स्पोर्ट्स टीम

स्पोर्ट्स बुलेटिन

Sports HI ↓ 332 Folgen

ये स्पेशल है

Autor

स्पोर्ट्स टीम

Kategorie

Sports

Podcast-Website

audioboom.com

Neueste Folge

4. Dez 2023

Wo hören?

Podcasts in der App Replaio Radio Bald verfügbar

Podcasts kommen bald in die App. Installiere sie jetzt und erlebe als Erster einen ganz neuen Blick auf Podcasts

Bei Google Play herunterladen Kostenlos installieren Android 5 Mio.+ Downloads · Bewertung 4,8 iOS bald

Folgen

306: विश्व कप से पहले पाकिस्तान का बड़ा झटका, टीम इंडिया पूरी तरह कामयाब 15.09.2023

विश्व कप से पहले एशिया कप को यदि एक वार्म अप टूर्नामेंट के तौर पर देखा जा रहा था, तो कहने की जरूरत नही कि टीम इंडिया उस प्रयास मे अब तक पूरी तरह कामयाब दिखाई दी है. 

305: Podcast: राहुल संग कोहली की सबसे 'विराट' साझेदारी, पाक को मिली अबतक की सबसे बुरी शिकस्‍त, टूटा सचिन का रिकार्ड 12.09.2023

एशिया कप: एशिया कप-2023 के पहले सुपर-4 मैच में टीम भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 228 रनों करारी शिकस्त दी है. टीम भारत की इस जीत में विराट कोहली और केएल राहुल के शतक की न केवल बड़ी भूमिका रही, बल्कि दोनों ने एशिया कप में किसी भी जोड़ी द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड भी बनाया है. इस मैच में टीम पाकिस्‍तान ने भी एक नया रिकार्ड बनाया और यह रिकार्ड था भारत से सबसे बुरी...

304: Podcast: एशिया कप के बाद WC पर होगी टीम इंडिया की नजर, चहल, अश्विन और सैमसन को ड्रॉप करने पर छ‍िड़ी बहस 08.09.2023

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधयों को इस पॉडकास्ट में समेटे मैं हाजिर हूँ, स्वीकार कीजिए संजय बैनर्जी का नमस्कार. इस सप्ताह वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम की बहुप्रतीक्षित घोषणा हो चुकी है, लेकिन फिलहाल टीम इंडिया का फोकस एशिया कप पर है. पाकिस्तान के खिलाफ बारिश की वजह से भारत के गेंदबाजों को लीग दौर में अपनी क्षमता आँकने का अवसर नहीं मिला, जब दूसरे मैच में गेंदबाजी मिली, तो दोयम दर्जे की नेपाल की टी...

303: Podcast: एशिया कप में टीम इंडिया की नजर 8वें खिताब पर, एशियन गेम्स में उतरेगा भारत का सबसे बड़ा दल 06.09.2023

एशिया कप 2023 की बात करें, तो 6 में से 4 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. इनमें नेपाल और अफगानिस्तान हैं. वहीं भारत और पाकिस्तान सहित 4 टीमों ने सुपर-4 में जगह पक्की कर ली है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम की नजर 8वें खिताब पर है. वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं.

302: Podcast: भारत बनाम पाकिस्‍तान में घमासान, कौन किस पर भारी? जानिए आंकड़ों की जुबानी 01.09.2023

एशिया में भारत और पाकिस्तान कल एक दूसरे के सामने होंगे! नेपाल को हराकर पाकिस्तान पहले ही एक मैच जीत चुका है, जबकि भारत को एशिया कप के लिए कल अपना पहला मैच खेलना है. पाकिस्तान नेपाल को हराकर सुपर4 का दावेदार बन चुका है और भारत को भी वहाँ पहुँचने में लीग के दो मैचों मे से एक जीतना होगा. 

301: ICC रैंकिंग के टॉप पर पहुंच पाकिस्तान ने ठोका एशिया कप पर दावा 28.08.2023

एशिया कप 2023 के लिए पांच टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले से ही क्वालीफाई कर चुकी थीं. बाद में नेपाल क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार एशिया कप 2023 के लिए क्वालीफाई करके इस टूर्नामेंट में खेलने वाली छठवीं टीम बनने का गौरव हासिल किया. 

300: Podcast: पाक-अफगान मुकाबलों में दिखा एशिया कप का ट्रेलर, भारत को रहना होगा सतर्क 25.08.2023

पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के बीच हुए एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले ने एशिया कप के रोमांच में चार चांद लगा द‍िए हैं. 300 का बड़ा आंकड़ा खड़ा करने के बावजूद पाकिस्तान ने 1 गेंद और 1 विकेट बाकी रहते अफगानिस्‍तान को शिकस्त दे दी. वहीं, भारत और आयरलैंड के बीच हुआ तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. वहीं, यह सीरीज टीम इंडिया के नाम रही. 30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका की मेंजबानी में शुरू हो रहा है...

299: Podcast: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, तिलक वर्मा को भी मिली जगह, पाकिस्‍तान से होगा पहला मुकाबला 22.08.2023

एशिया कप 2023 के लिए रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में 17 सदस्‍यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 2 सितंबर को कैंडी में होगा. इस बार, भारतीय टीम में 20 वर्षीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा का भी चयन किया गया है. संजू सैमसन को बतौर रिज़र्व विकेटकीपर टीम के साथ रखा गया है. वहीं, फीफा महिला विश्व कप का खिताब स्पेन ने पहली बार जीत लिया है.

298: IND vs IRE: आयरलैंड को हल्के मे लेना ठीक नही, पिछली बार हारते-हारते बचे थे 18.08.2023

Podcast Suno Dil Se: वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नही कर सकने वाली वेस्टइंडीज के हाथों टी 20 सीरीज गंवाकर भारतीय टीम अब आयरलैंड में है. आज से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो रहा है.

297: हॉकी की खिताबी जीत के जश्न को क्रिकेट ने किया फीका, टी20 सीरीज में मिली ऐतिहासिक हार 14.08.2023

वनडे विश्व के लिए क्वालिफाई न कर सके वेस्टइंडीज ने भारत से 5 मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली है. कैरेबियन टीम ने भारत के ख़िलाफ़ सात साल बाद द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीती है. 

296: IND vs WI T20 सीरीज के पहले 2 मैच टीम इंडिया की प्रयोगशाला की भेंट चढ़ गए 11.08.2023

Podcast Suno Dil Se: भारत और वेस्टइंडीज की 5टी20 मैचों की सीरीज में जान वापस आ गई है. तीसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट दीवानों के हलक सूख रहे थे, लेकिन अब उसमे हल्की तरावट का एहसास हुआ है. 

295: वेस्टइंडीज का पलटवार, भारत करो या मरो के मुकाबले में फंसा 08.08.2023

मेजबान वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 2 विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 आई सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम की इस सीरीज़ में यह लगातार दूसरी हार है.

294: Podcast: अपने खोए हुए सम्मान को फिर पाने की जंग लड़ रहा है वेस्टइंडीज, भारत को हराया 04.08.2023

वेस्टइंडीज के लिए टी20 बिल्कुल अलग फॉर्मेट है, क्रिकेट के इस सबसे छोटे अवतार मे वेस्टइंडीज का शुमार मजबूत और अप्रत्याशित टीमों मे है. अगले साल टी20 विश्व कप की मेजबानी वेस्टइंडीज को ही करनी है और ऐसा लगता है जैसे उसी टूर्नामेंट से यह टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मे अपने खोए हुए सम्मान को फिर हासिल करने की तयारी कर रही है. 

293: Podcast: यूनिवर्सिटी गेम्‍स में भारत को स्वर्ण, स्टुअर्ट लेंगे 'क्रिकेट' से संन्यास, IND Vs WI में हुई बराबरी 02.08.2023

वेस्टइंडीज़ ने दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में की 1-1 बराबरी. कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की अनुपस्थिति में युवा बल्लेबाज़ बल्ले से नहीं दिखा सके कोई करिश्मा. उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कुछ दिन के लिए क्रिकेट से लेंगे विश्राम. इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने की टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा. चीन में चल रहे विश्व विश्व...

292: वेस्टइंडीज की पहली जीत, 'टीम इंडिया' को महंगा पड़ा प्रयोग 02.08.2023

वेस्टइंडीज़ ने दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 1-1 की बराबरी कर ली है. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को विश्राम दिया गया था. 

291: भारत की धमाकेदार जीत, रोहित 7वें नंबर पर बैटिंग करने आए, विराट उतरे ही नहीं 28.07.2023

भारतीय टीम पोर्ट आफ स्पेन में बारिश के कारण टेस्ट सीरीज मे क्लीन स्वीप से चूक गयी. लेकिन उसे बारबाडोस मे वनडे सीरीज मे बढ़त का आसान मौका मिल गया. 163 गेंद बाकी रहते भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली. सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों पर आधारित पॉडकास्ट लेकर हाजिर हूं मैं संजय बैनर्जी. नमस्कार- सुनो दिल से.

290: 'टीम इंडिया' पर पड़ी पाकिस्तान की मार, उधर, 2 टेस्ट मैच बारिश से हुए तार-तार 25.07.2023

इस सप्ताह दो टेस्ट मैच बारिश से प्रभावित रहे. भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पोर्ट आफ स्पेन में खेला गया टेस्ट ड्रा रहने से भारत को अंकों का नुकसान उठाना पड़ा तो वहीं ऑस्ट्रेलिया से चौथा टेस्ट अनिर्णीत समाप्त होने से इंग्लैंड के एशेज जीतने के अरमानों पर पानी फिर गया. 

290: 'टीम इंडिया' पर पड़ी पाकिस्तान की मार, उधर, 2 टेस्ट मैच बारिश से हुए तार-तार 25.07.2023

इस सप्ताह दो टेस्ट मैच बारिश से प्रभावित रहे. भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पोर्ट आफ स्पेन में खेला गया टेस्ट ड्रा रहने से भारत को अंकों का नुकसान उठाना पड़ा तो वहीं ऑस्ट्रेलिया से चौथा टेस्ट अनिर्णीत समाप्त होने से इंग्लैंड के एशेज जीतने के अरमानों पर पानी फिर गया. 

289: नेपाल ने उलटफेर ना किया तो भारत पाकिस्तान के बीच होंगे महामुकाबले 21.07.2023

भारत और पाकिस्तान की तीन बार भिड़ंत से अब ‘लो प्रोफाइल’ माने जाने वाला एशिया कप अब प्रीमियर टूर्नामेंट बनता जा रहा है. वर्ल्ड कप मे भी दोनों टीमों की भिड़ंत 2 बार संभावित है. सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों पर आधारित इस पॉडकास्ट

288: यशस्वी-अश्विन की चमक के बीच छाए कार्लोस अल्कारेज, दुनिया कर रही स्पेनिश सितारे को सलाम 18.07.2023

सप्ताह भर की प्रमुख खेल गतिविधियों को समेटे न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में आप सभी का स्वागत है. भारत ने डोमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 141 रन से हराकर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. 20 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने विंबलडन 2023 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया.

287: यशस्वी चमके, रोहित की तलाश पूरी, विराट भी लय में, पर गिल ने गंवा दिया मौका 14.07.2023

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पिछले दो सत्र का अंत भले ही भारत के लिए अच्छा न रहा हो, लेकिन नए सत्र की शुरुआत शानदार होने वाली है, इसमे शकओशुभा की गुंजाइश दिखती नही है. 

286: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर किया पलटवार, अब टीम इंडिया वेस्टइंडीज से भिड़ंत को तैयार 11.07.2023

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ 12 जुलाई से शुरू हो रही है. मेजबान कैरेबियन टीम ने पहले टेस्ट के लिए अनकैप्ड किर्क मैकेंजी और एलिक अथानाजे को 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है. भारत ने भी 3 खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है. 

285: Podcast: अगरकर बने सीनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन, सीनियर्स की बजाय यंग ब्रिगेड पर किया भरोसा 07.07.2023

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से डोमिनिका से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. अजीत अगरकर सीनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन बना दिये गये हैं. उन्होंने सीनियर्स की बजाय यंग ब्रिगेड पर भरोसा किया. वहीं,  ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज दिलचस्प दौर मे पहुँच रही है. 

284: श्रीलंका ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया, पर 2 बार के चैंपियन की खलेगी कमी 03.07.2023

भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज खेलते नहीं दिखेगी. 2 बार की विश्व विजेता टीम वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी है. कैरेबियन टीम को क्वालीफायर्स के मुकाबलों में 3 बार हार का सामना करना पड़ा. स्कॉटलैंड से मिली हार ने उसके वर्ल्ड कप से बाहर होने पर मुहर लगा दी.

283: स्टीव स्मिथ; टेस्ट क्रिकेट का जांबाज बैटर, लॉर्ड्स में निकाली इंग्लैंड की हवा 30.06.2023

 क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान मे दूसरे दिन जब स्टीव स्मिथ ने शतक जडा तो उनके प्रदर्शन को लेकर कई कयासों को निर्मूल सिद्ध कर दिया. 99 वे टेस्ट मे 32वां शतक, स्मिथ को दुनिया के उन चुनिंदा बल्लेबाजों मे बनाए रखता है, जो टेस्ट क्रिकेट पर रूल करते रहे हैं. 

Höre den Podcast स्पोर्ट्स बुलेटिन in Replaio

Radio und Podcasts in einer App - kostenlos und ohne Anmeldung. Installiere sie noch heute und verpasse den Start nicht

Bei Google Play herunterladen

Replaio ist kein Herausgeber von Podcasts; die Namen der Sendungen, Cover und Audioinhalte gehören ihren Autoren und werden über öffentliche RSS-Feeds verbreitet