Aaj Tak Radio
Bhaunchak
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!
Visita il sito del podcast e sostieni chi lo crea: www.aajtak.in
Dove ascoltare?
I podcast nell'app Replaio Radio In arrivoI podcast stanno per arrivare nell'app. Installala ora e scopri per primo un modo tutto nuovo di vivere i podcast
Episodi
बलिया का रहस्यमयी मेला जहां 9 दिन तक 4 राज्यों से आते हैं 'भूतिया' लोग | भौंचक 08.04.2025 3:29
बलिया में क्यों हर साल लगती है 'भूतों' की अदालत, जहां दूर दूर से लोग उम्मीद लिये आते हैं, जानिये आज के भौंचक में
मांगे 50 हज़ार-दिये 5 हज़ार, साली बोली भिखारी है खानदान | भौंचक 07.04.2025 1:58
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में जूता चुराई की रस्म को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को कमरे में बंद करके पीट दिया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
प्रोफेसर साहब ने चाबियां बनवाकर केबिन से निकाले इम्तिहान के पर्चे? | भौंचक 04.04.2025 2:15
Goa University के असिस्टेंट प्रोफेसर पर प्रेमिका के लिए फिजिक्स का पेपर आउट करने का आरोप लगा है, सुनिये भौंचक कहानी जमशेद कमर सिद्दीक़ी से
कानपुर: मौत के बाद पढ़ी गयी अजब-गजब वसीयत, पड़ोसियों से मारपीट | भौंचक 03.04.2025 2:20
कानपुर में एक बूढ़ी महिला की मौत के बाद जब उसकी वसीयत पढ़ी गई तो क्यों सब रह गए हैरान, सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
"मरने से पहले एक बार जेल जाना चाहती हूं" कहने वाली दादी को हुई जेल | भौंचक 02.04.2025 1:56
उम्र की सेंचुरी पार कर चुकी बूढ़ी महिला क्यों मरने से पहले एक बार हथकड़ी पहन कर जाना चाहती है जेल, सुनिए ‘भौंचक’ में.
पार्टी के लिए इस जेल से पुलिस ने कैदी भगवा दिया | भौंचक 01.04.2025 1:44
गुरुग्राम में एक अजीबोगरीब घटना हुई, जहां एक पुलिस अधिकारी ने एक कैदी को पार्टी के लिए जेल से बाहर जाने दिया, जानें ये मामला कैसे सामने आया और इसमें शामिल अधिकारियों को क्या परिणाम भुगतने पड़े, सुनिए 'भौंचक' में.
गोरखपुर: गर्लफ्रैंड से शादी करके घर आया, घरवालों से दूसरी शादी करवा दी | भौंचक 28.03.2025 1:43
गोरखपुर के युवक ने एक ही दिन में दो अलग-अलग लड़कियों से शादी कर ली. आखिर क्या थी वजह सुनिए आज के भौंचक में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से
दिल्ली पुलिस ने मास्क और गलव्स पहनकर किया शातिर चोर को गिरफ्तार | भौंचक 27.03.2025 2:01
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जो पुलिस से बचने के लिए अपनी पैंट में ही पॉटी कर लेता था, सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
फर्जी बेल ऑर्डर दिखाकर वाराणसी जेल से रिहा हो गया साइबर फ्रॉड का आरोपी | भौंचक 26.03.2025 2:09
जिस केस में आरोपी की जमानत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही हो. उसी केस में निचली अदालत के फर्ज़ी ज़मानती कागज़ कैसे बनाए आरोपी ने? सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
पुलिस ने अदालत में 100 अलग-अलग केसों में एक ही शख्स की गवाही दिलवा दी | भौंचक 25.03.2025 2:32
मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस कोर्ट में फर्जी गवाह पेश कर रही है. ग्वालियर पुलिस ने पिछले 3 साल में 507 आपराधिक मामलों में फर्जी गवाह पेश किए हैं. शहर में हर थाना क्षेत्र में फर्जी गवाह मौजूद है, जिन्हें पुलिस किसी भी मामले में गवाह बना देती है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
पासपोर्ट में लगे फोटो से नहीं मैच हुई शक्ल, अधिकारियों ने रोका | भौंचक 24.03.2025 2:26
उत्तर प्रदेश पुलिस और शस्त्र सीमा बल की ज्वाइंट टीम ने एक साउथ कोरियन महिला को गिरफ्तार किया है, जो नेपाल के जरिए भारत में गैर-कानूनी तरीके से दाखिल हुई थी. एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि महिला ने एंट्री के वक्त अपना नाम भी बदल लिया था. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
महीने भर पहले मिले, प्यार हुआ और फिर वृद्धाश्रम में गूंजी शहनाई| भौंचक 21.03.2025 2:24
वृद्धाश्रम में रहने वाले दो बुज़ुर्गों को हुआ एक-दूसरे से प्रेम और फिर हुई एक भौंचक शादी, सुनिए पूरा किस्सा आज के भौंचक में
फोन में देखते हुए सर्जरी की, 11 टांके लगाए, पहुंच गया अस्पताल | भौंचक 20.03.2025 1:53
यूपी के मथुरा में एक युवक ने ऐसा कारनामा कर डाला, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए. इस युवक ने खुद का ही ऑपरेशन कर डाला. इतना ही नहीं सर्जरी के बाद उसने 11 टांके भी लगाए और फिर अस्पताल पहुंच गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
मौत के कई महीनो बाद टीचर की लगी ड्यूटी, कहा "कॉपी जल्दी जांचिये" | भौंचक 19.03.2025 2:23
मध्य प्रदेश के छतरपुर से शिक्षा विभाग की लापरवाही का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है. यहां एक मृतक शिक्षक की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने में लगा दी गई. यही नहीं इसके लिए बकायता आदेश भी जारी हो गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
उज्जैन में पिता ने ज़िंदा बेटी का पिंड दान करते हुए कार्ड पर क्या लिखा? | भौंचक 18.03.2025 2:29
मध्य प्रदेश के उज्जैन में अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी. जिसके बाद बेटी ने अपने परिवार वालों को पहचानने से मना कर दिया. इस बात से गुस्साए परजिनों ने क्या किया, सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
कानपुर में युवक ने साइबर ठग से कहा "सुनार के पास चेन गिरवी है, पैसा दे दीजिए" | भौंचक 17.03.2025 2:37
उत्तर प्रदेश के कानपुर में साइबर ठगी का अनोखा मामला सामने आया है. आमतौर पर साइबर ठग भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं, लेकिन इस बार कहानी उलट गई. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
होली पर खुशी की जगह ग़म क्यों मनाते हैं ये लोग? भौंचक 14.03.2025 2:41
होली पर अजब गजब परंपराएं तो आप ने सुनी होंगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे ही देश में एक जगह ऐसी है जहां कोई किसी को होली की शुभकामनाएं नहीं देता. जानिये क्यों भौंचक में
लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी ने किस पर लगाया 'काला जादू' करने का आरोप? | भौंचक 13.03.2025 2:05
मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के मौजूदा ट्रस्टी ने पूर्व ट्रस्टियों पर ₹1500 करोड़ की हेराफेरी का आरोप लगाया है. ट्रस्ट का ये भी दावा है कि अस्पताल परिसर में काला जादू किया जाता था. उन्हें हड्डियों और बाल से भरे 8 कलश मिले हैं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
होली के हुड़दंग में क्यों बरसाए जाते हैं जूते-चप्पलें? | भौंचक 12.03.2025 2:11
वैसे तो रंगों का त्योहार होली देश भर में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है लेकिन यूपी के शाहजहांपुर में होली मनाने का एक तरीका बड़ा दिलचस्प है जिसमें चलते हैं जूते-चप्पलें, सुनिए क्या है पूरा मामला ‘भौंचक’ में.
साढ़े चार सौ लोगों से भरी ट्रेन किसने कर ली अगवा और क्यों? | भौंचक 11.03.2025 1:20
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया है. 400 यात्रियों को बंधक बनाया गया है. किसने किया ये ट्रेन हाईजैक, सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
मेवे, कपड़ों और फलों की 12 थालियों के साथ गर्भवती गाय की रस्म क्यों की गई? | भौंचक 10.03.2025 1:59
आपने अक्सर सुना होगा कि गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई किया जाता है, लेकिन क्या कभी किसी गाय के लिए ऐसा आयोजन होते देखा है? कर्नाटक के मांड्या जिले से ऐसी ही एक न्यूज़ आई है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
एक कमी के चलते पूरा गांव क्यों बैठा है कुवांरा? | भौंचक 06.03.2025 2:15
मोबाइल फोन ने जहां दुनिया को जोड़ने का काम किया है, वहीं मध्य प्रदेश के एक गांव में इसकी अनुपस्थिति लोगों के रिश्ते बिगाड़ रही है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
"पत्नी सीने पर बैठकर रात में पीने लगती है खून" यूपी पुलिस जवान ने सीनियर को लिखा ख़त? | भौंचक 05.03.2025 1:54
यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपने लेट पहुंचने की नोटिस का जो जवाब दिया है वो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गया है और हर तरफ इस जवाब की चर्चा हो रही है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
पति-पत्नी 58 घंटे लंबा किस करने के बाद अलग क्यों हो रहे हैं? | भौंचक 04.03.2025 2:38
एक पति और पत्नी के बीच में प्रेम था. ये कोई ख़बर नहीं है लेकिन ख़बर ये है कि इतना प्रेम था कि उन्होंने एक रोज़ किस किया. 58 घंटे लंबा किस. लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि उन लोगों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
अतरंगी करने की चाहत में दूल्हे ने बुला लिया हेलीकॉप्टर, पड़ोसियों में हड़कंप | भौंचक 03.03.2025 1:44
शादी एक ऐसा पल होता है, जिसे हर कोई खास बनाना चाहता है. लेकिन यूपी के बिजनौर के एक दूल्हे ने अपनी शादी को कुछ इस तरह यादगार बनाया कि पूरा गांव बस यही नजारा देखने के लिए उमड़ पड़ा. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
Podcast simili
Replaio non è un editore di podcast; i nomi dei programmi, le copertine e l'audio appartengono ai rispettivi autori e vengono distribuiti tramite feed RSS pubblici