Aaj Tak Radio

Crime Branch

जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं. CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profi...

Visita il sito del podcast e sostieni chi lo crea: www.aajtak.in

Autore

Aaj Tak Radio

Categoria

True Crime

Sito del podcast

www.aajtak.in

Ultimo episodio

13 ott 2026

Dove ascoltare?

I podcast nell'app Replaio Radio In arrivo

I podcast stanno per arrivare nell'app. Installala ora e scopri per primo un modo tutto nuovo di vivere i podcast

Scaricala su Google Play Installala gratis Android quasi 10 mln di download · valutazione 4,8 iOS in arrivo

Episodi

UP के EX DGP Vikram Singh ने Amitabh Bachchan और CM Yogi पर क्या खुलासा किया?: Crime Branch 25.03.2025

आज हमारे साथ हैं एक ऐसी मशहूर शख्सियत, जिन्होंने न सिर्फ यूपी पुलिस की कमान संभाली, बल्कि आतंकवाद और गैंगस्टरों के खिलाफ कई ऑपरेशन्स को अंजाम दिया. हम बात कर रहे हैं पूर्व आईपीएस अधिकारी और यूपी के पूर्व डीजीपी, विक्रम सिंह जी की. जिनके नाम से कभी मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद भी खौफ खाता था. जिन्होंने आतंकी उमर शेख काे पकड़ा और खालिस्तानियों को पंजाब से खींचकर लाए. 1974 में आईपीएस में शामिल हुए विक्...

Rajiv Gandhi Assassination की गुत्थी CBI Officer ने कैसे सुलझाई?: Crime Branch 18.03.2025

देश के सबसे चर्चित आपराधिक मामलों की गहरी पड़ताल करने वाले पूर्व डीजीपी और 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी अमोद कुमार कंठ इस बार क्राइम ब्रांच में हमारे खास मेहमान हैं. उन्होंने देश के कुछ सबसे संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच को अंजाम दिया है. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या, 1984 के सिख विरोधी दंगे, उपहार सिनेमा अग्निकांड, जेसिका लाल मर्डर केस और बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन केस जैसी घटनाओ...

Indian Army के Captain के खिलाफ साज़िश, Supreme Court ने बचाया: Crime Branch 11.03.2025

कैप्टन राकेश वालिया भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी और लेखक हैं. उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी. बचपन में अनाथ होने के बावजूद, उन्होंने न सिर्फ भारतीय सेना में जगह बनाई, बल्कि कॉरपोरेट दुनिया में भी सफलता हासिल की. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज झूठे रेप केस को खारिज कर दिया, जिससे उनके संघर्ष और सच्चाई की जीत साबित हुई. क्राइम ब्रांच के इस एपि...

America की CIA ने क्यों छिपाया India में Nuclear Device?: Crime Branch 04.03.2025

आर.के. यादव भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के पूर्व अधिकारी हैं. उन्होंने भारतीय खुफिया तंत्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया और कई महत्वपूर्ण मिशनों पर काम किया है. अपने अनुभव को उन्होंने "Mission R&AW" नाम की किताब में लिखा है. इस किताब में भारत की गुप्तचर एजेंसी के इतिहास, उसके काम करने के तरीके और कई मिशन के बारे में जानकारी दी गई है. क्राइम ब्रांच के इस एपिसो...

पूर्वांचल की सबसे बड़ी दुश्मनी Mukhtar Ansari vs Brijesh Singh कैसे शुरू हुई?: Crime Branch 18.02.2025

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद और यूपी एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष बृज लाल का नाम भारतीय पुलिस सेवा में कड़े फैसलों और बेहतरीन प्रशासन के लिए जाना जाता है. 1977 बैच के आईपीएस अधिकारी के रूप में, उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को संभालते हुए 19 एनकाउंटर्स को अंजाम दिया और तीन दशकों तक प्रदेश की अहम घटनाओं के साक्षी रहे. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में बृजलाल हमारे गेस्ट हैं. अरविंद ओझा ने उनसे पूछा...

Sushant Singh Rajput, Saif और Extra Marital Affair पर नामी जासूस ने क्या राज़ खोले?: Crime Branch 30.01.2025

आपने फिल्मों में बहुत सारे जासूस देखे होंगे. लेकिन हम आपको एक रियल जासूस से मिलवा रहे हैं. नाम है संजीव देशवाल. संजीव देशवाल दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और उनकी अपनी बड़ी जासूसी कंपनी है. उनकी कंपनी में बहुत सारे ऐसे लोग काम करते हैं जो पहले खुफिया एजेंसियों आईबी, रॉ, और सीबीआई में काम कर चुके हैं. संजीव देशवाल ने 1989 से जासूसी का काम शुरू किया था. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में प्राइवेट डिटेक्टिव...

Pawan Jallad ने फांसी, Nirbhaya Case और Ajmal Kasab पर क्या बताया?: Crime Branch 21.01.2025

पवन जल्लाद, उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं, भारत के एकमात्र सक्रिय जल्लाद हैं, जो अपने परिवार की चौथी पीढ़ी में इस पेशे को निभा रहे हैं. पवन के दादा, कालू राम, और पिता, मम्मू जल्लाद, ने भी इस पेशे को जारी रखा. पवन ने अपने दादा के साथ 20-22 वर्ष की उम्र में पटियाला सेंट्रल जेल में पहली बार फांसी दी थी. 1 मार्च 2020 को उन्होंने निर्भया मामले के चारों दोषियों को तिहाड़ जेल में फांसी दी, जो आजा...

Afzal Guru की अंतिम इच्छा, फांसी के बाद भी ज़िंदा कैदी और Tihar में Pappu Yadav का डांस प्रोग्राम: Crime Branch 14.01.2025

एशिया की सबसे बड़ी जेल, तिहाड़, जो 400 एकड़ में फैली है, उसके अंदर की अनकही कहानियों और रहस्यमयी किस्सों को पहली बार सुनील गुप्ता ने सामने लाया है. तिहाड़ जेल में चार दशकों की सेवा के दौरान उन्होंने चार्ल्स शोभराज से लेकर अफजल गुरु तक के मामलों को करीब से देखा. उनकी किताब में फांसी के दिल दहलाने वाले अनुभव और जेल के भीतर की असलियत शामिल है. इस एपिसोड में अरविंद ओझा ने पूछा, "अफजल गुरु के मरने पर स...

Charge Sheet ने बढ़ाई Salman Khan की चिंता और Lawrence Bishnoi के असल मक़सद का पता चला: Crime Branch 07.01.2025

मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में कोर्ट में लगभग पाँच हज़ार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इसमें मुंबई पुलिस ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं और थ्योरी पेश की है. पुलिस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे तीन मुख्य वजहें बताई हैं, जिनसे बॉलीवुड फ़िल्म एक्टर सलमान खान की चिंता बढ़ सकती है. चार्जशीट दाखिल होने के तुरंत बाद सलमान खान ने अपने घर की बालकनी को बुलेटप्रूफ़ कराया है. पुलिस का यह भी...

Lady Don का Lawrence से रिश्ता, महाठग Sukesh के कारनामें और Nithari Kand का सच!: Crime Branch 31.12.2024

अब तक आपने क्राइम ब्रांच में पूर्व कमिश्नर, डीजीपी ईडी चीफ, लॉरेंस बिश्नोई की वकील और अपराध जगत से नाता रखने वाले लोग भी देखा, सुना और सराहा. अब चूंकि 2024 अपनी विदाई की ओर है. ऐसे में हमने अपने पॉडकास्ट से ऐसे हिस्सों को परोसने की कोशिश की है. जिसे आप लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया. इस एपिसोड में अरविंद ओझा ने तिहाड़ के जेलर, लॉरेंस की वकील और निठारी कांड की जांच करने वाले अधिकारी से सवाल पूछे. D...

दिल्ली दंगों में कपिल मिश्रा और उमर ख़ालिद के रोल पर क्या बोले पूर्व कमिश्नर?: Crime Branch 24.12.2024

दिल्ली की गलियों से कश्मीर की वादियों तक, एक नाम जो हमेशा चुनौतियों का सामना करने के लिए जाना जाता है..एसएन श्रीवास्तव....एसएन श्रीवास्तव 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी है. वो जम्मू कश्मीर जोन सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी का कार्यभार संभाल चुके हैं. उनके पास दिल्ली पुलिस की अलग-अलग यूनिट्स में काम करने का अनुभव है. स्पेशल सेल में अपनी सेवा के दौरान उन्होंने इंडियन मुजाहिदीन के खिलाफ जांच का नेतृत्व किया था...

Atul Subhash Case का अंजाम, Divorce की वजहें और एक वकील की सलाह: Crime Branch 17.12.2024

कान में हेडफोन लगाकर कंप्यूटर के सामने बैठा एक शख्स इस वक्त न्यूज चैनल से लेकर सोशल मीडिया तक सबकी टाइम लाइन पर है. बस इस दुनिया में नहीं है. नाम है अतुल सुभाष. इसकी चर्चा हर जगह हो रही है. फिर चाहे सोशल मीडिया हो. दोस्तों की बैठकी हो या ऑफिस में होने वाली चर्चा हो. इसलिए हमने सोचा क्यों न इसके कानून पहलू को समझा जाए. कानून में कहां चूक हो रही जिसकी वजह से किसी की जान तक चली जा रही है. इसे समझने क...

Chambal के डकैतों से लेकर Akhilesh और Mulayam से टक्कर लेने वाले DGP ने क्या बताया?: Crime Branch 10.12.2024

1980 के दशक में चंबल में फूलन देवी का दहशत था. उसी दौरान बेहमई कांड हुआ जिसमें करीब 2 दर्जन लोगों को एक लाइन से खड़ा करके गोली मार दी गई. इन घटनाओं के गवाह थे, भारतीय पुलिस सेवा में 1977 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी बृजलाल. वो मायावती के मुख्यमंत्री रहते हुए पहले एडीजी लॉ एंड ऑर्डर फिर DGP बने. फिलहाल बृजलाल भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद हैं. इन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं....

Lashkar-e-Taiba में घुसपैठ करने वाले Police Officer ने 26/11 पर क्या खुलासा किया?: Crime Branch 03.12.2024

आज से 16 साल पहले 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया था. इस हमले में सैकड़ों लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हुए थे. इस हमले से पहले भारतीय एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कैंप में भारतीय सिम कार्ड भिजवाए थे. इस मिशन को अंजाम देने वाले आईपीएस अधिकारी शिव मुरारी सहाय हैं. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में हमारे गेस्ट आईपीएस अधिकारी शिव मुरारी सहाय हैं. S....

Sonia Gandhi जिस Batla House Encounter पर रोईं उसका सच Manmohan Singh जानते थे!: Crime Branch 26.11.2024

आज से 16 साल पहले 19 सितंबर 2008 को दिल्ली पुलिस ने बाटला हाउस में एक एनकाउंटर को अंजाम दिया था. इस केस पर खूब वाद-विवाद हुए. दिल्ली पुलिस के कई जवानों को भी गोली लगी थी. उस ऑपरेशन को तब लीड कर रहे थे दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के जॉइंट कमिश्नर Karnal singh. Batla House: An Encounter That Shook The Nation नाम की एक किताब भी लिखी है. 28 अक्टूबर, 2016 को इन्हें ईडी का चीफ भी बनाया गया था. तब इन्होंन...

Lawrence Bishnoi ने अपनी वकील को Salman Khan के बारे में क्या बताया?: Crime Branch 19.11.2024

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मारने की धमकी देने के बाद चर्चा में आए लॉरेंस बिश्नोई कब, कैसे जुर्म की दुनिया का बादशाह बनता चला गया ये कोई समझ नहीं सका. ऐसा कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के 700 गुर्गे पूरे देश में फैले हुए हैं. लड़कियां भी लॉरेंस बिश्नोई की फैंस हैं. एक बार कुछ लड़कियां लॉरेंस बिश्नोई से मिलने कोर्ट तक पहुंच गई थीं और लॉरेंस बिश्नोई की वकील रजनी से मिन्नतें करने लगी कि बस एक बार लॉरें...

Modi की Security में तैनात रहे Lucky Bisht ने Lawrence और Trump पर क्या बताया?: Crime Branch 12.11.2024

लक्की बिष्ट के बारे में गूगल करने पर सैकड़ों कहानियां मिलती है. वो रॉ एजेंट थे और अब बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं. कुछ लोग लक्की को गैंगस्टर भी मानते हैं. पूर्व एनएसजी कमांडो लक्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिक्योरिटी के लिए भी काम किया है. लक्की ने 16 साल की उम्र में ही कमांडो ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी. उन्होंने बतौर रॉ एजेंट इजराइल में करीब ढाई साल बिताए. उन्हें साल 2009 में देश के सर्...

Lawrence Bishnoi और Bambiha Gang एक दूसरे के जानी दुश्मन कैसे बने?: Crime Branch 05.11.2024

महाराष्ट्र के मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई चर्चा में है. लॉरेंस वैसे तो गुजरात के साबरमती जेल में बंद है, लेकिन उसके इशारे पर गुर्गे लगातार वारदात को अंजाम देते आ रहे हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी कई मामलों में लॉरेंस बिश्नोई पर शिकंजा कस रही है. पिछले दिनों NIA की पूछताछ में लॉरेंस ने अपने 5 टारगेट के बारे में खुलासा किया था. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड म...

Lawrence Bishnoi ने पुलिस की पूछताछ में क्या बताया, पहली बार पता चला!: Crime Branch 29.10.2024

12 अक्टूबर को एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई और उस हत्या के बाद एक नाम लगातार चर्चा में है ये नाम है लॉरेंस बिश्नोई. पहले लॉरेंस गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली और उसके बाद लॉरेंस से जुड़ी खबरें और बयान एक-एक करके सामने आने लगे. बयान लॉरेंस के विरोध में भी आए और उसके समर्थन में भी. फिलहाल लॉरेंस गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में ‘अरविंद ओझा’ गैंगस्टर लॉरे...

Aaj Tak की पत्रकार भी हो गई Digital Arrest, Trap में ऐसे फंसाया!: Crime Branch 22.10.2024

कल्पना कीजिए कि आपको एक ऐसा कॉल आए जो आपकी दुनिया को उलट-पुलट कर दे, आपको लगने लगे कि आप किसी गंभीर अपराध में शामिल हैं. और इसके आगे आप ना जाने क्या-क्या सोचने लगें. 5 अक्टूबर 2024 को ऋचा के साथ ठीक ऐसा ही हुआ. ये सिर्फ ऋचा के साथ नहीं हो रहा बल्कि ऐसे केस रोज ख़बरों में आते हैं. ऐसे लोग घंटों तक डिजिटल अरेस्ट की यातना झेलते हैं. डिजिटल अरेस्ट के शिकार लोग सिर्फ मानसिक प्रताड़ना ही नहीं आर्थिक नुक...

Encounter Raj के भुक्तभोगी, Noida के Bodybuilder Jitendra Yadav की दर्दभरी कहानी: Crime Branch 15.10.2024

जितेंद्र यादव नोएडा में जिम ट्रेनर हैं. जितेंद्र मिस्टर उत्तराखंड भी रह चुके हैं. 3 फरवरी 2018 की रात वो अपने दोस्तों के साथ गाजियाबाद से बहन की सगाई से लौट रहे थे. यूपी पुलिस ने उनकी गाड़ी का ओवरटेक करके उन्हें गोली मार दी. घायल अवस्था में जितेंद्र को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी जान तो बच गई लेकिन करीब साढ़े 6 साल बाद भी वो बिस्तर पर पड़े रहते हैं. जितेंद्र यादव ‘क्राइम ब्रां...

Shahrukh Khan, Aryan Khan और Ambedkar पर क्या बोले IRS अफसर Sameer Wankhede?: Crime Branch 09.10.2024

समीर वानखेडे़ IRS यानी इंडियन रेवेन्यू सर्विस के 2008 बैच के ऑफिसर हैं. उनकी छवि एक तेजतर्रार अफसर की रही है. समीर वानखेड़े के नेतृत्व में करीब 17 हजार करोड़ रुपये के नशे और ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया. समीर वानखेड़े ने दो अक्टूबर, 2021 को कॉर्डेलिया क्रूज पर एक रेव पार्टी के दौरान छापा मारा था और वहां शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद समीर वानखेड़े पर आर्यन खान के...

100 Encounter करने वाले Inspector Avinash ने CM की मर्डर प्लानिंग पर किया खुलासा!: Crime Branch 01.10.2024

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्‌डा की एक वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ खूब चर्चित हुई. ये वेब सीरीज एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर अविनाश पर बेस्ड है. इसमें रणदीप हुड्‌डा अविनाश मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं. अविनाश मिश्रा ने पुलिस सेवा में रहते हुए सैकड़ों एनकाउंटर किए. जिसमें श्रीप्रकाश शुक्ला और निर्भय गुर्जर जैसे कुख्यात माफिया और गैंगेस्टर शामिल थे. यूपी एसटीएफ के फाउंडिंग मेंबर अविनाश मिश्रा ‘क्राइ...

Israel की ख़ुफ़िया एजेंसी Mossad ने Lebanon Pager Blast का प्लान कई साल पहले बनाया था!: Crime Branch 22.09.2024

एक शाम टीवी पर एक ख़बर फ्लैश हुई. जिसने देश और दुनिया को हैरत में डाल दिया. वो खबर थी लेबनान में हुए पेजर अटैक की. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. उस वीडियो में एक सब्जी की दुकान पर एक आदमी सब्जी ले रहा था. दूसरा अपनी खरीदी हुई सब्जियों को समेट रहा था. लेबनान की राजधानी बेरुत में जीवन अपनी गति से दौड़ रहा था. तभी एक के बाद एक हजारों पेजर में एक साथ ब्लास्ट हुआ. तब से हर किसी के मन...

Parliament Attack के वक्त अफजल गुरु क्या कर रहा था, उसे पकड़ने वाले अधिकारी ने खोला राज़?: Crime Branch 17.09.2024

साल 2000 के आसपास देश में एक के बाद एक कई आतंकी घटनाएं हो रही थी. इन घटनाओं के केंद्र में देश की राजधानी दिल्ली थी. इनमें संसद पर हमला, लाल किला पर हमला और साल 2010 का जामा मस्जिद विस्फोट समेत कई हाई-प्रोफाइल केस शामिल हैं. इन आतंकी मामलों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारी अशोक चांद ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में गेस्ट हैं. अशोक चांद 1983 में पुलिस सेवा में आए...

Ascolta il podcast Crime Branch su Replaio

Radio e podcast in un'unica app - gratis e senza registrazione. Installala oggi e non perderti il lancio

Scaricala su Google Play

Replaio non è un editore di podcast; i nomi dei programmi, le copertine e l'audio appartengono ai rispettivi autori e vengono distribuiti tramite feed RSS pubblici