Aaj Tak Radio

Crime Branch

True Crime HI ↓ Επεισόδια: 106

जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं. CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profi...

Μην παραλείψεις να επισκεφτείς τη σελίδα του podcast και να στηρίξεις τον δημιουργό: www.aajtak.in

Δημιουργός

Aaj Tak Radio

Κατηγορία

True Crime

Ιστοσελίδα του podcast

www.aajtak.in

Τελευταίο επεισόδιο

13 Οκτ 2026

Πού να ακούσεις;

Podcast στην εφαρμογή Replaio Radio Έρχεται σύντομα

Τα podcast έρχονται σύντομα στην εφαρμογή. Εγκατάστησέ την τώρα και δες πρώτος μια εντελώς νέα προσέγγιση στα podcast

Κατέβασέ το από το Google Play Δωρεάν εγκατάσταση Android σχεδόν 10 εκατ. λήψεις · βαθμολογία 4,8 iOS σύντομα

Επεισόδια

ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में कैसे लगी सेंध और डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचें?: Crime Branch 21.10.2025

क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं हर्ष बहल जो साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल फॉरेंसिक के जाने-माने एक्सपर्ट हैं. हर्ष साइबर सिक्योरिटी कंपनी Exterro में वाइस प्रेसिडेंट भी हैं. उन्होंने अपने अनुभव से साइबर सिक्योरिटी से जुड़े कई हाई-प्रोफाइल केस सॉल्व किए हैं, जिनमें AIIMS जैसे नामी अस्पताल और सेमीकंडक्टर कंपनियों पर हुए गंभीर साइबर अटैक शामिल हैं. इस एपिसोड में हमने हर्ष से पूछा कि डिजिटल...

बिहार में जातियों का झगड़ा कैसे खूनी खेल में बदल गया?: Crime Branch 14.10.2025

बिहार के कई जगहों पर दो दशक तक नरसंहार हुआ. वो जगहें थीं. जहानाबाद जिले का लक्ष्मणपुर बाथे और शंकर बिगहा, पटना जिले का बेलछी, गया जिले के बघौरा और बारा गांव, भोजपुर जिले का बथानी टोला, अरवल जिले का सेनारी, और औरंगाबाद जिले का मियांपुर गांव. जहां इंसानियत को शर्मसार करने वाली खून की नदियां बहीं और इंसान की चीखें सत्ता की दीवारों से टकराकर लौट आईं. हर गांव में एक किस्सा था, हर रात में एक डर,और हर सु...

पवन सिंह के बीजेपी जॉइन करते ही पत्नी ज्योति सिंह ने क्यों मचाया बवाल?: Crime Branch 08.10.2025

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर इन दिनों ख़ूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. यह विवाद उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से जुड़ा है. हाल ही में ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर पवन सिंह से घर लौटने की गुहार लगाई थी. ज्योति ने इस बात का जिक्र किया था कि पवन सिंह उन्हें कई महीनों से छोड़कर अलग रह रहे हैं. इसके बाद एक नाटकीय घटनाक्रम में पुलिस ने ज्योति सिंह को गिरफ्...

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की गैंग में कौन-कौन और अय्याशी का पूरा खेल कैसे खुला?: Crime Branch 30.09.2025

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में छात्राओं से छेड़खानी और यौन उत्पीड़न का मामला बढ़ता ही जा रहा है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे 62 साल के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ स्वामी पार्थसारथी की करतूतों की पोल खुलती जा रही है. आरोप है कि उसने न केवल 17 छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया, बल्कि इसके लिए उसने संस्थान में एक 'लेडी गैंग' भी बना रखा था. इस बाबा...

नोएडा पुलिस के पास आने वाली अनोखी शिकायतें और डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचें?: Crime Branch 23.09.2025

‘क्राइम ब्रांच’ में हमारे साथ हैं IPS शक्ति मोहन अवस्थी. वो अफ़सर जिनकी कहानी आपको मोटिवेट भी करेगी और साथ ही काम की सीख भी देगी. शक्ति ने न सिर्फ़ दो-दो बार UPSC क्रैक किया, बल्कि यूपी के हालिया इतिहास के सबसे बड़े GST फ्रॉड का पर्दाफाश करने में भी अहम भूमिका निभाई. मुरादाबाद और आज़मगढ़ में ASP रहने के बाद, इस समय वो DCP सेंट्रल नोएडा के पद पर तैनात हैं. इस एपिसोड में क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा...

चुनाव के वक्त 100 किलो RDX से दिल्ली को उड़ाने की साजिश कैसे हुई फेल?: Crime Branch 16.09.2025

रवि शंकर कौशिक, दिल्ली पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर, 1982 में सब-इंस्पेक्टर के रूप में पुलिस सेवा में शामिल हुए और दो बार आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन पाकर इस रैंक तक पहुंचे. उन्होंने पाकिस्तान बेस्ड खालिस्तानी और कश्मीरी आतंकी संगठनों के खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन लीड किए. 100 से ज्यादा आतंकियों को पकड़ा, कई बम धमाकों की साजिश नाकाम की और 100 किलो से ज्यादा RDX/PETN जब्त किया. रवि शंकर कौशिक, पहले भी हमारे गेस...

सोमालिया के डाकू कैसे बने, कैसे होती है MARCOS कमांडो और Sniper की ट्रेनिंग?: Crime Branch 02.09.2025

इस बार हमारे साथ हैं देश के सच्चे हीरो, रिटायर्ड कमोडोर विजयपाल सिंह रावत. नेशनल डिफेंस अकैडमी से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने माइन-क्लियरेंस डाइविंग ऑफिसर के तौर पर ट्रेनिंग ली और 1988 में अपनी क्लास में टॉप किया. 1992 में वे भारतीय नौसेना की सबसे खास और एलिट फोर्स MARCOS से जुड़े और यहां भी मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर रहे. 34 साल की शानदार सर्विस के बाद नवंबर 2020 में उन्होंने ‘प्रिंसिपल डायरेक्...

निक्की मर्डर केस में कहानी कैसे पलट गई?: Crime Branch 26.08.2025

ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड मामले में लगातार नए-नए वीडियो सामने आ रहे हैं. दोनों पक्ष अपनी-अपनी तरफ से दावे कर रहे हैं. इस मामले को क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा लगातार कवर कर रहे हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में अरविंद ओझा आपको बताएंगे कि गैस सिलेंडर से जलने वाली बात क्यों सामने आई, घटना के वक्त घर में कौन-कौन मौजूद था और सोशल मीडिया पर कौन सा झूठ फैलाया जा रहा है? प्रड्यूसर: अंकित द्विवे...

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज ने मर्डर से लेकर झूठे केस पर क्या बताया?: Crime Branch 19.08.2025

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, जस्टिस सुधीर कुमार सक्सेना. एक ऐसे शख़्स, जिन्होंने साढ़े तीन दशक से भी ज़्यादा वक्त कानून और न्याय की दुनिया को दिया. ज़िला जज से लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच तक का सफ़र तय किया. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में जस्टिस सुधीर कुमार सक्सेना ने क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा से खुलकर बात की. फांसी की सज़ा सुनाते वक्त जज के मन में क्या चलता है, कोर्ट से केस का बोझ क...

कपिल शर्मा शो में आने की वजह से लॉरेंस के निशाने पर फिर आए सलमान खान?: Crime Branch 12.08.2025

कपिल शर्मा के लिए पिछले कुछ दिन बेहद मुश्किल भरे गुजरे हैं. उनके कनाडा स्थित कैफ़े पर दोबारा फायरिंग हुई है. इसके अलावा, कॉमेडियन को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी खुलेआम धमकी मिल चुकी है. अब इन्हीं घटनाओं को मद्देनज़र रखते हुए, मुंबई पुलिस ने कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है.‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में, क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा आपको बताएंगे कि लॉरेंस गैंग के निशाने पर कपि...

पंजाब के सीएम बेअंत सिंह की हत्या और 3 प्लेन हाईजैकिंग के बारे में CBI अफसर ने क्या बताया?: Crime Branch 05.08.2025

एक दौर था, जब देश की सुरक्षा एजेंसियों को एक के बाद एक कई मामलों में असफलता मिल रही थी. तभी CBI के एक अफ़सर ने न केवल आतंकवादियों की नाक में दम कर दिया, बल्कि ‘गैंगस्टर डिप्लोमेसी’ में भारत की जीत की कहानी भी लिखी. राजस्थान कैडर के 1972 बैच के IPS अधिकारी, जिनकी सेवाएं CBI में लगभग दो दशकों तक रहीं, ने देश के सबसे पेचीदा मामलों की जांच की. चाहे वो आतंकवाद का मामला हो या फिर गैंगस्टर अबू सलेम और बब...

मानव तस्करी का काला सच, JNU का नजीब अहमद केस और 4 करोड़ की फिरौती की गुत्थी: Crime Branch 29.07.2025

वर्दी पहनना आसान है, लेकिन उसे गरिमा से जीना एक कला है. और सुरेन्दर गुलिया जैसे अफ़सर उस कला के असली उस्ताद हैं. हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर दिल्ली पुलिस के ऊंचे पदों तक का सफर तय करने वाले सुरेन्दर गुलिया की कहानी सिर्फ एक अफ़सर की नहीं, एक सच्चे लीडर की है. 1986 में पुलिस सेवा में शामिल होने के बाद उन्होंने क्राइम ब्रांच की Anti Human Trafficking Unit के प्रमुख रहते हुए 3500 से ज़्यादा...

आईपीएस अनुकृति शर्मा ने 100 करोड़ के संभल इंश्योरेंस घोटाले की परतें कैसे खोलीं?: Crime Branch 15.07.2025

कभी-कभी पुलिस की वर्दी सिर्फ़ क़ानून की रखवाली नहीं करती. वो सिस्टम के भीतर छिपे अंधेरे को भी रोशनी दिखाती है. 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हम आपको मिलवाएंगे एक ऐसी आईपीएस अधिकारी से, जिन्होंने न सिर्फ ₹100 करोड़ के बीमा घोटाले का पर्दाफाश किया, बल्कि उन चेहरों को भी बेनकाब किया जो सिस्टम के भीतर बैठकर मौत का सौदा कर रहे थे. इनका नाम है अनुकृति शर्मा. 2020 बैच की आईपीएस अफ़सर, जो इस वक्त उत्तर...

हसबैंड-वाइफ के झगड़े, अपराधी का दिमाग कैसे काम करता है और क्या क्रिमिनल सुधर सकते हैं?: Crime Branch 08.07.2025

जिसे दुनिया ‘अपराध’ कहती है, अनुजा कपूर उसे मनोविज्ञान की नज़र से देखती हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मिलिए अनुजा कपूर से. जो Criminology, Psychology और Victimology में डिग्रीधारी हैं. वो अपराध को सिर्फ़ कानून की किताबों से नहीं, इंसान के भीतर झांक कर समझती हैं. उनका मानना है कि अपराधी सिर्फ़ समाज में नहीं, हमारे भीतर भी छिपा हो सकता है. इस एपिसोड में क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने अनुजा क...

पायलट से लेकर रिक्शावाले...अफ़ेयर के क़िस्से सुनकर होश उड़ जाएंगे!: Crime Branch 01.07.2025

‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में आज हम मिलवाने जा रहे हैं आपको एक ऐसे शख़्स से, जिन्हें लोग ‘डिटेक्टिव गुरु’ कहते हैं…राहुल राय गुप्ता. इन्होंने अब तक सैकड़ों केस सॉल्व किए हैं. चाहे मामला एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का हो, कॉरपोरेट फ्रॉड का या फिर किसी CEO की इमेज का…राहुल राय गुप्ता हर तरह की जासूसी में माहिर हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने राहुल राय गुप्ता से कई...

Aseem Munir ने क्यों कराया Pahalgam Attack, Pak Army के मेजर ने Crime Branch में किया खुलासा 24.06.2025

पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी आदिल रज़ा ने ‘क्राइम ब्रांच’ में खुलासा किया है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने डीजी आईएसआई के जरिए पहलगाम में आतंकी हमला करवाया. उन्होंने उन सबूतों पर भी बात की, जिनके आधार पर वह यह दावा कर रहे हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने आदिल रज़ा से पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के कनेक्शन पर सवाल किए. उन्होंने पाक आर्मी चीफ़ आसिम म...

Raja Raghuvanshi Case में Crime Scene Cherrapunji से Arvind Ojha ने क्या बताया?: Crime Branch 17.06.2025

मेघालय के दिल दहला देने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब चारों आरोपी सलाखों के पीछे हैं. हनीमून के नाम पर शिलॉंग लाकर कारोबारी राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. और इसी क्राइम सीन वेइसाडोंग फॉल्स से क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने रिकॉर्ड किया है ‘क्राइम ब्रांच’ का ये एपिसोड. इस एपिसोड में उन्होंने न सिर्फ सोनम के किलर प्लान को डिकोड किया है, बल्कि बुर्के वाली साजिश का भी पर्दाफाश किया है....

Kargil War में Tololing पर Captain Yogendra Singh Yadav ने कैसे झंडा फहराया? : Crime Branch | PAK 11.06.2025

19 साल की उम्र में, जब हम में से ज़्यादातर लोग अपने करियर और भविष्य को लेकर सोचते हैं...उस उम्र में एक नौजवान, दुश्मन के बंकरों पर चढ़ाई कर रहा था. गोलियों की बौछार हो रही थी, शरीर से खून बह रहा था...लेकिन उसके इरादे चट्टानों से भी ज़्यादा मज़बूत थे. वो ना रुका, ना झुका...और उस चढ़ाई के बाद जो तिरंगा तोलोलिंग पर लहराया गया, वो सिर्फ एक पहाड़ी पर नहीं था. वो पूरे हिंदुस्तान के दिलों पर लहराया गया....

Pathankot Airbase में घुसे 5 Pakistani आतंकियों को NSG टीम ने कैसे मारा?: Crime Branch | Indian Army 04.06.2025

मेजर जनरल दुष्यंत सिंह, भारतीय सेना के एक जांबाज़ और सीनियर अधिकारी रहे हैं. दिसंबर 1981 में इन्हें ‘मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट’ की 9वीं बटालियन में कमीशन मिला. तीन दशकों से ज़्यादा लंबे करियर में इन्होंने जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील इलाकों में बटालियन, ब्रिगेड और फिर डिवीजन की कमान संभाली. देश की सबसे खास सुरक्षा यूनिट… NSG यानी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड में, उन्होंने दो बार बड़ी ज़िम्मेदारियां...

7 गोलियां खाने वाले BSF अफसर N N Dhar Dubey की जुबानी Ground Zero की असली कहानी: Crime Branch 27.05.2025

बीएसएफ के जांबाज़ अफसर नरेंद्र नाथ धर दुबे की कहानी किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है. गोरखपुर के एक गांव से निकलकर इस बहादुर अधिकारी ने 2003 में कुख्यात आतंकी गाज़ी बाबा के खिलाफ ऑपरेशन को लीड किया. सात गोलियां लगने के बावजूद दुबे डटे रहे, और आज भी उनके शरीर में एक गोली मौजूद है. जो उनके बलिदान की स्थायी निशानी है. इन्हीं की सच्ची कहानी पर आधारित है फिल्म Ground Zero, जिसमें इमरान हाशमी ने उनका किर...

Pahalgam Attack के पीछे OGW in Kashmir, Pakistan Connection का हुआ खुलासा: Crime Branch | J&K News 20.05.2025

एक पूर्व लश्कर-ए-तैयबा के ओजीडब्ल्यू (On-Ground Worker) ने कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने बताया कि आतंकियों को स्थानीय स्तर पर किस तरह समर्थन मिलता है, ओजीडब्ल्यू कैसे चुने जाते हैं और हमलों को अंजाम देने में उनकी क्या भूमिका होती है. वो अब अपने अतीत पर शर्मिंदा है और मानता है कि हाल ही में पहलगाम जैसे हमले ओजीडब्ल्यू की मदद के बिना मुमकिन नहीं हो सकते थे. अर...

26/11 Mumbai Attack के दौरान Lashkar-e-Taiba के Karachi कैंप में क्या चल रहा था?: Crime Branch 22.04.2025

क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं दिल्ली पुलिस के पूर्व एडिशनल कमिश्नर अशोक चांद, जिनका नाम भारत की सुरक्षा एजेंसियों में सम्मान के साथ लिया जाता है. 1983 से 2015 तक की अपनी सेवा अवधि में उन्होंने संसद हमला, लाल किला हमला और जामा मस्जिद धमाके जैसे कई बड़े आतंकी मामलों की जांच की. इस एपिसोड में उन्होंने अरविंद ओझा को बताया कि आतंकी अबू जुंदाल ने उनसे क्या-क्या खुलासे किए थे? साथ ही उन्हो...

Muskan ने बनाया कोफ्ता, Sahil ने किया Murder…. Saurabh Murder Case में बड़ा खुलासा: Crime Branch 15.04.2025

रिश्तों में कत्ल अब कोई नई बात नहीं रह गई है. आजकल देशभर से रोज़ ऐसी ख़बरें सामने आती हैं, जहां कभी पति ने पत्नी की हत्या कर दी, तो कहीं पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटा दिया. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में अरविंद ओझा आपको लेकर चलेंगे मेरठ और नोएडा की एक सच्ची घटना की ओर..जहां प्यार के बदले मिला सिर्फ धोखा. ये कहानी है उस शक़ की, जिसने एक घर तोड़ दिया और ज़िंदगी छीन ली. प्र...

100 Terrorist को Arrest करने वाले Officer ने कैसे सुलझाई 40 serial blasts की गुत्थी?: Crime Branch 08.04.2025

1996 से 1998 तक में दिल्ली-एनसीआर में हुए 40 सीरियल बम ब्लास्ट ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. चारों तरफ डर, चीख-पुकार और खौफ का माहौल था. लेकिन इस तबाही के पीछे जो नाम सामने आया, उसने सबको चौंका दिया. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं दिल्ली पुलिस के पूर्व DCP और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रविशंकर कौशिक, जिन्होंने इस केस की तह तक सच्चाई को सामने लाया. उन्होंने अरविंद ओझा को बताया कि दिल्ली ब...

Anant Singh के घर Raid करने वाले IPS Vikas Vaibhav ने MODI और Shahrukh पर क्या बताया?: Crime Branch 01.04.2025

विकास वैभव 2003 बैच के बिहार के जाने-माने आईपीएस अधिकारी हैं, जो न सिर्फ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जाने जाते हैं, बल्कि शिक्षा, रोज़गार और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए भी कार्यरत हैं. उन्होंने 'लेट्स इंस्पायर बिहार' मुहिम की शुरुआत की, जिससे अब तक लाखों लोग जुड़ चुके हैं. विकास वैभव ने बिहार में क्राइम कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाई है. वो राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में भी...

Άκου το podcast Crime Branch στο Replaio

Ραδιόφωνο και podcast σε μία εφαρμογή - δωρεάν, χωρίς εγγραφή. Εγκατάστησέ την σήμερα και μη χάσεις την πρεμιέρα

Κατέβασέ το από το Google Play

Το Replaio δεν είναι εκδότης podcast - τα ονόματα των εκπομπών, τα εξώφυλλα και ο ήχος ανήκουν στους δημιουργούς τους και διανέμονται μέσω δημόσιων ροών RSS