हज़ार ग्रेजुएट्स ने किया अप्लाई | भौंचक 05.09.2024

हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारी के लिए आवेदन निकाला है. इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, भवनों और कूड़ा-कचरा साफ करने का काम दिया जाएगा. इस पद के लाखों लोगों ने आवेदन किया है. लेकिन इसमें कुछ आवेदन चौंकाने वाले भी हैं. सुनिए ‘भौंचक’ में.

6 महिला कॉन्स्टेबल से शादी का वादा करने वाला धरा गया | भौंचक 04.09.2024

यूपी के बरेली में फर्जीवाड़े का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे पुलिस अधिकारी भी सुनकर हैरान रह गए. एक शख्स ने फर्जी कॉन्स्टेबल बनकर महिला पुलिसकर्मी से न सिर्फ ठगी की, बल्कि दिखावटी शादी भी कर ली. उसने ऐसा सिर्फ एक महिला पुलिसकर्मी के साथ ही नहीं बल्कि कई के साथ किया. सुनिए ‘भौंचक’ में.

Hør på podkasten Bhaunchak i Replaio

Radio og podkaster i én app - gratis og uten registrering. Installer i dag, og ikke gå glipp av lanseringen

Last ned på Google Play

Replaio er ikke podkastutgiver; programnavn, omslag og lyd tilhører opphavspersonene og distribueres via offentlige RSS-feeder.