Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

History HI ↓ 208 Folgen

Listen Podcast 'Iti Itihas' With Nitin Thakur in Hindi who will narrate the plethora of fascinating, shocking and startling historical occurrences in a span of just two to two and a half minutes. In this podcast,Our host  will narrate the chronical and archived facts in the form of short stories. The stories may concern a war, tragic downfall of a leader, a conspiracy hatched in a king's court, or an uncanny obsession of a famous performer. We will weave a show about every intriguing event you should be aware of. 'इति इतिहास' हमारा इतिहास का पॉडकास्ट है जिसमें हमारे होस्ट नितिन ठाकुर आपके लिए...

Besuch unbedingt die Website des Podcasts und unterstütze die Macher: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Kategorie

History

Podcast-Website

www.aajtak.in

Neueste Folge

8. Jun 2025

Wo hören?

Podcasts in der App Replaio Radio Bald verfügbar

Podcasts kommen bald in die App. Installiere sie jetzt und erlebe als Erster einen ganz neuen Blick auf Podcasts

Bei Google Play herunterladen Kostenlos installieren Android fast 10 Mio. Downloads · Bewertung 4,8 iOS bald

Folgen

ट्रेडमिल को सेहत के लिए नहीं इंसान को सुधारने के लिए बनाया गया था: इति इतिहास, Ep 158 13.10.2024

हर जिम में एक कोना कार्डियो एक्सरसाइज का होता है जिसमें ट्रेडमिल खास तौर पर होती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्सरसाइज करने और पसीना बहाने के काम में आने वाला ट्रेडमिल कभी सज़ा देने के लिए इस्तेमाल किया जाता था. आज के इति–इतिहास में कहानी सज़ा के तौर पर ट्रेडमिल के इस्तेमाल की.

14 मैच में 114 विकेट लेने वाला भारतीय गेंदबाज़, बाबा साहब जिसके फैन थे!: इति इतिहास, Ep 157 06.10.2024

इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जी.ए लोमेन के नाम है. लोमेन ने 16 मैचों में ये कीर्तिमान रचा लेकिन क्या आपको पता है कि एक भारतीय गेंदबाज ने केवल 14 मैचों में ही 114 विकेट ले ली थी. आज के इति इतिहास में कहानी इसी बॉलर की, सुनिए 'इति इतिहास' में. साउंड मिक्स- नितिन रावत

दुनिया के सबसे बड़े हीरे के मिलने और तराशे जाने की कहानी: इति इतिहास 05.10.2024

हीरे को याद करने पर हमें हीरे जड़ी अंगूठियां या कोहिनूर याद आता है. आपने भी हीरों के छोटे-छोटे टुकड़े देखे होगें! लेकिन क्या आपने कभी आधा किलो से भी बड़ा हीरा देखा है? आज के इति-इतिहास में सुनिए कहानी दुनिया के सबसे बड़े हीरे के मिलने और उसके तराशे जाने की.

साल के दिन कब से 365 किए गए और ये आइडिया किसका था?: इति इतिहास, Ep 155 29.09.2024

रोम के इतिहास में 46 ईसा पूर्व का साल एक असाधारण साल था, जब एक साल, 445 दिन का हुआ. इसका रहस्य जूलियस सीज़र के कैलेंडर सुधारों में छिपा हैं, क्यों कैलेंडर को बदला गया और ये आईडिया किसका था? सुनिए 'इति इतिहास' में. साउंड मिक्स- नितिन रावत

मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब के बारे में संभाजी महाराज की कौन-सी भविष्यवाणी सच हुई? इति इतिहास 28.09.2024

औरंगज़ेब का दक्कन पर काबिज़ होने का सपना मरते दम तक नहीं पूरा हो सका. मराठा राजा संभाजी महाराज ने औरंगजेब पर एक सटीक भविष्यवाणी बहुत पहले कर दी थी. क्या थी यह भविष्यवाणी? जानिए 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दबा कर ऐसा क्या खा लिया कि हट्टे-कट्टे आदमी की मौत हो गई?: इति इतिहास, Ep 153 22.09.2024

राष्ट्रपति ज़ैकरी टेलर अमेरिका के 12वें राष्ट्रपति थे, जिनकी मौत पद पर केवल 16 महीने रहने के बाद हुई, टेलर अचानक से बीमार पड़ गए और पांच दिन बाद 9 जुलाई को उनकी मौत हो गई. पेट में गड़बड़ी हो जाने से. टेलर ने ऐसा क्या खाया था, सुनिए 'इति इतिहास' में.

इतिहास की सबसे कुख्यात महिला सीरियल किलर जो कत्ल करने के बाद खून से नहाती थी : इति इतिहास 21.09.2024

हंगरी की एक राजकुमारी, जिसने 600 लड़कियों की बेरहमी से हत्या की और तो और उनके खून में नहाई भी. इन हत्याओं की वजह क्या थी? पकड़े जाने के बाद भी राजकुमारी को सज़ा क्यों नहीं हुई? सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

पानी के फ़व्वारे में पेशाब करते हुए लड़के का स्टेच्यू पूरे ब्रुसेल्स शहर में क्यों लगाया गया? : इति इतिहास 15.09.2024

ब्रुसेल्स में पानी के फ़व्वारे में पेशाब करते हुए लड़के के स्टेच्यू का इतिहास क्या है? क्यों इसे पूरे शहर में क्यों लगाया गया? सुनिए 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.

सिकदर ने माउंट एवरेस्ट नापकर सिर्फ़ इतिहास ही नहीं बदला! दुनिया की गणित भी सुधार दी : इति इतिहास, Ep 149 14.09.2024

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट एवरेस्ट’ का नाम किसके नामपर रखा गया है? माउंट एवरेस्ट से पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी थी? कैसे एवरेस्ट पहुंचे बिना ही एवरेस्ट को नाप दिया गया? सुनिए 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.

सम्राट जिसे भ्रम था कि उसका शरीर शीशे का बना है: इति इतिहास, Ep 149 07.09.2024

शीशे से बनी चीजों को बहुत सलीके से रखा जाता है क्योंकि ये नाजुक चीजें एक झटके से ही टूट जाती है. लेकिन क्या आपको पता है कि रोम में एक राजा हुआ जिसे ये भ्रम था कि उसका शरीर शीशे से बना है. इसलिए सम्राट खुद के साथ भी बहुत सावधानी से पेश आता था. कौन था वो राजा और इस भ्रम का शिकार कैसे हुआ, सुनिए उस राजा की कहानी 'इति-इतिहास' में नितिन ठाकुर से. साउंड मिक्स: नितिन रावत

सूअर ने ऐसा क्या किया जिसकी वजह से फांसी दी गई?: इति इतिहास, Ep 148 01.09.2024

अगर आपसे कहा जाए कि एक सूअर पर मुकदमा चला और फांसी दी गई. तो आपको यकीन होगा? यकीन हो या न हो लेकिन इतिहास में ऐसा सच में हुआ है. 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से सुनिए कहानी इसी घटना की.

ऐसा क्या हुआ कि एक मछली को उड़ाने के लिए डायनामाइट लगाना पड़ गया? इति इतिहास, Ep 147 31.08.2024

इतिहास के गर्भ में कई अजीबोगरीब कहानियां छिपी हैं. 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में सुनिए कहानी उस घटना की जब एक मछली पर आधा किलो डायनामाइट लगाकर उसके चिथड़े उड़ाए गए.

मृत्यु से पहले अल्बर्ट आइंस्टीन ने क्या कहा था?: इति इतिहास, Ep 146 25.08.2024

18 अप्रैल 1955 को अमेरिका के प्रिंसटन हॉस्पिटल में आइंस्टीन ने अपनी उखड़ती सांस के सहारे कुछ बातें कही. जीवन के आख़िरी क्षणों में आख़िर आइंस्टीन ने क्या कहा था? क्यों वह शब्द रहस्य बनकर रह गए? सुनिए 'इति इतिहास' में. प्रड्यूसर - अतुल तिवारी साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत

एक हज़ार साल से भी अधिक पुराना मंदिर जिसके रहस्य आज तक अनसुलझे हैं: इति इतिहास, Ep 145 24.08.2024

तमिलनाडु के तंजौर शहर में बृहदेश्वर मंदिर का निर्माण चोल शासन के राजराजा प्रथम ने कराया था. इस मंदिर को करीब साल 1003 से 1010 से बीच बनाया गया. भगवान शिव के इस मंदिर से कई रहस्य जुड़े हुए हैं. जानिए तमिलनाडु के बृहदेश्वर मंदिर का अनोखा रहस्य 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.

मालिक से बदला लेने के लिए बिल्लियों की हत्या क्यों की गई?: इति इतिहास, Ep 144 18.08.2024

सन 1730 के पेरिस में एक अजीब घटना घटी. घटना को नाम दिया गया 'द ग्रेट कैट मैसेकर'. क्या है इस द ग्रेट कैट मैसेकर की कहानी, मालिक से बदला लेने के लिए बिल्लियों की हत्या क्यों की गई? जानेंगे आज के 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.

एक 'बाल्टी' के लिए दो राज्यों में हुई जंग, मारे गए 2000 सैनिक : इति इतिहास Ep 143 17.08.2024

दुनियाभर में लड़े गए युद्धों की सूची बहुत लंबी है. इंसानों ने अनेक वजहों से एक से बढ़कर एक खतरनाक और हास्यास्पद युद्ध लड़े. 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से सुनिए कहानी उस जंग की, जब बाल्टी के लिए 2 हजार लोग मारे गए.

समंदर की बर्फ में फंसा एक 'भूतहा जहाज़' जिसका कैप्टन अपना आखिरी नोट लिखते हुए जम गया: इति इतिहास Ep 142 11.08.2024

सालों पहले दुनिया के सबसे खतरनाक समुद्री रास्तों पर एक जहाज़ अपने सफर पर निकला. Jenny नाम के इस जहाज़ पर सवार लोगों पता ही नहीं था कि यह सफर इतना खतरनाक होने वाला है. आज के टइति इतिहासट में कहानी उस सफर की जिसने Jenny को एक 'भूतहा जहाज़' में तब्दील कर दिया, सुनिए 'नितिन ठाकुर' से. साउंड मिक्स- नितिन रावत

पाकिस्तानी तानाशाह के आगे न झुकने वाले पत्रकार ने बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम को कैसे बदल दिया? : इति इतिहास Ep 141 10.08.2024

पाकिस्तानी रिपोर्टर एंथनी मस्कारेन्हास ने ब्रिटेन के संडे टाइम्स एक आर्टिकल लिखा. इसमें बताया गया कि कैसे पाकिस्तान साल 1971 में अपने पूर्वी प्रांत को बचाने के लिए अत्याचारी रवैया अपना रहा है. इस लेख को सदी का सबसे असरदार आर्टिकल क्यों माना गया? कैसे इस आर्टिकल ने पूरा इतिहास ही बदलकर रख दिया? सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

सालों पहले ओलंपिक विजेता को मेडल की जगह क्या मिलता था? : इति इतिहास Ep 140 03.08.2024

ओलिंपिक मेडल्स जीतने के लिए दुनियाभर के खिलाड़ी हर चौथे साल एक जगह इकट्ठा होते हैं. इसकी टैली में एक एक मेडल के बढ़ने से खेल और अंतरराष्ट्रीय जगत में देश का सम्मान बढ़ता है. लेकिन क्या आपको पता है ओलंपिक में विजेता खिलाड़ियों को मेडल की जगह कुछ और मिलता था! सुनिए 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.

कारगिल की जंग से पहले पाकिस्तानी सेना ने अपने प्रधानमंत्री को कैसे बेफकूफ़ बनाया?: इति इतिहास, Ep 139 28.07.2024

कारगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे हो गए हैं. 25 साल पहले पाकिस्तान LOC पार कर भारत में घुसा और इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान को इस लड़ाई में धूल चटाई थी. लेकिन इस घुसपैठ और लड़ाई से पहले पाकिस्तान में एक मीटिंग हुई थी. इस मीटिंग में पाकिस्तान की सेना ने अपने ही प्रधानमंत्री को मूर्ख बनाया था. सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.

ओलंपिक में आखिरी बार कब खेला गया था क्रिकेट? कब होगी क्रिकेट की वापसी?: इति इतिहास, Ep 138 21.07.2024

ओलंपिक के सैकड़ों सालों के इतिहास में कई ऐसे खेल थे जो पहले शामिल किए गए और बाद में बंद कर दिए गए. इन खेलों में क्रिकेट भी शामिल था. 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से जानिए कहानी 124 साल पहले ओलंपिक में खेले गए एकमात्र क्रिकेट मैच की.

भारत को ओलंपिक में गोल्ड दिलाने वाली हॉकी टीम की कहानी: इति इतिहास, Ep 137 20.07.2024

ओलंपिक का जब भी ज़िक्र होता है तो भारतीय हॉकी का वह स्वर्णिम अतीत सुर्खियां बटोरता ही है, जब टीम ने एक के बाद एक गोल्ड मेडल्स जीते थे. आज के 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से सुनिए कहानी भारतीय हॉकी टीम के ओलंपिक में पहली बार क़दम रखने और गोल्ड मेडल जीतने की.

इजरायल का जासूस कैसे सीरिया का रक्षा मंत्री बनने वाला था?: इति इतिहास, Ep 136 14.07.2024

एली कोहेन ने सीरिया में एक सीरियाई बिजनेसमैन के तौर पर एंट्री ली, वो बड़ी बड़ी पार्टियां दिया करते थे. इनमें सीरिया के बड़े मंत्री और डिप्लोमैट भी आते थे, यहां एली इनसे मुलाकात करके जान पहचान बढ़ाते थे. इन्हें महंगे तोहफे दिया करते थे. धीरे-धीरे करते हुए वो कैसे सत्ता के करीब आता गया और कैसे रक्षा मंत्री की कुर्सी पर बैठने वाला था, सुनिए नितिन ठाकुर से 'इति इतिहास' में. प्रोड्यूसर- अतुल तिवारी साउ...

रेलवे की गलती से अचानक ट्रेन का मालिक बन गया एक किसान: इति इतिहास, Ep 135 13.07.2024

लुधियाना के एक जिला अदालत ने मुआवजे की मांग करने आए एक किसान को पूरा का पूरा ट्रेन सौंपने का आदेश क्यों सुना दिया? सुनिए इति इतिहास के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

ऐसा योगी जिसके लिए जॉन लेनन ने गाना लिखा 'महर्षि तुमने सबको बेवकूफ बनाया’: इति इतिहास, Ep 134 07.07.2024

भारत में ऐसे कई योगी, तांत्रिक और बाबा हुए जिन्होनें दुनियाभर को आकर्षित किया. आज के इति इतिहास में कहानी अपनी करेंसी चलाने वाले उस योगी की जो अपने भक्तों को उड़ाना सिखाता था. प्रड्यूसर: अतुल तिवारी साउन्ड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती

Höre den Podcast Iti Itihaas in Replaio

Radio und Podcasts in einer App - kostenlos und ohne Anmeldung. Installiere sie noch heute und verpasse den Start nicht

Bei Google Play herunterladen

Replaio ist kein Herausgeber von Podcasts; die Namen der Sendungen, Cover und Audioinhalte gehören ihren Autoren und werden über öffentliche RSS-Feeds verbreitet