Aaj Tak Radio

Din Bhar

News HI ↓ 1000 episodi

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Autore

Aaj Tak Radio

Categoria

News

Sito del podcast

www.aajtak.in

Ultimo episodio

8 nov 2025

Dove ascoltare?

I podcast nell'app Replaio Radio In arrivo

I podcast stanno per arrivare nell'app. Installala ora e scopri per primo un modo tutto nuovo di vivere i podcast

Scaricala su Google Play Installala gratis Android 5 mln+ di download · valutazione 4,8 iOS in arrivo

Episodi

अमृतपाल सिंह गिरफ़्तारी से बचने के लिए क्या पैंतरे आजमा रहा: दिन भर, 29 मार्च 29.03.2023

कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में इस बार कौन से मुद्दे हावी हैं और बीजेपी-कांग्रेस के लिए क्या दांव पर लगा है? पुलिस की पहुंच से दूर अमृतपाल सिंह क्या अब सरेंडर करने वाला है? दिल्ली में SCO के सदस्य देशों के NSA बैठक का एजेंडा क्या रहा और क्या 2000 रुपये से अधिक का UPI ट्रांजेक्शन महंगा होने वाला है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

20 हज़ार करोड़ और चीन कनेक्शन, अदाणी पर राहुल के नए आरोपों का सच: दिन भर, 28 मार्च 28.03.2023

राहुल गांधी किस आधार पर प्रधानमंत्री और गौतम अदाणी के ऊपर बीस हज़ार करोड़ रुपये के हेर-फेर का आरोप लगा रहे हैं, अतीक अहमद की कहानी कहां से शुरू होती है और कौन है चांद बाबा जो अतीक अहमद को मारना चाहता था, लगातार दूसरे साल दवाईयों के दाम बढ़ने वाले हैं, वो भी 12 प्रतिशत, किसके जेब हल्के होंगे, किसका जेब भरेगा और तमिलनाडु की राजनीति में कोर्ट का बड़ा फ़ैसला कौन बैठेगा AIADMK की कुर्सी पर क्या होगा पा...

कर्नाटक में 56 परसेंट आरक्षण, BJP की नज़ीर या चुनावी झुनझुना?: दिन भर, 27 मार्च 27.03.2023

आरक्षण में फेरबदल से क्या कर्नाटक चुनाव में कमल खिला पाएगी बीजेपी, अडानी के कुछ शेयर्स में EPFO के इनडायरेक्ट इनवेस्टमेंट से किसका फ़ायदा हो रहा है, बिलकिस बानो केस के दोषियों की रिहाई के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में क्या सुनवाई हुई? कोविड के मामले सबसे ज़्यादा कहाँ बढ़े और क्या इसके सीज़नल आउटब्रेक आते रहेंगे, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

लोकसभा से आउट हुए राहुल, कांग्रेस के लिए झटका या मौक़ा?: दिन भर, 24 मार्च 24.03.2023

राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस क्या एक्शन लेने वाली है, राहुल का वायनाड से जाना बीजेपी के लिए फायदा या नुकसान, अमृतपाल सिंह को लेकर कौन सी नई जानकारी आई है, टीबी के केस में भारत की स्थिति क्या है और डीएमडी बीमारी में जंतर मंतर पर आज रैली क्यों निकाली गई, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह

मानहानि एक्ट के राजनीतिक इस्तेमाल के दावे कितने सही?: दिन भर, 23 मार्च 23.03.2023

राहुल गांधी मानहानि मामले में दोषी साबित, कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है, क्या राहुल की सांसदी जाएगी? मानहानि क़ानून पर सवाल उठाना सही है या ग़लत? अमेरिका के फ़ेडरल बैंक ने साल भर में 9वीं बार बढ़ाएं ब्याज़ दर, भारत के लिए क्या सबक है? यूएन के महासचीव ने कहा कि 27 साल के भीतर हिमालय से निकलने वाली बड़ी नदियां सूख जाएंगी, भारत के शहरों का क्या होगा? भाजपा ने चुनाव से पहले बदला राजस्थान का प्रदेश अ...

राजस्थान सरकार के Right to Health क़ानून से डॉक्टरों को क्या तकलीफ़ है?: दिन भर,22 मार्च 22.03.2023

राजस्थान सरकार एक क़ानून लेकर आई है - राइट टू हेल्थ. यानी इमरजेंसी की हालत में किसी का भी इलाज करने से प्राइवेट अस्पताल मना नहीं कर सकेंगे. इसके ख़िलाफ राजस्थान में प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर और संचालक प्रोटेस्ट कर रहे हैं... ये योजना लोगों को फायदा तो देगी पर मेडिकल फ्रैटर्निटी इसे एक्सेप्ट क्यों नहीं कर पा रही, पटना के 1 अणे मार्ग से रायसीना हिल्स पहुँचने के सपने देख रहे नीतीश कुमार की पार्टी न...

‘अधूरे इतिहास’ को पूरा करने के लिए सरकार क्या नई स्कीम ला रही है?: दिन भर, 21 मार्च 21.03.2023

पंजाब में कानून व्यवस्था कैसी है फिलहाल, रूस-चीन की यारी भारत के लिए क्या परेशान करने वाली है, शिक्षा के भगवाकरण वाले आरोप पर सरकार का क्या है जवाब और मेहुल चौकसी के ख़िलाफ़ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस खत्म होने के मायने क्या हैं, 'दिन भर' में सुनिए नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - सचिन द्विवेदी

अमृतपाल की प्राइवेट आर्मी और ISI के बीच कनेक्शन है?: दिन भर, 20 मार्च 20.03.2023

पंजाब में खालिस्तान समर्थकों की गिरफ़्तारी ताबड़तोड़ जारी है, फिलहाल इनका मुखिया अमृतपाल पुलिस की पहुंच से दूर है, कौन कर रहा है खालिस्तान मुवमेंट को फंड, पुलिस की अभी तक कितनी सफ़लता मिली है. जापान के प्रधानमंत्री फ़ुमियो किशिदा दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी हुई. क्या बातें हुईं दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच, चीन को लेकर क्या चिंता है? क्या देश में किसान आंदोल...

अग्निवीरों के भविष्य को लेकर सरकार कितनी सीरियस?: दिन भर, 17 मार्च 17.03.2023

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव की कुछ झलकियां, अग्निवीरों की चिंताएं कितनी दूर हुई, सरकारी आश्वासन पर महाराष्ट्र के किसानों को कितना भरोसा और इस हफ्ते शेयर मार्केट का हाल कैसा रहा, 'दिन भर' में सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - अमृत रेज़ी

‘अदाणी’ बनाम ‘देश से माफ़ी’ की लड़ाई, कौन किस पर हावी: दिन भर, 16 मार्च 16.03.2023

संसद का बजट सत्र चल रहा है लेकिन चल नहीं पा रहा, लगातार चौथे दिन दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. फिर कांग्रेस और भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजनीतिक रस्साकशी शुरू कर दी है, किसको बढ़त मिल रही है? प्याज़ की कम कीमतों से महाराष्ट्र के किसान नासिक से मुंबई तक पैदल मार्च निकाल रहे हैं, क्या हैं किसानों के मांग? पंजाब में आम आदमी पार्टी ने एक साल पूरा कर लिया है, कैसी चली सरकार? Chat GPT4 आ...

मेडिक्लेम के लिए 24 घंटे का हॉस्पिटलाइजेशन बीमा कंपनियों की मनमानी?: दिन भर, 15 मार्च 15.03.2023

संसद के हंगामेदार सत्र के बीच अडाणी मामले पर जेपीसी की मांग क्यों नाक की लड़ाई बनी हुई है और TMC के 'एकला चलो' राग के पीछे का रहस्य क्या है? पाकिस्तान में इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी क्यों टल गई है और आगे किस तरह के हालात बनते दिख रहे हैं? अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन की डिफ़ेन्स डील पर चीन-रूस क्यों भड़का हुआ है और मेडिकल इंश्योरेंस लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखें, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद...

हथियार बनाने में आत्मनिर्भर भारत की राह क्यों अब भी बहुत मुश्किल?: दिन भर, 14 मार्च 14.03.2023

हथियारों की खरीद-बिक्री में कौन किसका दोस्त, पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने में मुश्किलें क्या हैं, तालिबान के लोगों को क्या पढ़ा रहा है भारत और गुजरात के गिर में दो बरस में क्यों 240 शेरों की मौत हो गई, 'दिन भर' में सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग ~ सचिन द्विवेदी

कुर्सी की पेटी बांध लें, मंदी आने वाली है?: दिन भर, 13 मार्च 13.03.2023

भारत को ऑस्कर से मिली दोहरी खुशी, नाटू-नाटू और दि एलिफ़ेंट विस्पर्स को मिला ऑस्कर, क्या ख़ास था इन फ़िल्मों में जो ज्यूरी को लुभा गया? अमेरिका के दो बैंकों में बैक टू बैक ताले लग गए, क्या ग़लती की सिलकॉन वैली बैंक ने? भारत के बाज़ार पर क्या असर पड़ेगा? आलू से क्यों परेशान हैं किसान और कर रहे हैं अगले साल से आलू की खेती छोड़ने की बात? WTC में पहुंच गया भारत, तैयारी कितनी है? सुनिए 'दिन भर' में कुलद...

ऑस्ट्रेलिया-भारत मिल कर करेंगे चीन का सामना?: दिन भर, 10 मार्च 10.03.2023

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ भारत के दौरे पर हैं, तीसरे दिन किन मुद्दों पर प्रधानमंत्री से हुई बातचीत, दोनों देश की बढ़ती दोस्ती के पीछे चीन क्या भूमिका निभा रहा है? अचानक से महिला आरक्षण बिल की मांग क्यों उठने लगी या विपक्ष बिल के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर रहा है? डिजिटल इंडिया क़ानून क्या है? कैसे सोशल मीडिया साइट्स की ज़िम्मेदारी तय की जा रही है? अदाणी ग्रुप के शेयर कितने स्टेबल ह...

महाराष्ट्र के बजट में कितना हिंदुत्व, कितना विकास?: दिन भर, 9 मार्च 09.03.2023

आज महाराष्ट्र का बजट पेश हुआ, ये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का पहला बजट था, क्या ख़ास रहा, हिन्दुत्व और विकास का बैलेंस कैसे बनाया गया, आगामी निकाय चुनावों पर कितना फ़ोकस था? कोच्चि के कूड़े के पहाड़ में दस दिन से आग लगा हुआ है, शहर गैस चेंबर बना हुआ है, ग्राउंड रिपोर्ट क्या है? ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भारत के दौरे पर हैं, अहमदाबाद में उनका भव्य स्वागत हुआ, भारत क्रिकेट के माध्यम से डिप्लोमेसी को...

मनीष सिसोदिया की हत्या के षडयंत्र के आरोप किस आधार पर लगा रही है आप?: दिन भर, 8 मार्च 08.03.2023

आम आदमी पार्टी के नेता किस आधार पर केंद्र सरकार पर ये आरोप लगा रहे हैं कि जेल के भीतर ही मनीष सिसोदिया की हत्या हो सकती है? क़ैदी किस जेल में रहेगा, इसको लेकर क्या निमय है? श्रीलंका कितना कर्ज में डूबा है? क्या चीन श्रीलंका को डेब्ट-ट्रैप में फंसा रहा है? अहमदाबाद टेस्ट मैच के बाद भारत का टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की संभावनाएं कैसी होंगी? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से...

राहुल के RSS पर तेवर क्या कांग्रेस को भारी पड़ेंगे?: दिनभर, 7 मार्च 07.03.2023

मेघालय-नागालैंड में मुख्यमंत्री ने ली शपथ, प्रधानमंत्री भी समारोह में मौजूद थे, किसे मिली कैबिनेट में जगह, क्या निभा गठबंधन धर्म? लंदन में दिए जा रहे राहुल गांधी के बयान, सुर्खियां बटोर रहा है, क्यों RSS की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से की? इसरो ने अपने ही सैटेलाइट को नष्ट क्यों किया? डेटा बता रहा है कि छोटे शहरों में स्टार्ट-अप ग्रो कर रहे हैं, ऐसा कैसे हो रहा है? सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से...

शी ज़िनपिंग अपने प्रधानमंत्री को बदलकर चीन में क्या बदलने वाले हैं? : दिन भर, 6 मार्च 06.03.2023

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी यादव के घर सीबीआई किस मामले में जांच करने पहुंची? कोर्ट में मनीष सिसोदिया की सुनवाई में क्या हुआ? उमेश पाल हत्या कांड में पुलिस के हत्थे कौन चढ़ा, कैसे हुआ एंकाउंटर? चीन को मिलने वाला है नया प्रधानमंत्री, क्या है उनकी पहचान, कैसे बनें देश के नंबर दो? विमेन्स प्रिमियर लीग में क्या बवाल मच रहा है? सुनिए ‘दिन भर’ में कुलदीप मिश्र से

राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में जो कहा, उससे भारत की बदनामी होती है?: दिन भर, 3 मार्च 03.03.2023

राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में क्या कहा जिसे भाजपा देश की बदनामी से जोड़ रही है, क्वाड ग्रुप की मीटिंग में क्या तय हुआ, रुपया अगले साल भी कमज़ोर रहेगा और घरेलू पिच पर ऑस्ट्रेलिया से कैसे हार गई टीम इंडिया, सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

गठबंधन की पॉलिटिक्स या सेंटर लीडरशिप, बीजेपी नॉर्थईस्ट में कैसे जीती?: दिनभर, 2 मार्च 02.03.2023

नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों के परिणाम में क्या संकेत छिपे हैं? क्या त्रिपुरा के आंकड़ें चौंकाने वाले हैं? जी 20 सम्मेलन में आज विदेश मंत्रियों की हुई बैठक में क्या हुआ? सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की बेंच ने ऐतिहासिक फ़ैसले में भारतीय चुनाव में आएगा बड़ा बदलाव? बॉर्डर-गावस्कर ट्राफ़ी के दूसरे दिन इंदौर की पिच पर क्या हुआ? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से...

G20 में रूस-यूक्रेन का मुद्दा भारत के लिए बड़ा सिरदर्द है?:दिन भर, 1 मार्च 01.03.2023

काँग्रेस पर क्यों भारी पड़ने जा रहा है विपक्ष का G8 ग्रुप, क्या कांग्रेस के बग़ैर इस ग्रुप के नेताओं को सफलता मिलेगी,क्या मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्री के इस ग्रुप में नेतृत्व को लेकर एक राय बन सकेगी, जी20 देशों के फॉरेन मिनिस्टर्स की जुटान में क्या हुआ, रूस-यूक्रेन युद्ध कैसे बार बार ऐसी बातचीत में बाधा बन रहा है, क्या भारत दौरे पर आए कई देशों के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी?क...

मनीष सिसोदिया के इस्तीफ़े के बाद दिल्ली में किसका कद बढ़ेगा?: दिन भर, 28 फरवरी 28.02.2023

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन ने क्यों अचानक दिया इस्तीफ़ा, नेपाल की राजनीति में उथल पुथल से किसका फ़ायदा, बिहार के बजट में किसके लिए क्या, प्याज की कीमतें क्यों गिरीं, 'दिन भर' में सुनिए नितिन ठाकुर से.

AAP ने मनीष सिसोदिया को बचाने के लिए क्या प्लान बनाया है? :दिन भर, 27 फरवरी 27.02.2023

AAP ने मनीष सिसोदिया को बचाने के लिए क्या प्लान बनाया है, उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस ने क्या एक्शन लिया है, उज्जवला योजना से अब तक कितनी महिलाओं को फायदा पहुंचा और नोकिया ने 50 साल बाद अपना लोगो क्यों बदला, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

कांग्रेस के 85वें अधिवेशन से पार्टी में क्या-क्या बदलने वाला है?: दिन भर, 24 फरवरी 24.02.2023

कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में CWC को लेकर क्या फ़ैसला लिया गया, रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल बाद दुनिया कितनी बदली, एनसीपी में क्यों छिड़ा पोस्टर वॉर, क्यों छोटे शहरों में बन रहें हैं नौकरी के अधिक मौके, सुनिए 'दिन भर' में

पवन खेड़ा की 'ग़लती' से फिसली जुबान का BJP बदला ले रही है?: दिन भर, 23 फरवरी 23.02.2023

पवन खेड़ा पर क्यों गरमाई राजनीति, निचली अदालत ने किस बिनाह पर उन्हें दी अंतरिम जमानत, कैसे थमेगा दिल्ली एमसीडी का विवाद, यूएन जनरल असेंबली में रूस या यूक्रेन में से किसका साथ देगा भारत, कोरोना के बाद घर खरीद में क्यों हुई बढ़ोतरी, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूस- कुंदर कुमार साउंड मिक्सिंग-सचिन द्विवेदी

Ascolta il podcast Din Bhar su Replaio

Radio e podcast in un'unica app - gratis e senza registrazione. Installala oggi e non perderti il lancio

Scaricala su Google Play

Replaio non è un editore di podcast; i nomi dei programmi, le copertine e l'audio appartengono ai rispettivi autori e vengono distribuiti tramite feed RSS pubblici