स्पोर्ट्स टीम

स्पोर्ट्स बुलेटिन

Sports HI ↓ 332 epizód

ये स्पेशल है

Szerző

स्पोर्ट्स टीम

Kategória

Sports

A podcast weboldala

audioboom.com

Legutóbbi epizód

2023. dec. 4.

Hol hallgathatod?

Podcastok az alkalmazásban Replaio Radio Hamarosan

A podcastok hamarosan megérkeznek az alkalmazásba. Telepítsd most, és láss elsőként egy teljesen új megközelítést a podcastokhoz

Letöltés a Google Play-ről Telepítsd ingyen Android közel 10 M letöltés · 4,8-as értékelés iOS hamarosan

Epizódok

257: IPL Podcast: 4 साल बाद घरेलू मैदान में KKR को मिली जीत, तीसरा डबल हेडर मुकाबला कल, सुर्खियों में विदेशी गेंदबाज 07.04.2023

शनिवार को राजस्थान रॉयल्स की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से होगी. आईपीएल की इंजरी लिस्ट में शामिल हुआ ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार के बाद गुजरात के केन विलियम्सन और पंजाब के अंगद बाबा का नाम. केकेआर के शाकिब अल हसन ने भी निजी कारणों से अपना नाम लिया वापस. वहीं, विलियमसन का अब वनडे वर्ल्ड कप भी खेल पाना हुआ संदिग्ध. 

256: Podcast: IPL का हुआ रंगारंग शुभारंभ, गुजरात ने लगाई 'जीत की हैट्रिक', 74 मुकाबलों के बाद होगा चैंपियन का फैसला 03.04.2023

विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के 16वें संस्करण का रंगारंग शुभारंभ दुनिया के सबसे भव्य स्टेडियम में शुमार नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में शुक्रवार की शाम हो गया है. 2023 में दस टीमों के बीच खेले जाने वाले 74 मुकाबलों के बाद चैंपियन का फैसला होगा . वहीं, उद्घाटन मैच में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स ने चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर चेन्नई पर जीत की हैट्रिक...

255: Podcast: आज होगा IPL का आगाज, 10 टीमें खेलेंगी 70 लीग मैच, गुजरात टाइटंस-चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मुकाबला 31.03.2023

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग-आईपीएल का आज आगाज हो रहा है. 10 टीमों के बीच कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे. इसके बाद, चार और प्लेआफ मैच भी होंगे. गुवाहाटी का बरसापारा स्टेडियम पहली बार इन खेलों की मेज़बानी करेगा. लेकिन लीग शुरू होने से पहले ही चोटिल होने की वजह से कुछ को नाम वापस भी लेना पड़ा है. इसमें मुख्य रूप से मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह और दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंभ शामिल हैं.

254: मुंबई इंडियंस बना WPL चैंपियन, दक्षिण अफ्रीका ने बनाया सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड 29.03.2023

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीज़न का खि़ताब मुंबई इंडियंस ने जीत लिया है. खिताबी मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को आसानी से 7 विकेट से हराया. 

253: Podcast: बोपन्ना ने ATP मास्टर्स जीत रचा इतिहास, 26 साल बाद J&K में TT चैंपियनशिप, टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार! 22.03.2023

विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे एकतरफा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत की अबतक की सबसे बड़ी हार है. वीमेंस प्रीमियर लीग के मुकाबले अब अपने अंतिम चरण में हैं. रविवार तक खेले गए मैचों के बाद अब तक मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई होने वाली एकमात्र टीम है. भारत के रोहन बोपन्ना एटीपी मास्टर्स जीतने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. सोमवार से शुरू हुई 84वीं सीनियर नेशनल टेबल टेनिस का...

252: Podcast: श्रीलंका पर न्‍यूजीलैंड की जीत ने पटली बाजी, WTC फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, लंदन में होगा मुकाबला 15.03.2023

क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूज़ीलैंड की श्रीलंका पर रोमांचक जीत के साथ ही भारतीय टीम का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टिकट पक्का हो गया. फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 7 से 11 जून तक लंदन के ‘दी ओवल‘ में होगा. वहीं, अहमदाबाद टेस्ट बिना हार-जीत के फ़ैसले के समाप्त हो गया. भारत ने चार मैचों टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत कर लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है.

251: Podcast: WTC में ऑस्‍ट्रेलिया की जगह पक्‍की, हार ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, जीतना होगा अहमदाबाद टेस्‍ट 09.03.2023

इंदौर टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया से मिली करारी शिकस्‍त के बाद भारत का वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में पहुंचना एक बार फिर मुश्किल हो गया है. टीम इंडिया को फाइनल में जगह पक्‍की करने के लिए अहमदाबाद टेस्‍ट में जीत दर्ज करनी होगी. वहीं, पहली बार बीसीसीआई द्वारा आयोजित महिला प्रीमियर लीग का आगाज मुंबई के डीवाई पाटिल स्‍टेडियम में रंगारंग उद्धाटन समारोह के साथ हो गया है. उधर, ईरानी कप पर ‘रेस्ट ऑफ इंडिया‘ की...

250: Podcast: इंदौर टेस्‍ट में 9 विकेट से जीता ऑस्‍ट्रेलिया, टीम इंडिया का पलड़ा फिर भी भारी, बेमजा हुई सीरीज 03.03.2023

क्‍या सीरीज में पहली बार टॉस जीतने के बावजूद अपनी ही पिच का मिजाज पढ़ नहीं सके रोहित शर्मा? टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगला टेस्‍ट मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. क्‍या अहमदाबाद में बदलेगा हवा का रुख या जारी रहेगी स्पिनर्स की मौज और बल्‍लेबाजों का संघर्ष? आईपीएल की तर्ज पर शुरू होगा वीमेंस प्रीमियर लीग और महिला टी20 विश्‍वकप के सेमीफाइनल में हार के बाद क्‍या करेंगी भारतीय महिला क्रिकेटर? सु...

249: Podcast: 31/3 से देश के 12 शहरों में IPL की धूम, AUS की बादशाहत को नई चुनौती, टेस्‍ट सीरीज फिर हुई IND के नाम 24.02.2023

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ मैं हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. भारतीय क्रिकेट इन दिनों आस्ट्रेलिया की बादशाहत को लगातार चुनौती देता दिखाई दे रहा है. पुरुषों ने पहले दोनों टेस्ट जीतकर लगातार चौथी बार सीरीज अपने नाम की. हालांकि, भारतीय महिलाएं कल रात एक कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हारकर विश्व कप की खिताबी दौड़ से बाहर हो गई. 

248: रोहित ब्रिगेड ऑस्ट्रेलिया को 100 बार हराने वाली पहली एशियन टीम, अब WTC Title पर निगाहें 21.02.2023

दिल्ली टेस्ट जीतने के लिए भारत को 115 रनों का मामूली लक्ष्य मिला, जो उसने 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. अपना 100वां टेस्ट रहे चेतेश्वर पुजारा 31 रन और केएस भरत 23 रन बनाकर नाबाद लौटे.

247: Podcast: IND Vs AUS सीरीज में 3-1 की जीत टीम इंडिया को दिलाएगी डब्लूटीसी के फाइनल तक जाने का टिकट 17.02.2023

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ मैं  हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. दिल्ली में आज से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर से कंगारुओं पर भारतीय स्पिनर्स का खौफ़ होगा. ढाई दिन मे खत्म हुए पहले टेस्ट में मिली शिकस्त उन्हें लंबे समय तक जहनी तौर पर परेशान करेगी. दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम भारतीय टीम के लिए हमेशा ही जिताऊ ट्रैक रहा है. पिछले 35 साल...

246: Podcast: भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की राह हुई आसान, अब करना होगा बस यह काम 14.02.2023

नमस्कार… न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. शुरुआत करते हैं नागपुर टेस्ट में कुंगारूओं पर भारत की शानदार जीत से. भारत ने नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को मैच के तीसरे ही दिन पारी और 132 रनों से करारी शिकस्त देकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया के...

245: Podcast: भारतीय विकेट्स पर विदेशी टीमें और स्पिन गेंदबाजी का हौवा 10.02.2023

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ मैं हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. भारतीय विकेट्स पर विदेशी टीमें और स्पिन गेंदबाजी का हौवा, यह कहानी नई नहीं है. स्पिनर्स का खौफ आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर भी साफ दिखा और नागपुर में कल से शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले ही दिन मेहमान टीम पहली पारी में केवल 177 रन पर सिमट गई, इसमें से आठ विकेट स्पिनर्स के हिस्से आए. 

244: Podcast: भारत में सिर्फ एक बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीता है ऑस्ट्रेलिया, रोहित की टीम इंडिया पर रहेगा जीतने का दबाव 07.02.2023

नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. यूं तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की एक अलग ही प्रतिष्ठा है, लेकिन इस बार ट्रॉफी के टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप से भी संबंधित होने से दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की निगाहें इस रोमांचक सीरीज़ पर लगी रहेंगी. 

243: Podcast: गिल ने जड़ा तूफानी शतक, T20 सीरीज में रचा नया इतिहास, वर्ल्‍ड कप को लेकर जगी नई उम्‍मीदें 03.02.2023

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ मैं हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. अमदाबाद में वह दिन शुभमन गिल का था. गिल ने लगभग एक लाख दर्शकों की मौजूदगी में तूफ़ानी शतक जड़कर भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत दिला दी, और एक नया इतिहास भी रच दिया. इसमें कप्तान हार्दिक पंड्या भी हमेशा की तरह फ्रन्ट से लीड करते दिखाई दिए, न केवल चार विकेट झटके, बल्कि 30 र...

242: Podcast: टीम इंडिया के लिए क्यों मुश्किल हो गया 100 रन बनाना, लखनऊ में ऐसा क्या हुआ? 30.01.2023

नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. खेलों के दृष्टिकोण से यह सप्ताह कई महत्वपूर्ण खेल गतिविधियों के साथ ही क्रिकेट  में भारत की शानदार उपलब्धियों के कारण सुर्खि़यों में रहा. जहां भारत की बेटियों ने इतिहास रचते हुए अंडर-19 विश्वकप अपने नाम कर सारी दुनिया में जीत का परचम लहराकर भारत को गौरवान्वित किया, तो वहीं भारत की सीनियर पुरूष टीम न्यूज़ील...

241: Podcast: कुलदीप-चहल को लेकर दुविधा में टीम इंडिया, कप्तान पंड्या की परेशानी बढ़नी तय 27.01.2023

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ मै हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. वनडे सीरीज मे एकतरफा जीत के बाद न्यूज़ीलैंड के साथ रांची में आज से तीन मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. भारत ने रांची में खेले गए तीनों टी20 मैच जीते हैं, जिसमें न्यूजीलैंड पर एक जीत भी शामिल है. रोहित शर्मा इस सीरीज में नहीं होंगे और लगातार तीसरी सीरीज में हार्दिक पंड्या टीम की कमान संभाले...

240: Podcast: भारत के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी का फॉर्म में लौटना 24.01.2023

नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. शुरुआत करते हैं भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ. भारत ने न्यूज़ीलैंड को दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में आसानी से 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है. 

239: Podcast: शुभमन गिल का भरोसा, मोहम्मद सिराज का खौफ, विराट कोहली की फॉर्म... और क्या चाहिए 20.01.2023

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ मै हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. यह वनडे क्रिकेट का रोमांच ही तो है, जब साढ़े 3 सौ के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम, महज 131 पर छह विकेट गंवाने के बावजूद विपक्षी टीम को जीतने के लिए आखिर तक संघर्ष पर मजबूर कर देती है. हैदराबाद के पहले वनडे में जिस तरह भारत के विशाल टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 337 का सफर तय कर लिया,...

238: Podcast: भारत का हर ओर दबदबा, क्रिकेट में क्लीन स्वीप, हॉकी वर्ल्ड कप में धमाकेदार आगाज़ 17.01.2023

नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. रनों के लिहाज से भारतीय टीम ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल करके नया इतिहास रच दिया.  सीरीज़ के तीसरे वनडे में  भारत ने श्रीलंका को 317 रनों के विशाल अंतर से  करारी शिकस्त देकर इस फॉर्मेट में न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की, बल्कि श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप ...

237: Podcast: हमारे खिलाफ हमारा ही हथियार आजमाने को तैयार आस्‍ट्रेलिया, टीम इंडिया को रहना होगा सतर्क 13.01.2023

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ मै हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. श्रीलंका के खिलाफ भारत ने लगातार दूसरा वनडे मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है. सीरीज जीत से भारत ने इस साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिए अपने अभियान को मजबूती दी है. हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ अपनी सरजमीं पर यह जीत शायद टीम इंडिया की मजबूती को सही मायने मे आयना...

236: Podcast: डोप टेस्ट में फेल हुईं गोल्‍ड मेडलिस्‍ट संजीता, नाडा ने अस्थायी रूप से किया निलंबित 10.01.2023

नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. भारत ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 91 रनों से करारी शिकस्त देकर 3 मैचों की सीरीज़ 2-1 से जीत ली. राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 228 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने मात्...

235: Podcast: हार्दिक की टीम इंडिया की जीत-हार में छिपे सबक, काम आएंगे वर्ल्‍ड कप में 06.01.2023

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ मै हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. श्रीलंका के खिलाफ भारत के पहले दो मुकाबलो से कई सबक लिए जा सकते हैं, बशर्ते टीम इंडिया की सचमुच बेहतर करने की ख्वाहिश बची हो. कल रात पुणे मे दूसरे टी-20 मे 16 रन से हराकर श्रीलंका ने सीरीज मे बराबरी कर ली. पिछले सात वर्षों मे श्रीलंका की टी-20 मे भारत मे यह पहली जीत है, और हार्दिक पंड्या...

234: Podcast: बांग्‍लादेश को छठीं बार टीम इंडिया ने किया क्‍लीन स्‍वीप, IPL में लगी 18 करोड़ की सबसे महंगी बोली  26.12.2022

नमस्कार,  न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. शुरूआत करते हैं भारत-बांग्लादेश के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज़ के साथ. रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर के बीच आठवें विकेट के लिए रिकाॅर्ड 71 रनों की साझेदारी की बदौलत भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ 2-0 से जीतकर क्लीन स्वीप करने में सफलता हासिल की. इस जीत...

233: Podcast: कुलदीव यादव दूसरे टेस्ट से क्यों हैं बाहर, इसका जवाब शायद ही मिले 23.12.2022

Podcast: टीम इंडिया (Team India) अभी बांग्लादेश के दौरे पर है. टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम भले आगे है, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में बने रहने के लिए उसे दूसरा टेस्ट भी जीतना होगा. दूसरे मैच के लिए तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया गया, लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को क्यों बाहर किया, यह समझ से परे है.

Hallgasd a(z) स्पोर्ट्स बुलेटिन podcastot a Replaióban

Rádió és podcastok egy alkalmazásban - ingyen és regisztráció nélkül. Telepítsd még ma, és ne maradj le a premierről

Letöltés a Google Play-ről

A Replaio nem podcastkiadó; a műsorok nevei, borítóképei és hanganyagai a szerzőiket illetik, és nyilvános RSS-csatornákon keresztül terjednek.