Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

History HI ↓ 208 Folgen

Listen Podcast 'Iti Itihas' With Nitin Thakur in Hindi who will narrate the plethora of fascinating, shocking and startling historical occurrences in a span of just two to two and a half minutes. In this podcast,Our host  will narrate the chronical and archived facts in the form of short stories. The stories may concern a war, tragic downfall of a leader, a conspiracy hatched in a king's court, or an uncanny obsession of a famous performer. We will weave a show about every intriguing event you should be aware of. 'इति इतिहास' हमारा इतिहास का पॉडकास्ट है जिसमें हमारे होस्ट नितिन ठाकुर आपके लिए...

Besuch unbedingt die Website des Podcasts und unterstütze die Macher: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Kategorie

History

Podcast-Website

www.aajtak.in

Neueste Folge

8. Jun 2025

Wo hören?

Podcasts in der App Replaio Radio Bald verfügbar

Podcasts kommen bald in die App. Installiere sie jetzt und erlebe als Erster einen ganz neuen Blick auf Podcasts

Bei Google Play herunterladen Kostenlos installieren Android fast 10 Mio. Downloads · Bewertung 4,8 iOS bald

Folgen

कहानी दुनिया की पहली महिला हाईजैकर की जो बाद में नेता बन गई: इति इतिहास, Ep 108 07.04.2024

55 साल पहले रोम में एक प्लेन हाइकैक हुआ था जिसे एक महिला ने अंजाम दिया था. उसे दुनिया की पहली महिला हाईजैकर कहा गया. क्या है इस हाईजैकर की कहानी? सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर - अतुल तिवारी साउंड मिक्स-सचिन द्विवेदी 

इतिहास की सबसे सक्सेसफुल डकैती जिसे गिनीज़ बुक में दर्ज किया गया: इति इतिहास, Ep 107 06.04.2024

52 साल पहले न्यू यॉर्क में एक ऐसी डकैती हुई जिसे इतिहास में सबसे बड़ी होटल डकैती कहा गया. आज के इति इतिहास में कहानी उस सक्सेसफुल डकैती की जिसे गिनीज़ बुक में दर्ज किया गया. सुनिए कहानी 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर - अतुल तिवारी साउंड मिक्स- सौरभ कुकरेती

काल्पनिक देश से जापान कैसे पहुंचा एक शख़्स?: इति इतिहास, Ep 106 31.03.2024

70 साल पहले जापान के एयरपोर्ट पर एक आदमी ऐसे देश से आया जो दुनिया में कहीं है ही नहीं. काल्पनिक देश से आने वाले इस शख़्स की क्या है कहानी? सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: अतुल तिवारी साउन्ड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती

जब एक प्रोफ़ेसर और प्लंबर ने मिलकर धरती से खोज निकाला काला सोना: इति इतिहास, Ep 105 30.03.2024

170 साल पहले दुनिया में एक ऐसी खोज हुई जिसके लिए विश्व के ताक़तवर देश आज भी लड़ते हैं. दुनिया बदलने वाले इस कच्चे तेल को कैसे खोजा गया? सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: अतुल तिवारी साउन्ड मिक्सिंग : सौरभ कुकरेती

मुर्गी पालने वाला जासूस जिसने हिटलर को युद्ध हरा दिया: इति इतिहास, Ep 104 24.03.2024

दूसरे विश्व युद्ध के एक अंडरग्राउंड डबल एजेंट ने जर्मन सेना को सालों तक बेवकूफ बनाया. मुर्गियां पालने वाले इस शातिर जासूस ने हिटलर के हार की इबारत लिखी और दूसरे विश्व युद्ध की पूरी कहानी को पलट दिया. क्या है इस जासूस की कहानी? सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: अतुल तिवारी साउन्ड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

हज़ारों की आबादी वाले इस शहर को ज़मीन के अंदर बसाने की ज़रूरत क्यों पड़ी?: इति इतिहास, Ep 103 23.03.2024

कहानी इतिहास में खोए हुए ऐसे अंडरग्राउंड शहर की जहां कभी बीस हज़ार लोग रहा रहते थे. तुर्की में हज़ारों साल पहले बने प्राचीन इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण ये शहर कब और कैसे मिला सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: अतुल तिवारी साउन्ड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह

World War II ख़त्म होने के 29 साल बाद वापस लौटे जवान की अद्भुत कहानी: इति इतिहास, Ep 102 17.03.2024

दूसरे विश्वयुद्ध में अमेरिका के हमले के बाद जापान ने आत्मसमर्पण कर दिया. जंग खत्म हो गई. लेकिन एक सैनिक जंग खत्म होने के बाद लड़ता रहा. और जब वापस लौटा तो उसका स्वागत नायक की तरह किया गया. 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से सुनिए कहानी उस बेमिसाल जापानी कमांडर हीरू ओनीडा की, जिसने 29 साल तक जंगल में अकेले ड्यूटी करते हुए काटे. प्रड्यूसर: अतुल तिवारी रिसर्च: अतुल तिवारी साउन्ड मिक्सिंग: सौ...

हज़ारों कार चुराने वाला चोर जो स्टेशन मास्टर से लेकर जज, वकील सब बन गया: इति इतिहास, Ep 101 16.03.2024

कहानी दिनदहाड़े हज़ारों कार चुराने वाले की चोर की जो जज की कुर्सी पर दो महीने तक बैठकर अपराधियों को रिहा कर दिया था. पलक झपकते ही हाथ साफ़ करने वाले हिंदुस्तान के सबसे बड़े चोर की क्या कहानी है? सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर: अतुल तिवारी साउन्ड मिक्स: सौरभ द्विवेदी

फ़ोटोग्राफर जिसने जान के बदले जुनून को चुना!: इति इतिहास, Ep 100 10.03.2024

धधकते हुए ज्वालामुखी को किसी तस्वीर या वीडियो में देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं. लेकिन फ़र्ज़ कीजिए कि आप एक दहकते ज्वालामुखी के सामने खड़े हों. उसकी फोटो ले रहे हों.. और अचानक उसमें धमाका हो जाए तो क्या करेंगे.. जान बचाकर भागेंगे.. लेकिन एक फोटोग्राफर इतना पैशेनेट था कि वो जान जाने तक उस ज्वालामुखी के फोटो लेता रहा. कौन था ये जुनूनी फ़ोटोग्राफ़र और क्या है ये कहानी, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसो...

पेंटिंग, गिटार का शौक़ और इंसानों से बात करने वाला 'कोको द गुरिल्ला': इति इतिहास, Ep 99 09.03.2024

46 साल पहले नेशनल जियोग्राफिक के कवर पर एक गुरिल्ले की फोटो छपी वो भी कैमरे से ख़ुद अपनी तस्वीर खींचते हुए. कोको नाम के इस गुरिल्ले को सबसे होशियार जानवर समझा जाता है क्योंकि वो साइन लैंग्वेज में बात कर सकता था, अंग्रेज़ी के हज़ारों शब्द समझ सकता था. इतना ही नहीं और भी कई ऐसे काम कर सकता था जो गिने-चुने इंसान ही कर पाते हैं. 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में इसी गुरिल्ले के बारे में जानिए नितिन ठाकुर से....

ट्यूलिप का वो नायाब फूल जिसके चक्कर में हज़ारों लोग फ़ना हो गए: इति इतिहास, Ep 98 03.03.2024

रंग बिरंगे ट्यूलिप के फूल किसे अच्छे नहीं लगते, लेकिन क्या आपको पता है कि ट्यूलिप की एक ख़ास प्रजाति के फूल के चलते दुनिया ने पहला फाइनेंशियल बबल बर्स्ट देखा? इस बेशकीमती फूल की कहानी क्या है, क्यों इसके पीछे लोग दीवाने थे, कैसे इसने लोगों को अमीर बनाया और फिर एक झटके में कंगाल कर दिया, सुनिए नितिन ठाकुर से 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में. साउन्ड मिक्स: नितिन रावत

जब अमेरिका ने बनाया हथियार के तौर पर कंडोम इस्तेमाल करने का प्लान!: इति इतिहास, Ep 97 02.03.2024

इस दुनिया में प्यार और जंग को जीतने के लिए लोगों ने क्या क्या हथकंडे नहीं अपनाए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोल्ड वॉर में एक बार अमेरिका अपने दुश्मन देश के ख़िलाफ़ कॉन्डोम का इस्तेमाल करने वाला था... वो भी हथियार के तौर पर? किसने बनाया था ये प्लान और इसके पीछे की मंशा क्या थी, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती

एफिल टॉवर को दो बार बेचने वाला ठग, जो गर्लफ्रेंड के चलते दबोचा गया: इति इतिहास, Ep 96 25.02.2024

आपने दुनियाभर के कई ठगों और उनके करतूतों की कहानियां सुनी होंगी. लेकिन क्या आपने ऐसे ठग के बारे में सुना है जिसने फ्रांस के एफिल टॉवर (Eiffel Tower) को बेच दिया था...वो भी एक नहीं, दो-दो बार. कौन था ये ठग, कैसे उसने इस कारनामे को अंजाम दिया और इस ठग का असली नाम आजतक किसी को क्यों नहीं पता चला, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती

प्रधानमंत्री के बेटे ने क्यों रची प्लेन हाइजैकिंग की ख़तरनाक साज़िश: इति इतिहास, Ep 95 24.02.2024

प्रधानमंत्री के बेटे ने प्लेन हाइजैकिंग की साजिश रची..क्योंकि आर्मी चीफ ने उसके बाप का तख्तापलट कर दिया था. जिसका वो बदला लेना चाहता था…वो देश कोई और नहीं हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान था. सुनिए ‘इति इतिहास’ के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउन्ड मिक्स: सौरभ कुकरेती

प्रधानमंत्री जिसके अचानक ग़ायब होने का रहस्य आजतक क़ायम है: इति इतिहास, Ep 94 18.02.2024

दुनिया के देशों में कई ऐसे राष्ट्राध्यक्ष हुए, जो अलग अलग कारणों से मशहूर हैं. कुछ ऐसे प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति हुए जिनकी हत्या हो गई. लेकिन क्या आप एक ऐसे प्रधानमंत्री के बारे में जानते हैं जो रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. हैरानी की बात तो ये है कि उसके बाद वह न तो जिंदा कभी मिला और न ही उसकी लाश कभी मिली. और तो और उस पर चीन के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप भी लगे. क्या है ये कहानी, सुनिए 'इति...

देश से पहले इन ज़िलों ने चखा था आजादी का स्वाद: इति इतिहास, Ep 93 17.02.2024

देश को आजादी तो 15 अगस्त 1947 को मिली थी. लेकिन देश के कुछ जिले ऐसे भी थे जो 5 साल पहले 1942 में ही आजाद हो गए थे. यहां लोगों ने अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़कर अपनी सरकार बना ली थी.. क्या है इन जिलों के आजाद होने की कहानी, सुनिए ‘इति इतिहास’ के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउन्ड मिक्स: सौरभ कुकरेती

कहानी उस शर्त की जिसके चलते इतनी मशहूर हुई मर्सिडीज: इति इतिहास, Ep 92 11.02.2024

लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज की गाड़ियां तो लोगों की निगाहें अपनी तरफ खींच लेती हैं, लेकिन इस ऑटोमोबाइल कंपनी का इतिहास ज्यादातर लोगों को पता नहीं है. 'मर्सिडीज' से पहले इस कंपनी का नाम क्या था, कैसे इसका ये नाम पड़ा, कौन थी वो लड़की जिसके चलते कंपनी ने अपना नाम बदल, सुनिए नितिन ठाकुर से पूरी कहानी 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती

हाईजैक किए प्लेन से कूदा लुटेरा और कोई ढूंढ भी नहीं पाया!: इति इतिहास, Ep 91 10.02.2024

प्लेन हाईजैक करना कोई आसान काम नहीं है. इसके लिए बहुत सारे लोग और ढेर सारी प्लैनिंग करनी पड़ती है. लेकिन सत्तर के दशक में प्लेन हाइजैकिंग की एक घटना ने सबको हैरान कर दिया, क्योंकि प्लेन का अपहरण करने के बाद एक लुटेरा पैसे लेकर प्लेन से कूद गया और एकदम से ग़ायब ही हो गया. अमेरिकी एजेंसी FBI भी उसका पता नहीं लगा पाई. 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से सुनिए इसकी पूरी कहानी. प्रोड्यूसर: रोहित...

जब एक दिन के लिए थम गया फर्स्ट वर्ल्ड वॉर, सैनिक भूल गए थे दुश्मनी: इति इतिहास, Ep 90 04.02.2024

1914 में दुनिया दो हिस्सों में बंटी थी. एक तरफ ब्रिटेन, अमेरिका और रूस जैसे देश अलाइड नेशंस या मित्र राष्ट्र थे. वहीं जर्मनी और इटली जैसे देश सेंट्रल ग्रुप या धुरी राष्ट्र के तौर पर उनके ख़िलाफ़ जंग लड़ रहे थे. इस विश्व युद्ध के कई किस्से इतिहास की किताबों में दर्ज हैं. एक ऐसा ही वाक़या है जब फर्स्ट वर्ल्ड वॉर एक दिन के लिए थम गया था और एक दूसरे के खून के प्यासे दो देशों के सैनिक साथ साथ पार्टी करने ल...

बस जो कोलकाता से लंदन तक चलती थी, जानिए इसकी कहानी: इति इतिहास, Ep 89 03.02.2024

कोलकाता से लंदन के बीच किसी ज़माने में एक लग्जरी बस सेवा शुरू हुई. इस सर्विस को किसने स्टार्ट किया था, इसका रूट क्या था और इस सफ़र को पूरा करने में कितना वक़्त और किराया लगता था, बस में किस तरह की सुविधाएं थीं और ये सर्विस कब तक चली, इसकी कहानी सुनिए नितिन ठाकुर से 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती

तुर्कमेनिस्तान में इस कभी ना बुझने वाली आग का रहस्य जान कर आप चौंक जाएंगे: इति इतिहास, Ep 88 28.01.2024

नर्क के बारे में सुना तो होगा, लेकिन किसी ने आपको उसका एड्रेस बताया है? हमारे पास उसका एड्रेस है, आपकी मरज़ी हो तो घूम कर भी आ सकते हैं. तुर्कमेनिस्तान में है दरवाज़ा गैस क्रेटर. साठ मीटर चौड़ा 20 मीटर गहरा गड्ढा... जिसमें जल रही है आग.. वो भी 50 सालों से. कुदरत के बनाए इस खौफनाक दृश्य को देखने दुनिया भर से लोग हर साल कराकुम रेगिस्तान पहुंचते हैं. अब सवाल ये है कि यहां कभी ना बुझने वाली आग लगी कैस...

इज़राइल के राष्ट्रपति बनते बनते क्यों रह गए आइंस्टीन?: इति इतिहास, Ep 87 27.01.2024

आइंस्टीन को एक साइंटिस्ट के तौर पर दुनिया जानती है. लेकिन क्या होगा अगर आइंस्टीन का परिचय एक नेता के तौर पर हो. एक बार ऐसी ही कोशिश हुई थी. 1952 में इज़राइल के पहले राष्ट्रपति, चैम वीज़मैन का निधन हुआ. तब pm थे, डेविड बेन गुरियन. उन्होंने इजराइली राष्ट्रपति पद का ऑफर आइंस्टीन को दिया. सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में. प्रोड्यूसर: रोहित अनिल त्रिपाठी साउन्ड मिक्स: सौरभ कुकरेती

हज़ारों राजकुमार आए लेकिन इस राजकुमारी को हरा नहीं पाए!: इति इतिहास, Ep 86 21.01.2024

राजा महाराजाओं से वक्त से स्वयंवर की प्रथा चली आ रही है. एक ऐसा मुकाबला जिसमें जीतने के बाद ही किसी राज्य की राजकुमारी से शादी करना तय होता था. स्वयंवर में क्या होगा, ये राजकुमारियां अक्सर खुद ही तय करती थी. अब ऐसे ही एक मंगोल राजकुमारी हुई, जिन की शादी की शर्त के आगे बड़े - बड़े महारथी भी भीगी बिल्ली बन गए. कौन थी ये कुमारी और क्या था इनकी शर्त, सुनिए 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर:...

माइक टाइसन जो 13 साल की उम्र में 38 बार गिरफ़्तार हुआ!: इति इतिहास, Ep 85 20.01.2024

मशहूर मुक्केबाज माइक टाइसन को बॉक्सिंग की दुनिया का बैडमैन कहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि पुलिस रिकॉर्ड भी उन्हें बैडमैन ही बताता है क्योंकि महज 13 साल की उम्र में ही वो 38 बार गिरफ्तार हो चुके थे. सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में. प्रड्यूसर: रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती 

अंग्रेजों को हराने के मक़सद से बना था पहला 'पटियाला पेग'?: इति इतिहास, Ep 84 14.01.2024

पंजाब का पटियाला शहर अपने समृद्ध इतिहास के अलावा पटियाला पेग के लिए भी जाना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका इतिहास भारत की आज़ादी से भी पुराना है? पटियाला के महाराजा ने कैसे अंग्रेज़ों को क्रिकेट के एक मैच में हराने के लिए पटियाला पेग का ईजाद किया था, क्या है इसकी पूरी कहानी, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती

Höre den Podcast Iti Itihaas in Replaio

Radio und Podcasts in einer App - kostenlos und ohne Anmeldung. Installiere sie noch heute und verpasse den Start nicht

Bei Google Play herunterladen

Replaio ist kein Herausgeber von Podcasts; die Namen der Sendungen, Cover und Audioinhalte gehören ihren Autoren und werden über öffentliche RSS-Feeds verbreitet