fr

Aaj Tak Radio

Fact Check

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

N'hésitez pas à visiter le site du podcast et à soutenir son créateur : www.aajtak.in

Auteur

Aaj Tak Radio

Catégorie

News

Site du podcast

www.aajtak.in

Dernier épisode

6 mai 2025

Où écouter ?

Les podcasts dans l'appli Replaio Radio Bientôt disponible

Les podcasts arrivent très bientôt dans l'appli. Installe-la dès maintenant et découvre en avant-première une toute nouvelle façon de vivre les podcasts

Télécharger sur Google Play Installe-la gratuitement Android près de 10 M de téléchargements · note de 4,8 iOS bientôt

Épisodes

सड़क जामकर कहां हुआ इफ़्तार पार्टी का आयोजन, वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 05.04.2024

रमजान के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके साथ दावा किया गया है कि कोलकाता में सड़क को पूरा ब्लॉक करके इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है. वीडियो में भी कुछ ऐसा ही दिखाई देता है कि सड़क के एक तरफ तो ट्रैफिक चालू है लेकिन दूसरी तरफ रखी गईं कुर्सी-टेबलों से पूरा रास्ता ब्लॉक है. टेबलों पर खाने पीने का सामान भी रखा हुआ है. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

हिजाब पहनी महिलाओं की पिटाई के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 04.04.2024

वर्दी पहने लोगों द्वारा कुछ महिलाओं की पिटाई और उनसे बदसलूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कई इंडियन सोशल मीडिया यूजर्स इसे सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं. इनका दावा है कि हिजाब पहनने पर पुलिस ने महिलाओं से बदसलूकी की. वीडियो में किसी जगह भारी भीड़ और बड़ी तादाद में सुरक्षा बल के जवान तैनात दिखाई देते हैं. क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

विदेशी महिला के साथ हुई भद्दी हरक़त के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 03.04.2024

पिछ्ले दिनों झारखंड के दुमका में एक स्पैनिश महिला के साथ गैंगरेप की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया. इस बीच सरेराह यौन शोषण का शिकार हुई एक विदेशी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि भारत में एक बार फिर विदेशियों के साथ ऐसी शर्मनाक घटना हुई. क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

विदेश की तस्वीर केजरीवाल के समर्थन में आयोजित रैली से जोड़कर वायरल?: फैक्ट चेक 02.04.2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले के मामले में 15 दिन की न्यायिक हिरासत  में भेज दिया गया है. केजरीवाल की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ रविवार को INDIA गठबंधन की एक बड़ी रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की गई थी. इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसे केजरीवाल के समर्थन में हुई एक रैली का बताया जा रहा है. तस्वीर में पीले कपड़े पहने लोगों की भीड़ को किसी सड़क पर द...

मुख्तार अंसारी को लेकर अमित शाह के वायरल बयान का सच क्या है: फैक्ट चेक 01.04.2024

यूपी में माफिया से बाहुबली नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत पर उनके परिवार वाले जेल में धीमा जहर देने का आरोप लगा रहे हैं. लोग अंसारी की 'हत्या' की आशंका जाहिर करते हुए सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे हैं. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो शेयर करते हुए लोग कह रहे हैं कि सार्वजनिक मंच से गृह मंत्री ने ये बात खुलकर कह दी है कि अंसारी की मौत में...

गरीब जनता को चूसते हैं...केजरीवाल का आधा-अधूरा वीडियो वायरल?: फैक्ट चेक 29.03.2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में केजरीवाल कथित रूप से कह रहे हैं कि पहले तो हम गरीब जनता को चूसते हैं और फिर उनके ऊपर दान करते हैं. वीडियो को शेयर करने वाले लोग दावा कर रहे हैं कि इससे केजरीवाल की असलियत पता चलती है कि वो कितने 'शातिर' और 'मक्कार' हैं. क्या है इस वीडियो की पूरी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

केजरीवाल की गिरफ़्तारी का कुमार विश्वास ने उड़ाया मज़ाक?: फैक्ट चेक 28.03.2024

दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल बीते 21 मार्च से ED हिरासत में हैं. इस बीच उनके पुरानी साथी और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास का एक वीडियो वायरल है. वीडियो में कवि कुमार विश्वास होली का जोगीरा गा रहे हैं. दावा हो रहा है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी का मज़ाक उड़ाते हुए कुमार ने ऐसा किया. क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में लड़की पर चाकू से हुए हमले में सांप्रदायिक एंगल नहीं?: फैक्ट चेक 27.03.2024

दिल्ली के मुखर्जी नगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. बीते दिनों यहां एक लड़की की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी. वीडियो एक सीसीटीवी फुटेज का है, जिसमें किसी कॉलोनी में एक युवक को एक लड़की पर ताबड़तोड़ हमला करते देखा जा सकता है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हत्या करने वाला शख्स मुस्लिम है. क्या है इस दावे की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

लोगों को सड़क पार करवाकर पैसे कमाने का बिज़नेस कहां चल रहा है: फैक्ट चेक 26.03.2024

लोगों को सड़क पार कराने के काम को कोई पैसा कमाने का जरिया बना सकता है क्या? ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग बुर्का पहनी एक महिला से पैसे लेकर सीढ़ी के जरिये डिवाइडर के एक तरफ से दूसरी तरफ जाने में उसकी मदद करते दिखते हैं. कुछ लोगों का कहना है कि सड़क पार करवाके पैसे कमाने का ये बिजनेस भारत में किया जा रहा है. सुनिए इस वीडियो की सच्चाई, 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

केरल की कांग्रेस रैली में नहीं लहराए गए पाकिस्तान के झंडे?: फैक्ट चेक 22.03.2024

केरल में कांग्रेस के चुनाव प्रचार के दौरान क्या पाकिस्तानी झंडे लहराए गए? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के साथ ऐसा दावा किया जा रहा है. वीडियो में किसी सड़क से एक रैली निकलती दिख रही है, जिसमें लोग हरे रंग के झंडे लहरा रहे हैं. झंडों पर सफेद चांद-तारे का प्रिंट बना है. गाजे बाजे के साथ निकाली जा रही इस रैली में कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी का एक कटआउट भी देखा जा सकता है. क्या है इस व...

कियारा आडवाणी ने कॉफ़ी विद करण शो में क्रिप्टोकरेंसी का प्रचार किया?: फैक्ट चेक 21.03.2024

'आजतक' जैसी दिखने वाले वेबसाइट के जरिये एक्ट्रेस कियारा अडवाणी को लेकर एक दावा किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि कियारा आडवाणी ने कॉफ़ी विद करण के लाइव शो में एक क्रिप्टोकरेंसी का प्रचार किया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक लिंक को ओपन करते ही आजतक जैसी एक वेबसाइट खुलती है जिसमे बताया जा रहा है कि लाइव टीवी पर किये गए प्रचार के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया ने कियारा पर मुक़दमा कर दिया है. क्या है इस पोस्ट क...

BJP का झंडा उठाकर मुसलमानों ने नहीं लगाए नारे, सुनिए पूरा सच: फैक्ट चेक 19.03.2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग मुस्लिम टोपी लगाए, बीजेपी का झंडा लिए चल रहे हैं. साथ ही, मुस्लिम विरोधी नारेबाजी सुनाई दे रही है. ये वीडियो इंस्टाग्राम फेसबुक और एक्स पर खूब शेयर किया जा रहा है. इसे शेयर करने वालों का दावा है कि रैली में शामिल ये लोग मुस्लिम हैं, जो मुस्लिम विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं. एक एक्स यूजर ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, "बोलो... और कितने अच्छे दिन...

ममता बनर्जी के माथे पर लगी बैंडेज के सहारे क्या भ्रम फैलाया जा रहा है?: फैक्ट चेक 18.03.2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कुछ दिन पहले चोटिल हो गई थीं. इस बीच उनकी एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो इस चोट के बाद की बताई जा रही है. जब हमने इस तस्वीर की असलियत पता की तो सच्चाई कुछ और ही निकली. क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने सिर पर चोट लगने का दिखावा कर रही हैं? सोशल मीडिया पर दो तस्वीरों के कोलाज के जरिये कुछ ऐसा ही कहा जा रहा है. सच जानने के लिए...

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के शपथग्रहण समारोह में गायत्री मंत्र का जाप?: फैक्ट चेक 15.03.2024

पाकिस्तान में विवादास्पद चुनाव होने के बाद 4 मार्च 2024 को PML(N) के शहबाज़ शरीफ ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. मगर क्या उनके शपथग्रहण समारोह में 'गायत्री मंत्र' का जाप किया गया? सोशल मीडिया पर गायत्री मंत्र गाते हुए एक महिला का वीडियो इस दावे के साथ वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहे पोस्टर पर पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री मुहम्मद अली जिन्नाह की तस्वीर देखी जा सकती है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई...

राहुल गांधी ने दलित-आदिवासियों पर विवादित बयान दिया या नहीं?: फैक्ट चेक 14.03.2024

राहुल गांधी के भाषण का वीडियो एक दावे के साथ वायरल हो रहा है. दावा है कि उन्होंने दलितों-आदिवासियों को अपराधी कहा, वायरल वीडियो “Mudde ki Baat - मुद्दे की बात” नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ये कहा है कि देश में सिर्फ गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी ही अपराध करते हैं? आइये जानते हैं हमारे आज के "फैक्ट चेक" पॉडकास्ट में.

सांप्रदायिक एंगल के साथ वायरल हो रहे सिद्धारमैया के वीडियो का सच: फैक्ट चेक 13.03.2024

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वो कहते नज़र आ रहे हैं कि वो चाहते उन्हें अगला जन्म मुस्लिम समुदाय में मिले. इस वीडियो पर इंटरनेट पर कई तरह के रिएक्शंस सामने आ रहे है. कहा जा रहा है कि वो मुसलमानों के हिमायती हैं और इसलिए देश की बहुसंख्यक आबादी के लिए उनके मन में कोई लगाव नहीं है। इस वीडियो में कितनी सच्चाई है? क्या कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने वास्तव में ये...

कपिल सिब्बल की ‘शाही दावत’ वाली तस्वीर का सच: फैक्ट चेक 12.03.2024

वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में कपिल अलग अलग व्यंजनों से भरपूर एक डाइनिंग टेबल पर कुछ लोगो के साथ खाना कहते नजर आ रहे है. वायरल तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि मंत्री होने का फायदा उठाकर कपिल सिब्बल मुफ्त शाही खाना खा रहे है. तो क्या है इस वायरल तस्वीर का सच, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

बेरोजगारी-महंगाई पर खड़गे का बयान तोड़-मरोड़कर वायरल हो रहा है?: फैक्ट चेक 11.03.2024

करीब आते लोक सभा चुनाव के बीच नेताओं और उनके भाषणों का दौर जारी है. अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खरगे का एक भाषण वाला वीडियो वायरल हो रहा है. उसके साथ दावा ये किया जा रहा है कि खरगे ने महंगाई और बेरोजगारी पर पीएम मोदी की तारीफ की है. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

घर के अंदर भागते तेंदुओं का ये वीडियो जबलपुर का है?:फैक्ट चेक 08.03.2024

इंसानो से जानवर कुछ सीख पाए या ना सीख पाए लेकिन घुसपैठ तो सीख ही गए हैं. रात के अंधेरे में घूमते चार तेंदुओं का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दो तेंदुए गेट के पास, एक कार के पास, और एक थोड़ी दूरी पर जमीन पर बैठा दिखता है. एक तेंदुआ वीडियो शूट कर रहे शख्स की तरफ देखता है. फिर देखते ही देखते चारों तेंदुए गेट फांदकर बाहर  भाग जाते हैं.क्या है पूरा सच जान ने क...

अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में आमिर खान ने परोसा खाना? क्या है पूरा सच: फैक्ट चेक 07.03.2024

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में दिखी चकाचौंध की चर्चा हर तरफ है. इस कार्यक्रम में दुनिया भर की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं जो आकर्षण का केन्द्र बनीं. इसके चलते सोशल मीडिया पर अंबानी की अकूत संपत्ति को लेकर कई लोग सवाल उठा रहे हैं. इन सब के बीच बॉलीवुड स्टार आमिर खान का भी एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो किसी इवेंट में मेहमानों को खाना परोसते दिख रहे हैं. वीडियो क...

अनंत अम्बानी की प्री वेडिंग पार्टी में विराट-अनुष्का भी पहुचें?: फैक्ट चेक 06.03.2024

अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की प्रे वेडिंग में दुनिया भर की सेलेब्रिटीज़ ने शिरकत की. सिंगर रिहाना, दिलजीत, एक्टर रणबीर कपूर, फ़ैक्टबुक फाउंडर मार्क ज़ुकेरबर्ग और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी जैसी बड़ी सख्सियत इस पार्टी में शामिल हुए थे. लेकिन अब सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसके साथ दावा किया जा रहा है कि इन दोनों ने भी इस प्री वेडिंग पार्टी में शिरकत की थी. क्या है इ...

गैंगस्टर अतीक अहमद की क़ब्र पर नहीं गए थे अखिलेश- डिंपल?:फैक्ट चेक  05.03.2024

क्या समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गैंगस्टर अतीक अहमद की कब्र को प्रणाम किया? अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल यादव की एक फोटो के जरिए कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है. वायरल हो रही इस फोटो में अखिलेश और डिंपल को एक छोटे मिट्टी के टीले के आगे खड़ा देखा जा सकता है. अखिलेश टीले को झुक कर प्रणाम कर रहे हैं वहीं उनकी पत्नी फूल चढ़ा रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स अखिलेश यादव पर तं...

महागठबंधन की पटना रैली में भीड़ की फ़र्ज़ी तस्वीरें क्यों वायरल हुईं?: फैक्ट चेक 04.03.2024

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में 3 मार्च को विपक्षी दलों के गठबंधन की महारैली हुई. इसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे कई नेता शामिल हुए.अब सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें इसी रैली की बताकर शेयर की जा रही हैं. इनमें किसी मैदान में बेहिसाब भीड़ देखी जा सकती है. इतनी भीड़ कि मैदान में खाली जगह ही नहीं दिख रही है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कुछ लोग लिख रहे हैं क...

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा की नई तारीखें आ गईं?: फैक्ट चेक 01.03.2024

पेपर लीक के आरोपों के बाद कैंसिल हुई यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा क्या अब 20 और 21 जून को होगी? सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित नोटिस को शेयर करते कुछ लोग यही कह रहे हैं. इस नोटिस में लिखा है कि आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों की भर्ती के लिए 17 और 18 फरवरी को होने वाली जो परीक्षा निरस्त हो गई थी, अब वो 20 और 21 जून हो होगी. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

किसान आंदोलन के समर्थन में गुरुद्वारे पहुचे धोनी?: फैक्ट चेक 29.02.2024

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. इस तस्वीर में वो एक गुरूद्वारे पर मत्था टेकते नज़र आ रहे है. ऊके साथ में एक सिख सख्स भी दिख रहा है. इसके साथ दावे किया जा रहा है की धोनी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में तो नहीं पहुंचे लेकिन गुरूद्वारे पर मत्था टेक किसान आंदोलन का समर्थन जरूर रहे है. तो क्या है इस दावे का सच, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

Écoute le podcast Fact Check sur Replaio

La radio et les podcasts dans une seule appli - gratuite, sans inscription. Installe-la dès aujourd'hui et ne rate pas le lancement

Télécharger sur Google Play

Replaio n'est pas éditeur de podcasts ; les noms des émissions, les visuels et l'audio appartiennent à leurs auteurs et sont diffusés via des flux RSS publics