Aaj Tak Radio

Sabka Maalik Tech

Sabka Maalik Tech is a technology podcast in Hindi--featuring three tech journalists who discuss latest tech news, smartphones, apps, tech policies and more in the most informal way. They also give smartphone reviews and information on latest gadgets. This podcast is a free space where they are not bound by the formalities of video presentation--and are free to fight and pull each other's hair out. The topics are chosen keeping in mind the taste of a common listener, include tech tips and future technologies that can change life. This show will make our listeners 'woke' about the newest techno...

Autor

Aaj Tak Radio

Kategorie

Technology

Podcast-Website

www.aajtak.in

Neueste Folge

9. Okt 2024

Wo hören?

Podcasts in der App Replaio Radio Bald verfügbar

Podcasts kommen bald in die App. Installiere sie jetzt und erlebe als Erster einen ganz neuen Blick auf Podcasts

Bei Google Play herunterladen Kostenlos installieren Android 5 Mio.+ Downloads · Bewertung 4,8 iOS bald

Folgen

मेटा के ज़रिए कौन से फ़ीचर्स ला रहे हैं ज़करबर्ग और क्या अब डेटा को लेकर चिंता बढ़ गई है : सबका मालिक Tech, Ep 38 10.11.2021

फेसबुक ने अपना नाम बदलकर मेटा (Meta) कर लिया है. अब व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर जैसे ऐप्स पर भी मेटा की ब्रांडिंग दिखना शुरू हो गई है, तो इस मेटा को लाने के पीछे क्या कारण हैं. कौन से नए फ़ीचर्स और टेक्नोलॉजी पर इसके ज़रिए काम होगा और डेटा सुरक्षा को लेकर क्या चिंता बढ़ गई हैं? कहीं फेल तो नहीं हो जाएगा ज़करबर्ग का ये नया कॉन्सेप्ट? सुनिए सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में मानस तिवारी, मुन्ज़िर...

इस्तेमाल में कैसा है JioPhone Next, क्या ये आपको ख़रीदना चाहिए: सबका मालिक Tech, Ep 37 03.11.2021

JioPhone Next भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है. इस फोन को Google के पार्टनरशिप के साथ बनाया जा रहा है. तो ये स्मार्टफ़ोन इस्तेमाल में कैसा है और क्या सबसे सस्ते स्मार्टफ़ोन के मामले में बेस्ट बाय ऑप्शन है? मानस तिवारी, मुन्ज़िर अहमद और सिमरन श्रीवास्तव इस फ़ोन को इस्तेमाल कर चुके हैं और वो इस 'सबका मालिक Tech' के इस एपिसोड में दे रहे हैं इसका फ़ुल रिव्यू.

WhatsApp चैट डिलीट होने बाद भी हो सकती है लीक, जानिए इससे कैसे बचें?: सबका मालिक Tech, Ep 36 27.10.2021

WhatsApp दावा करता है कि उसका प्लेटफॉर्म पूरी तरह से सिक्योर है. प्लेटफॉर्म पर शेयर होने वाले सभी मैसेज या मीडिया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं. इसे कोई और एक्सेस नहीं कर सकता है. लेकिन, क्या सचमुच ऐसा है? कैसे चैट को डिलीट करें ताकि ये लीक न हो पाए? सुनिए सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में मानस तिवारी, मुन्ज़िर अहमद और सिमरन श्रीवास्तव के साथ. प्रोड्यूसर: अमन गुप्ता साउंड मिक्सिंग: अमृत रेगी

एप्पल और गूगल इवेंट में इस बार लॉन्च हुए MacBook और pixel फ़ोन की क्या ख़ूबियां हैं? 20.10.2021

अक्टूबर महीने की 18, 19 तारीख़ में पहले एप्पल और गूगल के लॉन्च इवेंट हुए. एप्पल ने इसमें नए MacBook लैपटॉप के अलावा एयरपॉड और लॉन्च किए, वहीं गूगल लेकर आया Pixel 6, तो इन प्रॉडक्ट्स की खूबियों और ख़ामियों पर इस एपिसोड में बात कर रहे हैं मानस तिवारी, मुन्ज़िर अहमद और सिमरन श्रीवास्तव. प्रोड्यूसर: अमन गुप्ता साउंड मिक्सिंग: अमृत रेगी

PUBG 2 आने की कितनी है उम्मीद और इस गेम में क्या ख़ास होगा: सबका मालिक Tech, Ep 34 13.10.2021

PUBG का सीक्वल New State और PUBG 2 में क्या होगा ख़ास. Battleground Mobile India में आने वाले PUBG मैप्स की चर्चा. सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में मानस तिवारी, मुंज़िर अहमद और सिमरन श्रीवास्तव के साथ. प्रोड्यूसर: अमन गुप्ता साउंड मिक्सिंग: अमृत रेगी

सोशल मीडिया में अचानक ग्लिच आने की वजह और इससे यूज़र को क्या नुकसान हैं: सबका मालिक Tech, Ep33 06.10.2021

फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और मैसेंजर ये सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म्स 4-5 अक्टूबर की दरम्यानी रात को अचानक बंद हो गए. क़रीब 6 घंटे लगे ठीक होने में. ये फ़ेसबुक की सर्विसेज़ का अब तक सबसे लंबा सोशल मीडिया 'ब्लैकआउट' था. तो ये टेक्नीकल ग्लिच क्यों आया, क्यों अक्सर आते रहते हैं और इसके पीछे यूज़र्स का किस तरह का नुकसान हो सकता है? सुनिए सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में सिमरन श्रीवास्तव, मानस तिवारी...

सॉफ्टवेयर से ज़्यादा हार्डवेयर सिक्योरिटी पर ध्यान देना क्यों है ज़रूरी: सबका मालिक Tech, Ep 32 29.09.2021

हार्डवेयर अगर आपका किसी ने हैक कर लिया तो इस बारे में न तो आप जान पाएंगे और न इसे ठीक ही कर पाएंगे तो इसलिए सॉफ्टवेयर से ज्यादा ये हार्डवेयर सिक्योरिटी आपके लिए ज़रूरी हो जाती है. इसके लिए किन बातों का ध्यान रखें और हार्डवेयर सिक्योरिटी के बारे में विस्तार से जानें सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में मानस तिवारी, मुन्ज़िर अहमद और सिमरन श्रीवास्तव के साथ.

गैजेट्स और टेक लवर्स के लिए इस बार फेस्टिव सेल में क्या है ख़ास : सबका मालिक Tech, Ep 31 22.09.2021

फेस्टिव सीज़न में ई-कॉमर्स प्लेटफ़ार्म पर सेल आना शुरू हो गई हैं लेकिन इस सेल में सबसे बढ़िया डील का फ़ायदा उठाने के लिए किन बातों का ख़्याल रखें. टेक लवर्स के लिए क्यों ख़ास रहने वाली है ये सेल और सेल में होने वाले फ़्रॉड से कैसे बचें. सुनिए सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में मानस तिवारी, मुन्ज़िर अहमद और सिमरन श्रीवास्तव के साथ.

iPhone13 कहां हुआ फ्लॉप और कौन से फ़ीचर्स हैं कमाल : सबका मालिक Tech, Ep30 15.09.2021

iPhone13 सीरीज़ ऐपल ने 14 सितंबर को लॉन्च कर दी है. इसके 4 वैरिएंट आए हैं. iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max, तो कैसे हैं ये फ़ोन्स अपने फ़ीचर्स के मामले में, कहां कमी रह गई, क्या ये भारतीय यूज़र्स को लुभा पाएंगे. सुनिए सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में मानस तिवारी, मुन्ज़िर अहमद और सिमरन श्रीवास्तव के साथ.

प्राइवेसी के लिए बेहद ज़रूरी VPN को बैन करने के अलावा क्या उपाय हैं : सबका मालिक Tech, Ep29 08.09.2021

होम अफ़ेयर्स की पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने सरकार को VPN पर बैन लगाने का प्रस्ताव दिया है.कहा है कि VPN सर्विस की मदद से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर साइबर क्राइम बढ़ रहा है. तो क्या सरकार VPN पर बैन लगा देगी? और कैसे काम करता है VPN, ये आपकी प्राइवेसी के लिए कितना ज़रूरी है? सुनिए 'सबका मालिक टेक' के इस एपिसोड में मानस तिवारी, मुन्ज़िर अहमद और अमन गुप्ता के साथ. 

iPhone13, नई पैकिंग में पुराना सामान होगा या आएगा कुछ ख़ास: सबका मालिक Tech, Ep28 01.09.2021

Apple iPhone 13 सीरीज का लोगों को बेसब्री से इंतिज़ार है. सितंबर के इस महीने में आईफ़ोन 13 और इसके और वैरिएंट लॉन्च हो सकते हैं लेकिन लॉन्च से पहले कई लीक्स और तजुर्बे के ज़रिए इसके फ़ीचर्स और प्राइस का अंदाज़ा लगाया जा रहा है. हमारे टेक एक्सपर्ट मानस तिवारी और मुन्ज़िर अहमद मानते हैं कि नए आईफ़ोन से फैंस निराश होंगे, तो उनके ऐसा कहने के पीछे क्या तर्क हैं, सुनिए 'सबका मालिक टेक' के इस एपिसोड में...

फ़ोल्डेबल-फ़्लिप स्मार्टफ़ोन्स में अभी किन कमियों को दूर करने की ज़रूरत है?: सबका मालिक Tech, Ep27 25.08.2021

फ़ोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफ़ोंस का ट्रेंड एक बार फिर बाज़ार में लौट कर आ गया है, लेकिन अभी इनमें टेक्नोलॉजी के लिहाज़ से क्या कमियां हैं. क्या इन्हें अभी ख़रीदना ठीक होगा? अभी सबसे बाज़ार में मिलने वाले पॉपुलर फ़ोल्डेबल, फ़्लिप स्मार्टफ़ोन कौन से हैं? इसी पर अमन गुप्ता ने इस एपिसोड में बात की मानस तिवारी और मुन्ज़िर अहमद के साथ.

ब्लॉकचेन सबसे सुरक्षित क्यों और क्या है क्रिप्टोकरेंसी से इसका कनेक्शन : सबका मालिक Tech, Ep 26 18.08.2021

ब्लॉकचेन क्या है, क्रिप्टोकरेंसी के माइनर्स क्यों इसका इस्तेमाल करते हैं, क्या आप भी बन सकते हैं क्रिप्टोकरेंसी के माइनर, इसके अलावा और भी बहुत से सवालों के जवाब जानिए एपिसोड में क्रिप्टो करेंसी की एक्सपर्ट श्वेता चौहान से. साथ में हैं हमारे टेक एक्सपर्ट मानस तिवारी और मुन्ज़िर अहमद.  प्रोड्यूसर: अमन गुप्ता साउंड मिक्सिंग: अमृत रेगी Sabka Maalik Tech | Blockchain Technology | Cryptocurrency | Tech...

स्मार्टफोन्स के ऑपरेटिंग सिस्टम कैसे बनाए जाते हैं और काम कैसे करते हैं?: सबका मालिक Tech, Ep 25 11.08.2021

मोबाइल फ़ोन को काम करने के लिए एक ख़ास सॉफ्टवेयर या ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होती है. कई फ़ोन्स अपने खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम बनाते हैं या किसी से लेकर उनमें कुछ बदलाव करते हैं, तो इस एपिसोड में पावनी जैन, मुन्ज़िर अहमद और मानस तिवारी आपके फ़ोन के ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़े सवालों का जवाब देंगे. प्रोड्यूसर: अमन गुप्ता

गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर में कौन सा एप प्लेटफ़ॉर्म बेहतर है : सबका मालिक Tech, Ep 24 04.08.2021

एप डाउनलोड करने के लिए एंड्रायड यूज़र अमूमन गूगल के प्ले स्टोर का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा कई कंपनियों के अपने एप स्टोर भी होते हैं, वहीं एप्पल यूज़र्स के पास सिर्फ़ एप स्टोर है. तो इनमें कौन सा प्लेटफ़ॉर्म यूज़र्स और डेवलपर के लिए बेहतर है. सुनिए सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में पावनी जैन, मानस तिवारी और मुन्ज़िर अहमद के साथ. 

भारत में जल्द वापसी करने जा रहे TikTok का एल्गोरिदम कैसे काम करता है? : सबका मालिक Tech, Ep 23 28.07.2021

शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok जल्द ही भारत में वापसी कर सकता है. इसकी पैरेंट कंपनी बाइटडांस (ByteDance) ने इंडियन पेटेंट ऑफिस में नया ट्रेडमार्क फाइल किया है. तो ये वापसी कैसे होगी, क्या बदलाव हो सकते हैं और कैसे काम करता है टिक टॉक का एल्गोरिदम कि इस पर लोग रातों रात स्टार बन गए. सुनिए सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में पावनी जैन, मानस तिवारी और मुन्ज़िर अहमद के साथ.

इस बार धड़ल्ले से ब्लू टिक क्यों बांट रहा ट्विटर : सबका मालिक Tech, Ep22 21.07.2021

2017 के बाद से ट्विटर ने एक बार फिर प्रोफ़ाइल का पब्लिक वेरिफ़िकेशन शुरू कर दिया है. अब ब्लू बैज को लेकर लोगों में ज़बरदस्त होड़ मची है. लेकिन ब्लू बैज को लेकर ऐसा क्या क्रेज है? इससे क्या फ़ायदा होता है? इस बार किन लोगों को मिल रहा है ये? इन सब मसलों पर सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में बात कर रहे हैं मानस तिवारी, मुन्ज़िर अहमद और पावनी जैन.

OnePlus और Oppo के साथ आने से स्मार्टफ़ोन में क्या बदलाव आएंगे? : सबका मालिक Tech, Ep 21 14.07.2021

वनप्लस आधिकारिक तौर पर ओप्पो के साथ मर्जर कर रही है. हालांकि दोनों ब्रांड्स की पेरेंट कंपनी BBK इलेक्ट्रॉनिक्स ही है लेकिन इस मर्जर को एक ख़ास स्ट्रेटजी के तौर पर देखा जा रहा है. तो दोनों कंपनियां मिलकर स्मार्टफ़ोन में कौन से बदलाव कर सकती हैं? और क्या वनप्लस या ओप्पो का साथ में आना कहीं उनकी पर्सनल ब्रांड वैल्यू को नुकसान तो नहीं पहुंचा देगा? सुनिए सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में पावनी जैन, मानस...

ऑनलाइन दिखने वाले एड में कैसे पहचानें कौन सा सही और कौन सा फ़र्जी?: सबका मालिक Tech, Ep 20 07.07.2021

आजकल ऑनलाइन फ़र्ज़ी एड के ज़रिए लोगों से ठगी का चलन भी खूब बढ़ गया है. यहां कई ऐसे ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के एड की भरमार रहती है जो ख़ूब कम दामों में कोई सामान बेचते हैं और जब इस पर जाकर कुछ ऑर्डर कर देते हैं तो न तो सामान आता है और पैसे भी गंवा बैठते हैं. सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में पावनी जैन, मानस तिवारी और मुन्ज़िर अहमद इसी पर बात कर रहे हैं कि कैसे इस सब से बचा जाए. प्रड्यूसर: अमन गुप्ता

Höre den Podcast Sabka Maalik Tech in Replaio

Radio und Podcasts in einer App - kostenlos und ohne Anmeldung. Installiere sie noch heute und verpasse den Start nicht

Bei Google Play herunterladen

Replaio ist kein Herausgeber von Podcasts; die Namen der Sendungen, Cover und Audioinhalte gehören ihren Autoren und werden über öffentliche RSS-Feeds verbreitet