Bhaunchak
Aaj Tak Radio
Where to listen?
Podcasts in the app
Replaio Radio →
Coming soon
Podcasts are coming to the app soon - install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
केरल: नौकरी का जॉइनिंग लेटर इतना लेट हुआ कि रिटायरमेंट की उम्र में मिल पाया | भौंचक 05.06.2026 2:26
केरल में अब्दुल मजीद को उनकी जॉइनिंग का लेटर बीस साल के बाद क्यों मिला? जानिये भौंचक में
"घर में कितने लोग हैं" पूछने पर जनगणना कर्मी को चोर समझ कर दौड़ाया | भौंचक 04.06.2026 2:22
बिहार में जनगणना करने आए लोग गांव वालों को संदिग्ध लगे क्योंकि वो पूछ रहे थे "कितने लोग हैं घर में?" खबर फैल गयी कि ये लोग चोरी की योजना बना रहे हैं. फिर क्या हुआ जानिये भौंचक में
टेप निकालकर केला कौन ले गया? पुलिस खंगाल रही CCTV | भौंचक 03.06.2026 1:52
फ्रांस के म्यूज़ियम की ये आर्ट वर्क पहले भी बहुत सुर्खियां बटोर चुकी है लेकिन अब ये चोरी हो गयी, सुनिये भौंचक
अमेरिका : मच्छरों की बढ़ती आबादी रोकने के लिए गूगल कर रहा है मदद | भौंचक 02.06.2026 2:49
गूगल ने खास तरह के मच्छर विकसित किये हैं जो बढ़ी तादाद में छोड़े जाएंगे, जब ये मच्छर बाहर मौजूद जंगली मच्छरों के साथ प्रजनन करेंगे तो अंडे विकसित नहीं होंगे... सुनिये भौंचक ख़बर
आंध्र प्रदेश: शादी से पहले होने वाले दामाद के चालान चेक करवाए | भौंचक 01.06.2026 2:25
शादी से पहले अब तक तो कुंडली चेक की जाती थी लेकिन अब ये देखा जा रहा है कि लड़के ने सड़क पर कितने नियम तोड़े हैं, सुनिये भौंचक
'बाल नहीं तो दिहाड़ी नहीं!' सरकारी ऐप का नखरा देख मजदूर ने लगाया ग़ज़ब जुगाड़: भौंचक 29.05.2026 3:07
तेलंगाना के कोमतीपल्ली में तकनीक को 'बुड़बक' बनाने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक मनरेगा मजदूर का मुंडन क्या हुआ, सरकारी फेस रिकग्निशन ऐप ने उसे पहचानने से ही इनकार कर दिया. फिर जो हुआ, उसने साबित कर दिया कि भारत में तकनीक चाहे जितनी एडवांस हो जाए, जुगाड़ उससे दो कदम आगे ही चलता है. जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' ख़बर में
गाज़ियाबाद: 1 रुपए के लिए पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट | भौंचक 27.05.2026 1:57
गाज़ियाबाद के मुरादनगर में 1 रुपए के विवाद में ग्राम प्रधान के भांजे ने पहले कर्मचारी को धमकाया और फिर साथियों संग उसकी पिटाई की. फिर क्या हुआ सुनिए आज के भौंचक में
मयखाने के आगे बांटी मुफ्त की शराब, धर लिए गए ठेकेदार | भौंचक 26.05.2026 1:41
चंडीगढ़ में एक शराब ठेके के बाहर कुछ लोगों ने बर्फ के गोलों में जामुन फ्लेवर वोडका मिलाकर मुफ्त में बांटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई आगे क्या हुआ जानिए आज के भौंचक में
बिजनौर में अजीबोगरीब चोरी, कुत्ता ले उड़ा 1 लाख की गड्डी | भौंचक 25.05.2026 2:05
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां गली के कुत्ते ने एक बाइक की डिग्गी से 1 लाख रुपये चुरा लिए. क्या है पूरा मामला और कुत्ते ने कैसे किया ये कारनामा, सुनिए आज की 'भौंचक' ख़बर में.
15 दिनों में तीन आशिक टावर पर चढ़े, पुलिस मनाने में लगी | भौंचक 22.05.2026 1:54
शाहजहांपुर में पुलिस क्यों परेशान है आशिकी टावर से, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में
57 दिन जेल में रहा इंजीनियर, अब मिलेगा हर्जाना | भौंचक 21.05.2026 2:09
MP हाइकोर्ट ने आमचूर पाउडर को हेरोइन मानकर एक इंजीनियर को जेल भेज दिया था, अब 16 साल बाद इस पर फैसला आया है, सुनिये भौंचक
दो दिनों में साढ़े पांच मिलियन युवा कॉकरोच पार्टी से जुड़े | भौंचक 20.05.2026 1:43
एक नया ऑनलाइन ग्रुप जिसका नाम रखा गया कॉकरोच जनता पार्टी, क्या है ये ग्रुप और क्यों इससे सियासत में बदलाव की उम्मीद की जा रही है, सुनिये भौंचक में
श्रीनगर: पाक से आतंक फैलाने आया था, सोचा हेयर ट्रांसप्लांट भी करवा लूं | भौंचक 19.05.2026 1:26
ये कहानी है पाकिस्तान से आए एक आतंकवादी की जिसे पुलिस ने सिक्योरिटी एजेंसियों ने गिरफ़्तार किया है। उसने पूछताछ में बताया कि उसने श्रीनगर में अपने बालों का भी ट्रांसप्लांट करवाया था, सुनिये भौंचक ख़बर
लखनऊ: कुर्सी, मेज़, हैंडल छूते ही लग रहा करंट, KGMU से क्यों आ रही शिकायतें | भौंचक 18.05.2026 1:59
लोगों को क्यों लग रहा है बार-बार करेंट, KGMU में लगातार बढ़ रहे हैं मामले. कुछ भी छूने पर लग रहा है तेज़ का झटका, सुनिये पूरी ख़बर
मध्यप्रदेश: बंदी गृह को मुर्गियों के दरबे की तरह इस्तेमाल करने का आरोप | भौंचक 15.05.2026 1:59
छतरपुर में एक पुलिस चौकी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें लॉकअप में मुर्गी टहलती दिख रही है, इसके बाद गांव वालों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, सुनिये भौंचक
यूपी के मंत्री सतीश शर्मा के बयान पर मचा बवाल, दी सफ़ाई| भौंचक 14.05.2026 2:02
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री सतीश चंद्र ने बाराबंकी में एक कार्यक्रम के दौरान अकबर और रावण को लेकर एक अटपटा बयान दिया जिसके बाद उन्होंने उस पर सफ़ाई दी, सुनिये भौंचक
MP: 2023 में मृत टीचर की ट्रेनिंग में लगा दी ड्यूटी, जांच होगी | भौंचक 13.05.2026 2:06
छतरपुर में एक अजब गजब मामला सामने आया है जहां एक ऐसे टीचर की ड्यूटी जनगणना में लगा दी गयी है जो खुद दो साल पहले दुनिया को अलविदा कह चुका है, सुनिये भौंचक
तमिलनाडु: सीएम विजय ने ज्योतिषी को बनाया OSD | भौंचक 12.05.2026 1:46
तमिलनाडु की विजय सरकार ने अहम प्रशासनिक फैसला लेते हुए ज्योतिषी राधान पंडित को मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्ति दे दी है, सुनिये भौंचक ख़बर
9 पुलिस वालों ने बदमाश को पकड़ा, अब सब में बंटेगी चवन्नी | भौंचक 11.05.2026 2:01
राजस्थान के सीकर में पुलिस ने एक ऐसे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ 16 गंभीर मामले दर्ज है फिर भी उसपर चवन्नी का इनाम घोषित किया गया था, सुनिए 'भौंचक' में.
यूपी: चोरी से पहले छोड़ी थी चिट्ठी, "दोस्तों के धोखे की वजह से चोरी कर रहा" | भौंचक 08.05.2026 2:06
सीतापुर से चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है. यहां सुयश पटेल ने एक दुकान से रोटरी वेटर चोरी किया और वहां एक भावुक पत्र छोड़ा, सुनिये भौंचक
सतना: सेंट्रल जेल में सज़ा काटते हुए कैदी को हुआ था इश्क़ | भौंचक 07.05.2026 1:35
इश्क़ वो आग है जो लगाए न लगे और बुझाए न बने... मध्य प्रदेश की सेंट्रेल जेल में एक कैदी और जेलर की प्रेम कहानी, सुनिये भौंचक में
अलवर: मर कर ज़िंदा हुई महिला को डॉक्टरों ने कहा 'बिल्कुल स्वस्थ' | भौंचक 06.05.2026 2:05
एक महिला को मृत मानकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे परिजनों के होश उड़ गए जब शव में अचानक हलचल होने लगी। कुछ देर बाद महिला की सांसें चलने लगीं, सुनिये भौंचक
गाली के बदले कर्मचारियों ने की कचरा कार्रवाई! कांग्रेस नेता के घर के बाहर लगा कूड़े का पहाड़ | भौंचक 05.05.2026 2:21
मुजफ्फरनगर में टैक्स नोटिस को लेकर शुरू हुआ विवाद तब बढ़ गया जब नाराज़ कर्मचारियों ने कांग्रेस नेता के घर के बाहर कूड़ा डाल दिया जानिए क्या है पूरा मामला आज के भौंचक में
डीएम को पूरे दिन फोन करने वाला एक कार्यक्रम में शायरी सुनाते पाया गया | भौंचक 04.05.2026 1:58
हयातनगर पुलिस ने एक आरोपी को नवाबखेल इलाके से गिरफ्तार किया क्योंकि वो लगातार फोन करके डीएम साहब को फोन कर रहा था, सुनिये भौंचक ख़बर
छत्तीसगढ़: गांजा तस्कर को पकड़ने आई थी पुलिस, बाहर से बोलेरो गायब | भौंचक 01.05.2026 1:54
अंबिकापुर में पुलिस के होश फाख़्ता हो गए जब वो एक गांजा तस्कर को पकड़ने के लिए एक घर में घुसी लेकिन तभी जिस गाड़ी से वो आए थे, उसे एक चोर ले भागा, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में
About the podcast
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर.Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!
Author
Aaj Tak Radio
Category
Podcast website
Language
HI
Episodes
505
Latest episode
10 lug 2026
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.