Aaj Tak Radio
Bhaunchak
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!
Mindenképp látogasd meg a podcast oldalát, és támogasd a készítőjét: www.aajtak.in
Szerző
Aaj Tak Radio
Kategória
A podcast weboldala
Legutóbbi epizód
2026. júl. 10.
Hol hallgathatod?
Podcastok az alkalmazásban Replaio Radio HamarosanA podcastok hamarosan megérkeznek az alkalmazásba. Telepítsd most, és láss elsőként egy teljesen új megközelítést a podcastokhoz
Epizódok
15 लाख का सोना कबाड़ में बिका, चार महीने बाद कैसे मिला? | भौंचक 19.02.2026 2:59
दिवाली की सफाई के दौरान गलती से 15 लाख रुपये की ज्वेलरी कबाड़ में बिक गई. चार महीने तक खोजबीन के बाद उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी. तभी कबाड़ व्यापारी ने ईमानदारी दिखाते हुए गोदाम से पुराना डिब्बा ढूंढ निकाला. आगे क्या हुआ सुनिए आज की भौंचक ख़बर में.
पहाड़ों में शोर मचाना पड़ा भारी, बाइक सवारों को मिला सबक | भौंचक 18.02.2026 2:18
पहाड़ी इलाकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर शोर मचाना कुछ बाइक सवारों को भारी पड़ गया। तेज़ आवाज़ और लापरवाह राइडिंग से परेशान स्थानीय लोगों ने उन्हें रोककर उनकी ही बाइक की आवाज़ सुनाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। वहीं पुलिस भी गैरकानूनी मॉडिफिकेशन के खिलाफ सख्ती दिखा रही है.
GPS के भरोसे चला रहे थे गाड़ी, और पहुंच गए कीचड़ में | भौंचक 17.02.2026 2:12
इंग्लैंड के एसेक्स में एक अमेज़न डिलीवरी ड्राइवर GPS के सहारे 600 साल पुराने खतरनाक पैदल रास्ते ब्रूमवे पर जा पहुँचा, जो ज्वार में डूब जाता है. रास्ता मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के प्रतिबंधित क्षेत्र फौलनेस द्वीप की ओर जाता है और गाड़ी बीच कीचड़ में फंस गई. ये घटना याद दिलाती है कि हर बार तकनीक पर आंख बंद करके भरोसा करना समझदारी नहीं होता.
Restaurant को बनाया बेवकूफ़, मिट्टी में मिल गई इज़्ज़त! 16.02.2026 1:33
रेस्त्रां में खाना खाने के बाद Service Charge पर लड़ाई तो आपने भी कभी न कभी की ही होगी? लेकिन इस आदमी ने तो बिल देना ही Bypass कर दिया… कैसे? जानिए ‘भौंचक’ ख़बर में
किन्से इंस्टीट्यूट का दावा 'ज़िंदगी में 2.05 बार होता है सच्चा प्यार' | भौंचक 13.02.2026 2:27
हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी एक बार होती है और प्यार भी एक बार ही होता है. अबतक तो यही माना जाता था लेकिन नई स्टडी ने इसे बदल दिया है - सुनिये भौंचक ख़बर
MP: 15 साल पहले थाने में हुई पिटाई से नाराज़ था चोर | भौंचक 12.02.2026 2:40
सोचिए उस चोरी की क्या मजबूरी रही होगी कि उसने कसम खाई कि वो सिर्फ पुलिस वालों के घर पर ही हाथ साफ करेगा, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में
EPFO से परेशान युवक ने डॉनल्ड ट्रंप से मांगी मदद, मिला जवाब | भौंचक 11.02.2026 1:42
प्रॉविडेंड फंड निकालने की कोशिश कर रहा एक शख्स जब सब जगह से हताश हो गया तो उसने डॉनल्ड ट्रंप से मदद मांगने की सोची, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में.
पुलिस जांच में पता चला, प्रेमी के साथ कहीं गयी है लड़की | भौंचक 10.02.2026 2:13
लड़की घर से गायब थी लेकिन घर में मिली सांप की केंचुल की वजह से लोगों ने उसे समझ लिया एक नागिन, सुनिये भौंचक ख़बर
यूपी, चंदौसी: छेड़छाड़ के आरोपी को पंचायत ने सुनाया जूते से पीटे जाने की सज़ा | भौंचक 09.02.2026 2:07
एक लड़की से छेड़खानी करने वाले शख्स को पंचायत ने जूते मारने की सज़ा सुनाई... सुनिये पूरी ख़बर, भौंचक में
नौ-पार्किंग में स्कूटी लगाकर बात करना पड़ा महंगा, हवा में टंग गया | भौंचक 06.02.2026 2:07
मुंबई में एक शख्स को हवा में क्यों टांग दिया ट्राफिक पुलिस ने, सुनिये भौंचक ख़बर
सालों से गंदा पड़ा नाला पुलिस और निगम कर्मियों ने घंटों में किया साफ़ | भौंचक 05.02.2026 2:27
मेरठ में एक महिला ने सूचना दी कि मेरा बच्चा घर के पीछे वाले नाले में गिर गया है। आनन फानन में पुलिस और नगर निगम कर्मचारियों ने सफाई अभियान शुरु किया लेकिन फिर जो पता चला वो सुनकर आप हो जाएंगे भौंचक, सुनिये पूरी ख़बर
गोरखपुर: ज़िला अस्पताल में छत का प्लास्टर गिरने से घायल हुआ मरीज़ | भौंचक 04.02.2026 2:04
ज़िला अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में आए मरीज़ के सर पर छत गिरने के बाद उसने क्या कहा, सुनिये भौंचक
वर्क प्रेशर से मरे इंजीनियर को कंपनी ने नया काम भेज दिया | भौंचक 03.02.2026 2:50
काम का प्रेशर आज कल लोगों को कितना है ये तो आपने सुना होगा, लेकिन आज एक ऐसे बेचारे कॉरपोरेट कर्मचारी की ख़बर आई है जिसे सुनकर आप हो जाएंगे भौंचक, सुनिये पूरी ख़बर
भोपाल: रिपोर्टर नाली का पानी ले गया, वार्ड ऑफिस में टेस्ट हुआ, बोले "शुद्ध है" | भौंचक 02.02.2026 2:42
एक रिपोर्टर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसने नाली का पानी टेस्ट करवाया और टेस्ट करने वालों ने कहा कि पानी बिल्कुल साफ है - सुनिये भौंचक ख़बर
राम के तीर से रावण बने सुनील कुमार ने SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा कराया | भौंचक 30.01.2026 1:52
सोनभद्र में रामलीला के मंचन के दौरान श्रीराम का किरदार निभा रहे नैतिक पांडेय के तीर से रावण का रोल अदा कर रहे सुनील कुमार की एक आंख में गंभीर चोट आई है, सुनिए भौंचक मामला
हरदाई: विभाग की टीम ने मज़दूर से कहा, "सात करोड़ टैक्स देना पड़ेगा" | भौंचक 29.01.2026 2:20
रूदामऊ के एक मजदूर के घर सात करोड़ रुपये का नोटिस लेकर आयकर विभाग की टीम क्यों पहुंच गई, जानिए पूरी खबर
पत्नी की बेवफ़ाई से नाराज़ चोर ने 50 काली एक्टिवा स्कूटी चुरा ली | भौंचक 28.01.2026 2:37
अहमदाबाद पुलिस ने कुछ समय पहले एक ऐसे चोर को पकड़ा जो शहर की काली रंग की स्कूटी देखते ही उसे चुराने की फिराक़ में लग जाता था, सुनिये पूरी ख़बर.
सिर्फ 96 घंटे की नौकरी में 'एंटी करप्शन' ने रंगे हाथ पकड़ लिया | भौंचक 27.01.2026 1:47
झारखंड में नए नवेले दरोगा शैलेश कुमार को तीस हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ कैसे पकड़ा गया, सुनिये पूरी ख़बर
जिसे परिवार ने समझा मृत वो खाना खाने घर आ गया | भौंचक 26.01.2026 1:51
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के सूरजपुर से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पुरुषोत्तम नाम का शख्स जिसे परिवार ने मरा समझा था वो घर लौट आया, सुनिये पूरी खबर
भिखारी ने ईमानदारी से मांगे 70 रुपये, कहा 'पउवा' पीना है सर | भौंचक 23.01.2026 1:44
एक भिखारी ने गाड़ी की खिड़की खटखटाकर मांगे सत्तर रुपये तो उसकी ईमानदारी से हैरान रह गए लोग, सुनिये भौंचक में
मुर्गों की आवाज़ अब नहीं दबाई जा सकेगी, सरकार ने बनाया कानून | भौंचक 22.01.2026 2:21
फ्रांस में सरकार ने मुर्गों के लिए कौन सा नया कानून बनाया है जिसके बाद मुर्गा पालने वालों में खुशी की लहर है लेकिन उनके पड़ोसी नाराज़ हैं, सुनिये भौंचक में
जानवरों की ज़िंदगी बचाने वाला इरशाद अपना इश्क बचाने के लिए खंबे पर चढ़ा | भौंचक 21.01.2026 2:02
लखनऊ में एक शख्स 150 फीट ऊंचे खंबे पर चढ़ गया और बोला कि मैंने लड़की देख ली है अब मेरी शादी करवाओ वरना मैं नीचे नहीं आऊंगा. मामला शुरु में लोगों को मज़ाक लगा लेकिन फिर पुलिस को बुलाना पड़ा, सुनिये पूरी ख़बर
गुजरात: नौ लाख लीटर की क्षमता बताई गयी लेकिन भरते ही 'भरभरा' गयी | भौंचक 20.01.2026 1:09
सूरत में पानी की टंकी क्यों नहीं ढो पाई आधा वज़न भी, सुनिये पूरी ख़बर
सोनभद्र: दूसरी पत्नी ने पुलिस से कहा, "तीसरी पत्नी ले आए हैं पति" इंसाफ चाहिए | भौंचक 19.01.2026 2:14
महिला थाना में काफी देर तक समझौता चलता रहा. पत्नी ने बताया कि पति ने 20 साल पहले शादी की थी. सुनिये भौंचक ख़बर
गुटखा खाने के लिए चोर ने मास्क हटाया, तभी फोटो खिंच गयी | भौंचक 16.01.2026 2:05
रीवा में गुटखा चबाना चोर को भारी पड़ गया, अनोखे ढंग से हुआ चोरी का खुलासा! जानें कैसे
Hasonló podcastok
A Replaio nem podcastkiadó; a műsorok nevei, borítóképei és hanganyagai a szerzőiket illetik, és nyilvános RSS-csatornákon keresztül terjednek.