Aaj Tak Radio

Gyaan Dhyaan

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...

Besuch unbedingt die Website des Podcasts und unterstütze die Macher: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Kategorie

Education

Podcast-Website

www.aajtak.in

Neueste Folge

4. Mai 2025

Wo hören?

Podcasts in der App Replaio Radio Bald verfügbar

Podcasts kommen bald in die App. Installiere sie jetzt und erlebe als Erster einen ganz neuen Blick auf Podcasts

Bei Google Play herunterladen Kostenlos installieren Android fast 10 Mio. Downloads · Bewertung 4,8 iOS bald

Folgen

आपकी यादें सच हैं या फिर मंडेला इफ़ेक्ट का धोखा?: ज्ञान ध्यान 23.02.2025

क्या आपको लगता है कि हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा है? अगर हां, तो आप मंडेला इफ़ेक्ट का शिकार हो सकते हैं! ये एक सोशल फ़िनॉमेनन है, जहां बड़ी संख्या में लोग किसी घटना या तथ्य को गलत तरीके से याद रखते हैं. लेकिन इसका नेल्सन मंडेला से क्या रिश्ता है? और ऐसी गलत यादों के पीछे कौन-सी थ्योरीज़ काम करती हैं? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में. रिसर्च: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

डॉक्टर्स की जॉब खा जाएगा AI?: ज्ञान ध्यान 22.02.2025

कभी न कभी हम सबने डॉक्टर से मिलने के लिए कई दिनों तक इंतज़ार किया ही होगा. क्योंकि बीमारी का सही डायग्नोसिस तो कोई एक्सपर्ट डॉक्टर ही कर सकता है. लेकिन क्या AI के आने से हम घर बैठे मुश्किल से मुश्किल बीमारी को पकड़ सकते हैं? क्या अब किसी को नहीं पड़ेगी डॉक्टर्स की ज़रूरत? क्या डॉक्टर्स अपने मरीज़ों का इलाज करने के लिए खुद AI का इस्तेमाल करते हैं? जानिये इन सभी सवालों के जवाब 'ज्ञान ध्यान' में

ब्लू वीज़ा क्या है और ये किन लोगों को मिल सकता है?: ज्ञान ध्यान 21.02.2025

दुनिया के लगभग हर कोने में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण पर अनगिनत बैठकें और समझौते होते हैं. जब अख़बारों में इन बैठकों की फॉलो-अप रिपोर्ट छपती हैं तो आम जनता निराश हो जाती है लेकिन UAE इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. वह कदम क्या है? यह जानने के लिए सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: सूरज सिंह

गूगल सर्च की दुनिया के राज़ यहां खुलेंगे: ज्ञान ध्यान 20.02.2025

गूगल हमारी ज़िंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुका है. छोटे से छोटे सवाल का जवाब ढूँढने के लिए भी हम आजकल अपने दिमाग से ज़्यादा गूगल पर भरोसा करते हैं. चाहे मौसम का हाल जानना हो, किसी शब्द का मतलब समझना हो, लेटेस्ट न्यूज़ पता करनी हो या फालतू सवालों की झड़ी लगानी हो, गूगल हमारी मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि मुश्किल से मुश्किल सवाल का जवाब कुछ ही सेकेंड्स में हमारे सामने पेश क...

पानी साफ़ है या नहीं कैसे पता चलता है?: ज्ञान ध्यान 19.02.2025

जल ही जीवन है. ये लाइन हमें पानी के महत्त्व को समझाती हैं. इस महत्त्व को समझने के बाद, पानी को स्वच्छ रखना हमारी ज़िम्मेदारी बन जाती है. इसे स्वच्छ करने के लिए कई मापदंडों का उपयोग किया जाता है, जो यह बताते हैं कि पानी कितना दूषित है. पर्यावरण से जुड़े कई संगठन इन मापदंडों का उपयोग करते हैं. किसी पानी की शुद्धता और गुणवत्ता को कैसे मापा जाता है? इसमें कौन-कौन से फैक्टर्स शामिल होते हैं? भारत में प...

मणिपुर में जातीय संघर्ष, राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा की जड़ें: ज्ञान ध्यान 16.02.2025

मणिपुर में लंबे समय से जारी जातीय हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता ने हालात भयावह बना दिए हैं, जिसके चलते राष्ट्रपति शासन लागू करना पड़ा. मैतेई और कुकी समुदायों के बीच दशकों पुराना टकराव अब नए सिरे से भड़क उठा है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ये टकराव महज़ जातीय पहचान तक सीमित है, ये हिंसा क्यों और कब से हो रही है? मैतेई और कुकी के बीच फूट की वजह क्या है? और कौन हैं ये मैतेई और कुकी सुमदाय? सुनिए ‘ज्ञान...

"दुनिया के 180 देश हैं भ्रष्ट" किसने बनाई ये लिस्ट और कैसे?: ज्ञान ध्यान 15.02.2025

हाल ही में करप्शन परसेप्शन इंडेक्स-2024 की रिपोर्ट के मुताबिक इस सूची में कुल 180 देशों के नाम हैं, इस सूची में भारत 96वें पायदान पर पहुंच गया है। साल 2023 में भारत की रैंक 93 थी। भारत के पड़ोसी देशों में पाकिस्तान 135 नंबर पर और श्रीलंका 121 पर हैं, जबकि बांग्लादेश की रैंकिंग और भी नीचे 149 पर चली गई. सवाल ये उठता है कि इन देशों को ये नंबर ये रैंकिग कैसे दी गई? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में

किसी चीज़ को दिल से चाहो तो क्या वाक़ई कायनात उसे मिलाने में लग जाती है?: ज्ञान ध्यान 14.02.2025

कहते हैं कि जिस चीज के बारे में आप लगातार सोचते हैं, सपनें देखते हैं, उसका तसव्वुर करते हैं वो आहिस्ता-आहिस्ता आपकी हो जाती है लेकिन अगर ऐसा सच होता तो फिर इस दुनिया में कोई भी दिल दुखा प्रेमी नहीं होता, कोई गरीब नहीं होता, कोई दुखी नहीं होता. तो फिर ये Manifestation क्या है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. रिसर्च- प्रांजली साउंड मिक्स- रोहन भारती

होटल रूम में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े जाने पर क्या करें?: ज्ञान ध्यान 13.02.2025

देश में अनमैरिड कपल्स को लेकर अक्सर कई गलतफहमियां फैलाई जाती हैं. होटल में ठहरने से लेकर सार्वजनिक जगहों पर समय बिताने तक, समाज की बंदिशों और पुलिस की दखलअंदाजी को लेकर कई सवाल उठते हैं. क्या सच में पुलिस होटल में रेड डालकर अविवाहित जोड़ों को गिरफ्तार कर सकती है? संविधान में इस पर क्या अधिकार दिए गए हैं? होटल में अविवाहित कपल्स का रुकना क्या गैरकानूनी है? क्या पार्क में साथ बैठना अपराध है? पुलिस अ...

किसी के अपमान से निकलने वाले हास्य 'डॉर्क ह्यूमर' का मनोविज्ञान: ज्ञान ध्यान 12.02.2025

हंसी सबसे अच्छी दवा है, लेकिन क्या हर मज़ाक सही होता है? डार्क ह्यूमर ऐसी कॉमेडी है, जो संवेदनशील विषयों जैसे— मृत्यु, बीमारी और सामाजिक अन्याय पर कटाक्ष करती है. इस एपिसोड में आपको पता चलेगा कि डार्क ह्यूमर क्या है, इसकी शुरुआत कैसे हुई, यह क्यों इस्तेमाल किया जाता है और इससे जुड़ी ज़िम्मेदारियां क्या हैं? आख़िर क्यों यह शैली लोगों को असहज करती है और इसे निभाने का सही तरीका क्या है, सुनिए 'ज्ञान ध...

तुलसीदास से खुसरो तक, कवियों और संतों ने लिखी प्यार की गाथा!: ज्ञान ध्यान 09.02.2025

प्रेम, प्यार, इश्क़, मोहब्बत, और लव को हम अलग-अलग नामों से जानते है. दुनिया में शायद ही इसके अलावा कुछ ऐसा होगा जो भाषा, संस्कृति, धर्म इन सबसे बंधा नहीं है. इसकी एक वजह ये है कि प्रेम का ज़िक्र हर समय में मिलता है. तो आखिर प्रेम होता क्या है और इस पर तुलसीदास, सूरदास, मीरा, कबीर और अमीर खुसरो क्या सोचते हैं. सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में. रिसर्च: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

37 साल तक दिल्ली के पास क्यों नहीं था मुख्यमंत्री?: ज्ञान ध्यान 08.02.2025

दिल्ली, भारत की आधिकारिक और राजनीतिक राजधानी है. इसका ज़िक्र न जाने कितनी किताबों, कितने शेरों, कितनी फिल्मों में हुआ है और होता है. मगर ये दिल्ली दरअसल विरोधाभासों से भी भरी हुई है. जहां एक तरफ़ ये राज्य नहीं है, मगर इसके पास अपनी विधानसभा है. इसके पास अपनी जेल है, मगर पुलिस नहीं है. भारत की राजधान, कई मध्यकालीन शासकों ने भी इसे राजधानी बनाए रखा. लेकिन दिल्ली कैसे बनी भारत की राजधानी? दिल्ली भारत...

ख़राब होने पर खुद को कैसे ठीक कर सकते हैं Xenobots?: ज्ञान ध्यान 07.02.2025

रोबोट का नाम सुनते ही आपके ज़हन में लोहे का चलता-फिरता पुतला आता होगा, जिसकी लाल आंखें चमकती हैं और जो उड़ सकता, तैर सकता या फायर कर सकता है. क्या आप जानते हैं कि कुछ रोबोट जीवित कोशिकाओं से भी बनाए जाते हैं? क्या सिंगल सेल से बना रोबोट खुद को ठीक कर सकता है? इसके फायदे, नुकसान और भविष्य में इसकी क्या भूमिका होगी, सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में. रिसर्च- मान्या बत्तरा साउंड मिक्स- सूरज सिंह

दिल्ली विधानसभा बिल्डिंग का इतिहास जलियांवाला बाग़ तक कैसे जाता है?: ज्ञान ध्यान 06.02.2025

दिल्ली में एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक इमारतें हैं, जो इसकी रौनक में चार चांद लगाती हैं. इन्हीं में से एक है, दिल्ली विधानसभा की सफेद रंग की आलीशान बिल्डिंग, जो अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व के कारण लोगों का ध्यान खींचती है. इस बिल्डिंग का इतिहास क्या है, इसे कब और क्यों बनवाया गया था और इसका जलियांवाला बाग हत्याकांड से क्या है कनेक्शन? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सि...

सोवियत संघ को हराने के लिए बनाई गई USAID को ट्रंप क्यों बंद कर रहे हैं?: ज्ञान ध्यान 05.02.2025

डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद अमेरिका में बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं. हाल ही में उन्होंने USAID के काम पर रोक लगाने का ऐलान किया और स्पेस X के फाउंडर एलन मस्क भी इसे बंद करवाने के पक्ष में हैं. अगर ऐसा होता है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है. USAID है क्या, इसका काम क्या है और इसे बंद करने से भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में. रिसर्च- माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्स- सूरज स...

डूम्सडे क्लॉक क्या है जिसमें वैज्ञानिकों ने किया है 1 सेकेंड का बदलाव: ज्ञान ध्यान 02.02.2025

साल 2012 में कई भविष्यवाणियों में कहा जा रहा था कि दुनिया खत्म होने वाली है और प्रलय नजदीक है. लेकिन ये कोई पहली बार नहीं था जब प्रलय की आशंका जाहिर की जा रही थी. और ना ही आख़री. जब से इस दुनिया की शुरुआत हुई है तब से लोगों में इसके अंत को लेकर कई सवाल है.  इन सवालों को आपने धर्म, विज्ञान, और कला लगभग हर जगह पर देखा होगा. जब सवाल होते है तो चर्चा भी होती है. ऐसे ही सवालों और चर्चाओं की ख़ाक छानते हु...

'दो जेबों का सिद्धांत' क्या है जिससे बनता है देश का बजट?: ज्ञान ध्यान 01.02.2025

हर साल फरवरी के महीने में भारत सरकार अपना सालाना बजट बनाती है और संसद में पेश करती है. इस बजट पर हर वर्ग की कड़ी नज़रें रहती हैं, लेकिन सवाल ये पैदा होता है कि ये बजट आखिर सरकार बनाती कैसे है? ये कैसे तय होता है कि कितना खर्चा कहां करना है? और एक बात और हर साल ये बजट संसद में ही क्यों पेश होता है? आज खोलेंगे इन्हीं सवालों की जिरह, ‘ज्ञान ध्यान’ में प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्स: रोहन भारती

नटराज की मूर्ति कैसे विज्ञान, कला और आध्यात्म का एक चमत्कार है?: ज्ञान ध्यान 31.01.2025

नटराज मूर्ति सिर्फ एक धार्मिक प्रतिमा नहीं, बल्कि भारतीय मूर्तिकला, विज्ञान और आध्यात्म का अद्भुत संगम है. इस एपिसोड में जानिए कि हजारों साल पुरानी 'लॉस्ट वैक्स कास्टिंग' तकनीक से ये भव्य मूर्ति कैसे बनाई जाती है, इसका ऐतिहासिक महत्व क्या है और इसे स्विट्ज़रलैंड के CERN लैब में क्यों स्थापित किया गया. साथ ही, समझिए कि नटराज की मुद्रा और प्रतीक ब्रह्मांडीय ऊर्जा और आध्यात्मिकता से कैसे जुड़े हैं, स...

रेवड़ी मिठाई का महाभारत और मुग़ल से क्या रिश्ता है?: ज्ञान ध्यान 30.01.2025

रेवड़ी कल्चर किसी एक राजनीतिक दल या देश तक सीमित नहीं है. चुनावी नतीजे बताते हैं कि मुफ्त की रेवड़ी अब जीत हासिल करने के लिए एक बड़ा हथियार बन गई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेवड़ी की ये सियासी मिठास कहां से शुरू हुई? रेवड़ी का इतिहास क्या है और क्या है इसका महाभारत और मुगलिया सल्तनत से कनेक्शन? सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती

डॉनल्ड ट्रंप ने DeepSeek को अमेरिकी कंपनियों के लिए वेक-अप कॉल क्यों कहा है?: ज्ञान ध्यान 29.01.2025

हाल ही में DeepSeek नाम का एक नया AI मॉडल काफी चर्चा में है. DeepSeek पर इतनी चर्चा हो रही है कि अमेरिकी प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रम्प ने भी इस पर अपना बयान दिया. आखिर क्या है ये DeepSeek, क्यों ये इतनी चर्चा में है और कैसे ये AI मॉडल इंडस्ट्री में बदलाव लाएगा? आज के ज्ञान ध्यान में आपको इसी के बारे में बताएंगे

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 26 जनवरी की परेड में झांकियों की परंपरा कैसे शुरू की?: ज्ञान ध्यान 26.01.2025

26 जनवरी को होने वाली परेड कई सालों से आयोजित की जा रही है. इसमें सशस्त्र बलों का जुलूस, हवाई जहाज के करतब और झांकियां जैसे कई आकर्षण देखने को मिलते हैं, जो किसी के भी भीतर आज़ाद भारत के प्रति उत्साह भरने के लिए काफ़ी हैं. लेकिन हर साल होने वाली परेड की शुरुआत कैसे हुई होगी? कब और कैसे ये झांकियां इस परेड का हिस्सा बनीं? इन झांकियों का चयन कौन करता है? और आखिर, देश की पहली परेड कैसी रही होगी? सुनि...

ममता कुलकर्णी कैसे बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर?: ज्ञान ध्यान 25.01.2025

कुंभ में अक्सर देखने को मिलता है जब अखाड़ों में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में युवा से लेकर बुज़ुर्ग पहुंचते हैं और दुनियावी ज़िंदगी के रंगों को त्यागकर भगवे लबादे को ओढ़ लेते हैं. 90s की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी भी हाल ही में इस वेशभूषा में देखी गईं, उनका पट्टाभिषेक हुई और उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया. लेकिन इससे ये सवाल उठता है कि आखिर ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में शाम...

क्या आपकी आंखें आपको धोखा देती हैं? जानें ऑप्टिकल इल्यूजन और दिमाग का खेल : ज्ञान ध्यान 24.01.2025

हमारी आंखें और दिमाग मिलकर हमें दुनिया की तस्वीर दिखाते हैं, लेकिन क्या वह तस्वीर हमेशा सच होती है? जानिए हमारी आंखों और दिमाग के जटिल और रोचक प्रक्रिया के बारे में.

नेशनल इमरजेंसी क्या है और अमेरिका में ट्रंप को क्यों लगानी पड़ी?: ज्ञान ध्यान 23.01.2025

आपने कई बार किसी को बोलते हुए सुना होगा…अरे इमरजेंसी में मुझे वहां जाना पड़ा या इमरजेंसी में मैंने ये किया… इमेरजेंसी शब्द का इस्तेमाल हमारी रोज़ की बोलचाल की भाषा में होता है…लेकिन एक इमरजेंसी वो भी होती है जिसके लिए आप साल 1975 को याद करते हैं. जब हिंदुस्तान में इमेरजेंसी घोषित हुई थी…या वो भी जिसका ज़िक्र अमेरिका में दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने किया…इसे कहते हैं नेशनल इमरजेंस...

वेतन आयोग का सैलरी बढ़ाने का फॉर्मूला क्या है?: ज्ञान ध्यान 22.01.2025

पैसा कितना ज़रूरी हैं ये तो सबको पता है, और इस बढ़ती महंगाई के ज़माने में तो ज़रूरत और बढ़ गई है. बढ़ती महंगाई से सामना करने के लिए केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग लाने की घोषणा की है. तो आखिर वेतन आयोग होता क्या है, कैसे इस नए वेतन आयोग के आने से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फ़र्क़ पड़ेगा, इसकी जरूरत क्यों पड़ती है और पहला वेतन आयोग का गठन कब किया गया था. सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ में. प्रड्यूसर : अंकित द्विवे...

Höre den Podcast Gyaan Dhyaan in Replaio

Radio und Podcasts in einer App - kostenlos und ohne Anmeldung. Installiere sie noch heute und verpasse den Start nicht

Bei Google Play herunterladen

Replaio ist kein Herausgeber von Podcasts; die Namen der Sendungen, Cover und Audioinhalte gehören ihren Autoren und werden über öffentliche RSS-Feeds verbreitet