Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

Ever wondered what's brewing in the ever-evolving tech realm? Brace yourselves, for tech virtuoso Munzir Ahmad, a seasoned tech journalist, will be your weekly guide in this sensational podcast. Each week, he'll unravel the mysteries of how technology can either smoothen your journey through life or throw you into a whirlwind of challenges. He'll take you on a voyage to explore the uncharted waters of the future. In Tech Tonic, you can expect nothing less than a full-blown injection of trailblazing technology every week. But, alongside these revolutions, the tech world poses daily enigmas that...

Szerző

Aaj Tak Radio

Kategória

Technology

A podcast weboldala

www.aajtak.in

Legutóbbi epizód

2026. jún. 24.

Hol hallgathatod?

Podcastok az alkalmazásban Replaio Radio Hamarosan

A podcastok hamarosan megérkeznek az alkalmazásba. Telepítsd most, és láss elsőként egy teljesen új megközelítést a podcastokhoz

Letöltés a Google Play-ről Telepítsd ingyen Android közel 10 M letöltés · 4,8-as értékelés iOS hamarosan

Epizódok

iPhone वालों के साथ कैसे भेदभाव कर रहा Ola-Uber?: Tech Tonic, Ep 61 18.12.2024

Dynamic Pricing क्या है, Uber या Ola बुक करते समय Android users को क्या सचमुच फ़ायदा मिलता है और iPhone यूजर्स के साथ क्या खेल करती हैं कैब कंपनियां, Dynamic Pricing का पूरी गणित समझने के लिए सुनिए 'Tech Tonic' का ये एपिसोड मुंज़िर अहमद से. प्रड्यूसर & साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

कुकिंग से लेकर ड्राइविंग तक, कहां कहां पहुंच गया AI?: Tech Tonic, Ep 59 04.12.2024

पिछले महीने यानि नवंबर में हुई टेक्नोलॉजी समिट Web Summit 2024 में दुनियाभर की छोटी और बड़ी टेक कंपनी ने हिस्सा लिया. हर कोई लेकर आया अपना AI version - फूड से लेकर logistics तक कहां कहां घुस चुका है AI, इसके बढ़ते इस्तेमाल और भविष्य पर रोचक जानकारी, सुनिए Munzir Ahmad से 'Tech Tonic' के इस एपिसोड में. प्रड्यूस & साउंड मिक्स: नितिन रावत

अनोखे फीचर्स से लैस Rayban X Meta के स्मार्ट ग्लासेज: Tech Tonic, EP 58 27.11.2024

Rayban X Meta ka Smart Glass आजकल चर्चा में है. ये दिखने में एकदम नॉर्मल चश्मे जैसा ही है. लेकिन वायरलेस ईयरफोन, स्मार्ट वॉच से लेकर वर्चुअल असिस्टेंट तीनों का काम कर रहा है. इसके अलावा हैंड्स-फ्री कॉलिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग, फोटोग्राफी और Meta AI जैसे फीचर्स की इसमें भरमार है.  इंडिया में कब लॉन्च हो सकता है, क़ीमत कितनी होगी और यूज़ करने का अनुभव कैसा रहा, 'Tech Tonic' के इस एपिसोड में बता रहे हैं...

ज़हरीली हवा से बचने के लिए Air Purifier यूज़ करें मगर सही तरीक़ा ये है: Tech Tonic, Ep 57 20.11.2024

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में प्रदूषण का ये आलम है कि बिना सिगरेट पीए भी फेफड़ों में 30 सिगरेट के बराबर धुआं घुसा जा रहा है. लोग तरह-तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं. खांसी, साँस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं तो आम हैं ही, ये प्रदूषण इतना ख़तरनाक है कि हमारी-आपकी ज़िंदगी के 10 साल कम कर दे रहा है. लेकिन इस घनघोर समस्या के बीच एयर प्यूरीफायर को एक समाधान की तरह पेश किया जाता है. इस प्र...

डिजिटल अरेस्ट से करोड़ों की उगाही, समाधान के नाम पर ठन ठन गोपाल: Tech Tonic, Ep 56 13.11.2024

कुछ हफ़्ते पहले ही हमने अपने एपिसोड नंबर 51 में हमने बात की थी, इस साल सबसे ज़्यादा होने वाले स्कैम के बारे मे, उन्हीं में से एक है डिजिटल स्कैम. हाल ही में PM Modi ने भी 'मन की  बात' में ये मुद्दा उठाया था. इससे कैसे बचें और जाल में फंसने पर कहां रिपोर्ट करें, यही सब बता रहे हैं Munzir Ahmad 'Tech Tonic' के इस एपिसोड में. प्रोड्यूसर और साउंड- नितिन रावत

AI Chat Bot से प्यार 14 साल के बच्चे को कैसे ले डूबा?: TechTonic, Ep 55 05.11.2024

आज के एपिसोड में एक ऐसी घटना के बारे में बताएंगे कि आप भी कन्फ्यूज हो जाओगे कि एक AI से बात कर के कैसे कोई सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठा सकता है! क्या था पूरा मामला, 'Tech Tonic' में बता रहे हैं Munzir Ahmed. प्रोड्यूसर और साउंड- नितिन रावत

Elon Musk लाएंगे India में इंटरनेट क्रांति, जानिए Starlink का पूरा प्लान: Tech Tonic, Ep 54 29.10.2024

हाल ही में चल रहे Jio और Starlink के spectrum battle में Starlink इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी का भारत में रास्ता बनता दिखाई दे रहा है, लेकिन उसके बाद क्या, Elon Musk ने स्पेस में 42000 सेटेलाइट लॉन्च करने का दावा किया है जो कि हाई स्पीड इन्टरनेट प्रोवाइड करेंगी, ना कोई केबल का झंझट ना कोई टावर का बस एक अकेला डिवाइस आपको पूरे भारत के किसी भी कोने में इन्टरनेट देगा, तो क्या है ये खेल और कैसे बदल...

Ambani vs Elon Musk, इंटरनेट की जंग में कौन मारेगा बाजी?: Tech Tonic, Ep 53 22.10.2024

Mukesh Ambani और Elon Musk का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल है. लेकिन इतने बड़े बिजनेसमैन के बीच किसी चीज को लेकर ज़ोरदार कॉम्पिटिशन हो जाए तो किसका फ़ायदा होगा? क्योंकि ऐसी ख़बरें चल रही हैं कि Jio Air Fiber को झटका देने आ रही है एलन मस्क की इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनी Starlink. क्या है ये पूरा मामला और किस तरह का टेक्निकल कॉम्पीटिशन हमें देखने को मिल सकती है, बता रहे हैं मुन्ज़िर अहमद 'Tech T...

आपकी कॉल टैप या रिकॉर्ड कर रहा कोई... या हो रही स्पूफिंग? जानिए कैसे होता है ये खेल: Tech Tonic, Ep 52 15.10.2024

आज कल हम बिना ध्यान दिए कोई भी ऐप डाउनलोड कर लेते हैं. कभी किसी को फ्री में VPN चलाना होता है, कभी प्लेस्टोर पर ना मिलने पर App को ब्राउजर से डाउनलोड कर लेते हैं.0लेकिन यहीं हमसे भूल हो जाती है और वही ऐप हमारे फ़ोन में इनस्टॉल होने के बाद बहुत सी परमिशन ऑन कर लेता है जैसे कि लोकेशन, कॉल रिकार्ड्स, कैमरा एक्सेस, पासवर्ड्स. क्या है कॉल स्पूफ़िंग और उससे भी ज़्यादा ख़तरनाक टेक्निक्स जिससे आपकी हर कॉल रिक...

2024 में सबसे ज़्यादा होने वाले Scams कौन-से हैं? बचने के क्या हैं उपाय? Tech Tonic, Ep 51 08.10.2024

आपने तमाम Scams के बारे में सुना होगा, लेकिन ये पांच स्कैम पिछले दो सालों में तेज़ी से बढ़ रहे हैं. हो सकता है इनमें से किसी स्कैम से आप रूबरू भी हुए हों. इन स्कैम्स को होने से पहले ही कैसे पहचाने? अगर आप जाने-अनजाने में इन स्कैम्स में फंस गए हैं तो बाहर निकलने के क्या तरीके हैं? जानिए 'Tech Tonic with Munzir' के इस एपिसोड में. साउंड & प्रड्यूसर : नितिन रावत

Metaverse का फूट गया गुब्बारा, Facebook को क्यों हुआ अरबों का नुकसान?: Tech tonic, Ep 50 01.10.2024

Metaverse क्या अब हवा हो चुका है? 2021 में दुनिया भर में मेटावर्स Buzzword रहा. बताया जाने लगा कि 2023 तक मेटावर्स का ट्रिलियन डॉलर्स में आ जाएगा. लेकिन अब कहानी बदल गई है और अब ऐसा लग रहा है कि इसका कोई फ्यूचर है भी या नहीं! लेकिन Metaverse का गुब्बारा क्यों फूटा, इस स्पेस में सभी कंपनियां क्यों फेल हो रही हैं...TechTonic के इस एपिसोड में Munzir बता रहे हैं क्यों Metaverse की वजह से फेसबुक और दूस...

iphone 16 Series क्यों ना खरीदें?: Tech tonic, Ep 49 24.09.2024

iphone के दीवानों के लिए खुशियों के दिन चल रहे हैं. हाल ही में Apple iphone 16 series लॉन्च हुई है. क्या हैं specs और किसको खरीदना चाहिए ये फ़ोन? ये एक अच्छा अपग्रेड है या फिर पैसा उड़ाने का एक मात्र ज़रिया, बता रहे हैं Munzir Ahmed 'Tech Tonic' के इस episode में. प्रड्यूस & साउंड मिक्स: नितिन रावत

टोल फ्रॉड से बचाएगा ये नया सिस्टम: Tech Tonic, EP 48 17.09.2024

भारत में टोल को लेकर नियम तो बहुत हैं जैसे कि टोल के 20Km के दायरे में कोई टोल नहीं लगेगा. टोल पर 10 Second से ज़्यादा रुकना पड़ा तो टोल माफ़ लेकिन आप और हम सब ही जानते हैं कि असलियत इस कल्पना से कोसो दूर है. देश के Transport Minister नितिन गडकरी ने GNSS( Global navigation satellite system ) इसी महीने 10 तारीख को लागू किया है. तो इस सिस्टम के pros or cons क्या है? आज के एपिसोड में Munzir Ahmed से सुन...

iPhone 16 Series - नए iPhones में Apple ने क्या खेल किया है: Tech Tonic, Ep 47 10.09.2024

अब तक का बेस्ट iPhone लॉन्च. ये मैं नहीं Apple CEO टिम कुक अपने हर iPhone लॉन्च पर कहते हैं. iPhone 16 सीरीज लॉन्च हो चुकी है. Apple ने अपने स्पेशल ग्लोइंग इवेंट में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने Apple Watch Series 10 और Apple Watch Ultra 2 भी मार्केट में उतारा है. इसके अलावा AirPods 4 और AirPods Pro भी लॉन्च हुए हैं. मुंज़िर अह...

एक Social Media पोस्ट से Bank Account खाली? Tech Tonic, Ep 46 03.09.2024

दुनिया में तरह-तरह के स्कैम्स अपने देखे होंगे, कुछ असल दुनिया में और कुछ फिल्मों के हाई टेक स्कैम्स. लेकिन दिल्ली-NCR में एक स्कैम सामने आया है, जिसमें Social Media की एक Photo या Post से Identity चोरी हुई और फिर Bank Account खाली. बता रहे हैं Munzir Ahmed आज के इस एपिसोड में. पूरी कहानी जानने के लिए सुनिए Tech Tonic का ये एपिसोड

Telegram के CEO क्यों गिरफ़्तार हुए, भारत में बैन होगा मैसेजिंग ऐप?: Tech Tonic, Ep 45 27.08.2024

जब भी कोई मुफ़्त में कोई फ़िल्म देखनी हो या फ्री में Netflix का content खोजना हो या फिर अनलिमिटेड स्टोरेज की ज़रूरत हो, लोग टेलीग्राम का रुख करते हैं. इसी Telegram ने ऐसा क्या ग़लत कर दिया कि उसके CEO को जेल हो गई? बता रहे हैं Munzir Ahmed आज के एपिसोड में. सुनिए Tech Tonic With Munzir Aaj tak Radio पर. Producer & Sound : Nitin Rawat

Google Pixel 9 सीरीज भारत में क्या कमाल कर पाएंगे? परफॉर्मेंस से लेकर कैमरा तक: Tech Tonic, Ep 44 21.08.2024

Google ने हाल ही में Pixel 9 Series लॉन्च की हैं. कंपनी ने इस बार चार नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. इनमे Google Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold शामिल हैं. डिजाइन नया है, सॉफ्टवेयर कमाल का है, लेकिन क्या AI में चूक हो गई? क्योंकि फोन का कैमरा भी जबरदस्त है. पिछले कुछ दिनों Pixel 9, Pixel 9 Pro XL यूज करने के बाद TechTonic में Munzir बता रहे हैं Google के इन नए स्मार्टफोन्स...

Spam Calls और Messages से मिलेगा निजात, ये हैं स्टेप्स: Tech Tonic, Ep 43 13.08.2024

Spam calls or Messages किसी भी तरीके के हो सकते हैं, चाहे call centre वाले हो या Auto Generated bot recordings. परेशान तो सभी करते हैं। आजकल लग-भग सभी Smart Phones में 'Restrict spam callers' और 'Block unknown calls' जैसे फीचर आ गए हैं. इनके फीचर्स के अलावा बचाव के और क्या स्टेप्स हैं? बता रहे हैं Munzir Ahmed आज के एपिसोड में. सुनिए Tech Tonic With Munzir. Producer & Sound- Nitin Rawat

Hike से लेकर Koo तक, क्यों फ्लॉप हो जाते हैं इंडियन ऐप्स?:Tech Tonic, Ep 42 06.08.2024

भारतीय सोशल मीडिया और चैट ऐप्स WhatsApp, Insta जैसे ऐप्स को टक्कर क्यों नहीं दे पाते हैं? क्यों इंडिया में बने ऐप्स ग्लोबल ऐप्स के साथ कम्पीट नहीं कर पाते हैं? TechTonic With Munzir के इस एपिसोड में Munzir उन वजहों के बारे में बता रहे हैं जिसके चलते Hike से ले कर Koo तक फ्लॉप हो चुके हैं.

iPhone 16 सीरीज़ में क्या नया, क्या पुराना? लॉन्च से पहले जानें सबकुछ!: TechTonic, Ep 41 30.07.2024

सितंबर में Apple Event होगा और इस दौरान iPhone 16 सीरीज लॉन्च होगी. iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे. डिजाइन से लेकर लगभग ज्यादातर फीचर्स लीक हो चुके हैं. इस बार कंपनी क्या खास करने वाली है और क्या पुराना होगा. TechTonic में Munzir बता रहे हैं iPhone 16 सीरीज़ से जुड़े तमाम लीक्स के बारे में जो लॉन्च से पहले ही आ चुके हैं

एक छोटी सी गलती और दुनियाभर का नुकसान...कैसे होता है इंटरनेट शटडाउन!: Tech Tonic, Ep 40 23.07.2024

हाल ही में Crowdstrike की एक छोटी सी गलती की वजह से दुनिया भर में IT संकट आ गया. Crowdstrike की तरफ से Windows कंप्यूटर में एक फॉल्टी अपडेट पुश किया गया जिससे कंप्यूटर में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ आ गई. दुनिया भर में अफरा-तफरी मच गई और एविएशन से लेकर कई सेक्टर्स घंटों तक प्रभावित रहे. ये पहला मौका नहीं है जब एक गलती से दुनिया भर में सर्विसेज प्रभावित हो गईं. इससे पहले 2022 में Cloudflare नाम की एक कंपन...

Samsung के नए फोल्डेबल फोन और स्मार्ट रिंग, फोन में AI का सही यूज यहां हो रहा!: Tech Tonic, Ep 39 16.07.2024

Samsung ने Paris में Unpacked 2024 इवेंट के दौरान टोटल 7 प्रोडक्ट्स लॉन्च किए. ग्राउंड जीरो पर जा कर AajTak Radio ने भी इन सभी प्रोडक्ट्स को यूज किया. एक तरफ जहां कंपनी ने Galaxy Buds 3 Pro के साथ अपने ईयरबड्स का डिजाइन पूरी तरह से बदल दिया, वहीं दूसरी तरफ Galaxy Z Fold 6 के डिजाइन में ज्यादा कुछ नहीं बदला. Galaxy AI के जरिए कंपनी फोन में AI की भरमार कर रही है और इनमें से ज्यादातर AI फीचर्स वाकई क...

मार्केट में Delivery Scam का Comeback: Tech Tonic, Ep 38 09.07.2024

जैसे जैसे नई तकनीक आती जाती है वैसे वैसे टेक उपभोक्ताओं को सुविधा मिलती है, लेकिन इसी तकनीक का फायदा उठाकर कुछ लोग इसे घोटाले के लिए इस्तेमाल करते हैं. अब कई सारे स्कैम्स आपने सुने होंगे पहले जैसे कि पेटीएम पर प्राइज़ विन कर लेना, अचानक लॉटरी लगने का मैसेज आना वगैरह. लेकिन अब एक नया स्कैम आ गया है बाजार में और ये काफी जेन्युइन लगता है दिखने में, क्योंकि स्कैमर्स आपको ऐसे लिंक शेयर कर रहे हैं जिनमें...

मोबाइल नंबर से कैसे ट्रैक की जाती है किसी की लोकेशन, जानें पूरा फंडा: Tech Tonic, Ep 37 02.07.2024

कभी ना कभी आपको भी अनजान नंबर से उल्टे सीधे मैसेज़ आए होंगे और आपका दिल चाहता होगा कि कैसे भी इस नंबर की लोकेशन पता चल जाए. एक बार पता मिलते ही फिर तो बस..... आपने देखा होगा फिल्मों में लोग गूगल करके लोकेशन निकाल भी लेते हैं. यहां तक कि कुछ लोगों ने आपको ऐसा करने के टिप्स बताए होंगे. इसी बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं Munzir Ahmed, सुनिए कि क्या कोई भी नंबर आप ट्रेस कर सकते हैं, सुनिए "Tech Toni...

ज़्यादा गर्मी से फ़ोन ब्लास्ट हो रहे हैं, कैसे बचें: Tech Tonic, Ep 36 25.06.2024

गर्मी के मौसम में टेंप्रेचर लगातार बढ़ रहा है. अब तो हाल ये है कि फोन भी थोड़ी देर इस्तेमाल कर लो तो फोन तपने लगता है. बहुत सारे यूज़र्स ये शिकायत कर रहे हैं कि उनके मोबाइल का पैनल काफी गर्म हो जाता है. और तो और, बहुत सारी वीडियोज़ में आपने देखा होगा कि गर्मी की वजह से मोबाइल फोन ब्लास्ट हो जाते हैं. देर तक फोन को चार्जिंग पर लगाने या देर तक उस पर गेम खेलने से ऐसा हो सकता है. पर वो कौन सी सावधानिय...

Hallgasd a(z) Tech Tonic with Munzir podcastot a Replaióban

Rádió és podcastok egy alkalmazásban - ingyen és regisztráció nélkül. Telepítsd még ma, és ne maradj le a premierről

Letöltés a Google Play-ről

A Replaio nem podcastkiadó; a műsorok nevei, borítóképei és hanganyagai a szerzőiket illetik, és nyilvános RSS-csatornákon keresztül terjednek.