fr

Ramita Mehta

Nani Dadi Ki Kahaniyan

I'm here to share some of the best stories I heard and loved growing up in India.

N'hésitez pas à visiter le site du podcast et à soutenir son créateur : soundcloud.com

Auteur

Ramita Mehta

Catégorie

Kids

Site du podcast

soundcloud.com

Dernier épisode

15 oct. 2026

Où écouter ?

Les podcasts dans l'appli Replaio Radio Bientôt disponible

Les podcasts arrivent très bientôt dans l'appli. Installe-la dès maintenant et découvre en avant-première une toute nouvelle façon de vivre les podcasts

Télécharger sur Google Play Installe-la gratuitement Android près de 10 M de téléchargements · note de 4,8 iOS bientôt

Épisodes

ANNE OF GREEN GABLES का हिन्दी रूपांतरण सुने। पहला भाग 16.09.2023

एन एक दस साल की लड़की है। वह बहुत बातुनी है। वह अभी चार महीने अनाथालय मे रहकर किसी के यहाँ जा रही है। वह बहुत खुश है कि वह किसी के घर मे रहेगी। कोई उसका अपना होगा। उसकी कल्पना बहुत खूबसूरत है। जरूर सुने और आनंद उठायें।

The Rockingdown mystery - Last part - हिन्दी रूपांतरण सुने। 14.06.2023

आज आप सुने कहानी का अंतिम भाग। कैसे मिरांदा इसनुबि के पास बर्नी का संदेश पँहुचाती है और कैसे श्रीमान किंग तुरंत फार्म हाउस मे टनल के पास नीचे जाने का गड्डा खोजने जाते हैं और कैसे बच्चे उनके मना करने के बावजूद बर्नी को बचाने मे मदद करने फार्म हाउस पँहुचते है। बहुत रोमांचक जरूर सुने।

The Rockingdown mystery - part 4 हिन्दी रूपांतरण सुने। 10.06.2023

बार्नि सेलर के उस ओर निकल तो गया पर वापस आने का उसे कोई रास्ता नहीं मिल रहा था। उसे और नीचे जाना पड़ा। वहाँ उतरना भी मुश्किल था। नीचे उतरने पर उसे नदी मिली और नदी गुफा से होते हुए बाहर जा रही थी। किन्तु जहाँ गुफा खतम होता था वहाँ लोहे की छड़ वाला दरवाजा था जो बरसों से बंद था। अब बार्नि समझ नहीं प रह था कि बाहर कैसे निकले। आगे सुने क्या होता है बार्नि के साथ और क्या करते हैं रोजर, डायना और इसनबी।

Rockingdown Mystery part 3 - हिन्दी रूपांतर सुने 06.06.2023

कहानी ज्यों ज्यों आगे बदती है, ज्यादा रोचक होती जाती है। इसनुबि की शैतानियाँ गुदगुदाती हैं तो बार्नि की बहादुरी बहुत प्रभावित करती है। आगे सुने क्या होता है बार्नि के साथ।

The Rockingdown mystery - Part 2 - हिन्दी रूपांतर सुने। 19.05.2023

आज सुने इसनबी की शरारतों की कहानी, बार्नि के निडरता की कहानी, रोजर और डायना के सहायता करने के आदत की कहानी। बहुत ही रोचक और रोमांचक। जरूर सुने।

The Rockingdown mystery - भाग १ - हिन्दी मे सुने। 17.05.2023

Enid Blyton की प्रसिद्ध कहानियों मे से एक है। बच्चों की गर्मी की छुट्टियाँ हैं पर इस बार घर जाने के बजाय उन्हे छुट्टियाँ एक छोटे से गाँव मे उनकी माँ की गवर्निस के साथ बिताना है । उनका ममेरा भाई भी उनके साथ रहेगा। जिसे वे लोग इसनबी बुलाते हैं । इसनबी और उसका कुत्ता लूनी दोनों सभी से बहुत मस्ती करते हैं। वे लोग माँ की गवर्निस को बहुत सालों से जानते हैं। आगे सुने क्या होता है उस छोटे से गाँव में!

Five go off to camp - हिन्दी रूपांतर - अंतिम भाग 21.04.2023

हैलो बच्चों, Five go off to camp का अंतिम भाग। भूतहा ट्रेन के रहस्य से परदा उठ पाया क्या? जरूर सुने। बेहद रोमांचक अंत। धन्यवाद।

Five go off to camp हिन्दी रूपांतर -भाग 2 21.04.2023

हैलो बच्चों आशा है आपको एनिड बलीटॉन की रोमांचक कहानियाँ पसंद आ रही होंगी। अब आप सुने आगे की कहानी। अब तक आपने सुने कि श्रीमान एंड्रूस ने बच्चों को रेल्वे यार्ड जाने से मना किया। दूसरे दिन वे जोक को खोजने बच्चों के कैम्प पहुँच जाते है पर बच्चों को खोज नहीं पाते हैं। श्रीमान लुफी को वे आगाह करते हैं कि बच्चे खरतरणक जगह में घूम रहे हैं। अब सुने आगे की कहानी।

Five go off to Camp - हिन्दी रूपांतरण - भाग 1 18.04.2023

गर्मी की छुट्टी मे इस बार बच्चों को कैम्पिंग जाने का मौका मिला। वे सभी बहुत उत्तेजित थे। सामान की सूची बना रहे थे कि कुछ ले जाना भूल न जाए। वे अपने शिक्षक श्रीमान लुफी के साथ moorland जाने वाले थे। moorland ऐसी जगह है जहाँ बड़े लंबे पेड़ नहीं होते हैं। छोटी छोटी कंटीली झाड़ियाँ रहते हैं। यह थोड़ा पथरीला और पहाड़ी इलाका था। आगे सुने।

Five in Kirrin Island again by Enid Blyton - last part - हिन्दी रूपांतर 04.04.2023

जॉर्ज टीमी से बिछड़ कर बहुत दुखी थी और जब सुबह पापा के साथ टावर पर टीमी नहीं दिखा तो वह बहुत घबड़ा गई। उसकी Kirrin द्वीप जाने की प्रबल इच्छा होने लगी। पर सभी उसे मना करने लगें तो उसने सबके सोने के बाद Kirrin द्वीप जाने का निश्चय किया। रात के अंधेरे में जॉर्ज वहाँ मुश्किल से पहुच तो गई पर उसे समझ नहीं आ रहा था कि कैसे वह पापा या टीमी को ढूँढे। आगे सुने - दिलचस्प कहानी।

Five on Kirrin island again by Enid Blyton 2nd part - हिन्दी रूपांतर 04.04.2023

यह एक बहुत ही रोमांचक कहानी है। जॉर्ज के पिता नामी वेज्ञानिक हैं। वे शोध करने kirrin द्वीप पर हैं। पर बच्चों को नहीं पता कि वे कहाँ हैं। बच्चे पुराने मेप में ढूंढते हैं कि अंकल Quentin कहाँ हैं? क्या होता है आगे - सुनें।

Enid Blyton की कहानी पांचों फिर से किरीन द्वीप गए 27.03.2023

यह Enid Blyton की एक और रोमांचक कहानी है। किरीन द्वीप जॉर्ज को उसकी माँ ने उपहार दिया था। यह एक छोटा सा द्वीप है जिसमे एक पुराना टूटा फूटा किला है और बहुत सारे खरगोश हैं। वहाँ sea gulls और कौए भी हैं। यह द्वीप किरीन गाँव के बहुत पास है। जहाँ जॉर्ज अपनी नाव लेकर जाती है। उसे अपनी माँ का पत्र मिलता है कि उसके पिता जो कि एक प्रसिद्ध वेज्ञानिक हैं , अपने महत्वपूर्ण काम के लिए उस द्वीप मे हैं। आगे सुने...

enid blyton की कहानी पांचों Caravan में गए - का दूसरा भाग 24.03.2023

बच्चे caravan में नए नए गाँव से गुजरते हुए बहुत खुश थे। और अंत में वे Maran पर्वत की तराई में पहुच गए जहाँ सर्कस का तंबू था पर नाबी के चाचा बहुत गुस्से वाले थे और लोऊ उनका दोस्त और भी गुस्से वाला था। उन्हे बच्चों का वहाँ आना बिल्कुल अच्छा नहीं लगा किन्तु टॉमी के कारण वे बच्चों का कुछ बिगड़ नहीं पाए। आगे सुनें क्या होता है।

एक रोमांचक कहानी - पांचों caravan मे जाते हैं - 1 भाग 23.03.2023

इस कहानी की लेखिका Enid Blyton हैं। इनकी हर कहानी में वही चरित्र होते हैं - 4 बच्चे और उनका कुत्ता टॉमी। ये पाचों कहीं घूमने जाते है और किसी चोर को पकड़वाने में सफल हो जाते हैं। इसीलिए ये रोमांचक कहानियाँ हैं। आज इसका पहला भाग सुने और उसका आनंद उठायें।

ऑस्ट्रिच और उसके दस बच्चे 21.03.2023

एक ऑस्ट्रिच के दस छोटे छोटे बच्चे थे। ऑस्ट्रिच को अपने बच्चे बहुत अच्छे लगते थे। एक दिन उसके बच्चे खो गए। आगे क्या हुआ सुने इस मजेदार कहानी में।

अंतिम ड्रैगन 10.03.2023

यह कहानी है एक राजकुमारी की। बहुत पुराने समय की बात है। जब ड्रैगन हुआ करते थे और वे राजकुमारियों को पकड़ कर ले जाते थे। फिर राजकुमार ड्रैगन को मार कर राजकुमारी को बचाकर लाते थे। ऐसे करते करते सभी ड्रैगन मारे गए और पूरे यूरोप मे सिर्फ एक ही ड्रैगन बचा था। राजकुमारी को बहुत चिंता थी दो बातों की : उससे ज्यादा अच्छा तलवार चलाने में कोई भी राजकुमार समर्थ नहीं था। और दूसरा राजकुमारी को ड्रैगन को मारना पस...

जमींदार की दुल्हन 09.03.2023

एक मजेदार कहानी जिसमे ये सीखने मिलता है कि सिर्फ धनी होना काफी नहीं है। ईनसान भी अच्छा होना चाहिये ताकि लोगों को आपके साथ रहना अच्छा लगे। एक क्रोधी व घमंडी इंसान को कोई पसंद नहीं करता है।

जंगल बुक कहानी का भाग 2 - हिन्दी में सुनें 04.03.2023

मोगली जब भेड़ियों के समुदाय से निकाल दिया जाता है तो वह अपने जैसे इंसानों के साथ रहने का प्रयास करता है। आगे क्या होता है सुने।

दि जंगल बुक - रुडयार्ड किपलिंग लेखक - भाग 1 27.02.2023

जंगल बुक बहुत प्रसिद्ध कहानी है। मोगली जिसे भेड़िया पालकर बड़ा करते हैं, अपने आप को भेड़िया ही समझता है। किन्तु शेर खान के उकसाने से युवा भेड़िए मोगली को अपने समुदाय मे रखना नहीं चाहते हैं। जंगल के नियमों पर आधारित एक बहुत ही रुचिकर कहानी।

चार्ली और चॉकलेट फैक्ट्री - भाग 2 21.02.2023

जब पांचों बच्चे चॉकलेट फैक्ट्री मे पहुँचे तो चॉकलेट की नदी और ऑमपा लूमपा को देखकर हैरान रह गए। वहाँ सबकुछ नए खोजबीन के अंदर था। आगे क्या हुआ जरूर सुने।

चार्ली और चॉकलेट फैक्ट्री 18.02.2023

रोल्ड दहल की लिखी हुई एक और मजेदार कहानी। चार्ली का परिवार बहुत गरीब है। सात सदस्यों के परिवार का मुश्किल से गुजर होता है। चार्ली के घर के पास ही दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट फैक्ट्री है जिसका दरवाजा हमेशा बंद रहता है पर सारे दुनिया मे वहाँ से चॉकलेट जाता है - तरह तरह के चॉकलेट! रोज जब चार्ली स्कूल जाता है और आटा है, उसे चॉकलेट की बहुत अच्छी खुशबू मिलती। और उसका चॉकलेट खाने को मन मचल उठता। देखें आगे...

जेम्स और विशालकाय पीच कहानी का दूसरा भाग 31.01.2023

रोल्ड दहल की बहुत ही मजेदार कहानी। उनकी बहुत उपजाऊ कल्पना का मज़ा उठायें। इस कहानी की खासियत यह भी है कि अनेकों जीव जन्तुओ के बारे मे बहुत अच्छी जानकारी भी है। जरूर सुने।

जेम्स और विशालकाय पीच 22.01.2023

Roald Dahl की एक और मजेदार कहानी। जेम्स एक छोटा बच्चा है जिसे उसकी भुआ पसंद नहीं करती हैं क्योंकि वे क्रूर और स्वार्थी हैं। किन्तु जादूई पीच की सहायता से जेम्स उनसे बहुत दूर चला जाता है अपने नए दोस्तों के साथ। और उसके नए दोस्त हैं मकड़ी, लेडी बर्ड, केंचुआ, टिड्डा और चालीस पद। और वो भी जेम्स के कद के! हैं ना मजेदार!

विशालकाय मगरमच्छ - रोल्ड दहल के द्वारा रचित 12.01.2023

आज की कहानी से बच्चों यह सीख मिलती है कि जब हम गलत रास्ते पर चलते हैं तो उसका परिणाम बुरा ही होता है जैसे कि मगरमच्छ के साथ हुआ। उसकी इच्छाएं गलत थी और योजना और युक्ति भी बुरे थे तो उसका परिणाम अच्छा नहीं निकाल पाया। ध्यान से सुने और संकल्प करें कि गलत साक को कभी अपने पर हावी नहीं होने देंगे।

चालाक लोमड़ी 09.01.2023

चालाक लोमड़ी एक बहुत ही मजेदार कहानी है। लोमड़ी अपनी चतुराई से कैसे अपने परिवार की विपत्ति मे रक्षा करता है और दूसरे जानवरों की भी मदद करता है। आप भी यह समझे कि विपत्ति मे घबराना नहीं चाहिए बल्कि लोमड़ी के जैसे रास्ता खोजना चाहिए और उसके बच्चों जैसे अपने माता पिता की बातें सुननी चाहिए और उनकी मदड भी करनी चाहिए । जरूर सुने।

Écoute le podcast Nani Dadi Ki Kahaniyan sur Replaio

La radio et les podcasts dans une seule appli - gratuite, sans inscription. Installe-la dès aujourd'hui et ne rate pas le lancement

Télécharger sur Google Play

Replaio n'est pas éditeur de podcasts ; les noms des émissions, les visuels et l'audio appartiennent à leurs auteurs et sont diffusés via des flux RSS publics