fr

Aaj Tak Radio

Bhaunchak

पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!

N'hésitez pas à visiter le site du podcast et à soutenir son créateur : www.aajtak.in

Auteur

Aaj Tak Radio

Catégorie

Comedy

Site du podcast

www.aajtak.in

Dernier épisode

10 juil. 2026

Où écouter ?

Les podcasts dans l'appli Replaio Radio Bientôt disponible

Les podcasts arrivent très bientôt dans l'appli. Installe-la dès maintenant et découvre en avant-première une toute nouvelle façon de vivre les podcasts

Télécharger sur Google Play Installe-la gratuitement Android près de 10 M de téléchargements · note de 4,8 iOS bientôt

Épisodes

चोरी से पहले लिया मैगी का स्वाद, AC वाला पावर नैप भी। भौंचक 17.06.2025

लखनऊ के नवाबी चोर की कहानी सुनिए जिसने चोरी करने से पहले घर में दावत उड़ाई.

बीयर और शराब एक ही दुकान पर मिलने से उपभोक्ताओं को हो रही सुविधा | भौंचक 16.06.2025

शराब को भले ही सेहत के लिए हानिकारक माना जाता हो, लेकिन कुछ इलाकों में शौकीनों के मन में कुछ और ही चल रहा है. ये हम नहीं, बल्कि सरकार के आंकड़े कह रहे हैं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

PCR वैन नहीं, ऑटो रिक्शा में चलने वाली पुलिस । भौंचक 13.06.2025

बिहार में फर्ज़ी पुलिस थाने का हुआ खुलासा, सुनिये भौंचक

MP: इंजीनियरिंग का कारनामा, L Shape पर मुड़ता है पुल | भौंचक 12.06.2025

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक रेलवे ओवरब्रिज को बनाने वालों ने कुछ अलग ही कारनामा कर डाला. यातायात सुगम बनाने के लिए तैयार किए गए इस आरओबी की डिजाइन ऐसी बना दी. जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

दो कुत्तों की शादी में उमड़ी गांव भर की भीड़, लोगों ने मनाया जश्न | भौंचक 11.06.2025

उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के एक गांव में होने वाली शादी सोशल मीडिया पर छाई हुई है. ये एक अनोखी शादी, जो इंसानों की नहीं बल्कि कुत्तों की है. सुनिए पूरी खबर

यूपी: अस्पताल में X-Ray कागज़ पर छाप कर चला रहे काम | भौंचक 10.06.2025

यूपी के सुल्तानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्स-रे सीधे कागज़ पर छपा हुआ दिखाई दे रहा है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

एक शौचलय में दो सीटें लगाने के पीछे की सोच क्या है? | भौंचक 09.06.2025

ठेकेदार ने एक ही शौचालय में दो सीट लगाने का कारनामा क्यों किया? सुनिए आज की भौंचक ख़बर में.

खैनी बाज़ प्रोफेसर साहब से यूनिवर्सिटी ने मांगा जवाब, बोले "बहुत मन हो रहा था" | भौंचक 06.06.2025

मुंगेर विश्वविद्यालय ने बीते दिनों आरएस कॉलेज तारापुर में स्टूडेंट से खैनी बनवाकर खाने के वायरल वीडियो में शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया. सुनिये पूरी कहानी

"पेंगुइन का नाम मराठी में चाहिए" कहकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता | भौंचक 05.06.2025

अगर आप भी सोचते हैं कि नाम में क्या रखा है तो ये ख़बर सुनिए जहां चिड़ियाघर में पेंगुइन का नाम मराठी में ना होने पर बवाल हो गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

सौ में सौ लाने के लिए मन्नत मांगी, मार्कशीट में 102 आ गए | भौंचक 04.06.2025

मेरठ की एक यूनिवर्सिटी में हुई एक चूक की वजह से छात्रों को ऐसी मार्कशीट मिली कि उन्हें ज़िंदगीभर याद रहेगा. सुनिए पूरी कहानी भौंचक में.

"फेंकने वाली दालमोठ मेहमान के सामने क्यों रखी? स्पष्टीकरण दीजिए" | भौंचक 03.06.2025

सोशल मीडिया पर न्यायालय के अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश का एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि जज साहब ने नमकीन-बिस्कुट पसंद न आने पर अपने एक अर्दली के नाम नोटिस जारी किया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

ऑफिस का बॉस शाम को क्यों बन जाता था कैब ड्राइवर? | भौंचक 02.06.2025

क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपने ऑफिस पहुंचने के लिए कैब बुक की हो और जो बंदा ड्राइविंग सीट पर बैठा हो, वो आपका बॉस ही निकले? आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. मैनेजर इतना अच्छा पैकेज मिलने के बाद ऐसा क्यों करता है? सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

अंधेरी रात में अधिकारियों को बीच सड़क क्यों छोड़ गया ड्राइवर? | भौंचक 30.05.2025

बिहार में अधिकारियों के लिए उस वक्त मुसीबत हो गयी जब वो लघु शंका के लिए सड़क किनारे रुके. अचानक ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी. जानिये पूरा मसला आज के भौंचक में

पकड़े जाने के डर से पटवारी ने खा लिए नोट! | भौंचक 29.05.2025

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पटवारी ने करप्शन के आरोप में पकड़े जाने से बचने के लिए क्या किया? सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ मे.

बिहार पुलिस ने शराब तस्करी मामले में घोड़े के हिरासत में लिया । भौंचक 28.05.2025

बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन शराब की तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लगाना अब भी चुनौती बना हुआ है. तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिशों में लगे रहते हैं. कभी ट्रक, कभी गाड़ियों में छुपाकर, कभी नदी के रास्ते लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग निकला. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

47 लोगों को 280 बार सांप ने कैसे काट लिया? | भौंचक 27.05.2025

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक हैरान करने वाला सच सामने आया है. इस जिले के करीब 47 लोगों ने सरकार को बताया कि उन्हें सांप ने कांटा है जिसके बाद उन्होंने कई बार प्राकृतिक आपदा राहत राशि सरकार से हासिल की. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

मुख्यमंत्री जी ने अधिकारी के सर पर गमला क्यों रखा? | भौंचक 26.05.2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार इसकी वजह एक गमला है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

चुनावी फंडिंग के लिए प्रत्याशी का अजब-गजब पैंतरा | भौंचक 23.05.2025

चुनावी चकल्लस में ग्राम पंचायत की बिल्डिंग के काग़ज़ कैसे रख दिये गए गिरवी? सुनिये आज के भौंचक में

कानपुर पुलिस के लिए बंदर क्यों बन गए हैं मुसीबत का वजह? | भौंचक 22.05.2025

कानपुर की सड़कों पर अब सिर्फ बदमाश नहीं, बंदरों का भी आतंक छाया है. पुलिसवाले जहां अपराधियों को पकड़ने में जुटे हैं, वहीं अब उन्हें इन बंदरों से भी जूझना पड़ रहा है. कभी थानों में घुस आते हैं, तो कभी फाइलें उठा ले जाते हैं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

पति का आरोप, "पत्नी ने फर्ज़ी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर ज़मीन अपने नाम करवा ली" | भौंचक 21.05.2025

पंजाब के जालंधर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ज़िंदा पति को मरा घोषित कर दिया. मक़सद था ज़मीन हड़पना. महिला ने बाकायदा मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन भी दे दिया. लेकिन तभी हो गया भंडाफोड़. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

बस ड्राइवर ने दरोगा से कहा- ट्रांसफर करवा दूंगा| भौंचक 20.05.2025

कानपुर के नौबस्ता बाईपास चौराहे पर सोमवार को एक बस ड्राइवर और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच तीखी झड़प देखने को मिली. ड्राइवर चौराहे पर बस रोककर सवारियां उतार रहा था, जिससे ट्रैफिक बाधित हो गया. जब ट्रैफिक दारोगा ने नियम उल्लंघन पर उसका चालान काटा, तो ड्राइवर भड़क उठा, सुनिए 'भौंचक' में.

हरियाणा में ऐसे स्कूलों के खिलाफ जांच के आदेश, क्यों एक भी छात्र पास नहीं हुआ? | भौंचक 19.05.2025

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 100 स्कूलों की एक ऐसी लिस्ट जारी की है जिनका प्रदर्शन इस साल के 12वीं बोर्ड परीक्षा में खराब रहा है. इस लिस्ट में 18 स्कूलों ने सबको चौंका दिया है. जानिए पूरी ख़बर.

पहले कपड़े उतारे फिर शो रूम की दीवार में कर दिया छेद | भौंचक 16.05.2025

कहानी उस अजब-गजब चोर की जो नए कपड़े पहनकर चला गया चोरी करने, पहले कपड़े उतारे फिर की चोरी. सुनिये पूरी कहानी भौंचक में

बेटे के फेल होने पर पिता ने घूमधाम से की पार्टी । भौंचक 15.05.2025

कर्नाटक के बागलकोट में एक माता-पिता ने अनोखी मिसाल पेश की है. जहां बेटे के फेल होने पर माता-पिता ने जश्न मनाया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

जिसके नाम पर ली अनुकंपा नौकरी, उसी के साथ रोज़ आता था दफ्तर | भौंचक 14.05.2025

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अनोखा फर्जीवाड़ा सामने आया है. पीएचई विभाग में फर्जी दस्तावेज बनाकर अनुकंपा के आधार पर 2 बेटों ने नौकरी हासिल कर ली और पिता भी नौकरी करते रहे और बड़ा बेटा अनुकंप पर नौकरी हासिल कर ली. हद तो तब हो गई, जब पिता की मौत हुई तो छोटे बेटे को भी अनुकंपा पर नौकरी मिल गई. सुनिए पूरे मामले का कैसे हुआ खुलासा ‘भौंचक’ में.

Écoute le podcast Bhaunchak sur Replaio

La radio et les podcasts dans une seule appli - gratuite, sans inscription. Installe-la dès aujourd'hui et ne rate pas le lancement

Télécharger sur Google Play

Replaio n'est pas éditeur de podcasts ; les noms des émissions, les visuels et l'audio appartiennent à leurs auteurs et sont diffusés via des flux RSS publics