Lallantop Baaja
किताबवाला
एक किताब कितने ideas, feelings और emotions से बनती है ये इसके लेखक से बेहतर कौन बता सकता है। तो किताबवाला में सौरभ द्विवेदी इन्हीं authors से जानेंगे इस सफर के बारे में बड़े विस्तार से। हर गुरुवार सिर्फ बाजा पर।
Visita il sito del podcast e sostieni chi lo crea: www.thelallantop.com
Autore
Lallantop Baaja
Categoria
Sito del podcast
Ultimo episodio
21 giu 2024
Dove ascoltare?
I podcast nell'app Replaio Radio In arrivoI podcast stanno per arrivare nell'app. Installala ora e scopri per primo un modo tutto nuovo di vivere i podcast
Episodi
बीसीसीआई के मैनेजर ने बताए ड्रेसिंग रूम के राज़: Ep 45 12.10.2023 1:13:53
किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे बीसीसीआई के मैनेजर रहे अमृत माथुर को उनकी किताब 'पिचसाइड- माय लाइफ इन इंडियन क्रिकेट' के बारे में बात करते हुए. जानिए कैसे रेलवे मिनिस्ट्री में एक अधिकारी के तौर कर काम करने वाले अमृत माथुर बीसीसीआई के मैनेजर तक बने. जानिए 2004 में भारत के पाकिस्तान दौरे से पहले किस प्रकार की तैयारियां और सुरक्षा इंतेज़ाम किए गए. साथ ही एपिसोड में अपनी किताब के ज़रिए आपको भारतीय...
पसमांदा मुस्लमान को इस किताब से जानिए: Ep 44 05.10.2023 51:11
किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर को उनकी किताब 'संपूर्ण दलित आंदोलन: पसमांदा तसव्वुर' के बारे में बातचीत करते हुए. किताब पसमांदा समुदाय के लिए आरक्षण के बारे में महत्त्वपूर्ण तथ्यों को उजागर करती है. साथ ही एपिसोड में आप जानेंगे कि कैसे इस किताब के ज़रिए देश के दलित मुस्लिमों समेत अन्य धर्मो के दलितों पर होने वाले अत्याचारों पर भी बात की जा रही है. मुस्लिम समुदाय...
भारतीय राजनीति में महिलाओं का कितना वर्चस्व: Ep 43 28.09.2023 1:16:20
किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे वरिष्ठ राजनीतिक संवाददाता निधि शर्मा को उनकी किताब 'शी, द लीडर: वीमेन इन इंडियन पॉलिटिक्स' के बारे में बात करते हुए. एपिसोड में आप निधि शर्मा से सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी, मेनका गांधी, सोनिया गांधी के साथ साथ प्रतिभा पाटिल जैसे कई महिला राजनेताओं के बारे में सुनेंगे. जानिए इन महिला राजनेताओं ने किस प्रकार भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में कितना बड़ा योगदान दिया है...
मसूरी की माल रोड भारतियों के लिए बैन थी: Ep 42 14.09.2023 30:14
किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे लेखक और पूर्व भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा अधिकारी जे.पी. पांडे को उनकी किताब 'पगडंडी में पहाड़' के लिए. ये किताब उत्तराखंड में हिमालय पर्वतों के बारे में लिखे हुए निबंधों का संग्रह है. एपिसोड में जे.पी.पांडे पहाड़ो पर बीते अपने जीवन के अनुभव को साझा कर रहे हैं. जानिए एपिसोड में किताब के ज़रिए पहाड़ो के बीच की कुछ चुनिंदा जगहों के बारे में जो अब भी अज्ञात है और जहाँ...
अयोध्या ने कैसे बदल दी बम्बई: Ep 41 07.09.2023 1:44:28
किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के अभिनव को पत्रकार व लेखक जीतेन्द्र दीक्षित से उनकी किताब 'बॉम्बे आफ्टर अयोध्या' के बारे में बातचीत करते हुए. जीतेन्द्र की इस किताब का हिंदी संस्करण है 'अयोध्या ने कैसे बदल दी बम्बई' जिसे प्रभात प्रकाशन ने छापा है. किताब में मुंबई के शुरुआती दौर से लेकर अब तक के दौर में हुए हादसों और घटनाओ का ज़िक्र है. एपिसोड में किताब के ज़रिए आप जानेंगे की इन घटन...
क्यों ये किताब शाहरुख़ खान की बेटी को पसंद है?: Ep 40 24.08.2023 1:06:33
किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए कोएल पुरी रिंचेट को उनके उपन्यास 'क्लीयरली इनविजिबल इन पेरिस' के लिए. 'क्लीयरली इनविजिबल इन पेरिस' कोएल के द्वारा लिखा गया पहला उपन्यास है. यह उपन्यास पेरिस शहर की पृष्ठभूमि और उस शहर के माहौल में लिखा गया है. एपिसोड में जानिए इस उपन्यास के चार मुख्य महिला किरदारों के बारे में. इस उपन्यास के इन महिला किरदारों के नाम हैं दाशा, वायलेट, नीरा और रोज़ेल. जानिए इस किताब म...
भिक्षुओं के 'वर्षावास' से क्या सीखें?: Ep 39 23.08.2023 1:05:00
किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे लेखक और पेशे से साहित्यिक पत्रकार अविनाश मिश्र और दी लल्लनटॉप के सिद्धांत मोहन की बातचीत. अविनाश अपने उपन्यास 'वर्षावास' को लेकर आए हैं. वर्षावास बौद्ध साहित्य से ही ली गई एक संज्ञा है. जानिए एपिसोड में बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा किए जाने वाले वर्षावास का क्या अर्थ है. क्यों लेखक इसे कोविड महामारी के समय दुनिया के थमने से जोड़ कर देखते हैं. एपिसोड में इस उपन्यास...
तीन पीढ़ियों की कहानी है 'माधोपुर का घर': Ep 38 17.08.2023 53:17
किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए पूर्व आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण की सौरभ द्विवेदी से बातचीत. एपिसोड में त्रिपुरारी शरण से उनके उपन्यास 'माधोपुर का घर' के बारे में बात हो रही है. यह उपन्यास बिहार के एक छोटे से गॉंव में रहने वाले परिवार के बारे में हैं. जानिए एपिसोड में कि कैसे इस किताब में एक परिवार की तीन पीढ़ियों के बीच प्यार और तकरार को समाहित किया गया है. जानिए उपन्यास में कुत्तों के पात्रों...
किसी काम का नहीं सांडे का तेल: Ep 37 10.08.2023 44:19
किताबवाला के इस एपिसोड में आप सुनेंगे कबीर संजय को उनकी किताब 'ओरांग उटान' को लेकर दी लल्लनटॉप के दीपक तेंगुरिया से बातचीत करते हुए. कबीर संजय एक पर्यावरणविद और लेखक हैं जो चीते पर भी एक किताब लिख चुके हैं. कबीर अपनी किताब के ज़रिए बंदरों की ओरांग उटान प्रजाति पर हुई क्रूरता और अनदेखी पर बात कर रहे हैं. जानिए जंगलो के बढ़ते कटाव और शहरीकरण ने किस प्रकार ओरांग उटान के जीवन और इनकी संख्या को प्रभावित...
राजीव गांधी सरकार को बर्खास्त कर देते ज्ञानी ज़ैल सिंह: Ep 36 03.08.2023 48:51
किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए पूर्व राजनयिक और विदेश मंत्रालय के पूर्व सचिव के.सी. सिंह को भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह पर उनकी लिखी किताब के बारे में बात करते हुए. के.सी सिंह की किताब का नाम है 'द इंडियन प्रेसिडेंट: एन इनसाइडर्स अकाउंट ऑफ़ द ज़ैल सिंह इयर्स'. एपिसोड के.सी सिंह बता रहे है अपनी किताब में उन्होंने राष्ट्रपति और राष्ट्रपति पद की ज़िम्मेदारियों को किस प्रकार रेखांकित किया...
सुनिए पैरा स्पेशल फोर्सेज के 'बलिदान' को: Ep 35 27.07.2023 49:45
किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए लेखिका स्वप्निल पांडेय को उनकी किताब 'बलिदान' के बारे में दीपक तेंगुरिया से बातचीत करते हुए. 'बलिदान' पैरा स्पेशल फोर्सेज के कई बहादुर फौजियों की वीरतापूर्ण कहानियों का संग्रह है. एपिसोड में उन्ही फौजियों के वीरता और साहस से भरे किस्सों पर बात हो रही है. जानिए स्वप्निल पांडेय से कि पैरा स्पेशल फोर्सेज क्या हैं और उनकी क्या खासियत है वो कितनी खतरनाक हैं. किताबवाला म...
देवशीष बता रहे नीति आयोग के अंदर की बात: Ep 34 20.07.2023 52:33
किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए देवाशीष धर को उनकी किताब के लिए 'इंडियाज़ ब्लाइंड स्पॉट' के बारे में बातचीत करते हुए. देवाशीष धर नीति आयोग के पूर्व सार्वजनिक नीति विशेषज्ञ हैं. साथ ही वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार भी रहे हैं. एपिसोड में देवाशीष नीति आयोग के कार्यशैली से लेकर आयोग में होने वाली बैठकों, चर्चाओं और उनके तरीकों पर भी बात कर रहे हैं. जानिए देश के अलग अलग शहरों और गावों के लि...
जो औरत नहीं वो औरत को कैसे समझे: Ep 33 13.07.2023 47:30
किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए लेखिका आलिया वज़ीरी को उनकी किताब इन 'द बॉडी ऑफ ए वुमेन, एसेज़ ऑन लॉ, जेंडर एंड सोसाइटी' के लिए. आलिया वज़ीरी पेशे से दिल्ली हाईकोर्ट में वकील हैं. जानिए किताब में फेमिनिज़्म के बारे में क्या है. फेमिनिज़्म को पुरुषों के नज़रिए से समझने में यह किताब किस प्रकार सहयोग करेगी. किताब के ज़रिए एपिसोड में वैवाहिक बलात्कार पर भी बात हो रही है. जानिए वैवाहिक बलात्कार जैसे गंभीर...
धोनी की फिल्म का प्लाट है 'द हिडन हिंदू': Ep 32 06.07.2023 30:54
किताबवाला के आज के एपिसोड में सुनिए अक्षत गुप्ता की लिखी त्रयी 'द हिडन हिंदू' पर सौरभ द्विवेदी और अक्षत की बातचीत. किताब 'द हिडन हिंदू' एक त्रयी होने के साथ ही पौराणिक कथाओं और विज्ञान कथाओं का मिश्रण है. एपिसोड में अक्षत अपनी निजी ज़िंदगी में आई मुश्किलों पर भी खुल कर बात कर रहे हैं. जानिए इस किताब को लिखने के लिए अक्षत को प्रेरणा कहाँ से मिली. एपिसोड में आप जानेंगे की इस किताब को लिखने में अक्षत...
लालू और नीतीश, कभी दोस्त कभी दुश्मन: Ep 31 29.06.2023 1:23:58
किताबवाला के आज के एपिसोड में आप सुनेंगे वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह द्वारा बिहार की राजनीति पर लिखी गई उनकी किताब “कितना राज, कितना काज” पर बातचीत. किताब में पत्रकार ने बिहार के राजनैतिक इतिहास को सामने लाने की कोशिश की है. साथ ही एपिसोड में किताब के उन पहलुओं पर विस्तार से बात हो रही है जिसमे बिहार के बड़े राजनेताओं के कई अनकहे किस्से शामिल हैं. एपिसोड में लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार की दोस्ती...
मूसेवाला की चमकती ज़िन्दगी और दर्दनाक मौत के पीछे क्या है?: Ep 30 22.06.2023 36:43
किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए सिद्धू मूसेवाला के जीवन और हत्या पर लिखी गई किताब 'हू किल्ड मूसेवाला: द स्पाइरलिंग स्टोरी ऑफ वायलेंस इन पंजाब' के लेखक और पत्रकार जुपिंदरजीत सिंह की बातचीत. एपिसोड में दीपक तेंगुरिया के साथ बात करते हुए जुपिंदरजीत सिंह बता रहे हैं पंजाब में बढ़ते गैंगस्टर्स और उनके द्वारा किए जाने वाले अपराधो के बारे में. पत्रकार होने के नाते मूसेवाला की हत्या और उसके बाद हो रही जां...
संजीव सान्याल की किताब में सावरकर का सच: Ep 29 15.06.2023 1:06:45
किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए संजीव सान्याल को उनकी किताब 'रेवोल्यूशनरीज़ - द अदर साइड ऑफ़ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम' के बारे में बात करते हुए. यह किताब भारत के स्वतंत्रता संग्राम की एक अलग कहानी और उनसे जुड़े क्रांतिकारियों के नाम लिखी गई है. किताबवाला के इस एपिसोड में आप किताब के चैप्टर्स भवानी मंदिर, इंडिया हाउस ग़दर और कालापानी के बारे में भी जानेंगे. इसके साथ ही एपिसोड में आप जानेंगे की 1857...
ऑर्गेज्म से लेकर ब्रेस्टफीडिंग तक का सच, सब जानिए डॉ क्यूटरस से: Ep 28 08.06.2023 1:09:50
किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए डॉक्टर तनया नरेंद्र की सौरभ से बातचीत उनकी किताब 'डॉ क्यूटरस, एवरीथिंग नोबडी टेल्स यू अबाउट योर बॉडी' के बारे में. इस किताब में सेक्स और माहवारी से जुड़े कई मिथको पर बात की गई है. जानिए एपिसोड में उन मिथकों और भ्रांतियों के बारे में. किताब में डॉ. तनया ने कई मुद्दों को फ़िल्मी गानो और अनूठे किस्सों के ज़रिये जामझाने की कोशिश भी की है. सुनिए एपिसोड में विर्जिनिटी, जी-स...
पढ़िए डीजीपी अशोक कुमार के 'साइबर एनकाउंटर्स': Ep 27 01.06.2023 35:00
किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए साइबर फ्रॉड पर लिखी गयी किताब 'साइबर एनकाउंटर्स' के बारे में. 'साइबर एनकाउंटर्स' को लिखा है उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक 'अशोक कुमार और ओपी मनोचा' ने. जानिए क्या है साइबर फ्रॉड और इसे अंजाम कैसे दिया जा रहा है. जानिए देश भर में बढ़ते साइबर फ्रॉड के साल भर में कितने मामले रिपोर्ट किये जाते हैं और क्या इनसे निपटने के लिए पुलिस के पास पर्याप्त साधन हैं. क्यों साइबर अपर...
गांधी के जीवन और दार्शनिक शिक्षाओं को प्रस्तुत करती 'गांधी: सियासत और साम्प्रदायिकता': Ep 26 25.05.2023 59:18
किताबवाला के इस एपिसोड में जानिए किताब 'गांधी: सियासत और साम्प्रदायिकता' के बारे में जिसे लिखा है पियूष बबेले ने. जानिए एपिसोड में महात्मा गांधी पर लिखी गयी ये किताब उनके समय और आज के वक़्त की साम्प्रदायिकता में भेद कैसे करती है. जानिए किताब के ज़रिए की दुनिया भर में गांधी के नाम के बावजूद उनके नाम पर भ्रम और झूठ कैसे फैलाया जा रहा है. जानिए किस प्रकार गांधी के उस दौर को किताब में लिख कर लेखक ने पाठ...
साहब नहीं सेवक के लिए है किताब 'खाकी में इंसान': Ep 24 11.05.2023 1:00:53
किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को उनकी लिखी हुई किताब 'खाकी में इंसान' के लिए. अशोक कुमार के साथ इस किताब को लिखा है लोकेश ओहरी ने. ये किताब पॉजिटिव पुलिसिंग की कहानियों पर आधारित है. जानिए एपिसोड में कैसे कहानियों के माध्यम से अशोक कुमार जनता और पुलिस के बीच सम्बन्धो को विश्वसनीय बनाने का प्रयास कर रहे हैं. साथ ही जानिए इस किताब को लिखने के पीछे डीजीपी अश...
कभी नेहरू और गाँधी पर भी लगा था राजद्रोह कानून: Ep 23 04.05.2023 1:08:54
किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए सेडिशन लॉ पर लिखी गई किताब 'ए कॉन्स्टिट्यूशन टू कीप' के बारे में. इस किताब को लिखा है रोहन जे अल्वा जो हॉवर्ड से लॉ की पढ़ाई कर के सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं. इस एपिसोड में जानिए राजद्रोह कानून और इसका इतिहास क्या है. इस किताब के ज़रिये रोहन बता रहे हैं की कैसे ये कानून उस वक़्त भारत में नेहरू और गाँधी जैसे लोगो के खिलाफ भी इस्तेमाल हुआ. जानिए ये कानून भारत में पहली ब...
क्यों थे भीमराव अंबेडकर गाँधी के विरोधी?: Ep 22 27.04.2023 45:43
किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए निशिकांत कोलगे की किताब गांधी अगेंस्ट कास्ट के बारे में. सुनिए सबको साथ लेकर चलने वाले गाँधी के ऊपर इस किताब के शीर्षक 'गांधी अगेंस्ट कास्ट' के बारे में लेखक क्या मंशा रखते हैं. क्या बाबा भीमराव आम्बेडकर भी गाँधी जी के प्रखर विरोधी थे और क्या वो दलित विरोधी थे. एपिसोड में आप जानेंगे महात्मा गांधी का जातिगत विमर्श कैसा था. क्या है गाँधी का जन्म के आधार पर अपने व्यवस...
वेद-उपनिषद, ब्रह्म सूत्र और भगवद गीता का मूल ही है 'द एसेंशियल ऑफ हिंदुइज्म': Ep 21 20.04.2023 2:08:45
किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए प्रोफेसर त्रिलोचन शास्त्री की किताब 'द एसेंशियल ऑफ हिंदुइज्म' के बारे में. जानिए यह किताब कैसे हमें हिंदू संस्कृति के प्राचीन ग्रंथों जैसे वेद, उपनिषद आदि के बारे में संक्षिप्त रूप में समझाती है. एपिसोड में सौरभ द्विवेदी की बात हो रही है प्रोफेसर त्रिलोचन शास्त्री से जो बता रहे हैं की हिन्दू होने के बुनियादी तत्त्व क्या होते है. सुनिए कैसे लेखक वेद-उपनिषद, ब्रह्म स...
गर्त में फंसे बच्चों की आवाज़ है 'तुम पहले क्यों नहीं आए': Ep 20 13.04.2023 51:37
किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी को. किताबवाला में उनकी बातचीत सौरभ से हो रही है किताब 'तुम पहले क्यों नहीं आए' के बारे में. किताब में भारत के अलग अलग भागों से तस्करी और बाल श्रम से मुक्त हुए बच्चो और उनके जीवन के इर्द-गिर्द घूमते 12 किस्से व कहानियां हैं. जानिए कैलाश सत्यार्थी ने इन लोगों के अनुभव को कितने मानवीय और श्रद्धापूर...
Podcast simili
Replaio non è un editore di podcast; i nomi dei programmi, le copertine e l'audio appartengono ai rispettivi autori e vengono distribuiti tramite feed RSS pubblici