Express Audio

Jansatta - खेल खबर

News HI ↓ Επεισόδια: 1000

मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।

Μην παραλείψεις να επισκεφτείς τη σελίδα του podcast και να στηρίξεις τον δημιουργό: www.spreaker.com

Δημιουργός

Express Audio

Κατηγορία

News

Ιστοσελίδα του podcast

www.spreaker.com

Τελευταίο επεισόδιο

18 Αυγ 2024

Πού να ακούσεις;

Podcast στην εφαρμογή Replaio Radio Έρχεται σύντομα

Τα podcast έρχονται σύντομα στην εφαρμογή. Εγκατάστησέ την τώρα και δες πρώτος μια εντελώς νέα προσέγγιση στα podcast

Κατέβασέ το από το Google Play Δωρεάν εγκατάσταση Android σχεδόν 10 εκατ. λήψεις · βαθμολογία 4,8 iOS σύντομα

Επεισόδια

बहनों को राखी पर देने के लिए यहां से करें साड़ी और सूट की शॉपिंग, कम दाम पर मिल जाएंगे लेटेस्ट डिजाइन | सुर्खियां | 4 Aug | 1 PM 04.08.2024

रक्षाबंधन आ रहा है और आप अपनी बहनों के लिए अभी से शॉपिंग कर सकते हैं। क्योंकि राखी पास आते ही बाजारों में भीड़ हो जाती है और फिर शॉपिंग करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप अभी से जो भी लेना हो वो ले लें तो अच्छा रहेगा।

इजरायल पर हमले का असर, खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर मार्केट | रुपया-पैसा | 2 Aug | 7 PM 02.08.2024

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। आम आदमी को महंगाई का नया झटका देते हुए सरकार ने आज (1 अगस्त 2024) से LPG Gas Cylinder महंगा कर दिया है

श्रीलंका के पास भी है तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज, भारत के खिलाफ किया वनडे फॉर्मेट में डेब्यू | खेल-खबर | 2 Aug | 6 PM 02.08.2024

श्रीलंका और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इस सीरीज के पहले मैच में भारत के खिलाफ श्रीलंका के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज ने 29 साल की उम्र में अपना वनडे डेब्यू किया।वनडे सीरीज होने से ठीक पहले श्रीलंका के दो खिलाड़ी दिलशान मधुशंका और मथिसा पथिराना चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो गए थे।

इजरायल पर हमले का असर, खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर मार्केट, Sensex 750 पॉइन्ट गिरकर 81100 पर | रुपया-पैसा | 2 Aug | 3 PM 02.08.2024

आज (2 अगस्त) यानी सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर मार्केट भारी गिरावट के साथ खुला। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 708 अंकों का गोता लगा गया और 81158 पर खुला। जबकि एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी 221 पॉइन्ट गिरकर 24789 पर खुला बता दें कि प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स पर सभी स्टॉक्स लाल रंग के निशान पर कारोबार कर रहे थे।बता दें कि जियोपॉलिटिकल टेंशन के चलते दुनियाभर के बाजा...

भारत-श्रीलंका के बीच पहला मैच, 2023 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार वनडे खेलेंगे रोहित-विराट | खेल-खबर | 2 Aug | 1 PM 02.08.2024

भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शुक्रवार (2 अगस्त) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम साल 2024 में पहली बार वनडे सीरीज खेलेगी। दिसंबर 2023 के बाद से वह कोई 50 ओवरों का मैच नहीं खेली है

स्वप्निल कुसाले ने झटका ब्रॉन्ज मेडल, शूटिंग में भारत ने रचा इतिहास | खेल-खबर | 1 Aug | 6 PM 01.08.2024

पेरिस ओलंपिक मे भारत के स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3पोजीशन में कांस्य पदक जीता। पहली बार ओलंपिक में ऐसा हुआ है कि एक ही खेल में भारत को 3 मेडल मिले हैं। 50 मीटर राइफल 3पोजीशन में पहली बार कोई भारतीय ओलंपिक फाइनल में पहुंचा और मेडल जीता। भारतीय दल अबतक 3 मेडल जीता है। तीनों ही मेडल शूटिंग में आए हैं। तीनों ही मेडल ब्रॉन्ज हैं।

Share Market में धुंआधार कारोबार, Nifty ने रचा इतिहास, पहली बार 25000 के पार, Sensex भी 82000 के ऊपर | रुपया-पैसा | 30 JULY | 3 PM 01.08.2024

भारत की सुबह ईरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या की खबर से हुई , जो 7 अक्टूबर 2023 के हमलों के बाद से चल रहे इजरायल-हमास युद्ध में एक एक बड़ी भूमिका में था।हानिया की हत्या के बाद बुधवार शाम तक नई दिल्ली ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी

नीरज चोपड़ा क्या फिर से जीत पाएंगे गोल्ड मेडल? पेरिस ओलंपिक में इस दिन एक्शन में आएंगे नजर | खेल-खबर | 1 Aug | 1 PM 01.08.2024

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को अपने स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा से बड़ी उम्मीद है। नीरज ने टोक्यो ओलिंपक 2018 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था और एक बार फिर से उनसे पेरिस में भी बड़ी उम्मीद है। नीरज चोपड़ा अगर इस बार भी गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हो जाते हैं तो वो इतिहास रच देंगे।

फर्जीवाड़ा करने वाली पूजा खेड़कर की खेल खत्म | रुपया-पैसा | 31 JULY | 7 PM 31.07.2024

ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बुधवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने पूजा खेडकर के बतौर ट्रेनी IAS अधिकारी चयन को रद्द कर दिया है। साथ ही उनके भविष्य में यूपीएससी की कोई भी परीक्षा देने पर रोक लगा दी है। बता दें कि पूजा खेडकर कई बार फर्जी पहचान बताकर परीक्षा देने की आरोपी हैं और मामला कोर्ट में चल रहा है। गुरुवार को इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट अहम सुनवाई भी करने वाला ह...

सूर्यकुमार की शानदार कप्तानी और तेज बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब | खेल-खबर | 31 JULY | 6 PM 31.07.2024

श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है सीरीज मेहमान टीम के नाम रही। इस सीरीज में सूर्यकुमार को उनकी शानदार कप्तानी और तेज बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।सूर्यकुमार ने इस सीरीज के 3 मैचों में 195.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 92 रन बनाए और भारत की सीरीज जीत में बड़ी भागीदारी भी निभाई।

विकास दिव्यकीर्ति की संपत्ति कितनी है | रुपया-पैसा | 30 JULY | 3 PM 31.07.2024

विकास दिव्यकीर्ति एक ऐसा नाम जिनकी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाई रहती हैं। X यानी ट्विटर, फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) पर आपको विकास दिव्यकीर्ति सर की ढेरों Reels और वीडियो मिल जाएंगी जिन पर लाखों में व्यूज होते हैं

सूर्यकुमार की शानदार कप्तानी और तेज बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब | खेल-खबर | 31 JULY | 1 PM 31.07.2024

श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है सीरीज मेहमान टीम के नाम रही। इस सीरीज में सूर्यकुमार को उनकी शानदार कप्तानी और तेज बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।सूर्यकुमार ने इस सीरीज के 3 मैचों में 195.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 92 रन बनाए और भारत की सीरीज जीत में बड़ी भागीदारी भी निभाई।

मंगलवार को ये शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे | रुपया-पैसा | 30 JULY | 3 PM 30.07.2024

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। हालांकि बाद में अत्यधिक उतार-चढ़ाव भरे व्यापार में स्थिर हो गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 46.5 अंक चढ़कर 81 हजार 402.34 अंक पर पहुंच गया

भारत बनाम श्रीलंका मैच का सीधा प्रसारण, ऐसे देखें तीसरे टी20 का लाइव टेलीकास्ट | खेल-खबर | 30 JULY | 1 PM 30.07.2024

भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 30 जुलाई को खेला जाना है। तीन मैच की T20I सीरीज में भारत 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। सूर्यकुमार की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम की नजर श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर होगी।दूसरी ओर, पहली बार श्रीलंका की कमान संभाल रहे चरित असालंका भी तीसरे टी20 मैच में जीत हासिल कर टीम मैनेजमेंट को भविष्य के लिए अच्छा संकेत देना चाहेंगे

सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी, 10 दिन में 6.6 फीसदी तक गिरे दाम, खरीदने का सुनहरा मौका! | रुपया-पैसा | 29 JULY | 7 PM 29.07.2024

बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी का ऐलान किया था। और तभी से लगातार सोने के दामों में गिरावट जारी है। बात करें आज यानी 29 जुलाई 2024 को भारत में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 68,380 रुपये पर पहुंच गया। यानी एक ग्राम सोने का दाम 6838 रुपये है।

मनु भाकर-सरबजोत ने जगाई मेडल की उम्मीद, रमिता जिंदल चूकी मौका | खेल-खबर | 29 JULY | 6 PM 29.07.2024

पेरिस ओलंपिक 2024 में आज यानी सोमवार 29 जुलाई को भारत के पास 3 पदक जीतने का मौका है। रविवार 28 जुलाई 2024 को मनु भाकर के ऐतिहासिक कांस्य पदक के बाद भारतीय निशानेबाजी दल को उम्मीद होगी कि उनके राइफल निशानेबाज रमिता जिंदल और अर्जुन बाबूता अपनी लय बरकरार रखेंगे

22 साल की मनु भाकर के पास है करोड़ों की संपत्ति, जानिए कितनी है नेटवर्थ; सरकार ने कितना पैसा किया खर्च | रुपया-पैसा | 29 JULY | 3 PM 29.07.2024

पेरिस ओलंपिक में भारत की युवा निशानेबाज मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। 22 साल की मनु छोटी उम्र से ही खेल की दुनिया में छाई हुई है। साल 2018 से वह अंतरराष्ट्रीय पर भारत के लिए मेडल जीत रही हैं।

Paris Olympics के दूसरे दिन खुला भारत का मेडल का खाता, टेबल टेनिस और तीरंदाजी में हाथ लगी निराशा | खेल-खबर | 29 JULY | 1 PM 29.07.2024

भारत के लिए पेरिस ओलंपिक का दूसरा दिन खास साबित हुआ। भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह भारत का पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल था। दिन की शुरुआत शूटिंग से आए गुड न्यूज़ के साथ ही हुई जब 10 मीटर एयर राइफल महिला इवेंट्स में रमिता जिंदल ने फाइनल में जगह पक्की की।इसके बाद मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में उतरी और उन्होंने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

मुकेश अंबानी के साथ डिज्नीलैंड में दिखी महिला कौन हैं? पाकिस्तान से है कनेक्शन, जानें परिवार | रुपया-पैसा | 26 JULY | 7 PM 26.07.2024

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी को हाल ही में डिज्नीलैंड पेरिस में बेटी ईशा अंबानी के साथ देखा गया। भारत और एशिया के सबसे रईस शख्स के साथ इस तस्वीर में एक और महिला दिखी जिस पर सभी की निगाहें टिक गईं। मुकेश अंबानी और ईशा अंबानी के साथ इस फोटो में पाकिस्तान की राजनेता शर्मिला फारूकी को भी पेरिस में देखा गया

संजू और शिवम का कट सकता है पत्ता, पहले मैच के लिए सूर्यकुमार की कप्तानी में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग XI | खेल-खबर | 26 JULY | 6 PM 26.07.2024

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए रोहित शर्मा के युग का समापन हो चुका है और अब भारतीय टीम अपने नए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में खुद को साबित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है

1000 साल पुराना लंदन का Stoke Park, मुकेश अंबानी ने चुकाए थे 592 करोड़ | रुपया-पैसा | 26 JULY | 3 PM 26.07.2024

भारत और एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी देश ही नहीं दुनियाभर में सुर्खियां बनी। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 12 जुलाई को आयोजित इस शादी में मशहूर नेता, अभिनेता, कारोबारी, खिलाड़ी, इन्फ्लुएंसर और मीडया ज...

पेरिस ओलंपिक में इजरायली खिलाड़ियों पर आतंकी हमले की आशंका, तेल अवीव ने फ्रांस को ईरानी आतंकियो से चेताया | सुर्खियां | 26 JULY | 2 PM 26.07.2024

इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल कैट्ज ने पेरिस ओलंपिक के दौरान इजरायली खिलाड़ियों पर आतंकी हमले की आशंका जताई है। उनके मुताबिक, इजरायल के एथलीट्स ईरानी आतंकियों की साजिश का शिकार हो सकते हैं। कैट्ज ने यह जानकारी अपने फ्रांसीसी समकक्ष स्टीफन सेजॉर्न को लिखे पत्र में शेयर की। कैट्ज ने कहा कि इजरायली सरकार के पास संभावित हमले की खुफिया जानकारी है।ईरानी आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं

Express Adda: मैं टीम से यह नहीं कह सकता कि मुझे कप्तान बनाइए- जसप्रीत बुमराह | खेल-खबर | 26 JULY | 1 PM 26.07.2024

जब भी टीम को विकेट की जरूरत होती है तो जसप्रीत बुमराह आगे आते हैं और उम्मीदों पर खरे उतरते हैं, लेकिन जब कप्तानी की बात आती है तो उनके नाम पर चर्चा नहीं होती। जसप्रीत बुमराह क्या टीम इंडिया की कमान संभालने चाहते हैं या नहीं, इस बाबत उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस के कार्यक्रम एक्सप्रेस अड्डा में इंडियन एक्सप्रेस समूह के कार्यकारी निदेशक अनंत गोयनका और नेशनल स्पोर्ट्स एडिटर संदीप द्विवेदी के सामने अपनी...

दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट में भारत की रैंकिंग क्या? | रुपया-पैसा | 25 JULY | 7 PM 25.07.2024

साल 2024 की Henley Passport Index आ गई है। इस लिस्ट में दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग की जाती है। इस साल सिंगापुर (Singapore) के पासपोर्ट को लिस्ट में सबसे ऊपर जगह मिली है और इसका मतलब है कि सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे पावरफुल है। पावरफुल पासपोर्ट से मतलब आमतौर पर उस देश के नागरिकों को दूसरे देशों में मिलने वाली वीज़ा-फ्री एंट्री से होता है।सिंगापुर की बात करें तो फिलहाल सिंगा...

Express Adda में जसप्रीत बुमराह खोलेंगे आज सारे राज! | खेल-खबर | 25 JULY | 6 PM 25.07.2024

भारत की टी20 विश्व कप जीत के दौरान वह जसप्रीत बुमराह ही थे जिन्होंने बार-बार टीम को छोटे-मोटे संकटों से उबारा। जसप्रीत बुमराह की कहानी बताती है कि कैसे भारतीय क्रिकेट ने खुद को डेमोक्रेटाइज्ड बनाया और विश्व विजेता बना

Άκου το podcast Jansatta - खेल खबर στο Replaio

Ραδιόφωνο και podcast σε μία εφαρμογή - δωρεάν, χωρίς εγγραφή. Εγκατάστησέ την σήμερα και μη χάσεις την πρεμιέρα

Κατέβασέ το από το Google Play

Το Replaio δεν είναι εκδότης podcast - τα ονόματα των εκπομπών, τα εξώφυλλα και ο ήχος ανήκουν στους δημιουργούς τους και διανέμονται μέσω δημόσιων ροών RSS